KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
यूपीएसएससी पीईटी सिलेबस 2025 (UPSSSC PET syllabus 2025 in hindi) - उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना में यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबस का उल्लेख किया है। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 (UP PET 2025) के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से यूपी पीईटी सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पीईटी सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड लिंक नीचे प्रदान किया गया है।
निःशुल्क डाउनलोड: यूपीएसएसएससी पीईटी अधिसूचना और सिलेबस पीडीएफ़
UPSSSC PET 2025 परीक्षा ग्रुप C पदों के लिए आयोजित की जाती है। यह दो चरणों, प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के रूप में आयोजित होती है। यूपी पेट परीक्षा (UP PET exam in Hindi) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को परीक्षा के विषयों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबस के साथ परीक्षा पैटर्न 2025 की जांच करनी चाहिए।
आवेदकों ने यह भी जानना चाहा - यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
यूपीएसएसएससी पीईटी (UPSSSC PET) का सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अधिसूचना के साथ जारी किया गया है। पीईटी (PET) परीक्षा पैटर्न के साथ जारी किया गया पाठ्यक्रम उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए सभी विषयों को कवर करने में मदद करता है।
जो उम्मीदवार 2025 में इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे नीचे दी गई तालिका में दिए गए यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा पैटर्न 2025 (UPSSSC PET Exam Pattern 2025) की मुख्य विशेषताओं को नोट कर सकते हैं:
विशेष | विवरण |
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूएसएसएससी) |
परीक्षा का नाम | प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) |
रिक्तियों/पदों का प्रकार | समूह सी के पद |
परीक्षा का तरीका | ओएमआर शीट के साथ ऑफ़लाइन, विकल्प पर टिक करना है। |
परीक्षा का प्रकार | बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार |
परीक्षा की प्रकृति | मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता |
प्रारंभिक परीक्षा के बाद क्या होगा | मुख्य परीक्षा/कौशल परीक्षा/शारीरिक परीक्षण |
परीक्षा के मानक प्रश्न | क्रमांक 1 से 9, 10वीं और 12वीं कक्षा की एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित होंगे। |
प्रश्नों की संख्या | 100 प्रश्न |
कुल अंक | 100 अंक |
विषयों की संख्या | 15 विषय/खंड, जिनसे प्रश्न पूछे जाते हैं। |
परीक्षा की अवधि | 2 घंटे (120 मिनट) |
ऋणात्मक अंकन | गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंक काटे जाएंगे |
विषयों का नाम | इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, अंकगणित, हिंदी, अंग्रेजी, समसामयिक मामले, सामान्य ज्ञान, तर्कशास्त्र, गद्यांश-ग्राफ़ और तालिका विश्लेषण। |
विषयवार यूपीएसएसएससी पीईटी पाठ्यक्रम 2025 (Subject-Wise UPSSSC PET Syllabus 2025 in hindi)
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 पाठ्यक्रम पीडीएफ (UPSSSC PET 2025 Syllabus PDF in hindi) में सामान्य विज्ञान, भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन भारतीय संविधान और लोक प्रशासन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था आदि शामिल हैं। यूपीएसएसएससी पीईटी पाठ्यक्रम 2025 (UPSSSC PET Syllabus 2025) में सभी खंडों के कुछ महत्वपूर्ण विषय भी शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में दिए गए पीईटी पाठ्यक्रम 2025 (PET syllabus 2025 in hindi) की जांच कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबस 2025
विषय | कवर किए गए विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
भारतीय इतिहास |
| 5 | 5 |
भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन |
| 05 | 05 |
भूगोल |
| 05 | 05 |
भारतीय अर्थव्यवस्था |
| 05 | 05 |
भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन |
| 05 | 05 |
सामान्य विज्ञान |
| 05 | 05 |
प्रारम्भिक अंकगणित |
| 05 | 05 |
सामान्य हिन्दी |
| 05 | 05 |
सामान्य अंग्रेजी |
| 05 | 05 |
तर्क एवं तर्कशक्ति |
| 05 | 05 |
सामयिकी |
| 10 | 10 |
सामान्य जागरूकता |
| 10 | 10 |
अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण |
(प्रत्येक पर 05 प्रश्न) | 10 | 10 |
ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण |
(प्रत्येक पर 05 प्रश्न) | 10 | 10 |
तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण |
(प्रत्येक पर 05 प्रश्न) | 10 | 10 |
महत्वपूर्ण लिंक:
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 की अच्छी तैयारी के लिए उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के यूपी पीईटी प्रश्नपत्रों (UP PET question papers in hindi) और मॉक टेस्ट को भी अवश्य देखना चाहिए। उम्मीदवार नीचे दिए गए सूची से पहले ही प्रयास में यूपी पेट परीक्षा (UP PET exam in Hindi) पास करने के लिए महत्वपूर्ण यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 तैयारी टिप्स पा सकते हैं।
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा पैटर्न को समझें
यूपी पेट सिलेबस देखें
तैयारी की रणनीति बनाएं
अपनी खूबियों और कमज़ोरियों पर काम करें
उपयुक्त अध्ययन सामग्री चुनें
छोटी तरकीबों के लिए अवधारणाएं सीखें
तैयारी के साथ-साथ मॉक टेस्ट दें
समय प्रबंधन पर ध्यान दें यानी परीक्षा अवधि को देखते हुए प्रश्नों को हल करने के लिए स्पीड पर फोकस करें
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 (UPSSSC PET 2025 in hindi) की तैैयारी करने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। यूपी पीईटी 2025 परीक्षा पैटर्न (UP PET 2025 exam pattern in hindi) और पाठ्यक्रम के आधार पर नीचे दिए गए सारणी में कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकों की जानकारी दी गई है, जिनसे आपके परीक्षा की तैयारी और मजबूत होगी।
यूपीएसएसएससी पीईटी श्रेष्ठ पुस्तकें (UPSSSC PET best Books in Hindi)
विषय | पुस्तकें | लेखक/प्रकाशन |
समसामयिक मामले | उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान | अरिहंत प्रकाशन |
तर्क एवं तर्कशक्ति | सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति परीक्षण | अरिहंत प्रकाशन |
सामान्य विज्ञान | जनरल साइंस | बीके संपादकीय मंडल |
सामान्य अंग्रेजी | ऑब्जेक्टिव जनरल इंग्लिश | एसपी बख्शी/अरिहंत प्रकाशन |
सामान्य हिंदी | सम्पूर्ण हिंदी व्याकरण और रचना | ल्यूसेंट पब्लिकेशन |
Frequently Asked Questions (FAQs)
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) पास करने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित पदों के लिए मुख्य परीक्षा, कौशल परीक्षा या शारीरिक परीक्षण में शामिल होना होगा।
परीक्षा 100 अंकों की होगी।
परीक्षा का सिलेबस 15 विषयों से होगा, जिनमें शामिल हैं: इतिहास, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, अंकगणित, हिंदी, अंग्रेजी, तर्कशक्ति, सामयिकी, सामान्य जागरूकता, गद्यांश, ग्राफ़ और तालिका विश्लेषण।
हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक (¼ अंक) काटे जाएंगे।
परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी।
पीईटी 2025 परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 परीक्षा उत्तर प्रदेश में विभिन्न ग्रुप C पदों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Highest CTC- 21 LPA | Average CTC- 10.38 LPA | Scholarships Available
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ?20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa