Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 (UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026)- अधिसूचना, आवेदन, पात्रता
    • लेख
    • यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 (UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026)- अधिसूचना, आवेदन, पात्रता

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 (UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026)- अधिसूचना, आवेदन, पात्रता

    Rajan KumarUpdated on 14 Apr 2026, 04:33 PM IST

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 6 अप्रैल 2026 को आबकारी सिपाही भर्ती 2026 (मुख्य परीक्षा) के लिए आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ जारी कर दी है। विज्ञापन संख्या 08/2026 के अंतर्गत कुल 722 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने नोटिफिकेशन के साथ आवेदन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल भी जारी किया है। इसके अनुसार, यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 जून 2026 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 24 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अधिसूचना के माध्यम से पात्रता मानदंड, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, रिक्तियों का विवरण, आरक्षण नीति और चयन प्रक्रिया जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती अधिसूचना पीडीएफ
    ये भी पढ़ें:- यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस

    1775641514007

    This Story also Contains

    1. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: अवलोकन
    2. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
    3. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा क्यों जरूरी
    4. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: पात्रता मानदंड (UPSSSC Excise Constable Bharti 2026: Eligibility Criteria in hindi)
    5. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता
    6. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया
    7. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: आवेदन शुल्क में परेशानी होने पर क्या करें?
    8. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: रिक्तियां और सैलरी
    9. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न
    10. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: सिलेबस
    11. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: पीएटी/पीएसटी
    12. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: एडमिट कार्ड
    13. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: परीक्षा
    14. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: आंसर की
    15. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: परिणाम
    16. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: दस्तावेज सत्यापन
    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 (UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026)- अधिसूचना, आवेदन, पात्रता
    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026

    आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 1 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET 2025 परीक्षा में भाग लिया है और जिनके पास वैध स्कोरकार्ड उपलब्ध है। ऐसे उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि तय अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन/शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026 के तहत एक्साइज कांस्टेबल भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना UPSSSC, लखनऊ द्वारा जारी की गई है। यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026, पात्रता, मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें:- यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबसयूपीएसएसएससी आशुलिपिक एडमिट कार्ड

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: अवलोकन

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी UPSSSC Excise Constable Bharti 2026 राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। विशेष बात यह है कि इसमें वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में भाग लिया है और वैध स्कोरकार्ड रखते हैं। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और चरणबद्ध रखा गया है, जिसमें लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक मानकों की भी जांच की जाएगी। नीचे तालिका में भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारियां दी गई है।

    मुख्य जानकारी

    विवरण

    संचालन निकाय

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ

    विभाग का नाम

    आबकारी आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज

    विज्ञापन संख्या

    08-परीक्षा/2026, आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025)/09

    पद का नाम

    आबकारी सिपाही

    कुल रिक्तियां

    722 पद

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    शैक्षिक योग्यता

    • उत्तर प्रदेश बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष

    • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा प्रमाणपत्र धारक

    आयु सीमा

    18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)

    चयन प्रक्रिया

    • PET-2025 स्कोर आधारित शॉर्टलिस्टिंग

    • मुख्य लिखित परीक्षा

    • शारीरिक माप परीक्षण

    • शारीरिक दक्षता परीक्षण

    • दस्तावेज सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    upsssc.gov.in

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा UPSSSC Excise Constable Bharti 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया और अन्य प्रमुख तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए समय-सीमा का विशेष महत्व है, क्योंकि निर्धारित तिथियों के भीतर ही आवेदन और संशोधन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यान में रखते हुए समय पर आवेदन करें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। नीचे सारणी में भर्ती जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां दी गई है।

    कार्यक्रम

    तिथि

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026

    6 अप्रैल 2026

    आबकारी सिपाही भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

    4 जून 2026

    आबकारी सिपाही भर्ती 2026 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

    24 जून 2026

    शुल्क समायोजन/आवेदन संशोधन अंतिम तिथि

    1 जुलाई 2026

    आबकारी सिपाही भर्ती 2026 मुख्य परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    आबकारी सिपाही भर्ती 2026 मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    आबकारी सिपाही भर्ती 2026 पीईटी/पीएसटी

    सूचित किया जाएगा

    पीईटी/पीएसटी परिणाम घोषणा

    सूचित किया जाएगा

    महत्वपूर्ण लेख पढ़ें: यूपीएससी पीसीएस की तैयारी, रणनीति और टिप्स जानें

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा क्यों जरूरी

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की भर्तियों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) एक अनिवार्य चरण के रूप में शामिल की गई है। आबकारी सिपाही भर्ती 2026 में भी केवल वही अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने PET-2025 में भाग लिया है और वैध स्कोर प्राप्त किया है। यह परीक्षा उम्मीदवारों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग का काम करती है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को ही अगले चरण में मौका मिलता है और चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व सुव्यवस्थित बनती है।

    इसके अलावा, PET स्कोर के आधार पर ही अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है, जिससे प्रतियोगिता का स्तर संतुलित रहता है। इससे आयोग को बड़ी संख्या में आवेदनों में से उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन करने में सुविधा होती है। अभ्यर्थियों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण अवसर होता है, क्योंकि अच्छा PET स्कोर उन्हें आगे की प्रक्रिया में मजबूत स्थिति दिलाता है।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: पात्रता मानदंड (UPSSSC Excise Constable Bharti 2026: Eligibility Criteria in hindi)

    यूपी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड को समझना बेहद जरूरी है। आयोग द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तों को पूरा करते हों। इसके अलावा, PET-2025 में प्राप्त वैध स्कोर भी अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले सभी पात्रता शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि आगे किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता

    यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा UPSSSC Excise Constable 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अधिमानी अर्हताओं तय किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आवश्यक शैक्षणिक पात्रता को पूरा करना अनिवार्य होगा, जबकि कुछ विशेष योग्यताओं वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता भी दी जाएगी।

    महत्वपूर्ण लेख:-

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता

    श्रेणी

    योग्यता विवरण

    अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता

    अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    अधिमानी योग्यता (Preference)

    प्रादेशिक सेना में कम से कम 2 वर्ष की सेवा करने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।

    अधिमानी योग्यता (Preference)

    राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का ‘B’ प्रमाण-पत्र रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: आयुसीमा

    यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा का निर्धारण उत्तर प्रदेश आबकारी सिपाही, ड्राइवर और ताड़ी पर्यवेक्षक सेवा नियमावली, 1983 (संशोधित) के अनुसार किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय निर्धारित न्यूनतम और अधिकतम आयुसीमा का पालन करना अनिवार्य है, जबकि कुछ विशेष श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए छूट भी प्रदान की गई है।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: आयुसीमा

    श्रेणी

    न्यूनतम आयु

    अधिकतम आयु

    विवरण

    सामान्य/अन्य श्रेणियाँ

    18 वर्ष

    40 वर्ष

    रिक्तियों के वर्ष की 1 जुलाई को आयु गणना आधारित

    अनुसूचित जाति (SC)

    18 वर्ष

    45 वर्ष

    सरकार द्वारा निर्धारित छूट के अनुसार अधिकतम आयु में वृद्धि

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    18 वर्ष

    45 वर्ष

    सरकार द्वारा निर्धारित छूट के अनुसार अधिकतम आयु में वृद्धि

    अन्य अधिसूचित श्रेणियाँ

    18 वर्ष

    नियमानुसार वृद्धि

    समय-समय पर सरकारी अधिसूचना के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट

    महत्वपूर्ण लेख:-

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

    यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन शुल्क लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को ध्यान देना आवश्यक है कि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि के बाद कोई शुल्क जमा नहीं किया जा सकेगा और न ही आवेदन स्वतः सबमिट होगा। इस अवधि के बाद आयोग किसी भी प्रकार का दावा या आवेदन स्वीकार नहीं करेगा। नीचे दिए आवेदन शुल्क सारणी के मुताबिक उम्मीदवार आवेदन करें।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क (₹)

    ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क (₹)

    कुल शुल्क (₹)

    अनारक्षित (General)

    0

    25.00

    25.00

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    0

    25.00

    25.00

    अनुसूचित जाति (SC)

    0

    25.00

    50.00

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    0

    25.00

    25.00

    ध्यान दें कि मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क केवल उन अभ्यर्थियों द्वारा भुगतान किया जाएगा, जिन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व ही परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा।

    इस प्रकार, आवेदन शुल्क और मुख्य परीक्षा शुल्क दोनों ही निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर जमा करना आवश्यक है, अन्यथा आवेदन या मुख्य परीक्षा में भागीदारी अस्वीकार्य होगी।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। उम्मीदवार केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सभी दिशा-निर्देश, शैक्षणिक योग्यताएं, आयु सीमा और शुल्क संबंधी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़कर समझना अनिवार्य है। सही जानकारी और समय पर शुल्क भुगतान के बाद ही आवेदन पत्र अंतिम रूप से सबमिट माना जाएगा। नीचे अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया और इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    आवेदन प्रक्रिया

    • अभ्यर्थी केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं।

    • होमपेज पर Live Advertisement Segment में संबंधित विज्ञापन पर क्लिक कर डाउनलोड/व्यू कर सकते हैं।

    • आवेदन भरने से पहले अधिसूचना में दी गई अनिवार्य अर्हता (शैक्षणिक और अन्य) और आयुसीमा की जांच करें।

    • आवेदन की अंतिम तिथि तक आवश्यक शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्र धारित होना अनिवार्य है।

    • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS) के उम्मीदवार संबंधित प्रमाण पत्र समय पर प्राप्त करें।

    • EWS उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय पर आधारित होना चाहिए और आवेदन की अंतिम तिथि तक मान्य होना चाहिए।

    • अभ्यर्थी PET 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर और पंजीकृत मोबाइल/ईमेल पर प्राप्त OTP से लॉगिन करेंगे।

    • PET में दर्ज व्यक्तिगत विवरण स्वतः प्रदर्शित होंगे।

    • शैक्षणिक योग्यता विवरण भरें: बोर्ड/संस्था, वर्ष, प्रमाण पत्र संख्या, अंक आदि।

    • वेरिफिकेशन कोड डालकर "Submit" बटन क्लिक करें।

    • PET में अपलोड फोटो और हस्ताक्षर स्वतः प्रदर्शित होंगे। किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा।

    • चयनित पदों की वरीयता और अधिमानी अर्हता (यदि हो) को चुनें।

    • स्थायी और पत्राचार पता स्वतः प्रदर्शित होगा।

    • घोषणा-पत्र पढ़ें और सभी बिंदुओं को चेकबॉक्स में टिक करें।

    • वेरिफिकेशन कोड दर्ज कर Save and Submit करें।

    • शुल्क Credit/Debit कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या SBI ई-चालान से जमा करें।

    • सफल भुगतान होते ही आवेदन-पत्र स्वतः सबमिट हो जाएगा।

    • आवेदन-पत्र डाउनलोड और प्रिंट करें।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: आवेदन शुल्क में परेशानी होने पर क्या करें?

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 में आवेदन शुल्क का सफल भुगतान अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है। कभी-कभी तकनीकी समस्याओं, बैंकिंग त्रुटियों या अन्य कारणों से भुगतान में परेशानी आ सकती है। ऐसी स्थिति में उम्मीदवारों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। आयोग ने शुल्क समायोजन और समाधान के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं, जिससे अभ्यर्थी सुरक्षित रूप से अपने आवेदन को सबमिट कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी भुगतान की स्थिति की जांच कर सकते हैं, असफल भुगतान को सुधार सकते हैं और आवेदन-पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करने के लिए आवश्यक कदम उठा सकते हैं।

    • यदि भुगतान के बाद आवेदन प्रदर्शित नहीं हो रहा है, तो Update Your Transaction ID by Double Verification विकल्प से समायोजन करें।

    • ई-चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने वाले भी इसी विकल्प के माध्यम से समायोजन करेंगे।

    • Applicant Dashboard से आवेदन/शुल्क का स्टेटस देखें।

    • शुल्क Pending होने पर Transaction ID अपडेट कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

    • निर्धारित अंतिम तिथि के बाद शुल्क जमा नहीं किया जा सकेगा और आवेदन स्वतः सबमिट नहीं होगा।

