Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 (Rajasthan Teaching Associate Vacancy) - एडमिट कार्ड, एग्जाम शेड्यूल देखें
    • लेख
    • राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 (Rajasthan Teaching Associate Vacancy) - एडमिट कार्ड, एग्जाम शेड्यूल देखें

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 (Rajasthan Teaching Associate Vacancy) - एडमिट कार्ड, एग्जाम शेड्यूल देखें

    Rajan KumarUpdated on 30 Sep 2026, 12:19 PM IST

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 (Rajasthan Teaching Associate vacancy 2026)- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 पेपर 1 की परीक्षा 17 नवंबर को सभी विषय के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं राजस्थान टीचिंग एसोसिएट पेपर 2 का आयोजन 7 दिसंबर से 21 दिसंबर तक विषयवार किया जाएगा। राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 (Rajasthan Teaching Associate vacancy 2026 in hindi) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 7 दिन पहले जारी किया जाएगा। राजस्थान कॉलेज शिक्षा सोसायटी (Raj-CES) के तहत राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 ((Rajasthan Teaching Associate Bharti 2026 in hindi) के लिए 3540 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 पेपर 1 और पेपर 2 परीक्षा तिथि पीडीएफ
    1790683384784

    This Story also Contains

    1. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट परीक्षा तिथि 2026 (Rajasthan Teaching Associate Exam Date 2026)
    2. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026- अवलोकन (Rajasthan Teaching Associate vacancy 2026 – Overview)
    3. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026- महत्वपूर्ण तिथियां (Rajasthan Teaching Associate vacancy 2026- dates)
    4. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026: विषयवार रिक्तियां
    5. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 – सिलेबस (Rajasthan Teaching Associate Recruitment 2026 – Syllabus)
    6. Rajasthan Teaching Associate Recruitment 2026: – एडमिट कार्ड
    7. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 – पात्रता मानदंड
    8. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट आवेदन शुल्क 2026
    9. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट आवेदन 2026 कैसे करें?
    10. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट आवेदन 2026 – आवश्यक दस्तावेज
    11. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 – सैलरी (Rajasthan Teaching Associate vacancy 2026 – Salary)
    12. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 – चयन प्रक्रिया
    13. Rajasthan Teaching Associate Recruitment 2026: – आंसर की
    14. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 – रिजल्ट
    15. Rajasthan Teaching Associate Bharti 2026: – मेरिट सूची
    16. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 – तैयारी टिप्स
    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 (Rajasthan Teaching Associate Vacancy) - एडमिट कार्ड, एग्जाम शेड्यूल देखें
    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट परीक्षा तिथि 2026 (Rajasthan Teaching Associate Exam Date 2026)

    राजस्थान में कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस पर टीचिंग एसोसिएट्स की सीधी भर्ती परीक्षा-2026 (Teaching Associates Direct Recruitment Examination 2026) का अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन नवंबर से दिसंबर 2026 के बीच विभिन्न विषयों के लिए शिफ्ट में किया जाएगा। पेपर-I (राजस्थान का सामान्य अध्ययन) सभी के लिए अनिवार्य है, जबकि पेपर-II संबंधित विषय का होगा।

    परीक्षा का नाम / विषय

    परीक्षा तिथि (अस्थायी)

    पेपर

    परीक्षा समय

    सभी विषय (सामान्य)

    17 नवंबर 2026

    पेपर-I (राजस्थान का सामान्य अध्ययन)

    11:00 बजे से 12:00 बजे तक

    भौतिकी (Physics)

    07 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    वनस्पति विज्ञान (Botany)

    पेपर-II

    03:00 बजे से 05:00 बजे तक

    अंग्रेजी (English)

    09 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    रसायन विज्ञान (Chemistry)

    पेपर-II

    03:00 बजे से 05:00 बजे तक

    एंटोमोलॉजी, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, सॉयल साइंस एंड एग्रीकल्चर केमिस्ट्री

    10 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    ड्राइंग, अर्थशास्त्र, एग्रोनॉमी

    पेपर-II

    03:00 बजे से 05:00 बजे तक

    पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, समाजशास्त्र

    11 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    कृषि आर्थिक, कंप्यूटर साइंस, होम साइंस, गणित

    पेपर-II

    03:00 बजे से 05:00 बजे तक

    प्लांट पैथोलॉजी, उर्दू, बागवानी, कृषि अभियांत्रिकी, कृषि विस्तार एवं संचार, पशु विज्ञान, EAFM

    14 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    जूलॉजी (Zoology)

    15 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    इतिहास (History)

    पेपर-II

    03:00 बजे से 05:00 बजे तक

    लॉ (Law)

    16 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    भूगोल (Geography)

    पेपर-II

    03:00 बजे से 05:00 बजे तक

    राजनीति विज्ञान (Political Science)

    17 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    हिंदी (Hindi)

    18 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    संस्कृत, ABST

    21 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक


    इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जून 2026 थी। राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2026 से शुरू हुई थी। इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते थे।
    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती आवेदन डायरेक्ट लिंक (समाप्त)
    ये भी पढ़ें:- राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल और राजनीति विज्ञान समेत 32 विषयों के लिए यह भर्ती निकाली गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चयनित टीचिंग एसोसिएट की नियुक्ति शुरुआत में 5 वर्षों के लिए की जाएगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

    यह भर्ती राज्यभर के कॉलेजों में शिक्षण सहयोगी (Teaching Associate) पदों पर संविदा नियुक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट अधिसूचना 2026 पीडीएफ डाउनलोड करें

    राजस्थान कॉलेज शिक्षा सोसायटी के तहत यह भर्ती राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। साथ ही यह युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर भी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 अधिसूचना पीडीएफ, आवेदन लिंक, प्रक्रिया, पात्रता, रिक्तियां, पैटर्न, सिलेबस से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें:- राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026 जानें

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026- अवलोकन (Rajasthan Teaching Associate vacancy 2026 – Overview)

    राजस्थान में उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षण पदों पर नियुक्ति के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 (Rajasthan Teaching Associate vacancy 2026) की प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती अभियान में 3540 पद भरे जाएंगे। पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, जिससे अभ्यर्थी आसानी से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। नीचे सारणी में भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी दी गई है।

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 – अवलोकन

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती का नाम

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026

    आयोजित करने वाली संस्था

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

    संबद्ध संस्था

    राजस्थान कॉलेज शिक्षा सोसायटी (Raj-CES)

    कुल रिक्तियां

    3540 पद

    आवेदन प्रक्रिया

    ऑनलाइन

    आवेदन प्रारंभ तिथि

    5 मई 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    3 जून 2026

    आवेदन माध्यम

    SSO पोर्टल

    विषयों की संख्या

    32 विषय

    चयन का उद्देश्य

    उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों की नियुक्ति

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • मेरिट लिस्ट

    • दस्तावेज सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    SSO पोर्टल- recruitment.rajasthan.gov.in

    वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026- महत्वपूर्ण तिथियां (Rajasthan Teaching Associate vacancy 2026- dates)

    राजस्थान में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 (Rajasthan Teaching Associate vacancy 2026) के तहत आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां जारी कर दी गई हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान प्रक्रिया पूरी करनी होगी। नीचे सारणी में सभी जरूरी तिथियां दी गई हैं:

    महत्वपूर्ण तिथियां

    विवरण

    तिथि

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 अधिसूचना

    30 अप्रैल 2026

    ऑनलाइन आवेदन शुरू

    05 मई 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    03 जून 2026

    ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

    06 जून 2026

    कियोस्क के माध्यम से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

    06 जून 2026

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 परीक्षा तिथि

    पेपर 1 - 17 नवंबर 2026

    पेपर 2- 7 से 21 दिसंबर 2026

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें: राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी सिलेबस 2026 । राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2026

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026: विषयवार रिक्तियां

    राजस्थान में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी भर्ती के रूप में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 (Rajasthan Teaching Associate vacancy 2026) के तहत विषयवार रिक्तियां जारी की हैं। इस भर्ती में कला, विज्ञान, वाणिज्य और कृषि सहित कुल 32 विषयों में 3540 पद निर्धारित किए गए हैं। विभिन्न विषयों में योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ा अवसर है, जिसमें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया जाएगा।

    Rajasthan Teaching Associate vacancy 2026

    विषय

    कुल सीटें

    कंप्यूटर साइंस

    58

    ड्राइंग

    36

    इकोनॉमिक्स

    121

    इंग्लिश

    314

    ज्योग्राफी

    365

    हिंदी

    393

    हिस्ट्री

    355

    होम साइंस

    104

    पॉलिटिकल साइंस

    339

    पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

    74

    संस्कृत

    150

    सोशियोलॉजी

    185

    उर्दू

    32

    वनस्पति विज्ञान (बॉटनी)

    85

    केमिस्ट्री

    103

    मैथ्स

    90

    फिजिक्स

    85

    जूलॉजी

    95

    अकाउंटेंसी (ABST)

    30

    बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन

    30

    इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस (EAFM)

    30

    लॉ

    33

    हॉर्टिकल्चर

    44

    एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग

    43

    एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स

    43

    एग्रीकल्चर एक्सटेंशन

    44

    सस्य विज्ञान

    43

    एनिमल साइंस

    43

    एंटोमोलॉजी

    43

    जेनेटिक्स (बीज एवं फसल सुधार)

    43

    प्लांट पैथोलॉजी

    43

    सॉइल साइंस

    44

    सभी विषय

    3540

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 – परीक्षा पैटर्न

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 (Rajasthan Teaching Associate vacancy 2026) की चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। राजस्थान सामान्य अध्ययन और संबंधित विषय। उम्मीदवारों को मेरिट सूची में शामिल होने के लिए न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

    परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

    पेपर

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    समय

    पेपर-I

    राजस्थान सामान्य अध्ययन

    60

    75

    1 घंटा

    पेपर-II

    संबंधित विषय (Subject Concerned)

    120

    300

    2 घंटे

    कुल


    180 प्रश्न

    375 अंक

    3 घंटे

    महत्वपूर्ण नियम (Note)

    • लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

    • चयन के लिए न्यूनतम 36% अंक प्रत्येक पेपर में और कुल 40% अंक आवश्यक हैं।

    • SC/ST उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।

    • परीक्षा में 1/3 नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

    • अर्हता पूरी न करने वाले अभ्यर्थियों को चयन सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 – सिलेबस (Rajasthan Teaching Associate Recruitment 2026 – Syllabus)

    परीक्षा सिलेबस (Paper I & Paper II)

    पेपर

    यूनिट/विषय

    सिलेबस विवरण

    पेपर-I: राजस्थान सामान्य अध्ययन

    इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य एवं विरासत

    राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ, प्रमुख राजवंश, भक्ति आंदोलन, सूफी परंपरा, लोक देवता, स्वतंत्रता आंदोलन, लोक संस्कृति, मेले-त्योहार, चित्रकला, साहित्य का विकास, प्रमुख लेखक, पर्यटन


    भूगोल

    भौगोलिक क्षेत्र, नदियाँ, जलवायु, मृदा, खनिज, ऊर्जा संसाधन, कृषि, उद्योग, पर्यावरण, आपदा प्रबंधन


    राजनीति एवं प्रशासन

    राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा, न्यायपालिका, लोकायुक्त, पंचायत व्यवस्था, सूचना अधिकार, जन सेवाएं


    अर्थव्यवस्था

    कृषि, पशुपालन, उद्योग, MSME, सेवा क्षेत्र, रोजगार, ऊर्जा, हस्तशिल्प, योजनाएँ, क्षेत्रीय असमानता


    समसामयिक घटनाएँ

    राजस्थान से जुड़े वर्तमान घटनाक्रम, व्यक्ति एवं स्थान, खेल

    पेपर-II: Computer Science

    कंप्यूटर संगठन एवं आर्किटेक्चर

    लॉजिक डिजाइन, CPU, ALU, पाइपलाइनिंग, मेमोरी, I/O सिस्टम


    प्रोग्रामिंग (C & OOPs)

