Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीटेट 2026 (CTET 2026) - करेक्शन विंडो (समाप्त), सीटीईटी सितंबर परीक्षा 9 अक्टूबर ! एडमिट कार्ड (जल्द)
    • लेख
    • सीटेट 2026 (CTET 2026) - करेक्शन विंडो (समाप्त), सीटीईटी सितंबर परीक्षा 9 अक्टूबर ! एडमिट कार्ड (जल्द)

    सीटेट 2026 (CTET 2026) - करेक्शन विंडो (समाप्त), सीटीईटी सितंबर परीक्षा 9 अक्टूबर ! एडमिट कार्ड (जल्द)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 11 Sep 2026, 10:00 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सीटेट 2026 (CTET 2026 Hindi) - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 7 सितंबर से जारी सीटेट सितंबर 2026 आवेदन सुधार सुविधा 10 सितंबर को समाप्त हो गई। उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि तक सीटेट सितंबर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे। यह सुविधा 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ सीटेट सिंतबर के लिए पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए भी थी। इससे पहले, सीटेट 2026 आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा 15 से 18 जून तक दी गई थी। सीटेट सितंबर परीक्षा का आोयजन 9 अक्टूबर को किया जा सकता है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार सीटेट एडमिट कार्ड 4 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक जारी किए जाएंगे। हालांकि सीबीएसई द्वारा अधिकारिक तौर पर सीटेट परीक्षा तिथि की घोषणा जारी नही की गई है।

    This Story also Contains

    1. सीटेट का फुल फॉर्म क्या है? (What is the Full Form of CTET in hindi ?)
    2. सीटीईटी या सीटेट क्या है? (What is CTET in hindi ?)
    3. सीटेट 2026 परीक्षा - मुख्य बातें (CTET 2026 exam - Highlights in hindi)
    4. सीटीईटी परीक्षा तिथि 2026
    5. सीटीईटी पात्रता मानदंड 2026
    6. सीटेट आवेदन पत्र 2026 (CTET Application Form 2026 in Hindi)
    7. सीटीईटी परीक्षा केंद्र 2026
    8. सीटेट एडमिट कार्ड 2026
    9. सीटेट परीक्षा पैटर्न 2026
    10. सीटेट सिलेबस 2026 (CTET Syllabus 2026 in Hindi)
    11. सीटीईटी प्रश्न पत्र 2026 (CTET Question Paper 2026 in hindi)
    12. सीटेट 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें
    13. सीटीईटी उत्तर कुंजी 2026 (CTET Answer Key 2026 in hindi)
    14. सीटीईटी उत्तर कुंजी 2026 आंसर की पीडीएफ
    15. सीटेट परिणाम 2026
    16. सीटेट कटऑफ 2026 (CTET Cutoff 2026 in hindi)
    17. सीटेट 2026 : पात्रता प्रमाणपत्र
    सीटेट 2026 (CTET 2026) - करेक्शन विंडो (समाप्त), सीटीईटी सितंबर परीक्षा 9 अक्टूबर ! एडमिट कार्ड (जल्द)
    सीटेट 2026 - आवेदन, परीक्षा तिथि जानें

    बता दें कि सीटेट सितंबर परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भर कर जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर को समाप्त हो गई। सीटेट सितंबर 2026 (CTET Sept 2026 in Hindi) के लिए परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को होना था, लेकिन इसे स्थगित कर सीबीएसई ने सीटेट आवेदन नहीं कर पाने वाले पात्र उम्मीदवारों के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन सीटेट आवेदन पोर्टल दोबारा खोला गया था। सीटेट सितंबर 2026 के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटेट आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे। आवेदकों के लिए सीटेट एडमिट कार्ड से पहले परीक्षा शहर की सूचना जारी की जाएगी। इस साल आयोजित की जा रही सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा सीटेट का 22वां संस्करण होगा।
    सीटेट रिजल्ट 2026 देखें
    1787651064446

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में भाग लेने के लिए सीटेट हॉल टिकट 2026 (CTET hall ticket 2026) एक अहम दस्तावेज है। सीटेट आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि से 2 से 4 दिन पहले सीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर पहचान पत्र के साथ सीटेट हॉल टिकट (CTET Hall ticket in Hindi) की एक प्रति ले जाना अनिवार्य होता है।
    सीटेट 2026 एडमिट कार्ड लिंक, डाउनलोड स्टेप्स देखें

