Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूकेटीईटी 2026 (UKTET 2026): आवेदन समाप्त, एडमिट कार्ड (13 सितंबर को), परीक्षा (27 सितंबर)
    • लेख
    • यूकेटीईटी 2026 (UKTET 2026): आवेदन समाप्त, एडमिट कार्ड (13 सितंबर को), परीक्षा (27 सितंबर)

    यूकेटीईटी 2026 (UKTET 2026): आवेदन समाप्त, एडमिट कार्ड (13 सितंबर को), परीक्षा (27 सितंबर)

    Kunal solankiUpdated on 12 Aug 2026, 09:34 AM IST

    यूटीईटी 2026 (UTET 2026 in hindi)- उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) द्वारा यूटीईटी आवेदन शुल्क 2026 का भुगतान करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त बीत चुकी है। वहीं उत्तराखंड टीईटी आवेदन पत्र 2026 भरने की अंतिम तिथि 9 अगस्त थी। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा उत्तराखंड टेट आवेदन तिथियों में बदलाव किया गया था। आवेदन करने की अंतिम तिथि को 3 अगस्त से बढ़ाकर 9 अगस्त कर दिया गया । वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को भी 6 अगस्त से बढ़ाकर 11 अगस्त कर दिया गया था। यूटीईटी 2026 अधिसूचना के अनुसार उत्तराखंड टेट 2026 आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई से जारी थी। प्राधिकरण द्वारा 13 सितंबर को यूके टेट एडमिट कार्ड 2026 जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूटीईटी आवेदन लिंक 2026 उपलब्ध कराया गया है।
    उत्तराखंड टेट आवेदन लिंक 2026 (समाप्त)
    1785843992692

    This Story also Contains

    1. यूटीईटी 2026 अवलोकन (UTET 2026 Overview)
    2. यूटीईटी परीक्षा तिथियां 2026 (UTET Exam Dates 2026)
    3. उत्तराखंड टीईटी पात्रता मानदंड 2026 (UTET Eligibility Criteria 2026)
    4. यूटीईटी आवेदन पत्र 2026 (UTET Application Form 2026)
    5. यूटीईटी एडमिट कार्ड 2026 (UTET Admit Card 2026)
    6. यूटीईटी परीक्षा केंद्र 2026 (UTET Exam Centres 2026)
    7. यूटीईटी परीक्षा पैटर्न 2026 (utet exam pattern 2026)
    8. यूटीईटी सिलेबस 2026( UTET Syllabus 2026)
    9. यूटीईटी परिणाम 2026 (UTET Result 2026)
    10. यूटीईटी कट ऑफ 2026 (UTET Cut off 2026)
    11. यूटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र (UTET Eligibility Certificate)
    यूकेटीईटी 2026 (UKTET 2026): आवेदन समाप्त, एडमिट कार्ड (13 सितंबर को), परीक्षा (27 सितंबर)
    यूकेटीईटी 2026


    यूटीईटी आवेदन 2026 पुरानी तिथियां-
    1785730666241

    उत्तराखंड टीईटी परीक्षा 2026 (utet exam 2026) कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के रूप में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा दो पेपरों - पेपर I और II के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें पेपर I उन लोगों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं, जबकि पेपर II उन लोगों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं। UTET 2026 परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया पूरा लेख पढ़ें।

    यूटीईटी 2026 अवलोकन (UTET 2026 Overview)

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का नाम

    उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी)

    यूकेटीईटी परीक्षा की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    संचालन प्राधिकरण

    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड

    परीक्षा श्रेणी

    राज्य

    परीक्षा स्तर

    स्नातक

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन

    पद

    कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक

    पेपर

    2

    यूटीईटी प्रमाणपत्र की वैधता

    आजीवन

    यूटीईटी परीक्षा तिथियां 2026 (UTET Exam Dates 2026)

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूटीईटी 2026 की परीक्षा तिथियों के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं।

    यूकेयूटीईटी डेट्स 2026 (ukutet exam dates 2026)

    इवेंट

    तिथियां

    यूटीईटी 2026 आवेदन पत्र

    14 जुलाई 2026

    यूके टीईटी आवेदन पत्र 2026 भरने की अंतिम तिथि

    9 अगस्त 2026

    यूटेट आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

    11 अगस्त, 2026

    कुछ विवरणों में ऑनलाइन सुधार करने की तिथि

    8 से 11 अगस्त, 2026

    यूटीईटी 2026 एडमिट कार्ड

    13 सितंबर 2026

    यूटीईटी 2026 परीक्षा

    27 सितंबर 2026

    यूटीईटी 2026 आंसर की (प्रोविज़नल)

    सूचित किया जाएगा

    यूटीईटी 2026 आंसर की (फ़ाइनल)

    सूचित किया जाएगा

    यूटीईटी 2026 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    उत्तराखंड टीईटी पात्रता मानदंड 2026 (UTET Eligibility Criteria 2026)

    यूबीएसई अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूटीईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित करता है। पात्रता मानदंड उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं। यूटीईटी 2026 परीक्षा के लिए शैक्षिक योग्यता नीचे देखें।

    पेपर I के लिए यूटीईटी पात्रता मानदंड - कक्षा I से V (प्राथमिक कक्षा)

    1752239592432


    यूटीईटी पात्रता मानदंड 2026 पेपर II के लिए - कक्षा VI से VIII (प्राथमिक कक्षा)

    1752239592316

    1752239592110


    यूटीईटी आवेदन पत्र 2026 (UTET Application Form 2026)

    यूबीएसई ने 14 जुलाई, 2026 को यूटीईटी 2026 का ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी कर दिया है। यूटीईटी पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों ने यूटीईटी आवेदन पत्र 2026 को 3 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन मोड में भर सकते है और वे 6 अगस्त 2026 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। यूटीईटी 2026 आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी, स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे और ऑनलाइन मोड में आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा। यूटीईटी 2026 आवेदन शुल्क नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।

    यूटीईटी 2026: आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    केवल एक परीक्षा (UTET I या UTET II) के लिए शुल्क

    दोनों परीक्षाओं (UTET I एवं UTET II) के लिए शुल्क

    सामान्य / ओबीसी

    600 रुपये

    1000 रुपये

    एससी / एसटी / दिव्यांग (पीएच)

    300 रुपये

    500 रुपये


    यूटीईटी एडमिट कार्ड 2026 (UTET Admit Card 2026)

    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) की ओर से उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (UKTET) के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। यूटीईटी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाना होगा। उत्तराखंड टीईटी 2026 एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों और परीक्षा केंद्र से संबंधित विवरण जैसे पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, परीक्षा की तिथि और समय और परीक्षा केंद्र का विवरण शामिल होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर परीक्षा केंद्र पर निर्धारित फोटो पहचान पत्र - आधार कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक, दो रंगीन पासपोर्ट आकार की तस्वीर (यदि आवेदन पत्र पर लगी तस्वीर दिखाई न दे रही हो) और एक नीला/काला पॉइंट पेन साथ लाना होगा।

    यूटीईटी 2026 - एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ

    • यूटीईटी 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें

    • आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी

    • प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए ओएमआर आवेदन संख्या दर्ज करें

    • इसके बाद स्क्रीन पर आपका यूटीईटी 2026 एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट ले लें।

    यूटीईटी परीक्षा केंद्र 2026 (UTET Exam Centres 2026)

    यूटीईटी आवेदन पत्र 2026 भरते समय, उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा यूटीईटी 2026 परीक्षा केंद्रों का चयन करना होगा। यूटीईटी 2026 के परीक्षा केंद्रों की सूची अधिकारियों द्वारा अधिसूचना पीडीएफ के साथ जारी की जाती है। नीचे दी गई तालिका में यूटीईटी 2026 परीक्षा केंद्रों की सूची दी गई है।

    यूटीईटी परीक्षा केंद्र सूची 2026 (UTET Exam centre list 2026)

    क्रम संख्या

    जनपद का नाम

    सिटी कोड

    शहर

    1

    हरिद्वार

    01

    हरिद्वार

    02

    रुड़की

    2

    देहरादून

    03

    देहरादून

    04

    ऋषिकेश

    3

    उत्तरकाशी

    05

    उत्तरकाशी

    06

    बड़कोट

    4

    टिहरी गड़वाल

    07

    नई टिहरी

    08

    नरेंद्रनगर

    5

    पौड़ी गड़वाल

    09

    पौड़ी

    10

    श्रीनगर

    6

    चमौली

    11

    कोटद्वार

    12

    गोपेश्वर

    7

    रुद्रप्रयाग

    13

    कर्णप्रयाग

    14

    रुद्रप्रयाग

    15

    अगस्त्यमुनि

    8

    पिथौरागढ़

    16

    पिथौरागढ़

    17

    बेरीनाग

    9

    चम्पावत

    18

    डिडिहाट

    19

    चम्पावत

    20

    टनकपुर

    10

    अल्मोड़ा

    21

    अल्मोड़ा

    22

    रानीखेत

    11

    बागेश्वर

    23

    बागेश्वर

    24

    गरुड

    12

    नैनीताल

    25

    नैनीताल

    26

    हल्द्वानी

    27

    रामनगर

    13

    उधमसिंह नगर

    28

    रुद्रपुर

    29

    काशीपुर

    यूटीईटी परीक्षा पैटर्न 2026 (utet exam pattern 2026)

    यूटीईटी तैयारी शुरू करने से पहले, उम्मीदवारों को यूटीईटी परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए। यूटीईटी 2026 के परीक्षा पैटर्न को देखकर, उम्मीदवार उन सेक्शन के बारे में जान पाएंगे जहाँ से प्रश्न पूछे जाएँगे, प्रश्नों की संख्या, कुल अंक, अवधि आदि। यूटीईटी परीक्षा पैटर्न 2026, पेपर I और II दोनों के लिए अलग-अलग होगा।

    पेपर I के लिए UTET परीक्षा पैटर्न 2026 (UTET Exam Pattern 2026 For Paper I)

    अनुभाग

    कुल प्रश्न

    कुल अंक

    बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

    30

    30

    प्रथम भाषा

    30

    30

    द्वितीय भाषा

    30

    30

    गणित

    30

    30

    पर्यावरण अध्ययन

    30

    30

    कुल

    150

    150


    पेपर II के लिए यूटीईटी परीक्षा पैटर्न 2026 (UTET Exam Pattern 2026 For Paper II)

    अनुभाग

    कुल प्रश्न

    कुल अंक

    बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

    30

    30

    प्रथम भाषा

    30

    30

    द्वितीय भाषा

    30

    30

    गणित और विज्ञान या

    सामाजिक अध्ययन

    60

    60

    कुल

    150

    150

    यूटीईटी सिलेबस 2026( UTET Syllabus 2026)

    प्राधिकरण द्वारा उत्तराखंड टीईटी सिलेबस 2026 की जानकारी अधिसूचना में दी गई है। प्राधिकरण द्वारा यूटीईटी सिलेबस पीडीएफ 2026 प्रारुप में जारी किया जाता है। यूटीईटी पेपर 1 और यूटीईटी पेपर 2 के लिए सिलेबस जारी किया गया है। यूटेट सिलेबस 2026 की सहायता से उम्मीदवार अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते हैं।

    यूटीईटी परिणाम 2026 (UTET Result 2026)

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में यूटीईटी परीक्षा का परिणाम परीक्षा के बाद देख सकेंगे। यूटीईटी 2026 का परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में अपनी ओएमआर शीट संख्या का उपयोग करना होगा। अधिकारियों ने परिणाम के साथ उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड/मार्कशीट भी जारी की जाएगी। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड और मार्कशीट की हार्ड कॉपी भी भेजेगी।

    यूटीईटी कट ऑफ 2026 (UTET Cut off 2026)

    यूबीएसई यूटीईटी परीक्षा के परिणाम के साथ-साथ उत्तराखंड टीईटी परीक्षा के लिए श्रेणीवार कट ऑफ अंक भी जारी करेगा। उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार न्यूनतम योग्यता अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। नीचे दी गई तालिका में न्यूनतम यूटीईटी 2026 कट ऑफ दी गई है जो उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त की जानी चाहिए।

    यूटीईटी योग्यता अंक

    श्रेणी

    न्यूनतम योग्यता प्रतिशत

    सामान्य

    60%

    एससी/एसटी

    40%

    ओबीसी/पीडबल्यूडी

    50%


    यूटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र (UTET Eligibility Certificate)

    परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को यूटीईटी पात्रता प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा जो आजीवन मान्य होगा। उम्मीदवार उत्तराखंड के विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के शिक्षकों के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams