Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026- आवेदन सुधार विंडो (6 अक्टूबर तक)
    • लेख
    • यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026- आवेदन सुधार विंडो (6 अक्टूबर तक)

    यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026- आवेदन सुधार विंडो (6 अक्टूबर तक)

    Kunal solankiUpdated on 30 Sep 2026, 09:18 AM IST

    यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 बीत चुकी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर दिए यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी आवेदन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे। पशुधन प्रसार अधिकारी आवेदन पत्र 9 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। आवेदन फॉर्म जमा करने वाले उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 6 अक्टूबर तक दी जाएगी। यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए उम्मीदवार इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।
    यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी आवेदन डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 - अवलोकन
    2. यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती - तिथियां
    3. यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी पात्रता 2026 (upsssc pashudhan prasar adhikari eligibility)
    4. यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
    5. यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी सिलेबस 2026 (upsssc pashudhan prasar adhikari syllabus 2026)
    6. यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी वेतन (upsssc pashudhan prasar adhikari grade pay)
    यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026- आवेदन सुधार विंडो (6 अक्टूबर तक)
    यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026

    1786431077585

    यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 अधिसूचना (UPSSSC Pashudhan Prasar Adhikari Bharti Notification 2026) आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 10 अगस्त को जारी की गई थी। अधिसूचना में upsssc pashudhan prasar adhikari bharti eligibility, upsssc pashudhan prasar adhikari bharti syllabus आदि की जानकारी दी गई है। यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी वैकेंसी 2026 (up pashudhan prasar adhikari vacancy 2026) की विस्तार से जानकारी के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी 2026

    यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 - अवलोकन

    जो उम्मीदवार यूपीएसएसएससी पशुधन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उनके लिए नीचे एक टेबल दिया गया है। इस टेबल में यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है।

    यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 - अवलोकन

    बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://upsssc.gov.in/Default.aspx

    विज्ञापन संख्या

    17-परीक्षा/2026

    कुल पद

    1251

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    परीक्षा मोड

    ऑनलाइन

    प्रश्नपत्र स्वरूप

    वस्तुनिष्ठ

    निगेटिव मार्किंग

    लागू है (एक चौथाई अंक काटा जाएगा)

    आगामी सरकारी नौकरी 2026 के बारे में जानें।

    यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती - तिथियां

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती से संबंधित तिथियों की जांच कर सकते हैं।

    इवेंट

    तिथियां

    यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती अधिसूचना

    10 अगस्त 2026

    यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी आवेदन 2026

    9 सितंबर 2026

    पशुधन प्रसार अधिकारी आवेदन अंतिम तिथि

    29 सितंबर 2026

    आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

    29 सितंबर 2026

    आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि

    6 अक्टूबर 2026

    परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी पात्रता 2026 (upsssc pashudhan prasar adhikari eligibility)

    प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना में upsssc pashudhan prasar adhikari eligibility in hindi) में विस्तार से पात्रता मानदंड की जानकारी दी गई है। ये इस प्रकार है-

    • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 स्कोरकार्ड होना चाहिए।

    • जीव विज्ञान समूह के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण और पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय/ पशुचिकित्सा महाविद्यालय से 2 वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा पाठ्यक्रम किया हो।

    • देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

    यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन (upsssc pashudhan prasar adhikari application form 2026) कर सकते हैं।

    • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • पशुधन प्रसार अधिकारी 2026 - आवेदन पत्र लिंक पर क्लिक करें।

    • लॉगिन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।

    • आवेदन पत्र सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

    यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी सिलेबस 2026 (upsssc pashudhan prasar adhikari syllabus 2026)

    यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए प्राधिकरण द्वारा upsssc pashudhan prasar adhikari syllabus 2026 in hindi) निर्धारित किया गया है। upsssc pashudhan prasar adhikari syllabus 2026 के भाग 1 में पशुधन का परिचय, पशु पोषण, डेयरी प्रबंधन इत्यादि विषय शामिल हैं। भाग 2 में कंप्यूटर से जुड़े विषय जैसे सूचना प्रौघोगिकी विकास एवं नवाचार शामिल हैं। वहीं भाग 3 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी शामिल हैं।

    यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी वेतन (upsssc pashudhan prasar adhikari grade pay)

    Upsssc द्वारा पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों का वेतनमान तय किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार यूपी में पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर चयन के बाद लेवल-5 के अंतर्गत न्यूनतम 29,200 रुपए एवं अधिकतम 92,300 रुपए तय है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)