Careers360 Logo
ask-icon
share
    सुप्रीम कोर्ट जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 (Supreme Court JCA Recruitment 2026 in Hindi)- आवेदन (जारी)
    • लेख
    • सुप्रीम कोर्ट जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 (Supreme Court JCA Recruitment 2026 in Hindi)- आवेदन (जारी)

    सुप्रीम कोर्ट जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 (Supreme Court JCA Recruitment 2026 in Hindi)- आवेदन (जारी)

    Kunal solankiUpdated on 16 Oct 2026, 05:00 PM IST

    सुप्रीम कोर्ट जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 (Supreme Court JCA Recruitment 2026 in Hindi) - सुप्रीम कोर्ट द्वारा जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2026 अधिसूचना (junior court assistant notification 2026 in hindi) अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in/recruitments/ पर जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार सुप्रीम कोर्ट जेसीए आवेदन 2026 (supreme court JCA Application form 2026) 7 से 28 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2026 (Supreme Court JCA Recruitment 2026 in Hindi) में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट एवं साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा सुप्रीम कोर्ट जेसीए लिखित परीक्षा 2026 का आयोजन 20 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद प्राधिकरण द्वारा अन्य तिथियां जारी की जाएगी।
    सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट आवेदन लिंक

    This Story also Contains

    1. सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती तिथियां 2026 (supreme court junior court assistant exam date 2026)
    2. सुप्रीम कोर्ट जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां
    3. सुप्रीम कोर्ट जूनियर असिस्टेंट पात्रता 2026 (supreme court jca eligibility 2026 in hindi)
    4. सुप्रीम कोर्ट जूनियर असिस्टेंट परीक्षा तिथि 2026
    5. सुप्रीम कोर्ट जेसीए एडमिट कार्ड 2026 (supreme court jca admit card 2026 in hindi)
    6. सुप्रीम कोर्ट जेसीए आंसर की 2026 (supreme court jca answer key 2026 in hindi)
    7. सुप्रीम कोर्ट जेसीए रिजल्ट 2026 (supreme court jca result in hindi)
    8. सुप्रीम कोर्ट जेसीए चयन प्रक्रिया 2026 (supreme court jca selection process 2026 in hindi)
    सुप्रीम कोर्ट जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 (Supreme Court JCA Recruitment 2026 in Hindi)- आवेदन (जारी)
    सुप्रीम कोर्ट जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 (Supreme Court JCA Recruitment 2026 in Hindi)- आवेदन (जारी)

    सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद पर भर्ती 2026 (supreme court jca vacancy 2026) के लिए क्या पात्रता है.. सूप्रीम कोर्ट जेसीए चयन प्रक्रिया क्या है.. ऐसे सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें। ये भी देखें- आगामी सरकारी नौकरी 2026

    सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती तिथियां 2026 (supreme court junior court assistant exam date 2026)

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से supreme court jca exam dates 2026 in hindi की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समय समय पर इस टेबल को अपडेट किया जाता रहेगा। supreme court junior court assistant bharti 2026 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए इस टेबर को भी फॉलो कर सकते हैं।

    सुप्रीम कोर्ट जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां

    बिंदु

    विवरण

    Supreme court junior court assistant notification 2026

    30 सितंबर 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://www.sci.gov.in/recruitments/

    आयु सीमा

    18-30 (आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट)

    सुप्रीम कोर्ट जेसीए आवेदन फार्म 2026

    7 - 28 अक्टूबर 2026

    सुप्रीम कोर्ट जेसीए एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट एग्जाम 2026

    20 नवंबर 2026

    सुप्रीम कोर्ट जेसीए आंसर की 2026

    22 नवंबर 2026

    आपत्ति विंडो

    22-23 नवंबर 2026

    सुप्रीम कोर्ट जेसीए रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    सुप्रीम कोर्ट जेसीए स्किल टेस्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    सुप्रीम कोर्ट जेसीए साक्षात्कार 2026

    सूचित किया जाएगा


    सुप्रीम कोर्ट जूनियर असिस्टेंट पात्रता 2026 (supreme court jca eligibility 2026 in hindi)

    जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर चलाने का ज्ञान और कंप्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड भी जरूरी है।

    सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टें भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2026 (supreme court jca application form 2026) भर सकते हैं.

    • सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • अब Recruitment सेक्शन में जाएं।

    • यहां आपको सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट एप्लीकेशन लिंक 2026 प्रदर्शित होगा।


    1791450779874


    • इस पर क्लिक करें।

    • क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर अब कुछ इस तरह का पीडीएफ प्रदर्शित होगा।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    1791450779907

    • इसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

    • क्लिक करने के बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें और अपना सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट आवेदन पत्र भरें।

    सुप्रीम कोर्ट जूनियर असिस्टेंट परीक्षा तिथि 2026

    सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट 20 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड टेस्ट, अंग्रेजी भाषा में लिखित (डिस्क्रिप्टिव) परीक्षा और इंटरव्यू की तारीख बाद में बताई जाएगी। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भी जानकारी भेजी जाएगी। उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के दौरान अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी चालू रखनी होगी।

    सुप्रीम कोर्ट जुनियर असिस्टेंट एग्जाम पैटर्न 2026 (supreme court jca exam pattern 2026 in hindi)

    प्राधिकरण द्वारा जेसीए परीक्षा में प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय प्रकार का होगा। इसके तहत लिखित परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटा होगी। वहीं कुल प्रश्न 100 अंको के होंगे। बहुविकल्पीय प्रश्नों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी। वहीं स्किल टेस्ट यानी टाइपिंग टेस्ट की अवधि 10 मिनट होगी जो कि कुल 50 अंको का होगा। इसके लिए क्वालिफाई अंक 25 हैं। इसके बाद लिखित परीक्षा (Descriptive) होगी इसकी अवधि 2 घंटो की होगी। इसका कुल अंक 100 तय किया गया है। इसके बाद साक्षात्कार होगा इसका कुल अंक 25 है।

    1791450779946


    सुप्रीम कोर्ट जेसीए एडमिट कार्ड 2026 (supreme court jca admit card 2026 in hindi)

    उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करने होंगे। डाक द्वारा कोई भी एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। जेसीए एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके सुप्रीम कोर्ट जेसीए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

    सुप्रीम कोर्ट जेसीए आंसर की 2026 (supreme court jca answer key 2026 in hindi)

    सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती परीक्षा आयोजन के बाद 22 नवंबर 2026 को उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। उत्तर कुंजी पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने की संभावित समय सीमा 22 नवंबर 2026 से 23 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे तक) रहेगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी, जिसके लिए प्रति आपत्ति 100 रुपये का शुल्क लिया जाएगा; यदि आपत्ति सही पाई जाती है तो यह शुल्क अभ्यर्थी को वापस कर दिया जाएगा।

    सुप्रीम कोर्ट जेसीए रिजल्ट 2026 (supreme court jca result in hindi)

    प्राधिकरण द्वारा सुप्रीम कोर्ट जेसीए रिजल्ट 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके जेसीए रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। फाइनल आंसर की के साथ ही जेसीए रिजल्ट किया जाता है।

    सुप्रीम कोर्ट जेसीए चयन प्रक्रिया 2026 (supreme court jca selection process 2026 in hindi)

    सुप्रीम कोर्ट में जेसीए के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट एवं साक्षात्कार प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। प्रत्येक चरण के लिए तिथियां प्राधिकरण द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। सुप्रीम कोर्ट वैकेंसी 2026 (supreme court vacancy 2026 in hindi) अधिसूचना जारी कर तिथियां घोषित की जाती है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)