Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन 2026 जारी (UPSSSC Excise Constable Application 2026)- संशोधन, प्रक्रिया
    • लेख
    • यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन 2026 जारी (UPSSSC Excise Constable Application 2026)- संशोधन, प्रक्रिया

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन 2026 जारी (UPSSSC Excise Constable Application 2026)- संशोधन, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 29 Jun 2026, 09:50 AM IST

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन 2026- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित आबकारी सिपाही भर्ती 2026 (मुख्य परीक्षा) के लिए ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026 है। यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 1 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। यूपी आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि 4 जून से 24 जून 2026 तक थी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट आवेदन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर आसानी से जमा कर सकते थे।
    यूपीएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन सुधार लिंक

    This Story also Contains

    1. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन 2026- एक नजर
    2. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन 2026: पात्रता मानदंड
    3. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन 2026: शुल्क
    4. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन 2026 कैसे करें?
    5. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन 2026 शुल्क में परेशानी होने पर क्या करें?
    6. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन 2026: आवश्यक दस्तावेज
    7. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही परीक्षा एडमिट कार्ड
    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन 2026 जारी (UPSSSC Excise Constable Application 2026)- संशोधन, प्रक्रिया
    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन 2026

    17805509057541779966379859

    अपडेट: यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 में पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। विभाग द्वारा आबकारी सिपाही के 98 अतिरिक्त रिक्त पदों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का प्रस्ताव भेजे जाने के बाद चयन बोर्ड ने कुल रिक्तियों में वृद्धि कर दी है। इसके साथ ही भर्ती में कुल पदों की संख्या 722 से बढ़कर 820 हो गई है। संशोधित रिक्तियों में 682 पद सामान्य चयन तथा 138 पद विशेष चयन के लिए निर्धारित किए गए हैं।
    1782295443214

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने परीक्षा कैलेंडर के माध्यम से यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। कैलेंडर के अनुसार, यूपी आबकारी सिपाही भर्ती मुख्य परीक्षा 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित की गई है।
    1780464293191

    आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET 2025 परीक्षा में भाग लिया है और जिनके पास वैध स्कोरकार्ड उपलब्ध है।
    ये भी पढ़ें:- यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबसयूपीएसएसएससी आशुलिपिक एडमिट कार्ड

    उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। अधिसूचना में पात्रता मानदंड, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, रिक्तियों का श्रेणीवार विवरण, आरक्षण नीति तथा चयन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होती है। अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन, प्रक्रिया, पात्रता, शुल्क से संबंधित जानकारी के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें:- यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन 2026- एक नजर

    Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission द्वारा आयोजित यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में भाग लिया हो और जिनके पास वैध स्कोरकार्ड उपलब्ध हो। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी। भर्ती से संबंधित पदों की संख्या, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथियों जैसी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है।

    मुख्य जानकारी

    विवरण

    संचालन निकाय

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ

    विभाग का नाम

    आबकारी आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज

    विज्ञापन संख्या

    08-परीक्षा/2026, आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025)/09

    पद का नाम

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही

    कुल रिक्तियां

    722 820 पद

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    शैक्षिक योग्यता

    • उत्तर प्रदेश बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष

    • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा प्रमाणपत्र धारक

    आयु सीमा

    18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)

    चयन प्रक्रिया

    • PET-2025 स्कोर आधारित शॉर्टलिस्टिंग

    • मुख्य लिखित परीक्षा

    • शारीरिक माप परीक्षण

    • शारीरिक दक्षता परीक्षण

    • दस्तावेज सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    upsssc.gov.in

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 अधिसूचना

    6 अप्रैल 2026

    आबकारी सिपाही भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

    4 जून 2026 (जारी)

    आबकारी सिपाही भर्ती 2026 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

    24 जून 2026

    शुल्क समायोजन/आवेदन संशोधन अंतिम तिथि

    1 जुलाई 2026

    आबकारी सिपाही भर्ती 2026 मुख्य परीक्षा तिथि

    20 सितंबर 2026

    महत्वपूर्ण लेख पढ़ें: यूपीएससी पीसीएस की तैयारी, रणनीति और टिप्स जानें

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन 2026: पात्रता मानदंड

    UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड को समझना बेहद आवश्यक है। Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission द्वारा तय नियमों के अनुसार केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जो शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तों को पूरा करते हों। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास PET-2025 का वैध स्कोरकार्ड होना भी अनिवार्य है।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 : पात्रता मानदंड

    • उम्मीदवार का PET-2025 परीक्षा में शामिल होना और वैध स्कोरकार्ड होना आवश्यक है।

    • अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • सामान्य एवं अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

    • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।

    • अन्य आरक्षित श्रेणियों को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    • आयु की गणना रिक्ति वर्ष की 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी।

    • प्रादेशिक सेना में कम से कम 2 वर्ष की सेवा करने वाले उम्मीदवारों को चयन में वरीयता दी जाएगी।

    • राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का ‘B’ प्रमाण-पत्र रखने वाले अभ्यर्थियों को भी प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

    • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए सभी पात्रता नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन 2026: शुल्क

    यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आबकारी सिपाही आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन शुल्क लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को ध्यान देना आवश्यक है कि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि के बाद कोई शुल्क जमा नहीं किया जा सकेगा और न ही आवेदन स्वतः सबमिट होगा। इस अवधि के बाद आयोग किसी भी प्रकार का दावा या आवेदन स्वीकार नहीं करेगा। नीचे दिए आवेदन शुल्क सारणी के मुताबिक उम्मीदवार आवेदन करें।

    शुल्क सारणी

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क (₹)

    ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क (₹)

    कुल शुल्क (₹)

    अनारक्षित (General)

    0

    25.00

    25.00

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    0

    25.00

    25.00

    अनुसूचित जाति (SC)

    0

    25.00

    50.00

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    0

    25.00

    25.00

    ध्यान दें कि मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क केवल उन अभ्यर्थियों द्वारा भुगतान किया जाएगा, जिन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व ही परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। इस प्रकार, आवेदन शुल्क और मुख्य परीक्षा शुल्क दोनों ही निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर जमा करना आवश्यक है, अन्यथा आवेदन या मुख्य परीक्षा में भागीदारी अस्वीकार्य होगी।

    महत्वपूर्ण लेख:-

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन 2026 कैसे करें?

    UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से शुरू की गई है। Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और शुल्क संबंधी सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने चाहिए।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन प्रक्रिया 2026

    • आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
      1779102523474

    • होमपेज पर “Live Advertisement” सेक्शन में संबंधित भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें।
      1779102523664

    • भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करें और पात्रता, आयु सीमा व अन्य निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    • PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और पंजीकृत मोबाइल/ईमेल पर प्राप्त OTP की सहायता से लॉगिन करें।

    • लॉगिन के बाद PET में दर्ज व्यक्तिगत विवरण स्वतः स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।

    • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी जैसे बोर्ड/संस्था, वर्ष, अंक और प्रमाण पत्र संख्या भरें।

    • चयनित पदों की वरीयता और अधिमानी अर्हता (यदि लागू हो) दर्ज करें।

    • स्थायी एवं पत्राचार पता जांचें और आवश्यक जानकारी सत्यापित करें।

    • घोषणा-पत्र को पढ़कर सभी आवश्यक चेकबॉक्स पर टिक करें।

    • वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके “Save and Submit” विकल्प पर क्लिक करें।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान Credit Card, Debit Card, Net Banking, UPI या SBI ई-चालान के माध्यम से करें।

    • सफल भुगतान के बाद आवेदन पत्र अंतिम रूप से सबमिट हो जाएगा।

    • भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सभी आवश्यक प्रमाण पत्र और दस्तावेज तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न हो।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन 2026 शुल्क में परेशानी होने पर क्या करें?

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 में आवेदन शुल्क का सफल भुगतान अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है। कभी-कभी तकनीकी समस्याओं, बैंकिंग त्रुटियों या अन्य कारणों से भुगतान में परेशानी आ सकती है। ऐसी स्थिति में उम्मीदवारों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। आयोग ने शुल्क समायोजन और समाधान के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं, जिससे अभ्यर्थी सुरक्षित रूप से अपने आवेदन को सबमिट कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी भुगतान की स्थिति की जांच कर सकते हैं, असफल भुगतान को सुधार सकते हैं और आवेदन-पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करने के लिए आवश्यक कदम उठा सकते हैं।

    • यदि भुगतान के बाद आवेदन प्रदर्शित नहीं हो रहा है, तो Update Your Transaction ID by Double Verification विकल्प से समायोजन करें।

    • ई-चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने वाले भी इसी विकल्प के माध्यम से समायोजन करेंगे।

    • Applicant Dashboard से आवेदन/शुल्क का स्टेटस देखें।

    • शुल्क Pending होने पर Transaction ID अपडेट कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

    • निर्धारित अंतिम तिथि के बाद शुल्क जमा नहीं किया जा सकेगा और आवेदन स्वतः सबमिट नहीं होगा।

    • अंतिम तिथि के बाद आयोग किसी भी दावे या प्रत्यावेदन को स्वीकार नहीं करेगा।

    ये भी पढ़ें:- यूपी पीसीएस पात्रता मानदंड

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आवेदन 2026: आवश्यक दस्तावेज

    UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए, ताकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी की जा सके। Commission द्वारा आवेदन पत्र में दर्ज जानकारी का सत्यापन दस्तावेजों के आधार पर किया जाएगा, इसलिए सभी प्रमाण पत्र सही और अद्यतन होना आवश्यक है।

    आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

    • PET-2025 का वैध स्कोरकार्ड

    • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र

    • आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड / अन्य वैध फोटो पहचान पत्र

    • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (हाल ही की)

    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

    • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)

    • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

    • निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल)

    • NCC ‘B’ प्रमाण-पत्र (यदि उपलब्ध हो)

    • प्रादेशिक सेना सेवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

    • ऑनलाइन शुल्क भुगतान के लिए डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग विवरण

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले सभी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में स्कैन करके सुरक्षित रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न हो।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही परीक्षा एडमिट कार्ड

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देश दिए होंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना अनिवार्य है।

    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती में आवेदन कौन कर सकता है?
    A:

    इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET-2025 परीक्षा में भाग लिया हो, वैध स्कोरकार्ड रखते हों और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा को पूरा करते हों।

    Q: यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कैसे होगी?
    A:

    आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार UPSSSC Official Website पर जाकर PET रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

    Q: यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    RRB Technician Application Date

    30 Jun'26 - 29 Jul'26 (Online)