Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026 (UPSSSC Lower PCS Syllabus 2026)- पदवार पाठ्यक्रम, पैटर्न
    • लेख
    • यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026 (UPSSSC Lower PCS Syllabus 2026)- पदवार पाठ्यक्रम, पैटर्न

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026 (UPSSSC Lower PCS Syllabus 2026)- पदवार पाठ्यक्रम, पैटर्न

    Rajan KumarUpdated on 07 Apr 2026, 10:30 AM IST

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 30 मार्च 2026 को सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। विज्ञापन संख्या 07/2026 अधिसूचना के साथ ही आयोग ने विस्तृत यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026 और परीक्षा पैटर्न भी प्रकाशित किया है, जो अभ्यर्थियों की तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अब आयोग ने परीक्षा पैटर्न और सिलेबस में कुछ लिपिकीय त्रुटियों को संशोधित कर नई सूचना जारी की है। UPSSSC लोअर पीसीएस 2026 की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026 (Upsssc lower pcs syllabus in hindi pdf) और परीक्षा पैटर्न को गहराई से समझें और उसके अनुसार अपनी अध्ययन रणनीति तैयार करें। सिलेबस का सही विश्लेषण करने से न केवल विषयों की स्पष्टता मिलती है, बल्कि समय प्रबंधन और प्राथमिकताओं को तय करने में भी मदद मिलती है। Upsssc lower pcs syllabus in hindi pdf लिंक इस लेख दिया गया है।
    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026 (Lower PCS Syllabus In hindi PDF) संशोधित पीडीएफ लिंक
    ये भी पढ़ें:- यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबसयूपीएसएसएससी आशुलिपिक एडमिट कार्ड

    This Story also Contains

    1. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026: एक नजर
    2. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026: क्यों जरूरी
    3. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026: पाठ्यक्रम और पैटर्न कैसे देखें?
    4. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस परीक्षा पैटर्न 2026
    5. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026: पाठ्यक्रम का महत्व (UPSSSC Lower PCS Syllabus 2026: Importance of the Syllabus in hindi)
    6. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026: पाठ्यक्रम
    7. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026: मुख्य परीक्षा
    8. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026: दस्तावेज़ सत्यापन
    9. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026: तैयारी टिप्स
    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026 (UPSSSC Lower PCS Syllabus 2026)- पदवार पाठ्यक्रम, पैटर्न
    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026

    यूपीएसएसएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, UPSSSC Lower PCS के लिए आवेदन 29 मई 2026 से जारी किया जाएगा, जिसकी अंतिम तिथि 18 जून 2026 निर्धारित की गई है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में सहायक कोषागार लेखाकार, लेखा परीक्षक, अमीन/नीलामीकर्ता, कार्यकारी अधिकारी, क्लर्क सह टाइपिस्ट, सहायक उत्पाद शुल्क अधिकारी, सहायक प्रबंधक (गैर-तकनीकी), केंद्र प्रभारी, जिला सहायक टीकाकरण अधिकारी, बाजार पर्यवेक्षक के पदों पर 2285 रिक्तियों को भरा जाएगा।

    अभ्यर्थियों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना चाहिए और नियमित रूप से मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का आकलन करते रहना चाहिए। एक व्यवस्थित योजना, निरंतर अभ्यास और सिलेबस-आधारित अध्ययन से परीक्षा में सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026, यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस परीक्षा पैटर्न 2026, पात्रता Upsssc lower pcs me kitne paper hote hai, Upsssc lower pcs me interview hota hai, Lower PCS Previous year Paper PDF in Hindi जैसे प्रश्नों से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    महत्वपूर्ण लेख पढ़ें: यूपीएससी पीसीएस की तैयारी, रणनीति और टिप्स जानें

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026: एक नजर

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 सिलेबस उम्मीदवारों को उनकी तैयारी को सुव्यवस्थित रूप से योजना बनाकर अधिक प्रभावी बनाने में मदद करता है। UPSSSC Lower PCS bharti pariksha की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी रखना अत्यंत आवश्यक है। नीचे दी गई सारणी में इस भर्ती से संबंधित सभी प्रमुख विवरण प्रस्तुत किए गए हैं।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026

    परीक्षा का पूरा नाम

    सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026

    संचालन निकाय

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

    विज्ञापन संख्या07/2026

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिक्तियां

    2285 पद

    पदों के नाम

    सहायक ट्रेजरी लेखाकार, ऑडिटर, अमीन/नीलामकर्ता, कार्यकारी अधिकारी, क्लर्क-सह-टाइपिस्ट, सहायक आबकारी अधिकारी, सहायक प्रबंधक (गैर-तकनीकी), केंद्र प्रभारी, जिला सहायक टीकाकरण अधिकारी, बाजार पर्यवेक्षक, आदि।

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन (ओएमआर आधारित)

    परीक्षा का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न)

    कुल सवाल

    100

    कुल मार्क

    100

    अवधि

    2 घंटे

    नकारात्मक अंकन

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

    चयन प्रक्रिया

    • पीईटी स्कोर

    • मुख्य परीक्षा

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    upsssc.gov.in

    महत्वपूर्ण लेख:-

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026: क्यों जरूरी

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 सिलेबस उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन प्रदान करता है। यह सिलेबस समग्र रूप से विषयवार विभाजित है, जिसमें सामान्य अध्ययन, उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, रीजनिंग, गणित और कंप्यूटर ज्ञान जैसे प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है। सिलेबस का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने से अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण टॉपिक्स और समय प्रबंधन की स्पष्ट समझ मिलती है। इसकी मदद से उम्मीदवार अपनी तैयारी को व्यवस्थित रूप से योजना बनाकर प्रभावी ढंग से कर सकते हैं।

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026: पाठ्यक्रम और पैटर्न कैसे देखें?

    UPSSSC लोअर पीसीएस 2026 परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आधिकारिक सिलेबस देखकर अभ्यर्थी अपने अध्ययन को व्यवस्थित कर सकते हैं और महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। सिलेबस और पैटर्न देखने की प्रक्रिया नीचे देखें।

    1. अपने ब्राउज़र में आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in खोलें।

    2. मुख्य पेज पर “Notifications/सूचना पट्ट” सेक्शन खोजें।

    3. “सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा” लिंक पर क्लिक करें।

    4. PDF फॉर्मेट में उपलब्ध अधिसूचना- सिलेबस डाउनलोड करें और इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    5. परीक्षा पैटर्न, विषयवार टॉपिक्स और अंक वितरण को समझकर अपनी तैयारी योजना बनाएं।

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस परीक्षा पैटर्न 2026

    Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission द्वारा निर्धारित यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस परीक्षा पैटर्न अभ्यर्थियों की समग्र योग्यता को परखने के लिए बनाया गया है। यह परीक्षा प्रारंभिक (PET आधारित) और मुख्य चरणों में आयोजित होती है। मुख्य परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार की होती है, जिसमें विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें नकारात्मक अंकन भी लागू होता है, इसलिए उम्मीदवारों को सटीकता के साथ उत्तर देना आवश्यक होता है।

    1. प्रारंभिक परीक्षा (PET आधारित स्क्रीनिंग) – केवल क्वालिफाइंग

    2. मुख्य परीक्षा – अंतिम चयन के लिए महत्वपूर्ण

    3. दस्तावेज सत्यापन

    मुख्य परीक्षा पैटर्न 2026

    विवरण (Particulars)

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    संयुक्त निम्न अधीनस्थ सेवाएँ (स्नातक स्तर) मुख्य परीक्षा-2026

    परीक्षा प्रकार

    वस्तुनिष्ठ (MCQ)

    कुल प्रश्न

    100

    कुल अंक

    100

    समय अवधि

    2 घंटे (120 मिनट)

    नकारात्मक अंकन

    प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे

    विषयवार परीक्षा पैटर्न 2026

    भाग

    विषय

    प्रश्न

    अंक

    Part-1

    भारत का इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन

    05

    05


    भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान

    10

    10


    भारत एवं विश्व का भूगोल

    05

    05


    भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास

    10

    10


    सामान्य विज्ञान

    05

    05


    पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन

    10

    10


    समसामयिक घटनाएं (राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय)

    05

    05


    सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षण

    05

    05


    प्रारंभिक गणितीय ज्ञान

    05

    05


    सामान्य हिंदी

    05

    05

    Part-2

    कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी

    15

    15

    Part-3

    उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान

    20

    20

    कुल


    100

    100

    महत्वपूर्ण बिंदु

    • प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग के लिए होती है, मेरिट में शामिल नहीं होती।

    • मुख्य परीक्षा के अंक ही अंतिम चयन में जोड़े जाते हैं।

    • प्रश्न पत्र में विविध विषय शामिल हैं, जिससे उम्मीदवार की समग्र समझ का मूल्यांकन किया जाता है।

    • उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान (Part-3) का विशेष महत्व है, जो 20% रहेगा।

    महत्वपूर्ण लेख:-

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026: पाठ्यक्रम का महत्व (UPSSSC Lower PCS Syllabus 2026: Importance of the Syllabus in hindi)

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निर्धारित लोअर पीसीएस सिलेबस केवल विषयों की सूची नहीं है, बल्कि यह परीक्षा की तैयारी का पूरा रोडमैप होता है। सही दिशा में तैयारी करने, समय प्रबंधन करने और महत्वपूर्ण विषयों को पहचानने के लिए सिलेबस की समझ बेहद जरूरी है। जो अभ्यर्थी Upsssc lower pcs syllabus in hindi pdf को गहराई से समझते हैं, उनकी सफलता की संभावना अधिक होती है।

    सिलेबस का महत्व

    • तैयारी की सही दिशा देता है: सिलेबस यह स्पष्ट करता है कि किन विषयों पर ध्यान देना है और किन टॉपिक्स को छोड़ना है, जिससे पढ़ाई भटकती नहीं है।

    • समय प्रबंधन में मददगार: सिलेबस के अनुसार विषयों को विभाजित कर अभ्यर्थी एक प्रभावी टाइम-टेबल बना सकते हैं।

    • महत्वपूर्ण टॉपिक्स की पहचान: परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले और अधिक वेटेज वाले विषयों को पहचानना आसान हो जाता है।

    • रणनीति बनाने में सहायक: मुख्य परीक्षा के स्तर के अनुसार रणनीति बनाई जा सकती है।

    • संसाधनों का सही चयन: सिलेबस के आधार पर सही किताबें, नोट्स और स्टडी मटेरियल चुनना आसान हो जाता है।

    • रिवीजन को आसान बनाता है: निर्धारित टॉपिक्स के अनुसार रिवीजन करने से तैयारी व्यवस्थित रहती है।

    • आत्मविश्वास बढ़ाता है: जब अभ्यर्थी पूरे सिलेबस को कवर कर लेते हैं, तो परीक्षा में उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

    • अनावश्यक पढ़ाई से बचाव: सिलेबस से बाहर के विषयों पर समय बर्बाद नहीं होता, जिससे तैयारी अधिक प्रभावी बनती है।

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026: पाठ्यक्रम

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लोअर पीसीएस (Combined Lower Subordinate Services) परीक्षा 2026 राज्य स्तरीय एक महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा है। परीक्षा में सामान्य अध्ययन, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान को संतुलित रूप से शामिल किया गया है। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026 (Upsssc lower pcs syllabus 2026 in hindi) तीन प्रमुख भागों में विभाजित है, जिनका उद्देश्य अभ्यर्थियों के समग्र ज्ञान, तकनीकी समझ और राज्य विशेष की जानकारी का मूल्यांकन करना है। प्रत्येक भाग का अपना अलग महत्व है, जो परीक्षा की तैयारी को संतुलित और व्यापक बनाता है। नीचे विस्तृत सिलेबस सारणी में दी गई है।

    भाग-1: विषयगत ज्ञान (Subject Knowledge)

    इस भाग में सामान्य अध्ययन से जुड़े महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं, जैसे इतिहास, भारतीय राजव्यवस्था, भूगोल, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, पर्यावरण, करेंट अफेयर्स, गणित, सामान्य बुद्धि और हिंदी। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों की बौद्धिक क्षमता, विश्लेषण कौशल और विभिन्न विषयों की बुनियादी समझ को परखना है। यह भाग परीक्षा का सबसे व्यापक हिस्सा है और चयन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

    विषय

    टॉपिक्स

    भारत का इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन

    प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक इतिहास; सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व राजनीतिक पहलू; 1857 का विद्रोह; कांग्रेस की स्थापना; स्वदेशी आंदोलन; असहयोग, सविनय अवज्ञा, भारत छोड़ो आंदोलन; राष्ट्रवाद का विकास; स्वतंत्रता प्राप्ति

    भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान

    संवैधानिक विकास; संविधान की विशेषताएं; प्रस्तावना; मौलिक अधिकार व कर्तव्य; नीति निर्देशक तत्व; केंद्र-राज्य संबंध; संसद व विधानमंडल; न्यायपालिका; पंचायती राज; स्थानीय स्वशासन; लोक नीति; सरकारी योजनाएं

