Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026 (UPPSC PCS Eligibility Criteria 2026) - एजुकेशन, राष्ट्रीयता, आयु
    • लेख
    • यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026 (UPPSC PCS Eligibility Criteria 2026) - एजुकेशन, राष्ट्रीयता, आयु

    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026 (UPPSC PCS Eligibility Criteria 2026) - एजुकेशन, राष्ट्रीयता, आयु

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 30 Mar 2026, 02:40 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026 (UPPSC PCS Eligibility Criteria 2026 in hindi)- यूपीपीएससी पीसीएस आवेदन पत्र भरने से पहले आवेदकों को यूपी पीसीएस पात्रता मानदंड के बारे में जान लेना चाहिए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड (UPPSC PCS Eligibility Criteria in hindi) का उल्लेख किया जाता है। यूपीपीएससी पीसीएस आवेदन पत्र 2026 के लिए अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। पीसीएस अधिसूचना में आवेदन तिथि, पात्रता, परीक्षा तिथि आदि का विवरण होता है। इसके अलावा यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर में यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तिथियों का उल्लेख किया जाता है।
    यूपीपीएससी पीसीएस आवेदन की प्रक्रिया जानें

    This Story also Contains

    1. यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026 (UPPSC PCS Eligibility Criteria 2026 in hindi) – अवलोकन
    2. यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026 (UPPSC PCS Eligibility Criteria 2026 in hindi)
    3. यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026 (UPPSC PCS Eligibility Criteria 2026 in hindi)– शारीरिक मानक
    4. यूपीपीएससी पीसीएस आवेदन पत्र 2026 (UPPSC PCS application form 2026)
    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026 (UPPSC PCS Eligibility Criteria 2026) - एजुकेशन, राष्ट्रीयता, आयु
    UPPSC PCS

    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026 (UPPSC PCS Eligibility Criteria 2026 in hindi) में राष्ट्रीयता, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता और शारीरिक मानक होते हैं। यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड के अनुसार, 21 से 40 वर्ष के बीच के आवेदक आवेदन पत्र भर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार यूपी पीसीएस परीक्षा में आयु में छूट के पात्र हैं। यूपीपीसीएस 2026 प्रीलिम्स, के लिए अभी तिथियां जारी की जाएगी। यूपीपीएससी पीसीएस 2026 और एसीएफ/आरएफओ पात्रता मानदंड के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया लेख पढ़ें।

    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026 (UPPSC PCS Eligibility Criteria 2026 in hindi) – अवलोकन

    परीक्षा का नाम

    सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा और एसीएफ / आरएफओ सेवा परीक्षा (Uttar Pradesh Combined State/Upper Subordinate Services and ACF/ RFO Services Examination)

    परीक्षा निकाय

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission)

    परीक्षा का स्तर

    राज्य

    आवेदन विधि

    ऑनलाइन

    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता

    आयु सीमा - 21 वर्ष से 40 वर्ष

    राष्ट्रीयता - भारतीय

    शैक्षिक योग्यता - पद के अनुसार परिवर्तनीय

    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026 (UPPSC PCS Eligibility Criteria 2026 in hindi)

    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड के लिए विभिन्न घटकों का उल्लेख नीचे किया गया है:

    • राष्ट्रीयता

    • आयु सीमा

    • शैक्षिक योग्यता

    • शारीरिक मानक (पदों के अनुसार)

    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026 (UPPSC PCS Eligibility Criteria 2026 in hindi) - राष्ट्रीयता

    भारत या भारतीय मूल का नागरिक UPPSC PCS 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीयता पर यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं की जांच करें-

    • भारत के नागरिक या

    • भूटान/नेपाल की प्रजा या

    • तिब्बती शरणार्थी जो 1 जनवरी, 1962 से पहले स्थायी रूप से बसने के इरादे से भारत चले आए, या

    • भारतीय मूल के जो लोग भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम से आए।

    इसे भी देखें

    यूपीपीएससी पीसीएस रिजल्ट

    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026 (UPPSC PCS Eligibility Criteria 2026 in hindi) - आयु सीमा (uppsc age limit)

    आधिकारिक यूपीपीएससी अधिसूचना के जरिए निर्धारित यूपी पीसीएस 2026 आयु सीमा (uppsc age limit) की जानकारी दी जाती है। यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड के अनुसार वे उम्मीदवार जिनकी आयु 21 से 40 वर्ष के बीच हो यूपीपीएससी आवेदन पत्र भर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आयु में छूट के पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए, नीचे दी गई तालिका देखें:

    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड

    श्रेणी

    यूपी पीसीएस आयु सीमा

    सामान्य

    21 से 40 वर्ष

    विकलांग

    21 से 55 वर्ष

    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026 - आयु में छूट (UPPSC PCS eligibility criteria 2026 - Age Relaxation)

    श्रेणी

    यूपीपीएससी पीसीएस अधिकतम आयु सीमा में छूट

    उत्तर प्रदेश के एससी उम्मीदवार

    5 वर्ष

    उत्तर प्रदेश के एसटी उम्मीदवार

    5 वर्ष

    उत्तर प्रदेश के ओबीसी उम्मीदवार

    5 वर्ष

    उत्तर प्रदेश के सूचीबद्ध खेलों के कुशल खिलाड़ी

    5 वर्ष

    उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के कर्मचारी

    5 वर्ष

    उत्तर प्रदेश के शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवार

    15 वर्ष

    उत्तर प्रदेश के आपातकालीन कमीशंड अधिकारी

    5 वर्ष

    उत्तर प्रदेश के शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी

    5 वर्ष

    उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व सैनिक जिन्होंने सेना में पांच साल की सेवा प्रदान की है

    5 वर्ष

    इसे भी देखें

    यूपीपीएससी पीसीएस पाठ्यक्रम

    यूपीपीएससी पीसीएस एडमिट कार्

    यूपीपीसीएस कटऑफ

    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026 (UPPSC PCS Eligibility Criteria 2026 in hindi) - शैक्षिक योग्यता

    सभी पदों के लिए UPPSC PCS शैक्षिक योग्यता भी अधिसूचना में अधिसूचित की गई है। यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता के अनुसार, उम्मीदवारों को यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। यूपीपीएससी पीसीएस शैक्षणिक योग्यता पात्रता के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:

    पदों के अनुसार यूपीपीएससी पीसीएस शिक्षा योग्यता

    पद

    शैक्षिक योग्यता

    उप पंजीयक, सहायक अभियोजन अधिकारी (परिवहन)

    विधि स्नातक

    जिला गन्ना अधिकारी, उ.प्र. कृषि सेवा समूह "बी" (विकास शाखा)

    कृषि स्नातक

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी / एसोसिएट डीआईओएस और अन्य समकक्ष प्रशासनिक पद, जिला प्रशासनिक अधिकारी

    स्नातकोत्तर

    सहायक नियंत्रक कानूनी मापन (ग्रेड- II) / सहायक

    साइंस में डिग्री भौतिकी/मैकेनिकल इंजीनियरिंग एक विषय रहा हो

    जिला लेखा परीक्षा अधिकारी (राजस्व लेखा परीक्षा)

    वाणिज्य स्नातक

    जिला परिवीक्षा अधिकारी

    किसी भी मान्यता प्राप्त सामाजिक कार्य संस्थान से मनोविज्ञान/समाजशास्त्र/सोशल वर्क में स्नातकोत्तर डिग्री/उसके समकक्ष योग्यता या सोशल वर्क की किसी भी शाखा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा।

    सहायक श्रम आयुक्त

    आर्ट्स में डिग्री (समाजशास्त्र/अर्थशास्त्र/वाणिज्य/कानून एक विषय रहा हो)

    जिला कार्यक्रम अधिकारी

    समाजशास्त्र/सामाजिक विज्ञान/गृह विज्ञान/सामाजिक कार्य में डिग्री

    वरिष्ठ व्याख्याता, डाइट

    बीएड के साथ पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री

    सांख्यिकी अधिकारी

    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित/गणितीय सांख्यिकी/सांख्यिकी/कृषि सांख्यिकी में स्नातकोत्तर डिग्री

    पदांकित अधिकारी/खाद्य सुरक्षा अधिकारी

    (1) भारत में कानून द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता

    या

    (2) खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर सीधी भर्ती के लिए नीचे दी गई निर्धारित योग्यताओं में से कम से कम:

    खाद्य प्रौद्योगिकी या डेयरी प्रौद्योगिकी या जैव प्रौद्योगिकी या तेल प्रौद्योगिकी या कृषि विज्ञान या पशु चिकित्सा विज्ञान या जैव रसायन या सूक्ष्म जीव विज्ञान में स्नातक की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री या चिकित्सा में डिग्री, या केंद्र द्वारा अधिसूचित कोई अन्य समकक्ष / मान्यता प्राप्त योग्यता

    इसके साथ ही खाद्य पदार्थ के निर्माण, आयात या बिक्री क्षेत्र में जिसका वित्तीय हित जुड़ा होगा ऐसे व्यक्ति को खाद्य सुरक्षा अधिकारी नियुक्त नहीं किया जाएगा।

    जिला बागवानी अधिकारी

    समूह-2 ग्रेड-1

    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएससी (कृषि) / बीएससी (बागवानी) डिग्री

    श्रम प्रवर्तन अधिकारी

    अर्थशास्त्र या समाजशास्त्र या वाणिज्य में स्नातक और विधि / श्रम संबंध / श्रम कल्याण / श्रम / कानून / वाणिज्य / समाजशास्त्र / सामाजिक कार्य / सामाजिक कल्याण / व्यापार प्रबंधन / कार्मिक प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिग्री

    विस्तार सेवा अधिकारी समूह-2

    बीएससी या बीएससी (एजी.) के साथ फ्रूट प्रिजर्वेशन एंड कैनिंग इंस्टीट्यूट, लखनऊ या किसी अन्य मान्यता प्राप्त संस्थान से 15 महीने का स्नातकोत्तर डिप्लोमा, या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग में 3 साल का डिप्लोमा, या एमएससी इन फ़ूड टेक्नोलॉजी।

    या

    एमएससी बागवानी, खाद्य प्रसंस्करण में विशेष पेपर के साथ

    सहायक निदेशक उद्योग (विपणन), सहायक निदेशक उद्योग (हथकरघा)

    कला, विज्ञान या वाणिज्य या प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से वस्त्र उद्योग में स्नातकोत्तर डिग्री या टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में न्यूनतम स्नातक डिग्री

    सूचना अधिकारी / जिला सूचना अधिकारी/पटकथा लेखक/फीचर लेखक/प्रभारी, अंग्रेजी

    (ए) आवश्यक योग्यता:

    भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से एक विषय के रूप में हिंदी के साथ स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त डिग्री।

    पत्रकारिता में डिप्लोमा या 5 साल का पत्रकारिता का अनुभव।

    (बी) अधिमान्य योग्यता:

    समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लेख, स्क्रिप्ट और फीचर लिखने का अनुभव।

    भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से पत्रकारिता में स्नातक डिग्री। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से संगीत / प्रकाश / अभिनय / निर्देशन आदि में डिप्लोमा।

    प्रधानाचार्य, सरकारी इंटरमीडिएट कॉलेज (लड़कों या लड़कियों का)

    (i) भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त डिग्री।

    (ii) एल.टी. शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश का डिप्लोमा, या बी.टी.या बी.एड या किसी विश्वविद्यालय की समकक्ष डिग्री। हाई स्कूल या इंटरमीडिएट कक्षाओं में या भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ऐसे किसी संस्थान में इससे ऊपर की कक्षाओं में कम से कम तीन साल का शिक्षण अनुभव।

    नोट: आधिकारिक अधिसूचना में यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड में लिखा है, "विशेष शैक्षणिक योग्यता पदों के मामले में, उम्मीदवारों को अपने विकल्पों का स्पष्ट रूप से उल्लेख करना होगा, 'हां', केवल उस स्थिति में विशेष शैक्षणिक योग्यता वाले पदों के लिए उनकी उम्मीदवारी पर विचार किया जाएगा।"

    अन्य सरकारी परीक्षाओं की सूची यहां देखें

    एसीएफ/आरएफओ के लिए यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026 (UPPSC PCS Eligibility Criteria 2026 for ACF/ RFO)

    पद

    आवश्यक योग्यता

    सहायक वन संरक्षक

    भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय या केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर मान्यता प्राप्त किसी विदेशी विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान, जूलॉजी, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, भूविज्ञान, वानिकी, सांख्यिकी में से किसी एक विषय के साथ स्नातक या कृषि में स्नातक डिग्री या इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता।

    रेंज वन अधिकारी

    भारत में कानून द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणीशास्त्र, वानिकी, भूविज्ञान, कृषि, सांख्यिकी, बागवानी और पर्यावरण विषयों में से दो या अधिक विषयों के साथ स्नातक की डिग्री या कृषि में स्नातक की डिग्री या इंजीनियरिंग डिग्री या पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक डिग्री या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता।

    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026 (UPPSC PCS Eligibility Criteria 2026 in hindi)– शारीरिक मानक

    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड के अनुसार, यूपीपीएससी पीसीएस अधिसूचना 2026 में उल्लिखित कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के दौरान कुछ शारीरिक मानकों को पूरा करना होता। पदवार शारीरिक मानदंड के लिए नीचे दी गई तालिका देखें-

    डीएसपी के लिए यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड (UPPSC PCS Eligibility Criteria 2026 in hindi)

    श्रेणी

    ऊंचाई (सेमी)

    सीना (सेमी)

    सामान्य

    फुलाने पर

    पुरुष उम्मीदवारों के लिए

    सामान्य, ओबीसी और एससी

    165

    84

    89

    एसटी

    160

    79

    84

    महिला उम्मीदवारों के लिए

    सामान्य, ओबीसी और एससी

    152

    लागू नहीं

    एसटी

    147

    सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम वजन

    40 किलो

    यूपीपीएससी पीसीएस जिला कमांडेंट होम गार्ड के लिए पात्रता मानदंड

    श्रेणी

    उंचाई (सेमी)

    सीना (सेमी)

    सामान्य

    फुलाने पर

    पुरुष उम्मीदवारों के लिए

    165

    84

    89

    महिला उम्मीदवारों के लिए

    150

    79

    84

    एसटी और कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पुरुष उम्मीदवारों के उम्मीदवारों के लिए

    160

    84

    89

    आबकारी निरीक्षक के लिए यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड

    श्रेणी

    उंचाई (सेमी)

    सीना (सेमी)

    सामान्य

    फुलाने पर

    पुरुष उम्मीदवारों के लिए

    165

    81.2

    86.2

    एससी/एसटी महिला उम्मीदवारों के लिए

    147

    लागू नहीं

    अन्य महिला उम्मीदवारों के लिए

    152

    नोट: अन्य पदों की भौतिक आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना में यूपीपीएससी पीसीएस 2022 पात्रता मानदंड पढ़ें।

    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड 2026 (UPPSC PCS Eligibility Criteria 2026 in hindi) - वैवाहिक स्थिति

    • एक से अधिक महिलाओं से विवाहित पुरुष उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।

    • ऐसे पुरुष से विवाहित महिला उम्मीदवार जिसकी पहले से पत्नी है, पात्र नहीं हैं।

    यूपीपीएससी पीसीएस आवेदन पत्र 2026 (UPPSC PCS application form 2026)

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीपीएससी पीसीएस आवेदन पत्र 2026 जारी किया जाएगा। यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के लिए आधिकारिक यूपीपीएससी वेबसाइट पर आवेदन करने के पात्र होते हैं। आवेदकों को पहले यूपीपीएससी पंजीकरण 2026 पूरा करना होता है। पंजीकरण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उम्मीदवार यूपीपीएससी पीसीएस आवेदन पत्र भरने की ओर बढ़ेंगे। आवेदन पत्र में भरे जाने वाले आवश्यक विवरण में व्यक्तिगत विवरण, यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा केंद्र 2026, वर्तमान संपर्क विवरण आदि शामिल होते हैं।

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    पीसीएस के लिए योग्यता (pcs ke liye qualification in hindi) क्या है?

    उम्मीदवार अक्सर इंटरनेट पर uppsc qualification in hindi के बारे में सर्च करते हैं। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें, कि उम्मीदवारों को यूपी पीसीएस परीक्षा में बैठने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष प्राप्त होना चाहिए।

    सामान्य श्रेणी के लिए पीसीएस आयु सीमा (pcs age limit general) क्या है?

    यूपीपीएससी पीसीएस पात्रता मानदंड के अनुसार, 21 से 40 वर्ष के बीच के आवेदक यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने के पात्र हैं।

    पीसीएस में कितने अटैम्प्ट होते हैं (pcs me kitne attempt hote hai)

    छात्रों की जानकारी के लिए बता दें uppsc attempt limit निर्धारित नहीं है। यूपी पीसीएस में सामान्य श्रेणी के छात्र 40 वर्ष तक परीक्षा दें सकते है तथा अन्य श्रेणी के छात्र भी अपनी आयु सीमा तक प्रयास कर सकते हैं।

    अन्य सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए पात्रता मानदंड

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन की आयु सीमा क्या है?
    A:

    यूपीपीएससी पीसीएस 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है।

    Q: यूपीपीएससी पीसीएस 2025 के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक का स्नातक होना महत्वपूर्ण है।

    Q: क्या यूपीपीएससी पीसीएस के पद राजपत्रित पद हैं?
    A:

    हां, यूपीपीएससी पीसीएस के पद राजपत्रित पद हैं।

    Q: यूपीपीएससी पीसीएस की चयन प्रक्रिया 2025 क्या है?
    A:

    यूपीपीएससी पीसीएस 2025 चयन प्रक्रिया के तीन चरण हैं-

    • प्रारंभिक

    • मेन्स

    • साक्षात्कार

    Q: यूपीपीएससी पीसीएस अधिसूचना 2025 कब जारी होने जा रही है?
    A:

     यूपीपीएससी द्वारा यूपीपीएससी पीसीएस अधिसूचना 2025 जल्द जारी किया जाएगा।

    Q: पिछले वर्ष के यूपीपीएससी पीसीएस प्रश्न पत्र कहां से डाउनलोड कर सकता हूं?
    A:

    पिछले वर्ष के यूपीपीएससी पीसीएस प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Intellectual Property Rights and Competition Law
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online BA English
    Via Centre for Distance and Online Education Bharathidasan University, Tiruchirappalli
    BA Hindi
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     221 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP PCS

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP PCS ?

    Hello aspirant,

    One of the most well-liked state civil service examinations in the nation is the UPPSC PCS test. The UPSC IAS test pattern is now more similar to the UP PCS exam pattern thanks to changes made by the UPPSC in recent years. Every year, thousands of candidates take

    Hello aspirant,

    In the official notification, UPPSC made reference to the UPPSC PCS 2023 qualifying requirements. Before submitting the UPPSC PCS 2023 application form, candidates who wish to sit for the UP PCS exam must be eligible according to the UP PCS eligibility requirements. The UPPSC PCS 2023 eligibility requirements

    Hello,

    Yes. You may write your optional paper in English while completing the remaining papers in Marathi or Hindi, two additional acceptable languages.

    A candidate may choose to respond to each question paper in either English or one of the languages listed in the Eighth Schedule to the Constitution of

    Dear aspirant,

    As you mentioned your query let me tell you that on a general basis not a single conducting body rejects just on the basis of photograph.

    They will intimate you by mail or sms to upload the new photograph with corrects dimensions and size and check it accordingly.

    Hello Candidate,

    You need to do is check if the Community that you belong to in UP SC Category also falls under SC Category in Delhi. Because some times SC Communities list differs from State to State. If your Category from Delhi also falls under UP SC Community list, then