Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी एलटी ग्रेड एडमिट कार्ड 2025 जारी (UP LT grade admit card 2025 Out)- मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र (जारी)
    • लेख
    • यूपी एलटी ग्रेड एडमिट कार्ड 2025 जारी (UP LT grade admit card 2025 Out)- मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र (जारी)

    यूपी एलटी ग्रेड एडमिट कार्ड 2025 जारी (UP LT grade admit card 2025 Out)- मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र (जारी)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 22 Apr 2026, 11:04 AM IST

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड 2025 (UP LT grade teacher admit card 2025 in hindi) - उत्तर प्रदेश एलटी शिक्षक ग्रेड (यूपीपीएससी) द्वारा यूपी एलटी ग्रेड (संस्कृत) मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। संस्कृत विषय की मुख्य परीक्षा 23 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। इससे पहले आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (वाणिज्य) मुख्य परीक्षा-2025 के लिए एडमिटकार्ड जारी किया गया था। वाणिज्य विषय की मुख्य परीक्षा 22 अप्रैल 2026 को लखनऊ में सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित हो रही है। अभ्यर्थी uppsc.up.nic.in से ओटीआर नंबर के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर दो फोटो और आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य होगा।
    यूपी एलटी ग्रेड टीचर मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
    1776835957500यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड

    यूपी एलटी ग्रेड एडमिट कार्ड 2025 जारी (UP LT grade admit card 2025 Out)- मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र (जारी)
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड 2025

    केंद्र में 1.5 घंटे पहले प्रवेश मिलेगा, जबकि 45 मिनट पहले गेट बंद हो जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक की मदद से भी यूपी एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने मुख्य परीक्षा शेड्यूल एग्जाम कैलेंडर के माध्यम से जारी कर दिया था। यूपी एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा 22 अप्रैल से 16 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।
    1776403373743

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक मुख्य परीक्षा शेड्यूल

    उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक) मुख्य परीक्षा-2025 का विस्तृत शेड्यूल घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार विभिन्न विषयों की परीक्षाएं 22 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 16 अगस्त 2026 तक चरणबद्ध तरीके से आयोजित होंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट के साथ नीचे सारणी में विषयवार तिथियों की सूची देख सकते हैं।

    सहायक अध्यापक (LT ग्रेड) मुख्य परीक्षा 2025 – विषयवार तिथियां

    विषय

    परीक्षा तिथि

    वाणिज्य

    22 अप्रैल 2026

    संस्कृत

    23 अप्रैल 2026

    कृषि, गृह विज्ञान और कृषि/उद्यानकर्म

    16 मई 2026

    हिंदी, गणित और अंग्रेजी

    17 मई 2026

    जीव विज्ञान, कला और उर्दू

    13 जून 2026

    सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और संगीत

    14 जून 2026

    कंप्यूटर

    16 अगस्त 2026

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 तिथियां (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates)

    मुख्य इवेंट्स

    तारीखें

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना

    28 जुलाई 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन 2025

    28 जुलाई 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन अंतिम तिथि

    28 अगस्त 2025

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड आवेदन सुधार अंतिम तिथि

    4 सितंबर 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड

    26 नवंबर 2025 से जारी

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2025

    6, 7, 21 दिसंबर 2025
    17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2025-26

    16 अप्रैल 2026 (कॉमर्स)
    20 अप्रैल 2026 (संस्कृत)

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक मुख्य परीक्षा तिथि

    22 अप्रैल से 16 अगस्त 2026

    उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) द्वारा यूपी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती की मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक अलग-अलग तिथियों में किया गया था। उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी भर्ती परीक्षा के लिए यूपी एलटी ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 5-7 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। दिसंबर 2025 में 6 विषयों के लिए यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ था। जनवरी में 8 विषयों की परीक्षा 17 से 25 जनवरी 2026 तक हुई थी।

    आयोग ने 24 और 25 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 14 जनवरी को जारी किया था। इससे पहले, 17 और 18 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए एलटी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से एलटी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे।

    आयोग द्वारा एलटी ग्रेड शिक्षक प्रारंभिक परीक्षा 17 और 18 जनवरी को सामाजिक विज्ञान, जीवविज्ञान, अंग्रेजी और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा और 24 और 25 जनवरी को यूपी एलटी ग्रेड कला, कृषि/ उद्यानकर्म, उर्दू और संगीत की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा का आयोजन प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में हुई।

    उत्तर प्रदेश एलटी शिक्षक ग्रेड (यूपीपीएससी) द्वारा यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा का आयोजन दो चरणों में 14 विषयों के लिए दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में करने की सूचना दी गई थी। पहले चरण में 6 विषयों की परीक्षा 6, 7 और 21 दिसंबर 2025 को हुई। दूसरे चरण में 8 विषयों की परीक्षा 17, 18, 24 और 25 जनवरी को होगी। पहले चरण के लिए 26 नवंबर से यूपी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू किया गया। दूसरे चरण के लिए भी यूपी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती 2025 परीक्षा के लिए विषयवार एडमिट कार्ड 8 और 14 जनवरी 2026 को जारी किया गया।

    पहले चरण में गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान और वाणिज्य विषय की परीक्षा दिसंबर 2025 में हुई थी। दूसरे चरण में आठ विषयों की परीक्षाएं जानवारी 2026 में आयोजित होंगी। अन्य एक कंप्यूटर विषय के लिए एग्जाम शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि देखें:

    यूपी एलटी ग्रेड टीचर परीक्षा तिथि 2025- विषयवार परीक्षा तिथि

    एलटी ग्रेड टीचर परीक्षा तिथि

    शिफ्ट 1 (सुबह 9 से 11 बजे तक)

    शिफ्ट 2 (दोपहर 3 से 5 बजे तक)


    6 दिसंबर 2025

    गणित

    हिंदी

    7 दिसंबर 2025

    विज्ञान

    संस्कृत

    21 दिसंबर 2025

    गृह विज्ञान

    वाणिज्य

    यूपी एलटी ग्रेड टीचर परीक्षा तिथि - जनवरी 2026 के लिए

    एलटी ग्रेड टीचर परीक्षा तिथि

    शिफ्ट 1 (सुबह 9 से 11 बजे तक)

    शिफ्ट 2 (दोपहर 3 से 5 बजे तक)

    17 जनवरी 2026

    सामाजिक विज्ञान

    जीव विज्ञान

    18 जनवरी 2026

    अंग्रेजी

    शारीरिक शिक्षा

    24 जनवरी 2026

    कला

    कृषि/उद्यान कर्म

    25 जनवरी 2026

    उर्दूसंगीत

    उत्तर प्रदेश एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन मोड में एलटी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड जारी किया जा रहा है। यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर एलटी शिक्षक ग्रेड एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी एलटी टीचर ग्रेड एडमिट कार्ड परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए अलग-अलग जारी किया जा रहा है।

    यूपीपीएससी द्वारा एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा (LT grade teacher recruitment exam in hindi) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से 10-15 दिन पहले यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। प्राधिकरण द्वारा जुलाई में यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना जारी की गई थी। यूपी एलटी टीचर ग्रेड आवेदन की तिथि 28 जुलाई से 28 अगस्त 2025 थी।
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती विस्तृत अधिसूचना

    सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (Assistant Teacher Trained, Graduate Grade in Hindi) के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 28 अगस्त तक यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन पत्र भर सकते थे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर ओटीआर के माध्यम से पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन (UP LT grade teacher application in hindi) के लिए ओटीआर नंबर अनिवार्य है।
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 आवेदन लिंक

    उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ ही इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है कि यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि न हो। त्रुटि होने की स्थिति में तुरंत प्राधिकृत अधिकारी से संपर्क कर इसे ठीक करवाने का प्रयास करना चाहिए। यूपी एलटी शिक्षक एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की मूल जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या उम्मीदवार की तस्वीर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, समेत कई विवरण शामिल होते हैं।

    इसे भी पढ़ें -

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें (How to download UP LT grade teacher admit card in hindi)

    उम्मीदवार यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं -

    • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर डाउनलोड सेगमेंट के नीचे डाउनलोड एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें

    • नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपने लॉगइन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि) के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का निर्देश होगा

    • लॉगइन के बाद उम्मीदवार यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट ले सकते हैं।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण (Details in UP LT teacher admit card in hindi)

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड में आम तौर पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र जैसे मुख्य विवरण शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ध्यान से एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण की जांच कर लेना चाहिए। त्रुटि होने की स्थिति में तुरंत प्राधिकृत अधिकारी से संपर्क कर त्रुटि दूर करने का प्रयास करना चाहिए।
    यूपी एलटी शिक्षक एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण -

    • उम्मीदवार का नाम,

    • रोल नंबर,

    • पंजीकरण संख्या

    • उम्मीदवार की तस्वीर,

    • परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा अवधि

    • परीक्षा केंद्र

    • परीक्षा केंद्र के लिए निर्देश

    यूपी एलटी ग्रेड एडमिट कार्ड के साथ आईडी आवश्यक

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि के दिन परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार को यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड एडमिट कार्ड पीडीएफ के साथ अपनी पहचान के लिए एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे- वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि में से कोई एक लाना आवश्यक है।

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा 2025 (UP LT teacher grade exam 2025 in hindi)

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि की जानकारी दी जाती है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा (UP LT teacher exam in hindi) का आयोजन 6 दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक होगा।

    संबंधित लिंक -

    यूपी स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए यूपी एलटी टीचर ग्रेड परीक्षा परिणाम

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)