यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही एडमिट कार्ड 2026- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 16 सितंबर को यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया के तहत मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क का भुगतान किया है, वे आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in या इस लेख में उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आयोग ने 11 सितंबर को मुख्य परीक्षा सिटी स्लिप जारी की गई थी। यूपी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 (मुख्य परीक्षा) के लिए लिखित परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
यूपी आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए शुल्क जमा करने संबंधी महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई थी। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करना था। मुख्य परीक्षा का शुल्क सफलतापूर्वक जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। यानी जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क का भुगतान किए है, उनको ही यूपीएसएसएससी आबकारी सिपारी एडमिट कार्ड 2026 जारी की गई है।
महत्वपूर्ण लेख - यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 
This Story also Contains
अपडेट: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 (मुख्य परीक्षा) के लिए 32891 कैंडिडेट चयनित किए गए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए लिंक के माध्यम से लॉगइन कर अपनी स्थिति की जांच कर सकते हैं। यूपी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 (मुख्य परीक्षा) के लिए लिखित परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए उम्मीदवारों को इसे समय रहते डाउनलोड कर उसकी सभी जानकारियों की जांच कर लेनी चाहिए। प्रवेश पत्र में परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय, उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर तथा परीक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दर्ज होंगे। यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को तुरंत आयोग से संपर्क करना चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया देखें
यूपी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 (मुख्य परीक्षा) के लिए लिखित परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लगभग एक सप्ताह पहले प्रवेश पत्र जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड से पहले आयोग द्वारा सिटी इंटिमेशन स्लिम भी जारी की जा सकती है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस लेख में यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश और डायरेक्ट डाउनलोड लिंक से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी गई है। लेख विस्तार से पढ़िए।
यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 (मुख्य परीक्षा) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में नीचे दी गई है। नीचे दी गई सारणी में भर्ती का नाम, आयोग, पद का विवरण, एडमिट कार्ड जारी होने की स्थिति, परीक्षा तिथि तथा अन्य आवश्यक तिथियों सहित सभी प्रमुख बिंदुओं को प्रस्तुत किया गया है। अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए इस अवलोकन तालिका को देख सकते हैं।
मुख्य जानकारी | विवरण |
संचालन निकाय | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ |
विभाग का नाम | आबकारी आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज |
विज्ञापन संख्या | 08-परीक्षा/2026, आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025)/09 |
कुल रिक्तियां | 820 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 अधिसूचना | 6 अप्रैल 2026 |
आबकारी सिपाही आवेदन 2026 | 4 से 24 जून 2026 |
आबकारी सिपाही भर्ती 2026 मुख्य परीक्षा तिथि | 20 सितंबर 2026 |
| आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा सिटी स्लिप | 11 सितंबर 2026 |
आबकारी सिपाही भर्ती 2026 मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड | 16 सितंबर 2026 |
ये भी पढ़ें:- यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस
यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर "Important Announcements", "Notice Board" या "Admit Card" सेक्शन में जाएं।
"UPSSSC Excise Constable (Main) Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें (जारी होने के बाद लिंक सक्रिय होगा)।
अब अपना पंजीकरण संख्या (Registration Number), जन्मतिथि (Date of Birth) तथा आवश्यक कैप्चा/वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।
सभी विवरण भरने के बाद Submit/Login बटन पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचें।
भविष्य के उपयोग और परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें:- यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबस । यूपीएसएसएससी आशुलिपिक एडमिट कार्ड
यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज महत्वपूर्ण विवरण नीचे दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अंकित सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते आयोग से संपर्क करें।
यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
उम्मीदवार का नाम (Candidate's Name)
रोल नंबर (Roll Number)
पंजीकरण संख्या (Registration Number)
जन्मतिथि (Date of Birth)
उम्मीदवार का फोटो एवं हस्ताक्षर
श्रेणी (Category)
परीक्षा का नाम
परीक्षा की तिथि
परीक्षा का समय एवं शिफ्ट
रिपोर्टिंग समय
परीक्षा केंद्र का नाम
परीक्षा केंद्र का पूरा पता
परीक्षा केंद्र का कोड
परीक्षा की अवधि (Exam Duration)
उम्मीदवार के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
परीक्षा प्राधिकरण (UPSSSC) का नाम एवं आवश्यक निर्देश
हेल्पलाइन/संपर्क संबंधी जानकारी (यदि उपलब्ध हो)
महत्वपूर्ण लेख पढ़ें: यूपीएससी पीसीएस की तैयारी, रणनीति और टिप्स जानें
यदि यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, जन्मतिथि, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि या अन्य किसी विवरण में त्रुटि पाई जाती है, तो उसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी को तुरंत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के हेल्पडेस्क या संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुधार का अनुरोध करना चाहिए। त्रुटिपूर्ण एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा में शामिल होने पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
SECRETARY UPSSSC, Lucknow Email : online[dot]upsssc[@]nic[dot]inPhone Number 0522-2720814 |
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा तिथि का घोषणा कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूपी आबकारी एग्जाम डेट 20 सितंबर निर्धारित की गई है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा दिनांक 20 सितंबर को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।