    भारत एवं विश्व का भूगोल

    भारत का भौतिक भूगोल (पर्वत, नदियां, जलवायु); कृषि, बागवानी, वानिकी, पशुपालन; जनसंख्या व नगरीकरण; स्मार्ट सिटी/विलेज; विश्व भूगोल का सामान्य ज्ञान

    भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास

    आर्थिक नियोजन; पंचवर्षीय योजनाएं; NITI Aayog; SDGs; बजट; वित्तीय प्रणाली; कृषि, उद्योग, व्यापार; भूमि सुधार; उदारीकरण, निजीकरण, वैश्वीकरण; औद्योगिक नीति; आधारभूत संरचना (ऊर्जा, सड़क, रेलवे, बंदरगाह, हवाई अड्डे)

    सामान्य विज्ञान

    भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान के सामान्य सिद्धांत; दैनिक जीवन में विज्ञान; संतुलित आहार; विटामिन व रोग; एनीमिया, डायरिया; टीकाकरण; जल चक्र; जल स्रोत; पेयजल गुणवत्ता; विज्ञान व तकनीक का योगदान

    पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन

    पारिस्थितिकी तंत्र; जैव विविधता; वन्यजीव संरक्षण; पर्यावरण प्रदूषण; जलवायु परिवर्तन; प्राकृतिक आपदाएं (भूकंप, बाढ़, सूखा); आपदा प्रबंधन

    समसामयिक घटनाएं

    राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं; सरकारी योजनाएं; रिपोर्ट, सूचकांक; खेल, पुरस्कार, महत्वपूर्ण घटनाक्रम

    सामान्य बुद्धि परीक्षण

    तार्किक क्षमता; विश्लेषणात्मक योग्यता; कोडिंग-डिकोडिंग; श्रृंखला; दिशा ज्ञान; निर्णय क्षमता

    प्रारंभिक गणित

    अंकगणित (लाभ-हानि, प्रतिशत, अनुपात); बीजगणित; ज्यामिति; डेटा इंटरप्रिटेशन; ग्राफ व चार्ट विश्लेषण

    सामान्य हिन्दी

    वर्ण, स्वर, व्यंजन; संधि, समास; उपसर्ग-प्रत्यय; शब्द भेद; पर्यायवाची, विलोम; वाक्य शुद्धि; मुहावरे-लोकोक्तियाँ; पत्र लेखन; कार्यालयी भाषा

    ये भी पढ़ें:- यूपी पीसीएस पात्रता मानदंड

    भाग-2: कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी

    इस भाग में आधुनिक तकनीक और डिजिटल ज्ञान से जुड़े विषय शामिल हैं। इसमें कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी, इंटरनेट, ईमेल, MS Office, डिजिटल भुगतान, साइबर सुरक्षा और नई तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग आदि का ज्ञान पूछा जाता है। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को डिजिटल युग के अनुरूप सक्षम बनाना और उनकी तकनीकी समझ का आकलन करना है।

    विषय

    टॉपिक्स

    कंप्यूटर की मूल बातें

    कंप्यूटर का इतिहास; हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर; इनपुट-आउटपुट डिवाइस

    इंटरनेट एवं नेटवर्किंग

    इंटरनेट, WWW, IP Address; ब्राउज़िंग; ई-मेल बनाना व उपयोग

    आईटी उपकरण

    प्रिंटर, स्कैनर, मोबाइल, टैबलेट का उपयोग

    MS Office

    MS Word (डॉक्यूमेंट); MS Excel (डेटा, फार्मूले)

    ऑपरेटिंग सिस्टम

    Windows, फाइल मैनेजमेंट; सोशल नेटवर्किंग; e-Governance

    डिजिटल फाइनेंस

    UPI, डिजिटल पेमेंट, ऑनलाइन बैंकिंग

    साइबर सुरक्षा

    डेटा सुरक्षा; साइबर अपराध; सुरक्षित इंटरनेट उपयोग

    नई तकनीक

    AI, Machine Learning, Deep Learning, Big Data, IoT; भारत की उपलब्धियां

    भाग-3: उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

    यह भाग पूरी तरह से उत्तर प्रदेश राज्य पर केंद्रित है। इसमें राज्य का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, अर्थव्यवस्था, प्रशासन, पर्यटन और समसामयिक घटनाएं शामिल हैं। इस भाग का उद्देश्य अभ्यर्थियों की राज्य विशेष के प्रति समझ और जागरूकता को परखना है, ताकि चयनित अभ्यर्थी राज्य की प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कर सकें।

    विषय

    टॉपिक्स

    इतिहास

    प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक इतिहास; स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान

    संस्कृति व कला

    लोक नृत्य, संगीत, त्यौहार, साहित्य, भाषाएं

    भूगोल

    नदियां, जलवायु, मिट्टी, वन, प्राकृतिक संसाधन

    अर्थव्यवस्था

    कृषि, उद्योग, MSME, रोजगार

    राजनीति व प्रशासन

    राज्य सरकार, प्रशासनिक ढांचा

    पर्यटन व विरासत

    प्रमुख पर्यटन स्थल, धरोहर

    समसामयिक घटनाएं

    राज्य की योजनाएं, उपलब्धियां

    उपयोगी लिंक

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026: मुख्य परीक्षा

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा चयन प्रक्रिया का एक अहम चरण है। इस परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों के उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा स्कोर की जांच की जाती है, और उसी के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों के विषयगत ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमता और सामान्य अध्ययन की गहराई का मूल्यांकन किया जाता है। इसमें वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन अंतिम चयन के लिए निर्णायक होता है, इसलिए अभ्यर्थियों को पूरे Upsssc lower pcs syllabus in hindi 2026 की व्यवस्थित और रणनीतिक तैयारी करना आवश्यक है।

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026: दस्तावेज़ सत्यापन

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होता है। इस चरण में उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, पहचान पत्र, आरक्षण प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाती है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी प्रमाण पत्रों का सही और वैध होना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की त्रुटि या दस्तावेज़ की कमी होने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है, इसलिए इस चरण के लिए पूरी तैयारी जरूरी है।

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026: तैयारी टिप्स

    लोअर पीसीएस परीक्षा में सफलता पाने के लिए एक स्पष्ट रणनीति और सही अध्ययन योजना बेहद जरूरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सिलेबस के अनुसार तैयारी करने से अभ्यर्थी अपने समय और मेहनत का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। विषयों की व्यापकता को देखते हुए नियमित अध्ययन, रिवीजन और प्रैक्टिस जरूरी है। सही दिशा में की गई तैयारी न केवल स्कोर बढ़ाती है, बल्कि आत्मविश्वास भी मजबूत करती है, जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन संभव होता है।

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026: तैयारी टिप्स

    • सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझें – पहले पूरा सिलेबस अच्छी तरह पढ़ें और उसी के अनुसार तैयारी शुरू करें।

    • स्टडी प्लान बनाएं – रोजाना और साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करें।

    • बेसिक किताबों से शुरुआत करें – NCERT और स्टैंडर्ड बुक्स पढ़ें।

    • करेंट अफेयर्स पर ध्यान दें – रोजाना समाचार और मासिक मैगजीन पढ़ें।

    • मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस – नियमित टेस्ट देकर अपनी तैयारी का आकलन करें।

    • रिवीजन जरूरी है – पढ़े हुए टॉपिक्स को बार-बार दोहराएं।

    • कमजोर विषयों पर फोकस करें – जिन विषयों में कमजोरी है, उन्हें ज्यादा समय दें।

    • शॉर्ट नोट्स बनाएं – जल्दी रिवीजन के लिए छोटे नोट्स तैयार करें।

    • समय प्रबंधन सीखें – परीक्षा में समय का सही उपयोग करें।

    • स्वास्थ्य का ध्यान रखें – नियमित नींद और संतुलित आहार बनाए रखें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?
    A:

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लोअर पीसीएस में चयन तीन चरणों में होता है—PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन। अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा के अंकों पर आधारित होती है।

    Q: क्या PET परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट में जोड़े जाते हैं?
    A:

    नहीं, उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट है। इसके अंक अंतिम मेरिट में शामिल नहीं होते, बल्कि इसी के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।

    Q: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा का पैटर्न क्या है?
    A:

    मुख्य परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं, कुल 100 अंक होते हैं और समय 2 घंटे का होता है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होती है।

    Q: इस परीक्षा में कौन-कौन से विषय शामिल होते हैं?
    A:

    परीक्षा में सामान्य अध्ययन (इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान), कंप्यूटर एवं आईटी, सामान्य हिंदी और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न शामिल होते हैं।

    Q: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस की तैयारी कैसे करें?
    A:

    अभ्यर्थियों को सिलेबस आधारित पढ़ाई, नियमित रिवीजन, मॉक टेस्ट अभ्यास और करेंट अफेयर्स पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही, समय प्रबंधन और कमजोर विषयों पर विशेष फोकस करना सफलता के लिए जरूरी है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)