Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न (UP LT grade teacher exam pattern in Hindi) - अंकन योजना, अवधि
    • लेख
    • यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न (UP LT grade teacher exam pattern in Hindi) - अंकन योजना, अवधि

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न (UP LT grade teacher exam pattern in Hindi) - अंकन योजना, अवधि

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 17 Apr 2026, 12:07 PM IST

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न (UP LT grade teacher exam pattern in Hindi) - उत्तर प्रदेश एलटी शिक्षक ग्रेड (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित हो रही यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को अवश्य देख लेना चाहिए। आयोग द्वारा विस्तृत उत्तर प्रदेश लाइसेंसधारी शिक्षक अधिसूचना में एलटी ग्रेड शिक्षक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न का उल्लेख किया गया है। एलटी ग्रेड टीचर भर्ती मुख्य परीक्षा 22 अप्रैल से 16 अगस्त 2026 तक विषयवार अगल-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक अलग-अलग तिथियों पर आयोजित किया गया।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न (UP LT grade teacher exam pattern in Hindi) - अंकन योजना, अवधि
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न (UP LT grade teacher exam pattern in Hindi)

    इस साल जारी यूपी एलटी ग्रेड परीक्षा पैटर्न के अनुसार, लिखित परीक्षा प्रारंभिक और मुख्य दो चरणों में आयोजित होगी। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रारंभिक लिखित परीक्षा में दो पेपर (जीएस और मेन सब्जेक्ट) हैं। परीक्षा में गलत उत्तर पर नकारात्मक अंक का भी प्रावधान है। विस्तृत जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।

    आयोग ने 26 नवंबर 2025 को दिसंबर में आयोजित परीक्षाओं के लिए यूपी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया था। आयोग द्वारा पहले 6 और 7 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए यूपी एलटी ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड जारी किया गया। 17 और 18 जनवरी 2026 को होने वाली विषयों की परीक्षा के लिए एलटी ग्रेड टीचर एजमिट कार्ड 8 जनवरी 2026 को जारी होगा।

    यूपीपीएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार 6 विषयों (गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान और वाणिज्य) के लिए परीक्षा 6, 7 एवं 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई। यूपीपीएससी द्वारा 27 अक्टूबर को आठ और विषयों के लिए यूपी सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा शेड्यूल जारी किया। 8 विषय (सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, कला, कृषि/ उद्यानकर्म, उर्दू और संगीत) की परीक्षाएं 17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026 को आयोजित हुई। प्रत्येक दिन परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में होगा। अन्य एक कंप्यूटर विषय के लिए एग्जाम शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि अन्य 8 विषय- देखें सूचना:

    1761577351571

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि की अधिसूचना देखें:

    1758865980903

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा 28 जुलाई से आधिकारिक अधिसूचना के साथ यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती आवेदन जारी कर किया गया था। यूपी एलटी ग्रेड टीचर आवेदन पत्र के साथ ही आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना में दी है।
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती विस्तृत अधिसूचना

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए 28 जुलाई से यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती आवेदन 2025 जारी था। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 28 अगस्त तक ऑनलाइन एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे।

    ये भी पढ़ें :

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा सिलेबस में मुख्य रूप से दो चरण प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल हैं। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी के लिए यूपी एलटी ग्रेड सिलेबस 2025, परीक्षा पैटर्न और लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए, इस लेख को विस्तार से पढ़ें।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 - एक नजर (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates-Overview in hindi)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    उत्तर प्रदेश लाइसेंसधारी ग्रेड शिक्षक/ यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड (Uttar Pradesh Licentiate Teacher Grade)

    रिक्तियों की संख्या

    7466 (पुरुष - 4860, महिला - 2525, बैकलॉग - 81)

    परीक्षा संचालक

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग

    आवेदन की तिथि

    28 जुलाई से 28 अगस्त 2025

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://uppsc.up.nic.in/

    ये भी पढ़ें :

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न (UP LT grade teacher recruitment exam pattern in hindi)

    पहले यूपी लाइसेंटिएट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में उम्मीदवार को एक दो पेपर की लिखित परीक्षा देनी होती थी और इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होती थी। इस पैटर्न को इस साल से बदल दिया गया है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न के अनुसार, इस बार चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती होगी।

    परीक्षा में गलत उत्तर पर नकारात्मक अंक का भी प्रावधान है। जो उम्मीदवार यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक कटऑफ या इससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न को नीचे दिए प्वाइंट्स से समझ सकते हैं -

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न (UP LT grade teacher recruitment exam pattern in hindi)

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा दो चरणों (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) में होगी। प्रारंभिक लिखित परीक्षा में दो पेपर (जीएस और मेन सब्जेक्ट) होते हैं। परीक्षा में गलत उत्तर पर नकारात्मक अंक का भी प्रावधान है। जो उम्मीदवार यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक कटऑफ या इससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उत्तीर्ण उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न को नीचे दिए प्वाइंट्स से समझ सकते हैं -

    1753701576326

    इसे भी देखें - रीट परीक्षा 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक प्रारंभिक परीक्षा- पेपर पैटर्न, अंकन योजना

    • लिखित परीक्षा संभवतः ओएमआर शीट आधारित यानी पेन- पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।

    • परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

    • उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेगा।

    • परीक्षा अवधि 120 मिनट अर्थात 2 घंटे होगी।

    • लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    परीक्षा पेपर

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    जीएस (सामान्य अध्ययन)

    30

    60

    मुख्य विषय (आवेदन द्वारा चुना गया विषय)

    120

    240

    कुल

    150

    300

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक मुख्य परीक्षा पैटर्न

    • यूपी एलटी मुख्य परीक्षा में 1 पेपर शामिल होगा।

    • प्रश्नों की संख्या 20 होगी।

    • कुल 200 अंक का पेपर होगा।

    • परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी।

    • परीक्षा में लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तीय प्रश्न होंगे।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक -

    परीक्षा पेपर

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    लघु उत्तरीय

    10

    80

    दीर्घ उत्तरीय

    10

    120

    कुल

    20

    200

    ये भी पढ़ें :

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा सिलेबस (UP LT teacher grade exam syllabus in hindi)

    उत्तर प्रदेश स्नातक स्तर शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी किया जाता है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक सिलेबस (UP LT grade teacher syllabus in hindi) में पेपर 1 सामान्य अध्ययन के लिए और पेपर 2 मुख्य विषय के लिए है।

    पेपर 1 सिलेबस के अनुसार सामान्य अध्ययन के अंतर्गत निम्न टॉपिक शामिल हैं-

    • भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

    • भारतीय और विश्व भूगोल

    • भारतीय राजनीति और शासन

    • भारतीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास

    • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ

    • भारतीय कृषि

    • सामान्य विज्ञान

    ये भी पढ़ें :

    पेपर 2 सिलेबस यानी मुख्य विषय के अनुसार विषय से संबंधित टॉपिक होते हैं। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक के लिए मुख्य विषय निम्न हैं -

    • हिंदी

    • अंग्रेज़ी

    • मेथेमेटिक्स

    • साइंस

    • सामाजिक अध्ययन

    • कंप्यूटर

    • उर्दू

    • जीवविज्ञान

    • संस्कृत

    • कला

    • संगीत

    • व्यापार

    • शारीरिक शिक्षा

    • गृह विज्ञान

    • कृषि आदि।

    ये भी पढ़ें -

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)