Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 (Bihar Police SI Admit card)- प्रवेश पत्र (13 मई), परीक्षा शेड्यूल देखें
    • लेख
    • बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 (Bihar Police SI Admit card)- प्रवेश पत्र (13 मई), परीक्षा शेड्यूल देखें

    बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 (Bihar Police SI Admit card)- प्रवेश पत्र (13 मई), परीक्षा शेड्यूल देखें

    Rajan KumarUpdated on 30 Apr 2026, 05:05 PM IST

    बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा बिहार पुलिस एसआई की मुख्य लिखित परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड 13 मई 2026 को जारी किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर लॉगिन विवरण के माध्यम से बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा 30 अप्रैल 2026 को बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बिहार पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत मुख्य लिखित परीक्षा 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
    1777548425012

    This Story also Contains

    1. Bihar Police SI Admit Card 2025: अवलोकन
    2. बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 - महत्वपूर्ण तिथियां
    3. बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025- परीक्षा मोड कैसा होगा?
    4. बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
    5. बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 - परीक्षा दिवस निर्देश
    6. बिहार पुलिस एसआई- चयन प्रक्रिया
    बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 (Bihar Police SI Admit card)- प्रवेश पत्र (13 मई), परीक्षा शेड्यूल देखें
    बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 (Bihar Police SI Admit card 2025 in Hindi)- डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा

    इससे पहले बिहार पुलिस एसआई मुख्य लिखित परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया था। आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार पुलिस एसआई भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 16 मार्च को जारी किया गया था। आयोग द्वारा बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा 18 और 21 जनवरी 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की गई थी।
    1775798693475

    प्रारंभिक बिहार पुलिस एसआई भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 29 दिसंबर को जारी किया गया था। उम्मीदवार बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। बिहार एसआई परीक्षा प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध किया गया था, उम्मीदवार बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड पीडीएफ डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते थे।
    Bihar SI Exam 2025 Date:- देखें सूचना

    1766378949968

    बिहार पुलिस एसआई परीक्षा दिवस के दिन एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होता है। बिहार पुलिस एसआई हॉल टिकट के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा दिवस निर्देश समेत परीक्षा संबंधी अन्य मुख्य विवरण शामिल होते हैं।
    ये भी पढ़ें:-

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार 26 सितंबर से 26 अक्टूबर 2025 तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते थे। इस साल बिहार सब-इंस्पेक्टर के 1799 पदों पर बहाली के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें, बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड लिंक, बिहार पुलिस एसआई परीक्षा तिथि आदि के बारे में पूरी जानकारी के लिए यह लेख विस्तार से पढ़े।

    Bihar Police SI Admit Card 2025: अवलोकन

    बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) द्वारा बिहार में दारोगा पद पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कई चरणों में किया जाता है। भर्ती परीक्षा का पहला चरण बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा है। परीक्षा के विभिन्न चरणों, आवेदन का माध्यम, आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी नीचे तालिका में देखें।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती प्रक्रिया आयोजक

    बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी)

    पद का नाम

    पुलिस सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    • प्रारंभिक

    • मेन्स

    • शारीरिक दक्षता परीक्षण/शारीरिक मानक परीक्षण

    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    • चिकित्सा परीक्षण

    परीक्षा का तरीका

    लिखित (ओएमआर मोड)

    रिक्तियों की संख्या

    1799

    परीक्षा का स्तर

    राज्य स्तरीय

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://bpssc.bihar.gov.in (Bihar SI Admit Card 2025 Link)

    बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 - महत्वपूर्ण तिथियां

    बिहार पुलिस एसआई परीक्षा 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि बिहार पुलिस एसआई से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी रखें। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा 2025 शेड्यूल देख सकते हैं-

    इवेंट

    तिथियां

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन प्रारंभ

    26 सितंबर 2025

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन अंतिम तिथि

    26 अक्टूबर 2025

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन सुधार

    26 अक्टूबर से 3 दिसंबर 2025

    बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड

    29 दिसंबर 2025

    बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा

    18 और 21 जनवरी 2026

    बिहार पुलिस एसआई आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स परिणाम

    16 मार्च 2026

    बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा

    अप्रैल 2026
    27 मई 2026

    बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा

    13 मई 2026

    बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस एसआई शारीरिक दक्षता परीक्षण

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस एसआई फाइनल परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025- परीक्षा मोड कैसा होगा?

    बिहार पुलिस एसआई 2025 के लिए परीक्षा 18 और 21 जनवरी 2026 को आयोजित होगा। बिहार पुलिस एसआई लिखित परीक्षा (ओएमआर मोड) में आयोजित की जाएगी। आयोग ने परीक्षा (ओएमआर मोड) के लिए निर्देश भी जारी की है। इसकी जानकारी Bihar SI Hall Ticket पर अंकित होगा। नीचे ओएमआर (उत्तर पत्रक) का निर्देश दिया गया है।

    कृपया उत्तर पत्रक में कोई भी प्रविष्टि करने से पूर्व सभी अनुदेशों को सावधानीपूर्वक पढ़ लें।

    • यह उत्तर पत्रक दो प्रतियों का है — मूल प्रति तथा उसकी अनुलिपि। उत्तर देते समय इन्हें अलग करने या हटाने का प्रयास न करें।

    • केवल नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन का ही प्रयोग करें। जेल पेन अथवा पेंसिल का प्रयोग वर्जित है। द्वितीय प्रति को अलग से गहरा करने की आवश्यकता नहीं है।

    • उत्तर पत्रक पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त या अनावश्यक निशान न लगाएं। किसी भी अन्य कागज, गणना मशीन, मोबाइल फोन आदि का प्रयोग पूर्णतः निषिद्ध है। ऐसा करने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

    • सभी आवश्यक विवरण उत्तर पत्रक में अत्यंत सावधानीपूर्वक भरें। उत्तर पत्रक में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की अनुमति नहीं है।

    • प्रश्न पुस्तिका में दिए गए अनुच्छेद को निर्धारित स्थान पर अपनी लिखावट में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखना अनिवार्य है, अन्यथा अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
      OMR उत्तर पत्रक के मद संख्या 3 में अपना हस्ताक्षर अवश्य करें।

    • अपना रोल नंबर तथा प्रश्न पुस्तिका संख्या क्रमशः बॉक्स संख्या 1 एवं 2 में बहुत सावधानीपूर्वक भरें। गलत प्रविष्टि होने पर अयोग्यता घोषित की जाएगी।

    • बॉक्स में सही गोले/गोलों को रंगते समय दिए गए निर्देशानुसार चयनित गोले/गोलों को पूरी तरह गहरा करें।

    ओएमआर शीट की तस्वीर देखें:-
    1766379694238

    ये भी पढ़ें -

    बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

    Download E-Admit Card for the post of Police Sub Inspector in Home (Police) Dept, Govt of Bihar, स्टेप्स देखें:-

    • आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर, "एडमिट कार्ड" पर क्लिक करें या "बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड" पर क्लिक करें।

    • आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें

    • जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद समिट पर क्लिक करें

    • बिहार एसआई एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • परीक्षा के दिन और भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।

    बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 में विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • लिंग

    • वर्ग

    • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर

    • माता-पिता का नाम

    • बिहार पुलिस एसआई परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय

    • बिहार पुलिस एसआई की परीक्षा पाली

    • बिहार पुलिस एसआई परीक्षा दिवस दिशा निर्देश

    • पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षर के लिए स्थान

    बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 - परीक्षा दिवस निर्देश

    • रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

    • किसी भी प्रकार का सामान या निजी सामान ले जाने से बचें क्योंकि परीक्षा केंद्र पर लॉकर की सुविधा नहीं होगी।

    • परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटपैड, किताबें, नोट्स, चिट आदि न ले जाएं।

    • परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं जैसे लॉग टेबल, कैलकुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई अन्य गैजेट/डिवाइस प्रतिबंधित है। पाए जाने पर उम्मीदवारों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

    बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 : परीक्षा दिवस के दिन ले जाने वाले दस्तावेज

    बिहार पुलिस एसआई परीक्षा 2025 के दिन बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों को परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।

    मूल पहचान पत्र में निम्नलिखित में से कोई भी

    • आधार कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • पैन कार्ड

    • पासपोर्ट

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    बिहार पुलिस एसआई- चयन प्रक्रिया

    बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा:

    चरण 1 – बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा

    प्रारंभिक परीक्षा में दो विषय होंगे, अर्थात् सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाएं। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को 200 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। केवल वे उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

    चरण 2 – बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा

    प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे, पेपर I और पेपर II। प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक 2 अंक का होगा। पेपर I में सामान्य हिंदी और पेपर II में सामान्य अध्ययन, गणित, नागरिक शास्त्र आदि विषय शामिल होंगे।

    चरण 3 – बिहार पुलिस एसआई शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)

    बिहार पुलिस एसआई के पद पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पीईटी उत्तीर्ण करना होगा जिसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं। बिहार पुलिस नियमों के अनुसार पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए इन स्पर्धाओं को उत्तीर्ण करने के मानक अलग-अलग हैं। केवल पीईटी उत्तीर्ण करने वाले ही आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे, जिसमें दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा दौर शामिल है।

    चरण 4- दस्तावेज सत्यापन

    बिहार पुलिस एसआई के सभी चरणों में उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को चयन के अंतिम चरण के रूप में दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। दस्तावेज सत्यापन में आवेदन के समय जमा किए दस्तावेजों की जांच की जाती है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
    A:

    बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 29 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था। वहीं मुख्य परीक्षा के लिए एमडिट कार्ड 13 मई को जारी किया जाएगा।

    Q: बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड कहाँ से डाउनलोड कर सकता हूँ?
    A:

    बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

    Q: बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या आवश्यकता होगी?
    A:

    बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

    Q: क्या बिहार पुलिस एसआई परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है?
    A:

    हां, एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है, इसके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    Q: बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा का तरीका (मोड) क्या होगा?
    A:

    बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा लिखित (ओएमआर मोड) में आयोजित की गई।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TPSC CCE Interview Date

    16 Mar'26 - 17 May'26 (Offline)