Careers360 Logo
ask-icon
share
    रीट परीक्षा 2025 (REET Exam 2025 in Hindi) - अधिसूचना (जल्द), आवेदन, परीक्षा पैटर्न, नए अपडेट
    • लेख
    • रीट परीक्षा 2025 (REET Exam 2025 in Hindi) - अधिसूचना (जल्द), आवेदन, परीक्षा पैटर्न, नए अपडेट

    रीट परीक्षा 2025 (REET Exam 2025 in Hindi) - अधिसूचना (जल्द), आवेदन, परीक्षा पैटर्न, नए अपडेट

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 03 Nov 2025, 04:42 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    रीट 2025 परीक्षा (REET 2025 Exam in Hindi) - राजस्थान में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण पदों के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (बीएसईआर) द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रीट 2025 अधिसूचना जारी की जाएगी। नवीनतम जानकारी के अनुसार, रीट 2025 अधिसूचना 7 नवंबर के आस-पास जारी हो सकती है। रीट 2025 परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 में हो सकता है। रीट आवेदन पत्र 2025 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा।
    1762166909739

    This Story also Contains

    1. रीट 2025 (REET 2025) - मुख्य बातें
    2. रीट परीक्षा में नए बदलाव
    3. रीट 2025 परीक्षा तिथियां (REET 2025 Exam Dates in hindi)
    4. रीट परीक्षा (REET exam in hindi)
    5. रीट 2025 आंसर की (REET 2025 Answer Key in hindi)
    6. रीट 2025 आवेदन प्रक्रिया (REET 2025 Application process in hindi)
    7. रीट आवेदन फॉर्म सुधार के चरण (steps of REET application correction in hindi) -
    8. रीट आवेदन त्रुटि में किस कॉलम में सुधार नहीं कर सकते हैं -
    9. रीट 2025 पात्रता मानदंड (REET 2025 Eligibility Criteria in hindi)
    10. रीट 2025 सिलेबस (REET 2025 Syllabus in Hindi)
    11. रीट 2025 एडमिट कार्ड (REET 2025 Admit Card in hindi)
    12. रीट 2025 परीक्षा केंद्र (REET 2025 Exam center)
    13. रीट रिजल्ट 2025 (REET Result 2025 in hindi)
    14. रीट कटऑफ 2025 (REET Cutoff 2025 in hindi)
    रीट परीक्षा 2025 (REET Exam 2025 in Hindi) - अधिसूचना (जल्द), आवेदन, परीक्षा पैटर्न, नए अपडेट
    रीट 2024


    आरबीएसई रीट अधिसूचना 2025 (RBSE REET notification in hindi) में आरईईटी आवेदन की तिथि के साथ परीक्षा से संबंधित सभी विवरण जैसे आरईईटी सिलेबस, रिक्ति, पात्रता मानदंड और अन्य विवरण शामिल होते हैं।

    लेटेस्ट: शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) ने रीट 2024 प्रमाणपत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रीट 2024 प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा ((Rajasthan Eligibility Examination for Teacher) यानी रीट एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) द्वारा आयोजित की जाती है। board of secondary education rajasthan ajmer द्वारा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरईईटी) साल में एक बार आयोजित की जाती है। रीट परीक्षा दो पेपरों - पेपर 1 (कक्षा1 से 5) और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए ऑफलाइन मोड में 2 घंटे और 30 मिनट के लिए आयोजित की जाती है।

    रीट सिलेबस 2025 मुख्य रूप से दो भाग में होता हैं: लेवल 1 रीट प्राथमिक और रीट लेवल 2 माध्यमिक पाठ्यक्रम। कक्षा 1 से 5 (स्तर 1) के लिए शिक्षक बनने के लिए, रीट पाठ्यक्रम 2025 में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, दो भाषाएँ, गणित और पर्यावरण अध्ययन शामिल हैं। ग्रेड 6 से 8 (स्तर 2) के लिए बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, दो भाषाएं, गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन की परीक्षा ली जाएगी।

    रीट का उद्देश्य उम्मीदवारों के ज्ञान, कौशल और शिक्षण क्षमताओं का मूल्यांकन करके गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। रीट आवेदन भरने से पहले इच्छुक उम्मीदवारों को रीट पात्रता मानदंड की जांच जरूर कर लेनी चाहिए। रीट 2025 से संबंधित जानकारी जैसे रीट आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया और अन्य मुख्य जानकारियों के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    रीट 2025 (REET 2025) - मुख्य बातें

    परीक्षा का पूरा नाम

    राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा

    परीक्षा का संक्षिप्त नाम

    रीट (आरईईटी)

    आयोजक

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (बीएसईआर)

    आयोजन

    साल में एक बार

    परीक्षा का स्तर

    राज्य स्तर की परीक्षा

    भाषा

    अंग्रेजी, हिंदी

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    रीट पेपर-1 और पेपर-2 अवधि

    प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे 30 मिनट

    रीट परीक्षा में नए बदलाव

    बीते वर्ष से रीट परीक्षा के लिए बोर्ड ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरईईटी) परीक्षा पैटर्न में कुछ बदलाव किया है। आरईईटी परीक्षा में नया ओएमआर नियम लागू किया गया है। ऐसे में प्रश्नपत्र में 4 की बजाय 5 विकल्प आएंगे। यदि उम्मीदवार को किसी सवाल का जवाब नहीं आता और वह पांचवां विकल्प नहीं भरता है तो एक तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी यानी सवाल का जवाब नहीं देने पर भी नंबर काटे जाएंगे। इसके अलावा 10% से अधिक सवालों में विकल्प खाली छोड़ने पर अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

    रीट 2025 परीक्षा तिथियां (REET 2025 Exam Dates in hindi)

    अपेक्षित रीट परीक्षा तिथियां 2025 परीक्षा प्रक्रिया के विभिन्न चरण नीचे सूचीबद्ध हैं।

    आयोजन

    तिथियां

    आरईईटी 2025 अधिसूचना (reet notification 2025 in hindi)

    सूचना दी जाएगी

    रीट ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी

    सूचना दी जाएगी

    रीत आवेदन ऑनलाइन सुधार तिथि

    सूचना दी जाएगी

    आवेदन करने की अंतिम तिथि

    सूचना दी जाएगी

    रीट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जारी

    सूचना दी जाएगी

    रीट परीक्षा तिथि

    सूचना दी जाएगी

    आरईईटी आंसर की जारी

    सूचना दी जाएगी

    रीट आंसर की चुनौती अंतिम तिथि

    सूचना दी जाएगी

    रीट फाइनल रिजल्ट

    सूचना दी जाएगी

    रीट काउंसलिंग प्रक्रिया

    सूचना दी जाएगी

    रीट परीक्षा (REET exam in hindi)

    प्राधिकरण द्वारा रीट ऑनलाइन आवेदन लिंक रीट अधिसूचना के साथ जारी की जाएगी। रीट 2025 का सफल पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए रीट 2025 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। रीट परीक्षा (आरईईटी परीक्षा) की अधिसूचना माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा उन सभी उम्मीदवारों के लिए जारी की जाती है जो कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं। सभी पात्र उम्मीदवार रीट (REET) के लिए आवेदन कर सकते हैं। रीट की पात्रता मानदंड दोनों पेपरों के लिए अलग-अलग हैं।

    रीट 2025 आंसर की (REET 2025 Answer Key in hindi)

    परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद बीएसईआर अपनी वेबसाइट पर रीट आंसर की 2025 (REET Answer Key 2025) जारी करेगा। रीट 2025 की आंसर की बोर्ड द्वारा पीडीएफ के रूप में जारी की जाएगी। रीट आंसर की 2025 की मदद से उम्मीदवार परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सामने दिए गए अपने सही उत्तरों की जांच कर सकते हैं और वे अपने संभावित अंकों की गणना भी कर सकते हैं। प्रारंभ में, एक प्रोविजनल रीट 2025 आंसर की जारी की जाती है, जबकि अंतिम आंसर की परीक्षा अधिकारियों द्वारा चुनौती दी गई आंसर की का मूल्यांकन करने के बाद ही जारी की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद, उम्मीदवारों को ओएमआर शीट की उम्मीदवार की प्रति रखनी होगी, जबकि मूल प्रति परीक्षा अधिकारियों द्वारा रखी जाएगी।

    रीट 2025 आवेदन प्रक्रिया (REET 2025 Application process in hindi)

    आवेदन का तरीका : ऑनलाइन

    भुगतान का प्रकार : नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड

    बीएसईआर रीट आवेदन पत्र 2025 (Board of Secondary Education, Rajasthan REET Application 2025) ऑनलाइन मोड में संभवतः नवंबर में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के मध्यम से आवेदन पत्र भर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बाद में किसी भी चरण में अस्वीकृति से बचने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले रीट पात्रता मानदंड (REET Eligibility criteria in hindi) की जांच कर लेनी चाहिए। आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम दर्ज करना होगा और फिर उन्हें रीट के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन की अगली प्रक्रिया के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के सत्यापन तक इंतजार करना पड़ेगा। एक बार सत्यापन पूरा हो जाने के बाद उम्मीदवार/आवेदक रीट का आवेदन पत्र भर सकते हैं और जमा कर सकते हैं।

    आवेदन को अंतिम रूप से जमा करने से पहले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की गलतियों से बचने के लिए पूरे आवेदन पत्र को पढ़ने का प्रावधान दिया जाएगा। अंतिम रूप से जमा करने के बाद, वे अपने आवेदन पत्र में कोई बदलाव या सुधार नहीं कर पाएंगे। उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए रीट आवेदन पत्र (REET Application form) का प्रिंटआउट भी लेना होगा।

    आवेदन शुल्क :

    लेवल 1 - 550 रुपए

    लेवल 2 (पहले से रीट का आवेदन कर चुके उम्मीदवार) - कोई शुल्क नहीं

    लेवल 2 (नए आवेदक) - 550 रुपए

    लेवल 1 और 2 दोनों के लिए :

    नए आवेदक - 750 रुपए

    पहले से रीट का आवेदन कर चुके आवेदक - 200 रुपए

    रीट आवेदन फॉर्म सुधार के चरण (steps of REET application correction in hindi) -

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
    • पहले रीट लेवल, आवेदन सुधार चालान संख्या, माता का नाम, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड सबमिट करें
    • इसके बाद आपका भरा हुआ आवेदन पत्र खुलेगा
    • आवेदन में दिख रही त्रुटि में सुधार करें।
    • सबमिट करने के बाद आवेदन की एक हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।

    रीट आवेदन त्रुटि में किस कॉलम में सुधार नहीं कर सकते हैं -

    आरईईटी 2025 आवेदन पत्र सुधार में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, रीट परीक्षा लेवल, परीक्षा केंद्र प्राथमिकता क्रम में सुधार की अनुमति नहीं है।

    रीट 2025 पात्रता मानदंड (REET 2025 Eligibility Criteria in hindi)

    रीट पेपर-1 पात्रता मानदंड

    रीट पेपर-1 - कक्षा 1 से 5 (REET paper-1 Class I to V)

    कक्षा

    शैक्षणिक योग्यता

    1 से 5

    • उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या वे प्रारंभिक शिक्षा में दो साल के डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उपस्थित हो रहे हैं

    • या, न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (या इसके समकक्ष) एवं प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा में उत्तीर्ण या इसके अंतिम वर्ष में अध्ययनरत

    • या, उम्मीदवारों को 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed) उत्तीर्ण होना चाहिए या अंतिम वर्ष में होना चाहिए और सीनियर सेकेंडरी या इसके समकक्ष में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए

    • या, सीनियर सेकेंडरी या इसके समकक्ष में न्यूनतम 45% अंक से पास होना चाहिए और साथ ही उन्हें एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त प्रारंभिक शिक्षा में दो साल के डिप्लोमा में उत्तीर्ण होना चाहिए/अंतिम वर्ष में होना चाहिए।

    • या, सीनियर सेकेंडरी या इसके समकक्ष में 50% अंक होने चाहिए और साथ ही उन्हें शिक्षा में दो साल के डिप्लोमा में उत्तीर्ण होना चाहिए या अंतिम वर्ष में होना चाहिए।

    रीट पेपर-2 पात्रता मानदंड (REET Paper 2 Eligibility Criteria in hindi)

    कक्षा

    शैक्षणिक योग्यता

    6 से 8

    • उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और एक वर्षीय बी.एड (विशेष शिक्षा) में उत्तीर्ण होना चाहिए या अध्ययनरत होना चाहिए।

    • या, उम्मीदवारों के पास कम से कम 45% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और एक वर्ष का बी.एड होना चाहिए और एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त दो वर्षीय शिक्षा स्नातक में उत्तीर्ण होना चाहिए या अंतिम वर्ष में होना चाहिए।

    • या, कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और 4 साल के B.A./B.Sc.Ed या B.A.Ed./B.Sc.Ed में उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत।

    • या, न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (या इसके समकक्ष) एवं 4 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में ग्रेजुएट (B.El.Ed) उत्तीर्ण या इसके अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हों

    • या, स्नातक के साथ प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा में उत्तीर्ण हों या अंतिम वर्ष में हों

    • या, 50% अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए और एक वर्ष का बीएड होना चाहिए। और दो वर्षीय शिक्षा स्नातक (बी.एड.) में उत्तीर्ण हों या अंतिम वर्ष में हों।

    रीट 2025 सिलेबस (REET 2025 Syllabus in Hindi)

    बीएसईआर उम्मीदवारों के लिए रीट 2025 सिलेबस (REET 2025 Syllabus) को निर्धारित करता है ताकि वे उन टॉपिक्स से परिचित हो जाएं जहां से परीक्षा में प्रश्न पूछे जा सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा देने से पहले रीट 2025 पाठ्यक्रम (REET 2025 Syllabus in hindi) को जरूर देख लें, ऐसा करने से उन्हें विषयों और टॉपिक्स के लिए अवांछित स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

    reet 2025 के लिए reet form भरने वाले उम्मीदवार reet syllabus in hindi को अवश्य देखें। रीट सिलेबस लेवल 2 (reet level 2 syllabus in hindi) के साथ उम्मीदवारों को पूरे सिलेबस रीट लेवल 1 सिलेबस (reet level 1 syllabus pdf in hindi) को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

    रीट 2024 सिलेबस (REET 2024 Syllabus) देखें

    लेवल

    लिंक

    रीट 2024 सिलेबस लेवल 1

    Download here

    रीट 2024 सिलेबस लेवल 2

    Download here

    रीट सिलेबस लेवल-1 को समझने के लिए बीते वर्ष के सिलेबस को देखें

    1709629957491

    लेवल-2 सिलेबस कक्षा 6 से 8 को देखें

    1709629957281

    शिक्षक लेवल 1 और 2 सिलेबस

    1709629956899

    रीट परीक्षा पैटर्न 2025 - लेवल 1 (REET Exam Pattern 2025 - Level 1)

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

    30

    30

    गणित

    30

    30

    भाषा I

    30

    30

    भाषा II

    30

    30

    पर्यावरण अध्ययन

    30

    30

    कुल

    150

    150

    रीट परीक्षा पैटर्न 2025 - लेवल 2

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

    30

    30

    भाषा - I (संस्कृत/हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/सिंधी /पंजाबी/गुजराती)

    30

    30

    भाषा - II (संस्कृत/हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/सिंधी /पंजाबी/गुजराती)

    30

    30

    1. विज्ञान और गणित या

    2. सामाजिक विज्ञान

    60

    60

    कुल

    150

    150

    रीट 2025 एडमिट कार्ड (REET 2025 Admit Card in hindi)

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान आधिकारिक वेबसाइट पर रीट 2025 एडमिट कार्ड (REET 2025 Admit Card) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने सफलतापूर्वक रीट आवेदन पत्र (REET 2025 Application form) जमा किया है, वे रीट 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, प्रवेश पत्र के संबंध में जानकारी पंजीकृत ईमेल आईडी या संपर्क नंबर पर भेजी जा सकती है।

    उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं। रीट के एडमिट कार्ड में नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, परीक्षा की तारीख और समय और परीक्षा केंद्र का पता जैसे विवरण शामिल होंगे।

    रीट 2025 परीक्षा केंद्र (REET 2025 Exam center)

    राज्य

    शहर

    राजस्थान

    अजमेर

    बीकानेर

    जयपुर

    जैसलमेर

    उदयपुर

    चित्तौड़गढ़

    जोधपुर

    परीक्षा में आवश्यक दस्तावेज

    • प्रवेश पत्र

    • आधार कार्ड

    • पैन कार्ड

    • पासपोर्ट

    • वोटर आई कार्ड

    रीट रिजल्ट 2025 (REET Result 2025 in hindi)

    बीएसईआर पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए रीट 2025 रिजल्ट (REET 2025 Result) ऑनलाइन मोड में घोषित करेगा। रीट 2025 परिणाम (REET 2025 Result) आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड किया जा सकता है। पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर और जन्म तिथि के साथ पासवर्ड दर्ज करना होगा।

    रीट रिजल्ट कैसे देखें/ रीट परिणाम 2025 की जांच करने के लिए चरण?

    • रीट के परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों से गुजरना होगा:

    • बीएसईआर, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होम पेज पर "रीट 2025 रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।

    • रीट के लेवल 1 के लिए रोल नंबर और लेवल 2 के परिणाम के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें।

    • स्क्रीन पर रीट 2025 का परिणाम दिखेगा।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए रीट परिणाम 2025 का स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट रख लें।

    रीट कटऑफ 2025 (REET Cutoff 2025 in hindi)

    बीएसईआर (आरबीएसई) रीट 2025 क्वालिफाइंग मार्क्स तय करता है, जो उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा को पास करने के लिए प्राप्त करने आवश्यक होते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों को न्यूनतम 36% अंक प्राप्त करने होंगे।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: रीट 2025 परीक्षा कब है?
    A:

    रीट 2025 परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

    Q: क्या रीट 2025 में निगेटिव मार्किंग है?
    A:

    हां, रीट 2025 परीक्षा में नकारात्मक अंकन है।

    Q: रीट योग्यता क्या है?
    A:

    स्नातक उत्तीर्ण या प्रारंभिक शिक्षा में 2-वर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले छात्र रीट 2025 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

    Q: रीट पास करने के बाद क्या होगा?
    A:

    रीट परीक्षा पास करने के बाद, राजस्थान सरकार में शिक्षक बनने के लिए आवेदन किया जा सकता है। रीट परीक्षा पास करने के बाद, शिक्षक पद के लिए सीधी भर्ती परीक्षा या दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया आयोजित की जाती है।

    Q: रीट 2025 क्या है?
    A:

    रीट परीक्षा राजस्थान में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में पास होने के बाद उम्मीदवार तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

    Q: REET 2025 के लिए पात्रता क्या है?
    A:

    रीट परीक्षा के लिए पात्रता : REET लेवल 1 परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी उत्तीर्ण होना चाहिए और शिक्षा (विशेष शिक्षा) स्नातक में दूसरे वर्ष के डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण होना चाहिए या उपस्थित होना चाहिए और प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण होना चाहिए।

    Q: REET 2025 की वैधता कितने साल की होगी?
    A:

    राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 के लिए जारी होने वाला प्रमाण पत्र आजीवन मान्य होगा। यानी, इसकी वैधता लाइफ़टाइम रहेगी।

    Q: REET 2025 में पास होने के लिए न्यूनतम कटऑफ क्या होगी?
    A:

    राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में क्वालीफाई करने के लिए जनरल श्रेणी को 60 प्रतिशत, एसटी वर्ग को 55 प्रतिशत (TSP: 36%), एससी/ ओबीसी/ एमबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग को 55 प्रतिशत, एक्स सर्विसमैन/ विडो को 50 प्रतिशत, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी को 40 प्रतिशत और सहरिया जनजाति के लिए न्यूनतम 36 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।

    Q: रीट 2025 परीक्षा में कितने पेपर होते हैं?
    A:

    राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2025 में दो पेपर होते हैं। ये पेपर लेवल 1 और लेवल 2 के होते हैं। दोनों स्तरों के लिए अलग-अलग सिलेबस होता है।

    Q: रीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
    A:

    रीट में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक तो एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 36% अंक चाहिए।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to REET

    On Question asked by student community

    Have a question related to REET ?

    Hello Dear Student,
    For the Pre REET exam, you should primarily study the New NCERT books (Classes 6 to 12). Since REET and RBST board exams closely align with the updated NCERT syllabus, using the new versions ensures you cover all recent educational reforms.

    You can check, find and access

    Hello Dear Student,

    If RSMSSB has not yet released the detailed scrutiny form format or document verification guidelines, there is no need to worry. You can still complete the application process and keep the necessary documents ready in advance.

    Here are the steps you should follow:

    1. Complete Your OTR (One

    Hello Dear Student,


    Could you provide more information so that i could help you further!
    Hope it helps!

    Hi, Chunki abhi REET k bare men abhi koi suchana adhikarik roop se jari nahi ki gai hai aise me kuchh bhi batana mushkil hoga. REET k bare me latest update pane k liye REET par kendrit lekh ka link aapke sath share kar raha hun. REET Exam se judi