    C भाषा, फंक्शन, लिंक्ड लिस्ट, ट्री, स्टैक, क्यू, OOPs अवधारणाएँ


    सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग

    SDLC, मॉडल्स, डिजाइन, टेस्टिंग, मेंटेनेंस


    ऑपरेटिंग सिस्टम

    प्रोसेस, मेमोरी मैनेजमेंट, डेडलॉक, यूनिक्स सिस्टम


    कंप्यूटर नेटवर्क

    OSI/TCP-IP मॉडल, IP एड्रेसिंग, सुरक्षा, DNS


    गणितीय संरचना

    लॉजिक, ग्राफ थ्योरी, ऑटोमेटा, ट्यूरिंग मशीन


    डेटा स्ट्रक्चर एवं एल्गोरिद्म

    सॉर्टिंग, सर्चिंग, हैशिंग, डायनेमिक प्रोग्रामिंग


    DBMS

    ER मॉडल, SQL, नॉर्मलाइजेशन, ट्रांजेक्शन


    सिस्टम सॉफ्टवेयर

    कंपाइलर, असेंबलर, लोडर, मैक्रो प्रोसेसर


    नई तकनीकें

    क्लाउड, मोबाइल कंप्यूटिंग, ई-कॉमर्स, डेटा माइनिंग, साइबर सिक्योरिटी

    Rajasthan Teaching Associate Recruitment 2026: – एडमिट कार्ड

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी SSO पोर्टल के माध्यम से लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय, तिथि और महत्वपूर्ण निर्देश दिए होंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना आवश्यक है।

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 – पात्रता मानदंड

    राजस्थान में शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पात्रता मानदंड जारी किए हैं। इसमें आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, राष्ट्रीयता और आवश्यक दस्तावेजों से जुड़े नियम शामिल हैं। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले सभी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका आवेदन निरस्त किया जा सकता है। केवल पात्रता पूरी करना चयन की गारंटी नहीं है, इसके लिए लिखित परीक्षा पास करना भी जरूरी होगा।

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 – शैक्षणिक योग्यता

    Rajasthan Teaching Associate Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में उच्च शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार उम्मीदवारों को विषय ज्ञान के साथ शिक्षण योग्यता भी साबित करनी होगी।

    शैक्षणिक योग्यता सारणी

    योग्यता

    विवरण

    स्नातकोत्तर डिग्री

    मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंक

    आरक्षित वर्ग छूट

    SC/ST/OBC (NCL)/PwD को 5% अंकों की छूट

    अनिवार्य परीक्षा

    NET (UGC/CSIR) या SLET/SET उत्तीर्ण

    छूट

    UGC नियमों के अनुसार Ph.D. धारकों को NET/SET से छूट

    अन्य आवश्यकताएं

    हिंदी (देवनागरी) का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति की समझ

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 – आयु सीमा

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 1 जनवरी 2027 के आधार पर तय की गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।

    आयु सीमा सारणी

    श्रेणी

    आयु सीमा / छूट

    न्यूनतम आयु

    21 वर्ष

    अधिकतम आयु

    40 वर्ष

    SC/ST/OBC/MBC/EWS (पुरुष)

    5 वर्ष की छूट

    सामान्य वर्ग महिला

    5 वर्ष की छूट

    SC/ST/OBC/MBC/EWS (महिला)

    10 वर्ष की छूट

    विधवा/तलाकशुदा महिला

    अधिकतम आयु सीमा नहीं (सेवानिवृत्ति तक)

    दिव्यांग अभ्यर्थी

    5 वर्ष की छूट

    पूर्व सैनिक

    अधिकतम 50 वर्ष तक (अधिकतम 15 वर्ष की छूट)

    ये भी पढ़ें:- राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 – आवश्यक दस्तावेज

    ‘राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026’ के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। ये प्रमाणपत्र यह सुनिश्चित करते हैं कि उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करता है। दस्तावेजों की कमी या गलत जानकारी के कारण आवेदन निरस्त किया जा सकता है, इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है।

    आवश्यक प्रमाणपत्रों की सूची

    • NET / SLET / SET प्रमाणपत्र या Ph.D. डिग्री

    • जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/MBC/EWS आदि)

    • दिव्यांगजन प्रमाण पत्र / UDID कार्ड (यदि लागू हो)

    • विधवा / तलाकशुदा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • सरकारी कर्मचारियों के लिए NOC (No Objection Certificate)

    • पूर्व संस्थान से चरित्र प्रमाण पत्र

    • चिकित्सा फिटनेस प्रमाणपत्र

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट आवेदन शुल्क 2026

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क SSO आईडी के माध्यम से ऑनलाइन भरा जाएगा। अलग-अलग श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क अलग निर्धारित किया गया है। एक बार OTR शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को दोबारा शुल्क नहीं देना होगा। नीचे सारणी में Rajasthan Teaching Associate Application Fee 2026 का विवरण दिया गया है।

    आवेदन शुल्क (OTR) सारणी

    श्रेणी

    शुल्क

    सामान्य वर्ग / क्रीमीलेयर OBC / MBC

    600 रूपया

    नॉन-क्रीमीलेयर OBC / MBC / EWS / SC / ST (राजस्थान)

    400 रूपया

    दिव्यांग अभ्यर्थी

    400 रूपया

    नोट:

    • अन्य राज्यों के SC/ST/OBC अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग माना जाएगा और ₹600 शुल्क देना होगा।

    • एक बार OTR शुल्क जमा करने के बाद दोबारा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    • निर्धारित परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने पर OTR सुविधा अस्थायी रूप से ब्लॉक हो सकती है, जिसे पेनल्टी शुल्क के रूप में 1500 रुपये देकर पुनः सक्रिय करना होगा।

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट आवेदन 2026 कैसे करें?

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। अभ्यर्थी SSO पोर्टल के जरिए लॉगिन करके आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले OTR पूरा करना अनिवार्य है। नीचे आवेदन की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से दी गई है।

    आवेदन प्रक्रिया (स्टेप बाय स्टेप)

    • सबसे पहले SSO Portal (https://sso.rajasthan.gov.in) पर जाएं।

    • अपनी SSO ID और Password से Login करें।

    • Recruitment Portal में जाकर Teaching Associate Apply Link पर क्लिक करें।

    • यदि नया यूजर है तो One Time Registration (OTR) पूरा करें।

    • आवेदन फॉर्म में Personal Details भरें।

    • अपनी Educational Qualification Details दर्ज करें।

    • सभी आवश्यक Documents Upload करें।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान Online Mode से करें।

    • फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचकर Final Submit करें।

    • अंत में Application Form का Print Out निकाल लें।

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट आवेदन 2026 – आवश्यक दस्तावेज

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित ‘राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026’ के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। ये दस्तावेज पात्रता सत्यापन और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अनिवार्य हैं। किसी भी दस्तावेज की कमी होने पर आवेदन अस्वीकृत किया जा सकता है।

    आवश्यक दस्तावेजों की सूची

    • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (स्नातकोत्तर डिग्री मार्कशीट व प्रमाण पत्र)

    • NET / SLET / SET प्रमाण पत्र या Ph.D. डिग्री (यदि लागू हो)

    • जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/MBC/EWS)

    • मूल निवास प्रमाण पत्र

    • आधार कार्ड / पहचान पत्र

    • दिव्यांग प्रमाण पत्र / UDID कार्ड (यदि लागू हो)

    • विधवा / तलाकशुदा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)

    • चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र

    • पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

    • सरकारी कर्मचारी होने पर NOC (No Objection Certificate)

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 – सैलरी (Rajasthan Teaching Associate vacancy 2026 – Salary)

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 (Rajasthan Teaching Associate vacancy 2026) में चयनित अभ्यर्थियों को एक निश्चित मासिक पारिश्रमिक (Fixed Remuneration) प्रदान किया जाएगा। यह वेतन सभी 32 विषयों के लिए समान होगा और यह संविदा आधारित व्यवस्था के अंतर्गत लागू रहेगा। इसमें किसी प्रकार का महंगाई भत्ता या अन्य भत्ते शामिल नहीं होंगे।

    सैलरी संरचना (Salary Structure)

    घटक (Component)

    विवरण (Details)

    निश्चित मासिक पारिश्रमिक

    ₹28,850 प्रति माह

    लागू विषय

    सभी 32 विषयों पर समान

    वेतन प्रकार

    फिक्स्ड कॉन्ट्रैक्ट आधारित वेतन

    महंगाई भत्ता (DA) / HRA

    लागू नहीं

    वेतन वृद्धि

    राज्य सरकार के आदेशानुसार समय-समय पर

    प्रकृति

    संविदा आधारित निश्चित पारिश्रमिक (Pay Scale नहीं)

    इसे भी पढ़िए:-राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती । राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ देखें

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 – चयन प्रक्रिया

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 (Rajasthan Teaching Associate vacancy 2026) की चयन प्रक्रिया पूरी तरह लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर निर्धारित की गई है। इसमें अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार कर सरकार को अनुशंसा भेजी जाएगी। केवल वही उम्मीदवार चयन के लिए योग्य होंगे जो न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करेंगे।

    चयन प्रक्रिया (Selection Process)

    • चयन का आधार केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक होंगे।

    • बोर्ड अभ्यर्थियों की मेरिट सूची (Merit List) तैयार करेगा।

    • मेरिट सूची में उम्मीदवारों को अंकों के आधार पर क्रमबद्ध किया जाएगा।

    • चयनित सूची को अंतिम अनुशंसा के लिए सरकार को भेजा जाएगा।

    • प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 36% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

    • लिखित परीक्षा में कुल मिलाकर कम से कम 40% अंक आवश्यक हैं।

    • SC/ST अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।

    • निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त न करने वाले अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

    • फाइनल चयन केवल मेरिट और पात्रता अंकों के आधार पर किया जाएगा।

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 परीक्षा (Rajasthan Teaching Associate vacancy 2026 exam)

    इस भर्ती की परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा दो पेपरों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर राजस्थान सामान्य अध्ययन और दूसरा संबंधित विषय पर आधारित होगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। चयन प्रक्रिया में सफलता के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह परीक्षा अभ्यर्थियों के विषय ज्ञान और राज्य से जुड़ी समझ का मूल्यांकन करेगी।

    Rajasthan Teaching Associate Recruitment 2026: – आंसर की

    परीक्षा समाप्त होने के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आधिकारिक आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान करके संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय में आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। फाइनल आंसर की के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा, इसलिए यह चरण बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 – रिजल्ट

    परीक्षा और आंसर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित किया जाएगा। रिजल्ट में उम्मीदवारों के प्राप्त अंक और योग्यता स्थिति दर्शाई जाएगी। सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना जाएगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा और उम्मीदवार अपने रोल नंबर से इसे देख सकेंगे।

    उपयोगी लिंक

    Rajasthan Teaching Associate Bharti 2026: – मेरिट सूची

    रिजल्ट के आधार पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड मेरिट सूची तैयार करेगा, जिसमें उम्मीदवारों को उनके अंकों के अनुसार क्रमबद्ध किया जाएगा। मेरिट सूची ही अंतिम चयन का आधार होगी। इसमें केवल वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त किए होंगे। सूची को सरकार को आगे की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा।

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 – तैयारी टिप्स

    इस भर्ती में सफलता के लिए अभ्यर्थियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सिलेबस के अनुसार रणनीतिक तैयारी करनी चाहिए। नियमित अभ्यास, मॉक टेस्ट और पिछले प्रश्नपत्रों का अध्ययन जरूरी है। राजस्थान सामान्य अध्ययन पर विशेष ध्यान दें और संबंधित विषय की गहरी समझ विकसित करें। समय प्रबंधन और रिवीजन सफलता की कुंजी है, जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

    तैयारी टिप्स

    • सिलेबस को अच्छी तरह समझकर विषयवार अध्ययन योजना बनाएं।

    • राजस्थान सामान्य अध्ययन पर विशेष ध्यान दें।

    • संबंधित विषय (Subject Concerned) की गहरी समझ विकसित करें।

    • रोजाना मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस सेट हल करें।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास करें।

    • महत्वपूर्ण टॉपिक्स के शॉर्ट नोट्स बनाकर रिवीजन करें।

    • समय प्रबंधन (Time Management) पर विशेष ध्यान दें।

    • नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर सटीक उत्तर देने का अभ्यास करें।

    • करंट अफेयर्स और राजस्थान से जुड़े समसामयिक घटनाक्रम पढ़ें।

    • परीक्षा से पहले पर्याप्त रिवीजन और आत्ममूल्यांकन जरूर करें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 क्या है?
    A:

    यह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एक भर्ती प्रक्रिया है, जिसके तहत राजस्थान कॉलेज शिक्षा सोसायटी में 3540 टीचिंग एसोसिएट पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

    Q: इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है?
    A:

    उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से SSO पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पहले One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है, उसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर शुल्क जमा करना होता है।

    Q: चयन प्रक्रिया किस आधार पर होगी?
    A:

    चयन केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। इसके बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन करके अंतिम चयन किया जाएगा।

    Q: इस भर्ती में न्यूनतम योग्यता क्या है?
    A:

     उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए, साथ ही NET/SET/SLET या Ph.D. अनिवार्य है। इसके अलावा हिंदी ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ भी आवश्यक है।

    Q: परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है या नहीं?
    A:

    हाँ, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थियों को सावधानीपूर्वक उत्तर देना आवश्यक होगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)