Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 (UP LT Grade Teacher Exam 2025)- मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड (जारी), शेड्यूल
    • लेख
    • यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 (UP LT Grade Teacher Exam 2025)- मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड (जारी), शेड्यूल

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 (UP LT Grade Teacher Exam 2025)- मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड (जारी), शेड्यूल

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 22 Apr 2026, 11:13 AM IST

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025)- उत्तर प्रदेश एलटी शिक्षक ग्रेड (यूपीपीएससी) द्वारा यूपी एलटी ग्रेड (संस्कृत) मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। संस्कृत विषय की मुख्य परीक्षा 23 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। वाणिज्य विषय की मुख्य परीक्षा 22 अप्रैल 2026 को लखनऊ में सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित हो रही है। 16 अप्रैल को (वाणिज्य विषय) मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया। अभ्यर्थी uppsc.up.nic.in से ओटीआर नंबर के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर दो फोटो और आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य होगा। आयोग ने मुख्य परीक्षा शेड्यूल एग्जाम कैलेंडर के माध्यम से जारी कर दिया था। यूपी एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा 22 अप्रैल से 16 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।1776404731928उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) द्वारा यूपी एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू है। पहले चरण में संस्कृत और कॉमर्स शुरू की गई थी। अभी हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान और शारीरिक शिक्षा विषय की प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए यूपी एलटी ग्रेड मेन्स फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी मुख्य परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भर कर शुल्क भुगतान करने के बाद एलटी ग्रेड मेन्स आवेदन का प्रिंटआउट लेकर 24 अप्रैल 2026 तक आयोग के कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक द्वारा या स्वयं जाकर जमा करना है।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 (UP LT Grade Teacher Exam 2025)- मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड (जारी), शेड्यूल
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025

    1776341729314

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 - एक नजर (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates-Overview in hindi)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    उत्तर प्रदेश लाइसेंसधारी ग्रेड शिक्षक/ यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक

    रिक्तियों की संख्या

    7466 (पुरुष - 4860, महिला - 2525, बैकलॉग/दिव्यांग - 81)

    परीक्षा संचालक

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग

    आवेदन की तिथि

    28 जुलाई से 28 अगस्त 2025

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://uppsc.up.nic.in/

    चयन प्रक्रिया के चरण
    • प्रारंभिक
    • मुख्य लिखित परीक्षा
    • दस्तावेज सत्यापन

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक मुख्य परीक्षा शेड्यूल

    उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक) मुख्य परीक्षा-2025 का विस्तृत शेड्यूल घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार विभिन्न विषयों की परीक्षाएं 22 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 16 अगस्त 2026 तक चरणबद्ध तरीके से आयोजित होंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट के साथ नीचे सारणी में विषयवार तिथियों की सूची देख सकते हैं।

    सहायक अध्यापक (LT ग्रेड) मुख्य परीक्षा 2025 – विषयवार तिथियां

    विषय

    परीक्षा तिथि

    वाणिज्य

    22 अप्रैल 2026

    संस्कृत

    23 अप्रैल 2026

    कृषि, गृह विज्ञान और कृषि/उद्यानकर्म

    16 मई 2026

    हिंदी, गणित और अंग्रेजी

    17 मई 2026

    जीव विज्ञान, कला और उर्दू

    13 जून 2026

    सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और संगीत

    14 जून 2026

    कंप्यूटर

    16 अगस्त 2026

    ये भी पढ़ें -

    सीटेट 2025 आवेदन प्रक्रिया और तिथियां

    सीटेट परीक्षा पैटर्न 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 तिथियां (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates)

    मुख्य इवेंट्स

    तारीखें

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना

    28 जुलाई 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन 2025

    28 जुलाई 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन अंतिम तिथि

    28 अगस्त 2025

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड आवेदन सुधार अंतिम तिथि

    4 सितंबर 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड

    26 नवंबर 2025 से जारी

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2025

    6, 7 और 21 दिसंबर 2025
    17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा परिणाम

    गणित और हिंदी परिणाम- 5 फरवरी 2026
    साइंस, संस्कृत, होम साइंस और कॉमर्स (18 फरवरी 2026)
    अंग्रेजी, जीव विज्ञान (24 फरवरी 2026)
    12 मार्च (संगीत, कला, उर्दू और कृषि विषय)
    19 मार्च (शारीरिक शिक्षा)
    1 अप्रैल 2026 (समाजिक विज्ञान)

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक मुख्य परीक्षा आवेदन प्रक्रिया
    • संस्कृत और कॉमर्स:- 25 फरवरी से 11 मार्च 2026

    • विज्ञान, गृह विज्ञान, अंग्रेजी और जीवविज्ञान:- 27 फरवरी से 16 मार्च 2026

    • हिंदी, गणित, शारीरिक शिक्षा और सामाजिक विज्ञान:- 2 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि (हार्ड कॉपी)
    • संस्कृत और कॉमर्स:- 25 फरवरी से 18 मार्च 2026

    • विज्ञान, गृह विज्ञान, अंग्रेजी और जीवविज्ञान:- 27 फरवरी से 23 मार्च 2026

    • हिंदी, गणित, शारीरिक शिक्षा और सामाजिक विज्ञान:- 2 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक मुख्य परीक्षा22 अप्रैल से 16 अगस्त 2026

    उम्मीदवारों को यूपीपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन संख्या पर क्लिक कर एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन लिंक पर क्लिक करने के बाद ओटीआर नंबर और ओटीपी के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

    1776341832472

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा सामाजिक विज्ञान के लिए यूपी एलटी ग्रेड प्रीलिम्स रिजल्ट 1 अप्रैल 2026 को जारी किया गया। रिजल्ट के अनुसार, सामाजिक विज्ञान विषय में कुल 9242 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए हैं। इससे पहले 19 मार्च को शारीरिक शिक्षा विषय के लिए यूपी एलटी ग्रेड प्रीलिम्स रिजल्ट जारी किया गया था। शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा में 3858 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में देख सकते हैं।
    1775127283583

    यूपीपीएससी ने पीडीएफ प्रारूप में सब्जेक्ट-वाइज रिजल्ट जारी की है। अभ्यर्थी रोल नंबर या नाम से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। प्रीलिम्स में पास हुए अभ्यर्थी यूपीपीएससी एलटी ग्रेड मेन एग्जाम में बैठने के लिए एलिजिबल हैं। शारीरिक शिक्षा विषय के लिए यूपी एलटी ग्रेड परीक्षा 18 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। यूपीपीएससी द्वारा यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परिणाम 2025 विषयवार जारी किया जा रहा है। 12 मार्च को संगीत और कृषि विषय का परिणाम जारी हुआ था।

    लेटेस्ट अपडेट - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर (कंप्यूटर) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। जिन उम्मीदवारों ने कंप्यूटर विषय के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। आयोग द्वारा एलटी शिक्षक ग्रेड कंप्यूटर विषय की परीक्षा तिथि जारी की थी। सूचना के अनुसार, यूपी एलटी ग्रेड कंप्यूटर टीचर भर्ती परीक्षा 5 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
    1774583509756

    इससे पहले, 24 फरवरी 2026 को असिस्टेंट टीचर ट्रेंड ग्रेजुएट (एलटी ग्रेड) एग्जाम 2025 के 2 और विषय (अंग्रेजी और बायोलॉजी) का परिणाम जारी कर दिया है। क्वालिफाइड कैंडिडेट्स की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। 18 फरवरी को कमीशन ने 4 सब्जेक्ट्स (साइंस, संस्कृत, होम साइंस और कॉमर्स) के प्रीलिम्स रिजल्ट जारी किए थे। 5 फरवरी को यूपी असिस्टेंट टीचर प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी गणित और हिंदी विषय का परीक्षा परिणाम जारी किया गया था।
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परिणाम 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें

    1772270442967

    साइंस और संस्कृत की परीक्षा 7 दिसंबर को, जबकि होम साइंस और कॉमर्स के एग्जाम 21 दिसंबर को अलग-अलग शिफ्ट में हुए थे। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परिणाम 2025 के अनुसार, यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के गणित विषय के 2260 और हिंदी विषय के 8162 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं जो अगले राउंड मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

    इसके साथ ही अन्यी विषयों की परीक्षा की आंसर की पर आपत्ति मांगी गई है। यूपीपीएससी द्वारा उर्दू और संगीत विषय के लिए जारी यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी पर 9 फरवरी 2026 तक आपत्ति मांगी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से यूपी एलटी ग्रेड टीचर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी का उपयोग कर उम्मीदवार लिखित परीक्षा में प्राप्त संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उर्दू और संगीत उत्तर कुंजी 2 फरवरी को जारी की गई थी। वहीं कृषि और कला विषयों के लिए आसंर की 31 जनवरी को जारी की गई थी। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आर्ट्स आंसर की और यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक कृषि उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 है।

    यूपी एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा का आयोजन दो चरण में 6 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक हुआ था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से एलटी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। दिसंबर 2025 में 6 विषयों की परीक्षा हुई थी। 4 विषयों की आंसर की परीक्षा के तीन बाद जारी कर दी गई थी जबकि 21 दिसंबर को आयोजित परीक्षा की आंसर की मास्टर प्रश्न पत्र के साथ 14 जनवरी को जारी की गई जिसपर 20 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई थी। जनवरी में 8 विषयों की परीक्षा 17 से 25 जनवरी 2026 के बीच हुई थी।
    लोगों ने इसे भी पसंद किया - उत्तर प्रदेश स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक श्रेणी परीक्षा तिथि 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की शुरुआत 6 दिसंबर से हुई थी। पहले दिन गणित और हिंदी विषय की परीक्षा हुई। दूसरे दिन 7 दिसंबर को विज्ञान और संस्कृत की परीक्षा हुई। अगली परीक्षा गृह विज्ञान और वाणिज्य विषय के लिए 21 दिसंबर को हुई। उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा के लिए विषय वार एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2025 से जारी किया जा रहा है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एलटी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    प्राधिकरण द्वारा 11 दिसंबर को ही यूपी एलटी ग्रेड हिंंदी शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक हिंदी आंसर की को मास्टर प्रश्न पत्र के साथ जारी किया जाता है। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार 16 दिसंंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते थे। यूपी एलटी ग्रेड हिंंदी शिक्षक भर्ती परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित हुई थी।

    6 और 7 दिसंबर को आयोजित होने वाली गणित, हिंदी, विज्ञान और संस्कृत विषय की परीक्षा के लिए 26 नवंबर को यूपीपीएससी एलटी ग्रेड टीचर प्रवेश पत्र जारी किया गया। एलटी ग्रेड टीचर भर्ती 2025 के लिए एग्जाम डेट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की गई थी। उत्तर प्रदेश एलटी शिक्षक ग्रेड के लिए पहले 6 विषयों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी किया गया था। बाद में 28 अक्टूबर को और 8 विषयों के लिए शेड्यूल जारी किया गया। जल्द ही प्राधिकरण द्वारा कंप्यूटर विषय की परीक्षा तिथि भी जारी कर दी जाएगी।

    पहले 6 विषयों के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार, यूपी एलटी टीचर ग्रेड परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2025 से शुरू हो गया है। आयोग द्वारा यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 (UP LT Grade Teacher exam 2025 in hindi) के लिए 28 जुलाई को यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना और यूपी एलटी ग्रेड टीचर आवेदन 2025 जारी किया गया था। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 थी।

    यूपी एलटी ग्रेड टीचर आसंर की (UP LT grade teacher answer key in Hindi)

    यूपी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा की आंसर की विषय-वार जारी की जाएगी। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के समापन के एक सप्ताह के भीतर यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। वर्तमान में 6 दिसंबर को आयोजित यूपी एलटी ग्रेड हिंदी शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। -

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
    • होम पेज पर रिक्रूटमेंट डैशबोर्ड टैब में आंसर की संबंधी सूचना पर क्लिक करें या बाईं तरफ नीचे कैंडिडेट हेल्प डेस्क सेक्शन में व्यू आंसर की लिंक पर जाएं।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आंसर की पीडीएफ डाउनलोड लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें और यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आंसर की डाउनलोड करें।

    यूपी LT ग्रेड शिक्षक भर्ती-2025 से जुड़ी ताजा जानकारी के अनुसार कुल 7385 सीटों के लिए करीब 12 लाख 36 हजार 238 आवेदन आए हैं। यानी 1 सीट पर 299 अभ्यर्थी के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। इसमें सामाजिक विज्ञान शिक्षक के 701 पदों के लिए 2 लाख 9 हजार 575 आवेदन आए हैं। वहीं जीव विज्ञान के 214 पदों के लिए 1 लाख 51 हजार 366 आवेदन आए हैं।
    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में विषय वार पद और प्राप्त आवेदनों की संख्या देख सकते हैं -

    विषयपदों की संख्याप्राप्त आवेदनों की संख्या
    हिंदी687129514
    अंग्रेजी653111266
    सामाजिक विज्ञान701209575
    जीव विज्ञान214151366
    विज्ञान1337102953
    गणित1093186993
    उर्दू1208765
    कंप्यूटर105670496
    संस्कृत18240403
    कला57819748
    संगीत653729
    वाणिज्य5866165
    शारीरिक शिक्षा25834290
    गृह विज्ञान36989223
    कृषि1411753

    अब तक यूपीपीएससी द्वारा 14 विषयों के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। 14 विषयों में गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, कला, कृषि/ उद्यानकर्म, उर्दू और संगीत शामिल है। इन विषयों की परीक्षा तिथि क्रमश: 6, 7 और 21 दिसंबर 2025 एवं 17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026 है। प्रत्येक दिन परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में होगा।

    उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा शेड्यूल देखें - 8 और विषयों के लिए जारी

    1761575737683

    यूपी एलटी टीचर ग्रेड अधिसूचना के अनुसार, सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (Assistant Teacher Trained Graduate Grade in Hindi) के लिए रिक्तियों की संख्या 7466 है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक के लिए वर्ष 2018 के बाद, 2025 में बहाली की सूचना जारी की गई है। इस बार कंप्यूटर, हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषय में पदों की संख्या अधिक बताई जा रही है।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा की सूची देखें:

    1758863080505

    इससे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने यूपी एलटी ग्रेड आवेदन में सुधार के लिए 4 सितंबर तक का समय दिया था। आयोग द्वारा यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 (UP LT Grade Teacher exam 2025 in hindi) के लिए 28 जुलाई को यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना और यूपी एलटी ग्रेड टीचर आवेदन 2025 जारी किया गया था। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 28 अगस्त तक यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन पत्र भर सकते थे।

    आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर ओटीआर के माध्यम से पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी थी। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन के लिए ओटीआर नंबर अनिवार्य है। ओटीआर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे यूपी एलटी ग्रेड टीचर डायरेक्ट लिंक दिया गया है।
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 आवेदन लिंक

    इससे पहले आयोग ने संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी के लिए रिक्तियों और आवेदन तिथि की सूचना दी थी। अधिसूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश में ग्रेजुएट टीचर की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 28 जुलाई को यूपी लाइसेंटिएट ग्रेड शिक्षक भर्ती की विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश लाइसेंसधारी शिक्षक अधिसूचना में परीक्षा पैटर्न, यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा सिलेबस 2025 सहित अन्य मुख्य जानकारी देख सकते हैं।
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती विस्तृत अधिसूचना

    उत्तर प्रदेश यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड (Uttar Pradesh Licentiate Teacher Grade) के लिए यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन पत्र (UP LT grade teacher application form in hindi) जारी किया गया। उत्तर प्रदेश में एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक पद के लिए कुल 7466 रिक्तियां जारी की गई हैं।

    ये भी पढ़ें :

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक पात्रता मानदंड को अवश्य देख लेना चाहिए। आयोग द्वारा विस्तृत अधिसूचना में एलटी ग्रेड शिक्षक पात्रता मानदंड का उल्लेख किया जाएगा। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी के लिए यूपी एलटी ग्रेड भर्ती 2025 अधिसूचना और लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए, इस लेख को विस्तार से पढ़ें।
    सीटेट 2025 - आवेदन, परीक्षा तिथि

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से दो चरण लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। हालांकि इस बार लिखित परीक्षा के दो चरण प्रारंभिक (प्रीलिम्स) और मुख्य (मेंस) होंगे। आयोग द्वारा 28 जुलाई को विस्तृत यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक अधिसूचना (UP LT grade teacher Detail notification in hindi) में इसकी जानकारी दी गई है।

    ये भी पढ़ें :

    एलटी ग्रेड शिक्षक पात्रता मानदंड (LT grade teacher eligibility criteria in hindi)

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 28 जुलाई को यूपी लाइसेंसधारी स्नातक शिक्षक ग्रेड के लिए जारी अधिसूचना में यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक पात्रता मानदंड की जानकारी दी जाएगी। एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक पात्रता के अनुसार, आमतौर पर यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक के लिए पात्रता निम्न होती है -

    • एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक के लिए उम्मीदवारों को निर्दिष्ट विषय में स्नातक होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एड. की डिग्री भी प्राप्त करनी होगी।

    • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार की नीति के अनुसार आयु में छूट दी जाती है। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु में 5 साल क की छूट दी जाती है।

    ये भी पढ़ें :

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन पत्र कैसे भरें (How to fill UP LT grade teacher application form in hindi)

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 28 जुलाई 2025 को यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन 2025 जारी करेगा। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन पत्र 2025 भर सकते हैं। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती आवेदन भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं-

    • सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

    • यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक ऑनलाइन आवेदन के लिए ओटीआर पर क्लिक करें

    • ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, पता, फोन नंबर व जानकारी देनी जरूरी होती है।
      1753418821754

    • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगइन आईडी बन जाएगी,जिसके माध्यम से उम्मीदवार आवेदन के अगले चरण यानी जिस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं, उस लिंक पर जाएं।

    • यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक ऑनलाइन आवेदन पत्र 2025 भरें।

    • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
      यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन शुल्क - सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 125 रुपये, एससी/एसटी के लिए 65 और पीएच के लिए 25 रुपये।

    • आवेदन फॉर्म में दिए सभी कॉलम भरने के बाद, आवेदन पत्र में भरी जानकारी को जांच कर सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही है और सभी दस्तावेज ठीक से अपलोड किए गए हैं। संतुष्ट होने के बाद, यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन पत्र जमा करने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।

    • यूपी सहायक अध्यापक के लिए एलटी शिक्षक आवेदन सबमिट होते ही एक्नॉलेजमेंट रसीद प्राप्त हो जाएगी। इसे सेव कर लें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न (UP LT grade teacher recruitment exam pattern in hindi)

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा दो चरणों (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) में होगी। प्रारंभिक लिखित परीक्षा में दो पेपर (जीएस और मेन सब्जेक्ट) होते हैं। परीक्षा में गलत उत्तर पर नकारात्मक अंक का भी प्रावधान है। जो उम्मीदवार यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक कटऑफ या इससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उत्तीर्ण उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न को नीचे दिए प्वाइंट्स से समझ सकते हैं -

    1753701576326

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक प्रारंभिक परीक्षा

    • लिखित परीक्षा संभवतः ओएमआर शीट आधारित यानी पेन- पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।

    • परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

    • उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेगा।

    • परीक्षा अवधि 120 मिनट अर्थात 2 घंटे होगी।

    • लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

    परीक्षा पेपर

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    जीएस (सामान्य अध्ययन)

    30

    60

    मुख्य विषय (आवेदन द्वारा चुना गया विषय)

    120

    240

    कुल

    150

    300

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक मुख्य परीक्षा पैटर्न

    • यूपी एलटी मुख्य परीक्षा में 1 पेपर शामिल होगा।
    • प्रश्नों की संख्या 20 होगी।
    • कुल 200 अंक का पेपर होगा।
    • परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी।
    • परीक्षा में लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तीय प्रश्न होंगे।

    परीक्षा पेपर

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    लघु उत्तरीय

    10

    80

    दीर्घ उत्तरीय

    10

    120

    कुल

    20

    200

    इसे भी देखें - रीट परीक्षा 2025

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा सिलेबस (UP LT teacher grade exam syllabus in hindi)

    उत्तर प्रदेश स्नातक स्तर शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी किया जाता है।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक सिलेबस (UP LT grade teacher syllabus in hindi) में पेपर 1 सामान्य अध्ययन के लिए और पेपर 2 मुख्य विषय के लिए है।

    पेपर 1 सिलेबस के अनुसार सामान्य अध्ययन के अंतर्गत निम्न टॉपिक शामिल हैं-

    • भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

    • भारतीय और विश्व भूगोल

    • भारतीय राजनीति और शासन

    • भारतीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास

    • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ

    • भारतीय कृषि

    • सामान्य विज्ञान

    पेपर 2 सिलेबस यानी मुख्य विषय के अनुसार विषय से संबंधित टॉपिक होते हैं। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक के लिए मुख्य विषय निम्न हैं -

    • हिंदी

    • अंग्रेज़ी

    • मेथेमेटिक्स

    • साइंस

    • सामाजिक अध्ययन

    • कंप्यूटर

    • उर्दू

    • जीवविज्ञान

    • संस्कृत

    • कला

    • संगीत

    • व्यापार

    • शारीरिक शिक्षा

    • गृह विज्ञान

    • कृषि आदि।

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा एडमिट कार्ड (UP LT teacher grade exam admit card in Hindi)

    यूपीपीएससी द्वारा एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से 15-20 दिन पहले यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। यूपी एलटी शिक्षक एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की मूल जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या उम्मीदवार की तस्वीर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, समेत कई विवरण शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ ही इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है कि एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि न हो। त्रुटि होने की स्थिति में तुरंत प्राधिकृत अधिकारी से संपर्क कर इसे ठीक करवाने का प्रयास करना चाहिए।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें

    उम्मीदवार यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं -

    • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर डाउनलोड सेगमेंट के नीचे डाउनलोड एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें

    • नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपने लॉगइन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि) के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का निर्देश होगा

    • लॉगइन के बाद उम्मीदवार यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट ले सकते हैं।

    ये भी पढ़ें :

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा (UP LT teacher grade exam in Hindi)

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि की जानकारी दी जाती है। प्राधिकरण द्वारा जारी सूचना के अनुसार यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2025 से शुरू है जो जनवरी 2026 के अंत तक होगा।

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा परिणाम (UP LT teacher grade exam result in Hindi)

    यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किए जाएंगे। इस चरण में उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार अंतिम रूप से चयन के पात्र होंगे। आयोग द्वारा चयन प्रक्रिया के समापन के बाद फाइनल परिणाम जारी किया जाएगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)