    • अंतिम तिथि के बाद आयोग किसी भी दावे या प्रत्यावेदन को स्वीकार नहीं करेगा।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: रिक्तियां और सैलरी

    यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के तहत कुल रिक्त पदों का आरक्षणवार विवरण जारी किया है। इन पदों में विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण के अनुसार सीटें निर्धारित की गई हैं। नीचे दी गई सारणी में पदनाम, वेतनमान, आरक्षण और कुल रिक्तियों का विवरण प्रस्तुत है।

    रिक्तियों का विवरण

    विभाग / कार्यालय

    पदनाम

    वेतनमान (₹)

    अनारक्षित

    SC

    ST

    OBC

    EWS

    कुल पद

    लेवल-2, कार्यालय आयुक्त आबकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज

    आबकारी सिपाही

    19900-63200

    246

    128

    12

    165

    61

    612

    लेवल-2, कार्यालय आयुक्त आबकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज

    आबकारी सिपाही (विशेष चयन)

    19900-63200

    46

    14

    0

    50

    0

    110

    कुल

    -

    -

    292

    142

    12

    215

    61

    722

    ये भी पढ़ें:- यूपी पीसीएस पात्रता मानदंड

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न

    आबकारी सिपाही के सीधी भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा (लिखित परीक्षा) में कुल 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा की समयावधि दो घंटे (120 मिनट) होगी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। गलत उत्तर पर 25% ऋणात्मक अंकन (Negative Marking) लागू होगा। नीचे परीक्षा के भाग, विषय, प्रश्नों की संख्या, कुल अंक और समयावधि का विवरण सारणी में दिया गया है।

    मुख्य परीक्षा पैटर्न

    भाग संख्या

    विषय

    प्रश्न संख्या

    कुल अंक

    समयावधि

    भाग-1

    भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

    5

    5

    2 घंटे (120 मिनट)


    भारत एवं विश्व का भूगोल

    5

    5



    भारत का आर्थिक एवं सामाजिक विकास

    10

    10



    भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान

    10

    10



    सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

    5

    5



    पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन

    5

    5



    राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ

    5

    5



    डाटा इंटरप्रिटेशन

    10

    10



    उत्तर प्रदेश में आबकारी से संबंधित महत्वपूर्ण विधिक उपबंध एवं नीतियां

    10

    10


    भाग-2

    कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान

    15

    15


    भाग-3

    उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी

    20

    20


    कुल

    100

    100

    2 घंटे (120 मिनट)

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: सिलेबस

    मुख्य परीक्षा का सिलेबस तीन भागों में विभाजित है। इसमें भारत का इतिहास, भूगोल, आर्थिक और सामाजिक विकास, भारतीय संविधान, सामान्य विज्ञान, पर्यावरण, आपदा प्रबंधन, समसामयिक घटनाएँ, डाटा इंटरप्रिटेशन, उत्तर प्रदेश आबकारी कानून, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी शामिल हैं।

    सिलेबस सारणी

    भाग

    विषय

    मुख्य बिंदु

    भाग-1

    सामान्य अध्ययन

    भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन, भारत एवं विश्व भूगोल, आर्थिक और सामाजिक विकास, भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान, सामान्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और आपदा प्रबंधन, समसामयिक घटनाएँ, डाटा इंटरप्रिटेशन, उत्तर प्रदेश आबकारी कानून और नीतियाँ

    भाग-2

    कंप्यूटर एवं आईटी

    कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, इनपुट-आउटपुट डिवाइस, इंटरनेट, ई-मेल, वर्ड और एक्सेल, ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेंस, डिजिटल वित्त, तकनीकी विकास और नवाचार (AI, Big Data, IoT, Machine Learning)

    भाग-3

    उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

    उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, भाषा, लोक परंपरा, पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, कृषि, उद्योग, व्यवसाय, रोजगार, प्रशासन, समसामयिक घटनाएँ और राज्य की उपलब्धियाँ

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: पीएटी/पीएसटी

    आबकारी सिपाही पद पर सीधी भर्ती के लिए चयन का आधार मुख्यतः लिखित परीक्षा है। हालांकि, शारीरिक मापदण्ड और शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test - PET / Physical Standard Test - PST) अनिवार्य हैं और अभ्यर्थी को न्यूनतम आवश्यक माप और दक्षता पूरी करनी होगी। यह परीक्षा केवल लिखित परीक्षा में शार्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी।

    शारीरिक मापदण्ड और दक्षता परीक्षा सारणी

    श्रेणी

    शारीरिक मापदण्ड

    शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

    पुरुष

    सीना: न्यूनतम 80 सेमी (बिना फुलाए), 85 सेमी (फुलाने पर) ऊँचाई: न्यूनतम 167.6 सेमी

    4.8 किमी दौड़, अधिकतम 25 मिनट में पूरी करनी होगी

    महिला (सामान्य वर्ग)

    ऊँचाई: न्यूनतम 152 सेमी वजन: न्यूनतम 45 किग्रा

    2.4 किमी दौड़, अधिकतम 14 मिनट में पूरी करनी होगी

    महिला (अनुसूचित जाति / जनजाति)

    ऊँचाई: न्यूनतम 147 सेमी वजन: न्यूनतम 45 किग्रा

    2.4 किमी दौड़, अधिकतम 14 मिनट में पूरी करनी होगी

    नोट:

    • शारीरिक मापदण्ड और PET अर्हकारी प्रकृति के हैं।

    • लिखित परीक्षा में शार्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थी ही PET/PST में शामिल होंगे।

    • PET/PST में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के अंक लिखित परीक्षा के अंकों के साथ मिलाकर आगे की भर्ती प्रक्रिया तय की जाएगी।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: एडमिट कार्ड

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देश दिए होंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना अनिवार्य है।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: परीक्षा

    आबकारी सिपाही भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसकी जानकारी आयोग द्वारा अलग से दी जाएगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए कुल 2 घंटे का समय निर्धारित होगा। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग लागू होगी। परीक्षा में सामान्य अध्ययन, कंप्यूटर ज्ञान और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी जैसे विषय शामिल होंगे।

    उपयोगी लिंक

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: आंसर की

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 परीक्षा आयोजित होने के बाद यूपीएसएसएससी द्वारा प्रारंभिक आंसर की जारी की जाएगी, जिससे अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होती है, तो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद आयोग अंतिम आंसर की जारी करेगा। अभ्यर्थी आंसर की के माध्यम से अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: परिणाम

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही परीक्षा आंसर की जारी होने और आपत्तियों के निस्तारण के बाद आयोग द्वारा परिणाम घोषित किया जाएगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ या लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की सूची मेरिट के आधार पर जारी होगी। उम्मीदवार अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए परिणाम देख सकेंगे। सफल अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026: दस्तावेज सत्यापन

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 परिणाम घोषित होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति, निवास और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। सभी दस्तावेज मूल और फोटोकॉपी दोनों रूप में साथ लाना अनिवार्य होगा। यदि किसी अभ्यर्थी के दस्तावेज गलत या अधूरे पाए जाते हैं, तो उसका चयन रद्द किया जा सकता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 में आवेदन कौन कर सकता है?
    A:

    इस भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में भाग लिया हो और उनके पास वैध स्कोरकार्ड हो। साथ ही, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करना अनिवार्य है।

    Q: आबकारी सिपाही भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या है?
    A:

    चयन प्रक्रिया में PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और अंत में दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। अंतिम चयन लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

    Q: क्या शारीरिक परीक्षा में फेल होने पर चयन संभव है?
    A:

    नहीं, शारीरिक मापदण्ड और दक्षता परीक्षा अर्हकारी होते हुए भी अनिवार्य हैं। यदि अभ्यर्थी निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करता है, तो उसे भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा, चाहे लिखित परीक्षा में अच्छे अंक हों।

    Q: आवेदन शुल्क भुगतान में समस्या आने पर क्या करना चाहिए?
    A:

    यदि शुल्क भुगतान में समस्या आती है, तो अभ्यर्थी “Update Your Transaction ID by Double Verification” विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, Applicant Dashboard से भुगतान स्थिति जांचकर आवश्यक सुधार कर आवेदन पूरा किया जा सकता है।

    Q: क्या आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है?
    A:

    नहीं, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Answer Key Date

    20 Mar'26 - 19 Apr'26 (Online)