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सीटीईटी सितंबर 2026 आवेदन की तिथि 11 मई से 10 जून 2026 थी। सीटेट सितंबर 2026 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने भरे हुए आवेदन की जांच करने और सीटेट आवदेन सुधार के लिए 15 जून से 18 जून का समय दिया गया था। उम्मीदवार सीटेट आधिकारिक वेबसाइट (ctet official website) यानी ctet.nic.in पर जाकर लॉगइन के द्वारा सीटेट आवेदन पत्र में ऑनलाइन करेक्शन कर सकते थे।

    1781835415396

    How to crack CTET Exam?
    Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
    Check Now

    सीटेट के 22वें संस्करण के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट सितंबर 2026 अधिसूचना जारी कर सीटेट 2026 सितंबर आवेदन के साथ ही परीक्षा तिथियों की घोषणा की गई थी। सीटेट परीक्षा शहरों की संख्या 132 है।

    सीटेट फरवरी 2026 अधिसूचना में परीक्षा कार्यक्रम, जैसे आवेदन जारी होने की तिथि, आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक और अंतिम तिथि, एडमिट कार्ड, परीक्षा और सीटीईटी परिणाम तिथि आदि की जानकारी दी गई है। सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को सीटेट पात्रता मानदंड जरूर देखना चाहिए। सीटेट पेपर I और पेपर II के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग होगी। आवेदन करने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
    सीटेट 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया देखें

    सीटेट का फुल फॉर्म क्या है? (What is the Full Form of CTET in hindi ?)

    सीटीईटी का पूरा नाम केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) है। सीटेट 2026 परीक्षा आयोजित करने का उद्देश्य केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों के साथ-साथ अन्य सरकारी या निजी स्कूलों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती करना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्रदान की है कि सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार को एक पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिसकी वैधता आजीवन होगी।

    सीटीईटी या सीटेट क्या है? (What is CTET in hindi ?)

    सीटेट एक राष्ट्रीय स्तर की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीटेट परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित करता है। सीटेट प्रमाणपत्र की वैधता अब आजीवन होगी। पहले इसकी वैधता सात साल तक थी। सीबीएसई सीटेट परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएंगी जिसमें उम्मीदवारों के पास पेपर 1 या पेपर 2 या दोनों पेपर में उपस्थित होने का विकल्प होता है। सीबीएसई दो पेपर में सीटेट परीक्षा आयोजित करता है - पेपर - I प्राथमिक चरण (कक्षा- I से V) के लिए और पेपर-II प्रारंभिक चरण (कक्षा- VI से VIII) के लिए। दोनों पेपरों में से प्रत्येक में 150 अंकों के 150 प्रश्न होते हैं। सीटेट परीक्षा उम्मीदवार के तथ्यात्मक ज्ञान और वैचारिक समझ, अनुप्रयोग, समस्या-समाधान, तर्क और महत्वपूर्ण सोच का आकलन करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।

    सीटीईटी परीक्षा में पूछे गए प्रश्न उम्मीदवारों की विषय को पढ़ाने की समझ का मूल्यांकन करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, और क्या उम्मीदवार को शैक्षणिक सामग्री का ज्ञान है, इसका पता लगाने का प्रयास करते हैं। उम्मीदवार का मूल्यांकन करने के लिए जिस अन्य पहलू को ध्यान में रखा जाता हैं, वह है स्कूल पाठ्यक्रम में विषय की ज्ञान प्रासंगिकता के साथ-साथ विषय को पढ़ाने के अन्य पहलू जैसे शैक्षणिक सामग्री का ज्ञान होना। जिसमें शिक्षण-सीखने के अनुभवों की योजना का आकलन करने वाले प्रश्न शामिल होते है। वैचारिक स्पष्टता विकसित करने के लिए रणनीतियाँ, शिक्षण-अधिगम सहायता का उपयोग, और अवधारणा के लिए विशिष्ट मूल्यांकन पद्धतियों के ज्ञान का आकलन किया जाता है।

    सीटेट रजिस्ट्रेशन 2026 (CTET registration 2026 in Hindi)

    सीटीईटी 2026 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है ताकि आवेदन संख्या तथा पासवर्ड जेनरेट किया जा सके। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करना होता है और फिर वांछित विवरण भरकर आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया को पूरा करके निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होता है।उम्मीदवारों को आवेदन से पहले सीटीईटी 2026 पात्रता मानदंड (CTET 2026 Eligibility Criteria in hindi) अवश्य देख लेना चाहिए।

    1778502871032

    उम्मीदवारों को सीटेट आवेदन पत्र में त्रुटि होने पर सीटेट आवेदन सुधार (CTET application correction in hindi) की सुविधा भी प्रदान की जाती है। आम तौर पर सीटीईटी आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के तुरंत बाद 3-4 दिनों के लिए सीटेट 2026 आवेदन त्रुटि सुधार सुविधा शुरू की जाती है। इस निर्धारित समय अवधि के भीतर आवेदक अपने सीटेट एप्लीकेशन 2026 में सुधार कर सकते हैं। सफलतापूर्वक आवेदन भरने वाले उम्मीदवारों को सीटेट एडमिट कार्ड 2026 (CTET admit card 2026 in hindi) जारी किए जाते हैं। सीटेट 2026 परीक्षा की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिया गया लेख पूरा पढ़ें।

    सीटेट 2026 परीक्षा (February Session CTET 2026 exam in hindi)

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test in hindi) के लिए सीटेट 2026 आवेदन पत्र (CTET 2026 application form in hindi) भरने के लिए उम्मीदवारों को पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवारों को सीटेट 2026 आवेदन फॉर्म भरने के साथ सीटीईटी आवेदन शुल्क का भुगतान ctet.nic.in पर करना अनिवार्य होता है।

    बीते वर्ष 2025 में सीटेट परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ था। हालांकि, 2026 में सीटेट फरवरी परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। सीबीएसई ने 12 मार्च को सीटेट आधिकारिक वेबसाइट (ctet official website) यानी ctet.nic.in पर प्रोविजनल सीटेट आंसर की जारी कर 15 मार्च तक 1000 रुपए प्रति प्रश्न शुल्क के साथ आपत्ति मांगी थी। सीटेट 2026 रिजल्ट 30 मार्च 2026 को जारी हुआ था। नीचे दिए लिंक से उम्मीदवार सीटेट रिजल्ट देख सकते हैं।
    सीटेट फरवरी 2026 रिजल्ट देखें
    सीटेट आंसर की 2026 देखें

    सीटेट 2026 परीक्षा - मुख्य बातें (CTET 2026 exam - Highlights in hindi)

    सीबीएसई ने सूचित किया है कि सीटेट परीक्षा के प्रमाणपत्र की वैधता अब आजीवन होगी। पहले यह पांच साल थी, बाद में इसे बढ़ाकर सात साल कर दिया गया। हालांकि, अब यह जीवन भर के लिए होगा। नई शिक्षा नीति (एनईपी) को ध्यान में रखते हुए सीटेट 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई।

    सीटीईटी परीक्षा तिथि 2026

    सीबीएसई सीटेट परीक्षा फरवरी सत्र की तारीखों को आधिकारिक अधिसूचना 2026 के साथ जारी कर दी गई है। सीटीईटी 2026 (CTET 2026 in hindi) की महत्वपूर्ण तारीखों को ध्यान में रखें, ताकि महत्वपूर्ण कार्यक्रम को भूलने से बच सकें। महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में सभी विवरण जानने के लिए तालिका के नीचे देखें।

    सीटीईटी 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां: सितंबर सत्र

    सीटेट इवेंट्स

    सीटेट सितंबर सत्र तिथि
    सीटीईटी अधिसूचना8 मई 206

    सीटेट आवेदन पत्र 2026 जारी

    11 मई 2026

    सीटीईटी आवेदन करने की अंतिम तिथि

    10 जून 2026

    आवेदन पत्र हेतु भुगतान करने की अंतिम तिथि

    10 जून 2026

    सीटेट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की सुविधा

    15 से 18 जून 2026
    सीटेट एप्लीकेशन विंडो री-ओपन
    25 अगस्त से 1 सितंबर 2026
    सीटेट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो री-ओपन
    7 से 10 सितंबर 2026
    जुलाई सत्र सीटेट 2026 सिटी स्लिपसूचित किया जाएगा

    सीटेट 2026 एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि

    4 अक्टूबर 2026

    सीटेट 2026 परीक्षा तिथि

    6 सिंतबर 2026
    9 अक्टूबर 2026
    ctet.nic.in answer key 2026सूचित किया जाएगा
    सीटेट रिजल्ट 2026अक्टूबर 2026

    सीटीईटी 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां- फरवरी सत्र

    सीटेट आवेदन पत्र से संबंधित इवेंट

    सीटेट फरवरी आवेदन तिथि

    सीटेट आवेदन पत्र 2026

    27 नवंबर 2025

    सीटेट आवेदन की अंतिम तिथि

    18 दिसंबर 2025

    सीटेट आवेदन शुल्क (CTET Application fee) जमा करने की अंतिम तिथि (ctet form fees)

    18 दिसंबर 2025

    सीटेट 2026 आवेदन पत्र सुधार सुविधा

    23 से 26 दिसंबर 2025
    सीटेट आवेदन का एक और मौका (CTET form one- time facility)27 से 30 दिसंबर 2025

    सीटेट प्रवेश पत्र 2026 (CTET Hall ticket)

    5 फरवरी 2026
    1 मार्च 2026 (री-एग्जाम)

    सीटेट 2026 परीक्षा तिथि

    7 और 8 फरवरी 2026
    1 मार्च 2026 (बिहार में री-एग्जाम)
    सीटेट 2026 आंसर की
    12 मार्च 2026
    सीटेट प्राथमिक आंसर की पर आपत्ति विंडो12-15 मार्च 2026
    सीटेट 2026 रिजल्ट
    30 मार्च 2026

    सीटेट महत्वपूर्ण लिंक्स :

    सीटेट परीक्षा पिछले वर्षों के आंकड़े

    पिछले वर्षों के सीटेट परीक्षा आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि सीटेट परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की अनुमानित संख्या क्या है और वास्तव में कितने उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।

    सीटेट परीक्षा वर्षपरीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या
    सीटेट दिसंबर 2024 सत्रपेपर I- 5,72,489
    पेपर II- 11,36,087
    पेपर I- 1,38,389
    पेपर II- 1,39,888
    सीटीईटी जनवरी 2024

    पेपर 1 - 9,58,193

    पेपर 2 - 17,35,333

    कुल - 26,93526

    ---
    सीटीईटी अगस्त 2023पेपर 1 - 12,13,704
    पेपर 2 - 11,66,178
    पेपर I - 2,98,758
    पेपर II - 1,01,057
    सीटीईटी जनवरी 202123,51,7256,54,299
    सीटीईटी दिसंबर 201924,00,0005,42,285
    सीटीईटी जुलाई 201923,77,0003,52,000
    सीटीईटी सितंबर 20166,53,15669,566
    सीटीईटी फरवरी 20156,77,55480,187
    सीटीईटी फरवरी 20147,50,00013,425
    सीटीईटी जुलाई 20137,76,00077,000
    सीटीईटी नवंबर 20127,95,0004,850
    सीटीईटी जनवरी 20129,00,00055,422
    सीटीईटी जून 20117,60,00097,919

    सीटीईटी पात्रता मानदंड 2026

    उम्मीदवारों के लिए सीटेट 2026 पात्रता मानदंड (CTET 2026 Eligibility Criteria in hindi) को पूरा करना महत्वपूर्ण है। जो उम्मीदवार सीटेट की पात्रता मानदंडों को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अयोग्य घोषित किया जाएगा। सीटेट 2026 के लिए आवेदन करने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। हालांकि, उम्मीदवारों को सीटेट पात्रता मानदंड 2026 के अनुसार शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता है। पेपर I और पेपर II के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग होगी।

    • राष्ट्रीयता - भारतीय

    सीटेट 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता

    सीटेट पेपर-I

    हाई स्कूल में न्यूनतम 50 प्रतिशत हासिल करने वाले उम्मीदवार और साथ ही दो वर्षीय प्राथमिक शिक्षा डिप्लोमा कार्यक्रम में उत्तीर्ण या भाग लिया हो

    हाई स्कूल में 45% अंकों के न्यूनतम अंक के साथ उत्तीर्ण उम्मीदवार और एनसीटीई (मान्यता मानदंड एवं प्रक्रियाएं), रेगुलेशन 2002 के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा के अन्तिम वर्ष में शामिल होने वाले अथवा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार।

    हाई स्कूल में 50% न्यूनतम अंकों के साथ उत्तीर्ण छात्र; 4 साल के बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (B.EI.d) के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित होना चाहिए।

    हाई स्कूल में 50% अंक; शिक्षा (विशेष शिक्षा) में 2 वर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित होना चाहिए

    स्नातक में 50% अंक; बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड)

    सीटेट Paper-II

    स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा में उत्तीर्ण या उपस्थित होना चाहिए

    स्नातक में 50%; 1 साल की शिक्षा (बी.एड) में उत्तीर्ण या उपस्थित होना चाहिए

    स्नातक में 45% अंक; एनसीटीई (मान्यता मानदंड और प्रक्रिया) के अनुसार बैचलर ऑफ़ एजुकेशन में 1 वर्ष में (बी.एड) उत्तीर्ण या उपस्थित होना, इस संबंध में समय-समय पर जारी किए गए विनियम के अनुसार

    हाई स्कूल में 50% अंक; 4 वर्ष के प्राथमिक बैचलर ऑफ़ एजुकेशन (B.EL.Ed) के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित होना चाहिए

    हाई स्कूल में 50% अंक; 4 वर्ष के B.A / B.Sc.Ed या B.A.Ed / B.Sc.Ed में उत्तीर्ण या उपस्थित हुए।

    स्नातक में 50% अंक; 1-वर्षीय (विशेष शिक्षा) B.Ed में उत्तीर्ण या उपस्थित होना चाहिए।

    सीटेट आवेदन पत्र 2026 (CTET Application Form 2026 in Hindi)

    परीक्षा प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सीटेट 2026 आवेदन पत्र (CTET 2026 Application Form in hindi) जारी किया जाता है जिसे उम्मीदवारों को सीटेट लास्ट डेट तक भर कर जमा कपना होता है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, संपर्क और शैक्षणिक विवरण जैसे सभी महत्वपूर्ण विवरण भरने होते हैं। सीटीईटी आवेदन पत्र की प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये है तथा एक पेपर के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है तथा आरक्षित श्रेणियों के लिए 500 रुपये तथा दोनों पेपर के लिए 600 रुपये रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान किए बिना प्रस्तुत किए गए एप्लीकेशन फॉर्म को अस्वीकार कर दिया जाएगा।

    सीटेट आवेदन पत्र 2026 : भरने के लिए चरण

    • आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं

    • बेसिक जानकारी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

    • सीटेट फरवरी 2026 आवेदन पत्र (CTET Application Form 2026 ) में अन्य विवरण भरें

    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    • विवरण की अच्छे से जांच करें।

    • अपेक्षित शुल्क का भुगतान करें

    • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पृष्ठ का प्रिंट आउट लें।

    सीटेट 2026 आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    पेपर-I और पेपर-II के लिए शुल्क

    दोनों पेपरों के लिए शुल्क -I और II

    सामान्य/ओबीसी (एनसीएल)

    1000 रुपये

    1200 रुपये

    एससी /एसटी/विकलांग श्रेणी

    500 रुपये

    600 रुपये

    सीटीईटी परीक्षा केंद्र 2026

    जो अभ्यर्थी सीटेट 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन पत्र भरते समय क्रम से चार सीटेट 2026 परीक्षा केंद्रों का चुनाव करना होता है। उम्मीदवारों को अपने निकटतम परीक्षा केंद्र का चुनाव करना चाहिए। उम्मीदवारों को सीटेट परीक्षा केंद्र का चयन सावधानी से करना चाहिए क्योंकि सीटेट 2026 आवेदन पत्र जमा होने के बाद प्राधिकरण परीक्षा केंद्र को बदलने का विकल्प प्रदान नहीं करता है।

    सीटेट एडमिट कार्ड 2026

    सीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाता है। एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराया जाता है जिसे पंजीकरण संख्या तथा जन्म तिथि का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है। सीटेट 2026 एडमिट कार्ड (CTET Admit Card in hindi) में उम्मीदवारों के सभी महत्वपूर्ण विवरण और सीटेट 2026 परीक्षा की तिथि शामिल होती हैं। सीटेट 2026 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सीटेट एडमिट कार्ड 2026 के साथ सीटेट के परीक्षा केंद्र में एक मान्य फोटो पहचान पत्र (मूल और फोटोकॉपी) ले जाने की सलाह दी जाती है। इसे भूल जाने पर उन्हें सीटेट 2026 के परीक्षा स्थल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    सीटेट 2026 एडमिट कार्ड: डाउनलोड करने के चरण

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि डालें

    • सबमिट ’बटन पर क्लिक करें

    • सीटेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

    सीटेट परीक्षा पैटर्न 2026

    सीबीएसई आधिकारिक अधिसूचना के साथ सीटीईटी का विस्तृत परीक्षा पैटर्न जारी करता है। सीटेट 2026 परीक्षा पैटर्न (CTET Exam Pattern 2026 in hindi) में सीटेट परीक्षा 2026 के बारे में विवरण शामिल होता हैं, जैसे कि प्रश्न, अधिकतम अंक, परीक्षा का मोड और अन्य महत्वपूर्ण विवरण। उम्मीदवारों को अपनी तैयारी शुरू करने से पहले सीटेट परीक्षा पैटर्न 2026 से गुजरना होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सीटेट 2026 के परीक्षा पैटर्न की जांच कर सकते हैं:

    सीटेट 2026 का परीक्षा पैटर्न:



    सीटेट पेपर-I (कक्षा I से V के शिक्षकों के लिए)

    सीटेट पेपर-II (छठी से आठवीं कक्षा के शिक्षकों के लिए)

    परीक्षा का मोड

    ऑफलाइन

    ऑफलाइन

    भाषा/माध्यम

    अंग्रेजी/ हिंदी (भाषा I और II को छोड़कर)

    अंग्रेजी/हिंदी (भाषा I और II को छोड़कर)

    अवधि

    2 घंटे 30 मिनट

    2 घंटे 30 मिनट

    प्रश्न के प्रकार

    MCQ (objective)

    MCQ

    प्रश्नों की संख्या

    150

    150

    कुल अंक

    150

    150

    योग्यता अंक

    90

    90

    सीटेट परीक्षा पैटर्न के अनुसार, दो पेपर होते हैं। दोनों सीटेट 2026 पेपर ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। पेपर- I और पेपर- II दोनों के पांच सेक्शन होंगे। उम्मीदवारों को नीचे दी गई तालिकाओं में सीटेट 2026 परीक्षा पैटर्न की जांच करनी चाहिए।

    पेपर 1 के लिए सीटेट परीक्षा पैटर्न 2026

    खंड

    प्रश्नों के प्रकार

    अंक

    समय अवधि

    बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

    30

    30

    2 घंटे 30 मिनट

    भाषा I

    30

    30

    भाषा II

    30

    30

    गणित

    30

    30

    पर्यावरण

    30

    30

    कुल

    150

    150

    पेपर- II के लिए सीटेट परीक्षा पैटर्न

    खंड

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    समय अवधि

    बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

    30

    30

    2 घंटे 30 मिनट

    भाषा I

    30

    30

    भाषा II

    30

    30

    गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान

    60

    60

    कुल

    150

    150

    उम्मीदवार भाषा- I और भाषा- II के वर्गों के लिए दो भाषाओं का चयन कर सकते हैं। वैकल्पिक भाषाओं की एक सूची नीचे दी गई है।

    कोड स.

    भाषा

    कोड स.

    भाषा

    1

    अंग्रेजी

    11

    मराठी

    2

    हिंदी

    12

    मिज़ो

    3

    असमिया

    13

    नेपाली

    4

    बांगला

    14

    ओड़िया

    5

    गारो

    15

    पंजाबी

    6

    गुजराती

    16

    संस्कृत

    7

    कन्नड़

    17

    तमिल

    8

    खासी

    18

    तेलुगु

    9

    मलयालम

    19

    तिब्बत

    10

    मणिपुरी

    20

    उर्दू

    इसे भी पढ़ें - सीटेट प्रमाणपत्र कब जारी होगा?

    सीटेट सिलेबस 2026 (CTET Syllabus 2026 in Hindi)

    सीबीएसी द्वारा सीटेट 2026 सिलेबस (ctet syllabus in hindi) को पेपर I और पेपर II के लिए अलग से जारी किया जाता है। सीटेट 2026 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को सीटेट सिलेबस 2026 (ctet syllabus 2026 in hindi) को अच्छी तरह से जानना चाहिए। सीटेट पाठ्यक्रम (CTET syllabus in hindi) में विषयवार महत्वपूर्ण टॉपिक होंगे। नीचे दी गई तालिका में सीटेट के पाठ्यक्रम की जांच करें। ctet syllabus 2026 pdf in hindi download करने के लिए सीटेट की आधिकारिक साइट की सहायता लेनी होगी।

    सीटीईटी प्रश्न पत्र 2026 (CTET Question Paper 2026 in hindi)

    सीबीएसई द्वारा ऑफिशियल रिस्पांस शीट के साथ सीटेट 2026 प्रश्न पत्र जारी किया जाता है। जो उम्मीदवार सीटेट 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से सीटेट के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र को हल करें। सीटेट प्रश्न पत्र (CTET Question Paper in hindi) ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है। सीटीईटी प्रश्न पत्र की मदद से, उम्मीदवारों को सीटीईटी 2026 परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सटीक परीक्षा पैटर्न और कठिनाई स्तर के बारे में जानकारी मिलेगी। सीटेट 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी ताकि नमूना प्रश्न पत्र भी बाजार में उपलब्ध हो सके।

    सीटेट 2026 की तैयारी कैसे करें?

    सीटेट 2026 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सीटेट 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए इन तैयारी युक्तियों की जांच करनी चाहिए।

    • उम्मीदवार सीटीईटी 2026 की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण तैयारी युक्तियों की जांच कर सकते हैं।

    • उम्मीदवारों को सीटीईटी के पूरे परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को जानना चाहिए और तदनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए रणनीति तैयार करनी चाहिए।

    • उन्हें शेड्यूल या टाइम टेबल बनाना चाहिए और परीक्षा से पहले सीटीईटी के सिलेबस को अच्छी तरह से पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए ताकि उनके पास रिवीजन के लिए पर्याप्त समय हो।

    • सीटेट की तैयारी के लिए बेस्ट बुक का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है

    • पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को हल करना सभी उम्मीदवारों के लिए उपयोगी साबित होगा क्योंकि इससे उन्हें प्रवेश परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार के बारे में जानकारी मिलेगी।

    स्टूडेंट्स ने इसे भी पसंद किया:

    सीटेट 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें

    सीटेट 2026 की तैयारी करते समय, सीटेट 2026 की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों को चुनना महत्वपूर्ण है। बाजार में पर्याप्त संख्या में पुस्तकें उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को सीटेट 2026 लेटेस्ट पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के आधार पर किताबें खरीदने की सलाह दी जाती है और इसमें सीटेट 2026 का सैंपल प्रश्न पत्र (CTET sample paper 2026 in hindi) भी शामिल होता है। सीटेट सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    सीटेट 2026 : तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें

    पुस्तक का नाम

    लेखक / प्रकाशक

    Child Development and Pedagogy

    Arihant Publication

    Child Development & Pedagogy

    Disha Publication

    Quantitative Aptitude For Competitive Examinations

    R.S. Aggarwal

    A Complete Resource for CTET: Mathematics and Pedagogy

    Pearson Education

    A Complete Resource for CTET: Science and Pedagogy

    Pearson

    CTET& TETs Paper-II for Class VI-VIII Maths & Science

    Arihant Publication

    Social Studies

    Disha Publication

    Wiley's CTETExam Goalpost, Paper-II, Social Studies / Social Science, Class VI-VIII, 2019: Solved Papers & Mock Tests with Complete Solutions


    सीटीईटी उत्तर कुंजी 2026 (CTET Answer Key 2026 in hindi)

    सीबीएसई द्वारा फाइनल सीटेट आंसर की को सीटेट 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद जारी किया जाता है। सीटीईटी उत्तर कुंजी दो चरणों में जारी की जाती है। सीटेट फरवरी के लिए प्रोविजनल आंसर की 12 मार्च को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को आंसर की पर विसंगति के मामले में प्रोविजनल उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने की सुविधा 15 मार्च तक दी गई थी। उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, सीटेट अंतिम उत्तर कुंजी (ctet final answer key) जारी की जाती है।

    सीटीईटी उत्तर कुंजी 2026 आंसर की पीडीएफ

    प्राधिकरण द्वारा आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवार यहां सीटीईटी उत्तर कुंजी 2026 पीडीएफ, प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा बीते वर्षे के आंसर की भी देख सकते हैं।

    सीटेट 2026

    डाउनलोड लिंक

    सीटेट प्रश्न पत्र 2024

    CTET 2024 paper 2 PDF

    सीटेट 2024 आंसर की

    CTET unofficial answer key 2024

    स्पष्टीकरण सहित सीटेट आंसर की 2024

    CTET 2024 solutions

    सीटेट परिणाम 2026

    सीबीएसई, सीटेट परिणाम 2026 को सीटेट 2026 परीक्षा के बाद ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीटेट रोल नंबर का उपयोग करके सीटेट 2026 परिणाम (CTET Result 2026 in hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। सीटेट रिजल्ट 2026 में महत्वपूर्ण विवरण जैसे उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम तथा माता का नाम और उम्मीदवारों द्वारा सुरक्षित अंक होंगे। सीटेट परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए चरणों की जांच करें।

    सीटेट 2026 का रिजल्ट कैसे चेक करें?

    • आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं

    • सीटेट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

    • अपना आवेदन संख्या दर्ज करें

    • सीटेट परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा

    • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए सहेजें

    सीटेट कटऑफ 2026 (CTET Cutoff 2026 in hindi)

    सीटीईटी कट ऑफ अंक परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक हैं। न्यूनतम कट ऑफ पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवारों को सीटेट 2026 के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को कम से कम 60% या अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।

    सीटेट क्वालीफाइंग कटऑफ

    श्रेणी

    कटऑफ प्रतिशत (150 में से )

    कटऑफ अंक (150 में से)

    सामान्य

    60%

    90

    ओबीसी, एससी, एसटी

    55%

    85

    सीटेट 2026 : पात्रता प्रमाणपत्र

    सीटेट पात्रता प्रमाणपत्र सीटेट 2026 (CTET 2026 in Hindi) को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दिया जाएगा। इन प्रमाणपत्रों वाले उम्मीदवार देश भर के स्कूलों में शिक्षकों के रूप में काम करने के पात्र होंगे। जारी करने की तारीख से, प्रमाण पत्र जीवन भर के लिए मान्य होगा। प्रमाण पत्र डिजिटल प्रारूप में डिजीलॉकर के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    सीटेट का एग्जाम कब होगा (ctet ka exam kab hoga)?

    सीटेट सितंबर सत्र 2026 परीक्षा की संभावित तिथि 9 अक्टूबर 2026 है। हालांकि पहले सीटेट सितंबर परीक्षा तिथि 6 सितंबर 2026 थी जिसे सीबीएसई द्वारा स्थगित कर दिया गया था।

    सीटेट आधिकारिक वेबसाइट 2026 (ctet official website 2026 ) क्या है?

    सीटेट आधिकारिक वेबसाइट 2026 (ctet official website 2026) ctet.nic.in है।

    सीटेट परीक्षा की समय अवधि (ctet exam time duration) कितनी है?

    सीटेट परीक्षा की समय अवधि (ctet exam time duration) 2.30 घंटे है।

    सीटेट परिणाम (ctet result) कब जारी होगा?

    सीटेट सितंबर सत्र 2026 रिजल्ट संभवतः नवंबर 2026 में जारी होगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: सीटेट 2026 (CTET 2026 in Hindi) क्या है?
    A:

    सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के शिक्षकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए सीटीईटी केंद्रीय स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा है।

    Q: सीटेट 2026 का आयोजन कब किया जाएगा? सीटेट 2026 का आयोजन कौन करेगा?
    A:

    सीटेट 2026 (CTET 2026 in Hindi) सितंबर सत्र की परीक्षा 6 सितंबर 2026 को होगी जिसका आयोजन सीबीएसई द्वारा किया जाएगा।

    Q: सीटेट 2026 आवेदन पत्र कब जारी किया जाएगा?
    A:

    सितंबर सत्र के लिए सीटेट 2026 आवेदन जारी करने की तिथि 11 मई है। सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सूचना जारी की है।

    Q: मैं सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?
    A:

    सीटेट 2026 का एडमिट कार्ड उम्मीदवार के रोल नंबर का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

    Q: क्या मैं सीटीईटी परिणाम 2026 को चुनौती दे सकता हूं?
    A:

    नहीं, सीटेट 2026 परिणाम CBSE अंतिम होगा और इसे चुनौती नहीं दी जा सकती है।

    Q: मैं अपना सीटेट पात्रता प्रमाणपत्र कैसे प्राप्त कर सकता हूं?
    A:

    सीटेट पात्रता प्रमाण पत्र को आवेदन संख्या और जन्मतिथि के डिजिलॉकर से डाउनलोड किया जाएगा।

    Q: क्या सीटेट 2026 के लिए कोई आयु सीमा है?
    A:

    सीटीईटी पात्रता मानदंड के अनुसार, सीटीईटी 2026 की कोई आयु सीमा नहीं है।

    Q: सीटेट का एग्जाम कब होगा और सीटीईटी परीक्षा 2026 उत्तीर्ण करने के बाद मैं कहां भर्ती होऊंगा?
    A:

    सीटीईटी परीक्षा तिथि 8 फरवरी 2026 है। शिक्षकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए सीटेट परीक्षा आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को विभिन्न स्कूलों में उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार आवेदन करने की आवश्यकता होती है।

    Q: क्या मुझे सीटेट परीक्षा में दोबारा उपस्थित होने की आवश्यकता है?
    A:

    नहीं, दोबारा से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि प्रमाणपत्र जीवन भर के लिए मान्य होता है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CTET ?

    Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata

    If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .

    For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year

    Hi Priya,

    Yes, as a first-year B.Ed student, you can apply for the CTET Paper 2 exam

    If you need any study resources please let us know.

    Hello Dear Student,

    If you have lost your CTET December 2022 roll number , you will not be able to download your certificate from DigiLocker until you retrieve it. However, you can still recover it through official channels.

    You should try the following:

    • Check your registered email ID for the