KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
बिहार खेल प्रशिक्षक एडमिट कार्ड 2026: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) द्वारा बिहार खेल (क्रीड़ा) प्रशिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना बिहार खेल प्रशिक्षक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बिहार खेल प्रशिक्षक आवेदन । बिहार खेल प्रशिक्षक भर्ती
This Story also Contains
अपेडट: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने विज्ञापन संख्या 08/25 के तहत क्रीड़ा प्रशिक्षक पद के अभ्यर्थियों के लिए खेल विधा का विकल्प चुनना अनिवार्य किया है। उम्मीदवार 23 से 31 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि से लॉग-इन कर विकल्प एवं प्राथमिकता भर सकते हैं। निर्धारित अवधि में खेल विधा का चयन नहीं करने वाले अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र नहीं रहेंगे। लिखित परीक्षा नवंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में CBT मोड में संभावित है।
इससे पहले आयोग ने बिहार खेल प्रशिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी किया था। आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, बिहार खेल प्रशिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन मई 2026 में किया जाना था, जो नहीं हो सका। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू होकर 14 दिसंबर 2025 (विस्तारित) तक चली थी।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
जारी अधिसूचना के अनुसार स्पोर्ट्स ट्रेनर के पद पर कुल 379 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें 128 पद महिलाओं और 8 पद स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती /नाती/ नतिनी के लिए आरक्षित है। बिहार खेल प्रशिक्षक ए़डमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा दिवस निर्देश समेत परीक्षा संबंधी अन्य मुख्य विवरण शामिल होते हैं। बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा 2026 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक (Admit Card Download Link in hindi) और परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़े।
ये भी पढ़े:-
बिहार स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2026 के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई तालिका में बिहार खेल प्रशिक्षक से जुड़ी मुख्य विशेषताएं देख सकते हैं।
अनुभाग | विवरण |
परीक्षा का नाम | बिहार खेल प्रशिक्षक या बिहार एसएससी क्रीडा प्रशिक्षक |
संचालन निकाय | बीएसएससी (बिहार कर्मचारी चयन आयोग) खेल विभाग |
राज्य | बिहार सरकारी नौकरियां |
योग्यता |
|
बिहार एसएससी आधिकारिक वेबसाइट | bssc.bihar.gov.in |
परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड |
परीक्षा चरण |
|
आवेदन शुल्क | सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये |
बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा 2026 उम्मीदवारों के लिए अपनी तैयारी की प्रभावी योजना बनाने के लिए परीक्षा तिथियों की जानकारी आवश्यक है। आपके संदर्भ के लिए नीचे Bihar Sports Training Vacancy की महत्वपूर्ण तिथियां सूचीबद्ध की गई हैं।
इवेंट | तिथि |
बिहार खेल प्रशिक्षक 2026 अधिसूचना | 25 सितंबर 2025 |
बिहार खेल प्रशिक्षक ऑनलाइन पंजीकरण (Bihar Sports Coach Online Registration in hindi तिथि | 9 अक्टूबर 2025 |
ऑनलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तिथि |
14 दिसंबर 2025 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि |
11 दिसंबर 2025 |
बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा तिथि 2026 |
नवंबर 2026 |
बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
बिहार खेल प्रशिक्षक साक्षात्कार |
सूचित किया जाएगा |
बिहार खेल प्रशिक्षक फाइनल रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
ये भी पढ़े:-
बिहार खेल (क्रीड़ा) प्रशिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपना बिहार खेल प्रशिक्षक एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन मोड में लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे बताए गए आसान स्टेप्स का पालन करके आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार खेल प्रशिक्षक एडमिट कार्ड 2026: प्रवेश पत्र डाउनलोड प्रक्रिया
सबसे पहले बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com या bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Admit Card” या “Download Admit Card” विकल्प पर क्लिक करें।
खुलने वाले नए पेज पर “बिहार खेल प्रशिक्षक एडमिट कार्ड 2026 (Bihar Sports Instructor Admit Card 2026 in hindi)” लिंक चुनें।
अब लॉगइन पेज में अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
आवश्यक विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका बिहार खेल प्रशिक्षक एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
परीक्षा के दिन और भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड की 2–3 प्रिंट कॉपी जरूर निकालकर सुरक्षित रख लें।
बिहार खेल प्रशिक्षक एडमिट कार्ड में कई महत्वपूर्ण विवरण होते हैं। नीचे प्वाइंट्स में एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण दिए गए है।
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
पंजीकरण संख्या
लिंग
वर्ग
स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर
माता-पिता का नाम
बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय
बिहार खेल प्रशिक्षक की परीक्षा पाली
बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा दिवस दिशा निर्देश
पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षर के लिए स्थान
महत्वपूर्ण लेख:-
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) द्वारा जारी बिहार खेल प्रशिक्षक एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा के दिन उनका पालन करें। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षा दिवस निर्देश दिए गए हैं—
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें।
निर्धारित रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक या निजी सामान लेकर न जाएं, क्योंकि वहां लॉकर की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटबुक, किताबें, नोट्स, चिट आदि ले जाना प्रतिबंधित है।
यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है और वह उसे जमा करने से मना करता है या नष्ट करने की कोशिश करता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य गैजेट लेकर जाना सख्त मना है।
परीक्षा शुरू होने के बाद से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा कक्ष में अनुचित व्यवहार, दुर्व्यवहार, या किसी को नकल कराने में सहयोग करने पर उम्मीदवार को तत्काल परीक्षा से अयोग्य घोषित किया जाएगा।
परीक्षा के दौरान बातचीत, इशारे करना, कानाफूसी करना या किसी अन्य अभ्यर्थी से किसी भी तरह का संपर्क करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
उपयोगी लिंक
Frequently Asked Questions (FAQs)
बिहार खेल प्रशिक्षक एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार बिहार खेल प्रशिक्षक एडमिट कार्ड 2025 को onlinebssc.com या bssc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार खेल प्रशिक्षक भर्ती 2025 में कुल 379 पद निर्धारित किए गए हैं।
हां, परीक्षा में प्रवेश के लिए बिहार खेल प्रशिक्षक एडमिट कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है।
बिहार खेल प्रशिक्षक एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ सकती है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
Leading Design College | 95% Placement Record | Merit-cum-Means Scholarships for Deserving Students
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide