Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की लिंक 2026 जारी (RRB ALP CBT 1 Answer Key Link 2026 Out) - आपत्ति (19 नवंबर)
    • लेख
    • आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की लिंक 2026 जारी (RRB ALP CBT 1 Answer Key Link 2026 Out) - आपत्ति (19 नवंबर)

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की लिंक 2026 जारी (RRB ALP CBT 1 Answer Key Link 2026 Out) - आपत्ति (19 नवंबर)

    Rajan KumarUpdated on 12 Nov 2026, 07:50 PM IST
    Trusted Source Image

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की लिंक 2026 जारी - रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 12 नवंबर 2026 शाम 7 बजे आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की लिंक 2026 (RRB ALP CBT 1 Answer Key Link 2026) जारी कर दी गई है। आंसर की पर कोई आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 19 नवंबर तक आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 (RRB ALP Answer Key 2026) पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। बोर्ड ने सूचना जारी कर इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी। असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से आंसर की डाउनलोड और आपत्ति दर्ज कर सकते है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की लिंक 2026 (RRB ALP CBT 1 Answer Key Link 2026 Released) व आपत्ति लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया गया हैं। 
    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की लिंक 2026 डायरेक्ट

    This Story also Contains

    1. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की लिंक 2026 - अवलोकन व तिथि
    2. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की लिंक 2026 से कैसे डाउनलोड करें?
    3. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
    4. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 - अंक गणना (RRB ALP CBT1 Answer Key 2026 – Marks Calculation in hindi)
    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की लिंक 2026 जारी (RRB ALP CBT 1 Answer Key Link 2026 Out) - आपत्ति (19 नवंबर)
    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की लिंक 2026 जारी (RRB ALP CBT 1 Answer Key Link 2026 Out) - आपत्ति (19 नवंबर)

    सीईएन 01/2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) परीक्षा 3 से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित की गई थी। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 (RRB ALP CBT 1 Answer Key 2026) दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले प्रोविजनल (अस्थायी) आंसर की जारी की जाती है, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाता है। इसके बाद, विशेषज्ञों द्वारा सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद बोर्ड फाइनल (अंतिम) आंसर की जारी करता है। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है। आरआरबी एएलपी आंसर की लिंक 2026 (RRB ALP Answer Key Link 2026), डाउनलोड प्रक्रिया, आपत्ति विंडो से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।
    ये भी पढ़ें:- आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड । आरआरबी एएलपी आवेदन

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की लिंक 2026 - अवलोकन व तिथि

    आरआरबी एएलपी आंसर की लिंक 2026 जारी (RRB ALP Answer Key Link 2026 Released) कर दी गई है। उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों व तिथियों से अवगत होना चाहिए। सुविधा के लिए नीचे सारणी में आरआरबी एएलपी 2026 भर्ती परीक्षा (RRB ALP 2026 Recruitment Examination) से जुड़ी विशेष जानकारी व तिथियां दी गई है।

    परीक्षा का नाम

    आरआरबी एएलपी

    परीक्षा आयोजक

    रेलवे भर्ती बोर्ड

    पद का नाम

    असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन

    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 ऑफिसियल वेबसाइट

    आधिकारिक आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे- rrbbhopal.gov.in)

    परीक्षा भाषा माध्यम

    Hindi, English

    आरआरबी एएलपी आंसर की जारी करने का माध्यम

    ऑनलाइन

    आरआरबी एएलपी 2026
    रिक्तियों की संख्या

    14,627 पद

    आरआरबी एएलपी आवेदन तिथि

    15 मई से 14 जून 2026

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा

    3 से 5 नवंबर 2026

    आरआरबी एएलपी 2026 सीबीटी 1 आंसर की

    12 नवंबर 2026 (शाम 7 बजे) 

    आरआरबी एएलपी 2026 सीबीटी 1 आंसर की आपत्ति

    19 नवंबर 2026 (रात 11:59)

    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 देखें

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की लिंक 2026 से कैसे डाउनलोड करें?

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट (ALP CBT 1 Answer Key 2026 Official Website) पर ऑनलाइन जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके आंसर की और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

    आरआरबी एएलपी आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया (Process for downloading the RRB ALP answer key)

    • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट RRB Official Website  पर जाएं।

    • होमपेज पर CEN 01/2026 Assistant Loco Pilot से संबंधित लिंक खोजें।

    • अब आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की लिंक 2026 (RRB ALP CBT 1 Answer Key link 2026) पर क्लिक करें।

    • इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा।

    • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

    • स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन करें।

    • अब आपकी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

    • आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

    उपयोगी लिंक

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 की प्रोविजनल आंसर की 2026 (RRB ALP CBT 1 Provisional Answer Key 2026) जारी कर गलत उत्तरों, प्रश्नों और विकल्पों के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया हैं। अभ्यर्थी संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

    आरआरबी एएलपी आंसर की आपत्ति दर्ज करने के चरण (Process to file objection on RRB ALP CBT1 Answer Key in hindi)

    • सबसे पहले अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर CEN 01/2026 ALP Answer Key & Objection Link पर क्लिक करें।

    • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।

    • अपनी सीबीटी 1 रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की खोलें।

    • जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, उसे चुनें।

    • आपत्ति का उचित कारण दर्ज करें और संबंधित प्रमाण या संदर्भ दस्तावेज अपलोड करें।

    • निर्धारित आपत्ति शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • सभी जानकारियों की जांच करने के बाद आपत्ति फॉर्म सबमिट कर दें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आपत्ति सबमिशन की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 - अंक गणना (RRB ALP CBT1 Answer Key 2026 – Marks Calculation in hindi)

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 लिंक (RRB ALP CBT 1 Answer Key 2026 Link) से आंसर की डाउनलोड कर उम्मीदवार अपने अंकों की गणना करके यह अनुमान लगा सकते हैं। अंकों की गणना के लिए, आवेदकों को पेपर की अंकन योजना और अंकों की गणना के सूत्र को जानना ज़रूरी है। अगर उम्मीदवारों को इसकी जानकारी नहीं है, तो वे अंकों की सटिक जानकारी नहीं प्राप्त कर पाएंगे।

    कुल अंक = सही उत्तरों की संख्या x दिए गए अंक - गलत उत्तरों की संख्या x काटे गए अंक

    आरआरबी एएलपी सीबीटी1 2026 के लिए अंकन योजना (Marking Scheme for RRB ALP CBT1 2026 in hindi)

    प्रत्येक सही उत्तर के अंक

    गलत उत्तर के अंक

    1

    -ve ⅓ ( यानी 3 उत्तर गलत होने पर एक अंक कटेंगे)

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Media Laws and Ethics
    Via Pondicherry University, Puducherry
    Understanding Human Trafficking
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe