Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी एएलपी 2026 (RRB ALP 2026) - एडमिट कार्ड (जल्द)
    • लेख
    • आरआरबी एएलपी 2026 (RRB ALP 2026) - एडमिट कार्ड (जल्द)

    आरआरबी एएलपी 2026 (RRB ALP 2026) - एडमिट कार्ड (जल्द)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 27 Jun 2026, 11:48 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आरआरबी एएलपी 2026 (RRB ALP 2026 in Hindi) - रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही आरआरबी एलपी एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि की सूचना ऑफिसियल वेबसाइट पर दी जाएगी। असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एएलपी आवेदन सुधार सुविधा 17 से 26 जून तक दी गयी थी। बोर्ड ने 15 मई को आरआरबी एएलपी 2026 आवेदन पत्र (RRB ALP Application form 2026) क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर जारी किया था। असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती CEN 01/2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून थी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून 2026 थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सहायक लोको पायलट के 11127 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
    आरआरबी एएलपी 2026 आवेदन के लिए क्लिक करें
    1778820573320

    आरआरबी एएलपी 2026 (RRB ALP 2026) - एडमिट कार्ड (जल्द)
    आरआरबी एएलपी 2026 (RRB ALP 2026 in Hindi) - अधिसूचना, रिक्तियां, पात्रता, पाठ्यक्रम, पैटर्न

    लेटेस्ट अपडेट (आरआरबी एएलपी 2025 सीईएल 01/2025)- रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा 2025 में जारी एएलपी के पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। बोर्ड द्वारा आरआरबी एएलपी के पदों को 9970 से बढ़ाकर 10970 कर दिया गया है।

    इच्छुक उम्मीदवार अपने क्षेत्र के आरआरबी वेबसाइट पर जाकर 15 मई से 14 जून के बीच ऑनलाइन आरआरबी एएलपी आवेदन भर कर जमा कर सकते थे। इससे पहले, बोर्ड ने 16 मार्च 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन संख्या सीईएन 01/2026 के अंतर्गत आरआरबी एएलपी 2026 संक्षिप्त नोटिस जारी कर आवेदन तिथियों की सूचना दी थी। आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना 15 मई को जारी की गई, जिसमें पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथियों की पूरी जानकारी उपलब्ध है।

    आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड जरूर देख लेना चाहिए। आरआरबी एएलपी आवेदन पत्र संबंधी जानकारी को लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए लेख को संक्षेप में पढ़ सकते हैं।1778739978532

    आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, आरआरबी एएलपी 2026 के लिए आवेदन की तिथि 15 मई से 14 जून, 2026 है। अधिसूचना के अनुसार आरआरबी एएलपी 2026 भर्ती परीक्षा कुल 11,127 पदों के लिए भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।

    रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 12 दिसंबर, 2025 को सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर आरआरबी परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी किया था। आरआरबी एएलपी 2026 की अधिसूचना आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जल्द जारी की जाएगी। अधिसूचना के साथ ही आरआरबी एएलपी 2026 का आवेदन पत्र भी जारी किया जाएगा।
    आरआरबी एएलपी 2026 अधिसूचना: पदों की संख्या
    1771583318089

    भारतीय रेलवे में सहायक लोको पायलट के पद पर भर्ती के लिए आरआरबी एएलपी परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इस पद को प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न चयन चरणों को सफलतापूर्वक पार करना होता है। आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड और आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

    आरआरबी एएलपी 2026 - एक नजर (RRB ALP 2026 - Overview)

    परीक्षा का नाम

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा (Railway Recruitment Board Assistant Loco Pilot exam)

    चर्चित नाम

    आरआरबी एएलपी (RRB ALP)

    CEN01/2026

    आयोजन संस्था

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड/ रेलवे भर्ती बोर्ड

    परीक्षा स्तर

    राष्ट्रीय स्तर

    परीक्षा भाषा माध्यम

    Hindi, English

    आरआरबी एएलपी 2026
    रिक्तियों की संख्या

    11,127 पद

    आरआरबी एएलपी आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क (सामान्य)

    500 रुपये

    परीक्षा अवधि

    CBT 1 - एक घंटे

    CBT 2 - दो घंटे 30 मिनट

    परीक्षा माध्यम

    ऑनलाइन

    एएलपी चयन प्रक्रिया

    • CBT 1

    • CBT 2

    • CBAT

    • दस्तावेज सत्यापन (DV)

    • मेडिकल एग्जाम (ME)

    आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा तिथियां (RRB ALP 2026 Exam Dates)

    आरआरबी एएलपी परीक्षा तिथियां आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दी गई हैं। बोर्ड आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा तिथियों (RRB ALP 2026 Exam Dates) की घोषणा एक अलग अधिसूचना के माध्यम से करता है। सही आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा तिथियां जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें-

    आरआरबी एएलपी परीक्षा तिथियां 2026

    इवेंट्स

    आरआरबी एएलपी तिथियां 2026

    आरआरबी एएलपी अधिसूचना

    16 मार्च, 2026 (संक्षिप्त अधिसूचना)

    आरआरबी एएलपी आवेदन आरंभ

    15 मई, 2026

    आरआरबी एएलपी 2026 आवेदन अंतिम तिथि

    14 जून, 2026

    आरआरबी एएलपी आवेदन सुधार

    17 से 26 जून 2026

    आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी CBT 1 परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी CBT 1 परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी CBT 2 परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी CBT 2 रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी CBAT

    सूचित किया जाएगा

    डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी 2026 रिक्तियां (RRB ALP 2026 Vacancy)

    रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी एएलपी पदों के संख्या की घोषणा कर दी गई है। आरआरबी एएलपी 2026 भर्ती परीक्षा कुल 11,127 पदों के लिए भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। आरआरबी एएलपी की कुल रिक्तियों की संख्या जोनवार आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी कर दी गई है। अधिसूचना में दी गई आरआरबी एएलपी 2026 की रिक्तियों में किसी भी समय परिवर्तन हो सकता है। आरआरबी एएलपी की रिक्तियां प्रत्येक क्षेत्र, जोन और श्रेणी के लिए अलग-अलग दी गई हैं।

    आरआरबी एएलपी 2026 जोनवार रिक्तियां

    क्रमांक

    रेलवे ज़ोन / इकाई

    वैकेंसी (पदों की संख्या)

    1

    मध्य रेलवे

    1,400

    2

    पूर्वी मध्य रेलवे

    700

    3

    पूर्वी तट रेलवे

    1,625

    4

    पूर्वी रेलवे

    608

    5

    उत्तर मध्य रेलवे

    457

    6

    पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे

    1,276

    7

    दक्षिण पूर्वी रेलवे

    1,531

    8

    उत्तरी रेलवे

    740

    9

    उत्तर पश्चिमी रेलवे

    600

    10

    दक्षिण मध्य रेलवे

    674

    11

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

    200

    12

    दक्षिण पश्चिमी रेलवे

    200

    13

    पश्चिम मध्य रेलवे

    541

    14

    पश्चिमी रेलवे

    214

    15

    चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (सीएलडब्ल्यू)

    06

    16

    उत्तर पूर्वी रेलवे

    105

    17

    दक्षिणी रेलवे

    250


    कुल पद

    11,127

    आरआरबी एएलपी 2026 अधिसूचना (RRB ALP 2026 Notification in Hindi)

    आरआरबी एएलपी 2026 की अधिसूचना सभी आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी की जाएगी। आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी 2026 अधिसूचना (RRB ALP 2026 Notification) में किसी भी संशोधन के बारे में उम्मीदवारों को सूचित करेगा। उम्मीदवारों को पात्रता, परीक्षा पैटर्न, वेतन आदि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।
    1774260642913

    आरआरबी एएलपी 2026 आवेदन फॉर्म (RRB ALP 2026 Application Form in Hindi)

    आरआरबी एएलपी आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को अधिसूचना में आरआरबी एएलपी 2026 आवेदन फॉर्म जमा करने की सभी तिथियां मिल जाएंगी। आरआरबी एएलपी 2026 आवेदन फॉर्म (RRB ALP 2026 Application Form in Hindi) भरने से पहले, सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें। उम्मीदवारों को केवल एक ही आरआरबी एएलपी आवेदन फॉर्म (RRB ALP Application Form) जमा करना होगा।
    1778820996285

    आवेदन करने के चरण -

    • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करें।

    • पंजीकरण के बाद, आरआरबी एएलपी ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

    • आवश्यक दस्तावेज़ और विवरण जमा करें।

    • जमा करने के बाद, भविष्य के लिए पंजीकरण संख्या नोट कर लें।

    • भविष्य में संदर्भ के लिए आरआरबी एएलपी ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करें।

    आरआरबी एएलपी 2026 पात्रता मानदंड (RRB ALP 2026 Eligibility Criteria)

    आरआरबी एएलपी 2026 के लिए पात्रता मानदंड आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित हैं। जो उम्मीदवार आवश्यक आरआरबी एएलपी पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं, उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। आरआरबी एएलपी 2026 की पात्रता नीचे दी गई है -

    आरआरबी एएलपी पात्रता 2026

    • राष्ट्रीयता - उम्मीदवार भारत, नेपाल, भूटान या तिब्बती शरणार्थी का नागरिक होना चाहिए।

    • आयु सीमा - 18-30 वर्ष।

    • चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना अनिवार्य है।

    • शैक्षिक योग्यता - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैट्रिक/एसएसएलसी और आईटीआई (या) मैट्रिक/एसएसएलसी के साथ किसी विशिष्ट क्षेत्र में 3 वर्षीय डिप्लोमा।

    इसे भी देखें -

    आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा पैटर्न (RRB ALP 2026 Exam Pattern)

    बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना में आरआरबी एएलपी परीक्षा पैटर्न 2026 का विस्तृत विवरण दिया है। आरआरबी एएलपी परीक्षा पैटर्न (RRB ALP 2026 Exam Pattern) में सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीएटी, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं। प्रत्येक चरण से संबंधित सभी विवरण केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही साझा किए जाएंगे।

    • आरआरबी एएलपी 2026 सीबीटी 1 - यह सीबीटी 2 के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु एक स्क्रीनिंग परीक्षा है। इस परीक्षा में प्राप्त अंक अंतिम परिणाम में शामिल नहीं किए जाएंगे।

    • आरआरबी एएलपी 2026 सीबीटी 2 - उम्मीदवारों का चयन श्रेणीवार उनके मानकीकृत अंकों के आधार पर किया जाएगा। आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा में दो भाग होते हैं। उम्मीदवारों के चयन के लिए केवल भाग ए में प्राप्त अंक ही गिने जाएंगे।

    • आरआरबी एएलपी 2026 सीबीएटी - आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 और 2 में सफल उम्मीदवारों के लिए सीबीएटी का आयोजन किया जाएगा।

    आरआऱबी एएलपी एग्जाम पैटर्न 2026 (RRB ALP Exam Pattern 2026)

    परीक्षा का चरण

    अवधि

    प्रश्नों की संख्या

    कुल अंक

    सीबीटी 1

    60 मिनट

    75

    75

    सीबीटी 2

    2 घंटे 30 मिनट

    175

    175

    ये भी देखें -

    आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा केंद्र (RRB ALP 2026 Exam Centers)

    आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवार आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं। परीक्षा के दिन किसी भी समस्या से बचने के लिए आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा केंद्र (RRB ALP 2026 Exam Centers) का चयन सावधानीपूर्वक करना आवश्यक है। एक बार आवंटित आरआरबी एएलपी परीक्षा केंद्र को बाद में बदला नहीं जा सकता। आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा केंद्र की सटीक जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

    आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड (RRB ALP admit card 2026 in Hindi)

    आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड (RRB ALP admit card 2026) परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड (RRB ALP 2026 admit card) परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवार आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड में अपना परीक्षा केंद्र और परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण देख सकेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    आरआरबी एएलपी 2026 सिलेबस (RRB ALP 2026 Syllabus in Hindi)

    आरआरबी एएलपी 2026 का पाठ्यक्रम आधिकारिक अधिसूचना में विस्तार से दिया गया है। उम्मीदवार अपनी तैयारी शुरू करने से पहले आरआरबी एएलपी सिलेबस का संदर्भ ले सकते हैं। उन्हें दोनों सीबीटी के लिए आरआरबी एएलपी 2026 का पाठ्यक्रम (RRB ALP 2026 Syllabus in Hindi) मिल जाएगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आरआरबी एएलपी पाठ्यक्रम के सभी विषयों की तैयारी करना महत्वपूर्ण है।

    • आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 के विषय - गणित, मानसिक क्षमता, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता।

    • आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 का पाठ्यक्रम -

      • भाग क - गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति, और इंजीनियरिंग।

      • भाग ख - विभिन्न ट्रेडों से प्रश्न।

    आरआरबी एएलपी 2026 उत्तर कुंजी (RRB ALP answer key 2026)

    बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी एएलपी 2026 की आंसर की जारी करेगा। आरआरबी एएलपी आंसर की (RRB ALP answer key 2026 in Hindi) में परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर शामिल होंगे। सबसे पहले, आरआरबी एएलपी 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी (RRB ALP provisional answer key) जारी की जाती है। बोर्ड एक निश्चित अवधि के लिए आरआरबी एएलपी उत्तर कुंजी (RRB ALP answer key in Hindi) पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा प्रदान करता है। आपत्तियों के आधार पर, आरआरबी एएलपी की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

    आरआरबी एएलपी 2026 प्रश्न पत्र (RRB ALP 2026 Question Paper in Hindi)

    बोर्ड उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही आरआरबी एएलपी 2026 का प्रश्न पत्र भी जारी करता है। उम्मीदवार भविष्य की तैयारी के लिए आरआरबी एएलपी प्रश्न पत्र डाउनलोड (RRB ALP Question Paper in Hindi) कर सकते हैं। आरआरबी एएलपी 2026 का प्रश्न पत्र एक निश्चित अवधि के लिए उपलब्ध रहेगा।

    आरआरबी एएलपी 2026 परिणाम (RRB ALP 2026 Result in Hindi)

    आरआरबी एएलपी 2026 का परिणाम परीक्षा के सभी चरणों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को अपना परिणाम डाउनलोड करने के लिए संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाना होगा। बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर आरआरबी एएलपी परिणाम (RRB ALP 2026 Result) निर्धारित करता है। आरआरबी एएलपी पद प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

    आरआरबी एएलपी 2026 कट ऑफ (RRB ALP 2026 Cut Off)

    आरआरबी एएलपी कट ऑफ परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी एएलपी 2026 कट ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। आरआरबी एएलपी 2026 कट ऑफ परिणाम के साथ जारी किया जाता है। आरआरबी एएलपी 2026 कट ऑफ श्रेणी के अनुसार भिन्न होता है। सीबीटी 1 और सीबीटी 2 के आरआरबी एएलपी उत्तीर्ण अंक जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    आरआरबी एएलपी क्वालिफाइंग अंक 2026

    अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस

    40 %

    ओबीसी (एनसीएल)

    30 %

    एससी

    30 %

    एसटी

    25 %

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी एएलपी 2026 में कौन-कौन सी रिक्तियां हैं?
    A:

    आरआरबी एएलपी 2026 की रिक्तियों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। रिक्तियों की कुल संख्या 11127 है।

    Q: क्या आरआरबी एएलपी परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है?
    A:

    जी हां, आरआरबी एएलपी परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है।

    Q: आरआरबी एएलपी परीक्षा में कितने प्रयास किए जा सकते हैं?
    A:

    आरआरबी एएलपी परीक्षा में कितनी बार प्रयास किए जा सकते हैं, इस पर कोई सीमा नहीं है। हालांकि आयु सीमा के अनुसार आप प्रयासों की संख्या देख सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Admit Card Date

    19 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    HSSC Group D Exam Application Date

    19 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Upcoming Dates
    RRB Technician Application Date

    30 Jun'26 - 29 Jul'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Introduction to Econometrics
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Online BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     234 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     104 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe