Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 (MP Police Constable Result 2027) - स्कोरकार्ड, कटऑफ, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 (MP Police Constable Result 2027) - स्कोरकार्ड, कटऑफ, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 (MP Police Constable Result 2027) - स्कोरकार्ड, कटऑफ, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 14 Nov 2026, 03:35 PM IST
    Trusted Source Image

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 - मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2027 का रिजल्ट परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 के साथ कटऑफ अंक, स्कोरकार्ड और टॉपर लिस्ट भी जारी की जाती हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 19 अक्टूबर से आयोजित होने वाली हैं। 
    ये भी पढ़ें : एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2027 

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 - अवलोकन
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 - महत्वपूर्ण तिथियां
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 कैसे चेक करें?
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 में दर्ज विवरण
    5. एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2027
    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 (MP Police Constable Result 2027) - स्कोरकार्ड, कटऑफ, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाती हैं, जिसमें आवेदन संख्या, अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, प्राप्त मार्क्स, जन्मतिथि, सफल स्थिति जैसी जानकारी शामिल होती हैं। प्राधिकरण द्वारा स्कोरकार्ड भी जारी की जाती हैं, जिसे अभ्यर्थी लॉगिन विवरण के माध्यम से अपना परीक्षा स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। मंडल द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के प्रत्येक चरण के लिए अलग अलग रिजल्ट जारी किया जाता हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/पीएसटी और दस्तावेज सत्यापन जैसे चरण शामिल हैं। सभी चरण के आयोजन के बाद फाइनल रिजल्ट और अलॉटमेंट लेटर जारी की जाती हैं।
    ये भी पढ़ें: एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2027

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2027 के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) जीडी के कुल 7500 पदों पर भर्ती की जा रही हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027, स्कोरकार्ड, कटऑफ से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 - अवलोकन

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2027 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी नीचे सारणी में दिया गया है। 

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती का नाम

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

    आयोजित करने वाला बोर्ड

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

    विभाग का नाम

    पुलिस (गृह) विभाग

    पद का नाम

    पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) जीडी

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय

    रिक्तियों की संख्या

    7500 पद

    रिजल्ट जारी माध्यम

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन

    महत्वपूर्ण लेख: एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 - महत्वपूर्ण तिथियां

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट प्रत्येक चरण के लिए अलग अलग जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होना आवश्यक है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे दी गई सारणी में एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2027 की प्रमुख तिथियों का विवरण दिया गया है।

    इवेंट्स

    एमपी पुलिस कांस्टेबल डेट्स

    एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी अधिसूचना

    9 सितंबर 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन तिथि

    22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज 1 परीक्षा तिथि 2026

    19 नवंबर 2026 से

    एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज-1 परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    पीईटी/पीएसटी परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस आरक्षक (जीडी) फाइनल रिजल्ट 2027

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 कैसे चेक करें?

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पीडीएफ रिजल्ट और लॉगिन विवरण के जरिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

    पीडीएफ रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in  पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध Result सेक्शन पर क्लिक करें।

    • एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 के लिंक को खोजें।

    • संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी।

    • पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।

    • भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    लॉगिन विवरण से स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

    • रिजल्ट या स्कोरकार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • अब अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।

    • निर्धारित स्थान पर जन्मतिथि और अन्य मांगी गई जानकारी भरें।

    • कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • आपका एमपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • इसमें अपने प्राप्त अंक, परीक्षा संबंधी विवरण और क्वालिफाइंग स्टेटस चेक करें।

    • स्कोरकार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र लिंक 

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 में दर्ज विवरण

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक चेक करना चाहिए। रिजल्ट में मुख्य रूप से निम्नलिखित विवरण दिए जा सकते हैं:

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रोल नंबर

    • आवेदन संख्या (Application Number)

    • पिता का नाम

    • जन्मतिथि

    • अभ्यर्थी की कैटेगरी एवं उप-श्रेणी

    • परीक्षा का नाम

    • परीक्षा में प्राप्त कुल अंक

    • क्वालिफाइंग स्टेटस (Qualified/Not Qualified)

    • चयनित अभ्यर्थी की स्थिति

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-राजस्थान पुलिस भर्ती

    एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2027

    एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2027 मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा परीक्षा के परिणाम के साथ जारी की जाती हैं। कटऑफ अभ्यर्थियों की श्रेणी, उपलब्ध पदों और चयन प्रक्रिया के आधार पर निर्धारित की जाती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कैटेगरी वाइज फर्स्ट स्टेज और फाइनल कटऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। इसके माध्यम से अभ्यर्थी अपने चयन की स्थिति और मेरिट लिस्ट में स्थान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2027 कैसे चेक करें?
    A:

    अभ्यर्थी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर या लॉगिन विवरण की सहायता से परिणाम चेक कर सकते हैं।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2027 की चयन प्रक्रिया क्या है?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापदंड परीक्षा (PST) और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।

    Articles
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)