Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 जारी (UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026)- डाउनलोड लिंक, आपत्ति
    • लेख
    • यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 जारी (UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026)- डाउनलोड लिंक, आपत्ति

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 जारी (UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026)- डाउनलोड लिंक, आपत्ति

    Rajan KumarUpdated on 22 Sep 2026, 06:09 PM IST

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 22 सितंबर को यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख में दिए गए लिंक के माध्यम से 28 सितंबर तक यूपी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया जाएगा, जिसकी सूचना जारी की जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद इसकी डाउनलोड लिंक, इसी पेज पर अपडेट कर दिया गया है। आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 20 सितंबर को आयोजित की गई।
    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 डाउनलोड लिंक
    1790076909835

    This Story also Contains

    1. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 : अवलोकन व तिथि
    2. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कैसें करें?
    4. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026: अंकों की गणना कैसे करें?
    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 जारी (UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026)- डाउनलोड लिंक, आपत्ति
    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026

    अभ्यर्थी आंसर की के माध्यम से अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 दो चरणों में जारी की जाती है। प्राधिकरण द्वारा पहले प्रोविजनल (अनंतिम) आंसर की जारी की जाती है। अनंतिम उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति होने पर अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थी को संबंधित प्रश्न, अपने दावे और आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी लागू हो सकता है। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद यूपीएसएसएससी द्वारा फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है।
    ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया देखें

    अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अपने उत्तरों का सावधानीपूर्वक मिलान करें और किसी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज करें। यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया, आपत्ति प्रक्रिया के लेख विस्तार से पढ़िए।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 : अवलोकन व तिथि

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 भर्ती प्रक्रिया का एक अहम चरण है। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर परीक्षा में संभावित प्राप्त अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। नीचे दी गई सारणी में यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 से संबंधित प्रमुख जानकारी और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण दिया गया है।

    मुख्य जानकारी

    विवरण

    संचालन निकाय

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ

    विभाग का नाम

    आबकारी आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज

    विज्ञापन संख्या

    08-परीक्षा/2026, आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025)/09

    कुल रिक्तियां

    820 पद

    आधिकारिक वेबसाइट

    upsssc.gov.in

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 अधिसूचना

    6 अप्रैल 2026

    आबकारी सिपाही आवेदन 2026

    4 से 24 जून 2026

    आबकारी सिपाही भर्ती 2026 मुख्य परीक्षा तिथि

    20 सितंबर 2026

    आबकारी सिपाही भर्ती 2026 मुख्य परीक्षा आंसर की

    22 से 28 सितंबर 2026 तक

    आबकारी सिपाही भर्ती 2026 मुख्य परीक्षा आंसर की आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें:- यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली आंसर की ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की के जरिए उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

    • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर “Notice/Advertisement” या संबंधित आंसर की लिंक पर क्लिक करें।

    • अब “आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 आंसर की” लिंक को खोजें।

    • लॉगिन विंडो में मांगी गई जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर/अन्य लॉगिन करें।

    • सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आंसर की प्रदर्शित हो जाएगी।

    • आंसर की को ध्यानपूर्वक डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कैसें करें?

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 जारी होने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी को आयोग द्वारा दिए गए किसी उत्तर में गलती लगती है, तो वह निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

    • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर आंसर की/ऑब्जेक्शन लिंक पर क्लिक करें।

    • अब आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 से संबंधित आपत्ति लिंक का चयन करें।

    • मांगे गए लॉगिन विवरण दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करें।

    • जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, उसे चुनें।

    • निर्धारित विकल्पों में अपनी आपत्ति का कारण/सही उत्तर दर्ज करें।

    • यदि आवश्यक हो, तो अपने दावे के समर्थन में संबंधित प्रमाण या संदर्भ उपलब्ध कराएं।

    • निर्धारित आपत्ति शुल्क के साथ ऑनलाइन भुगतान करें।

    • सभी विवरण जांचने के बाद आपत्ति Submit कर दें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आपत्ति आवेदन की रसीद/प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    ये भी पढ़ें:- यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबस । यूपीएसएसएससी आशुलिपिक एडमिट कार्ड

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026: अंकों की गणना कैसे करें?

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 की आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने सही और गलत उत्तरों की संख्या के आधार पर संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर के लिए निर्धारित 25% यानी 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। इस तरह आंसर की से अपने अनुमानित अंक निकालने के लिए अभ्यर्थियों को सही और गलत उत्तरों की संख्या का मिलान करना होगा।

    अंकों की गणना का फॉर्मूला

    कुल संभावित अंक = (सही उत्तर × 1) − (गलत उत्तर × 0.25)

    उदाहरण:
    मान लीजिए किसी अभ्यर्थी ने 100 प्रश्नों में से 70 प्रश्न सही और 20 प्रश्न गलत किए हैं, जबकि 10 प्रश्न छोड़ दिए हैं।

    • सही उत्तर: 70 × 1 = 70 अंक

    • गलत उत्तर: 20 × 0.25 = 5 अंक की कटौती

    • कुल संभावित अंक = 70 − 5 = 65 अंक

    इस प्रकार अभ्यर्थी का अनुमानित स्कोर 65 अंक होगा। अंतिम अंक आयोग द्वारा जारी आधिकारिक उत्तर कुंजी और परिणाम के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे।

    महत्वपूर्ण लेख पढ़ें: यूपीएससी पीसीएस की तैयारी, रणनीति और टिप्स जानें

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

    1. यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की कहां जारी की जाती है?

    यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। इस लेख में भी आंसर की लिंक के बारे में विस्तार से बताया गया है।

    2. क्या यूपी आबकारी सिपाही आसंर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं?

    हां, यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।


    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)