Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीटेट 2026 आवेदन तिथियां और लिंक जारी - सीटेट के लिए आवेदन प्रक्रिया देखें
    • लेख
    • सीटेट 2026 आवेदन तिथियां और लिंक जारी - सीटेट के लिए आवेदन प्रक्रिया देखें

    सीटेट 2026 आवेदन तिथियां और लिंक जारी - सीटेट के लिए आवेदन प्रक्रिया देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 02 Feb 2026, 05:42 PM IST

    सीटेट 2026 आवेदन प्रक्रिया और तिथियां (CTET 2026 application process and dates in hindi) - सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा 27 नवंबर को सीटेट आधिकारिक अधिसूचना के साथ आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटेट आवेदन जारी कर दिया गया है। सीटेट में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार कई माह से आवेदन का इंतजार कर रहे थे। सीबीएसई द्वारा 24 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर सीटेट फरवरी 2026 नाम से सूचना जारी कर सीटेट परीक्षा तिथि की जानकारी देते हुए जल्द आवेदन जारी करने की बात कही थी। सीटेट फरवरी 2026 आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में 27 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। सीटेट आवेदन 2026 की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2025 है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक की मदद से सीटेट फरवरी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।सीटेट आवेदन लिंक पर जाएं
    लेटेस्ट अपडेट- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन अब 7 और 8 फरवरी को होगा। परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में होगी। इसके साथ सीटेट परीक्षा शहरों की संख्या भी बढ़ाकर 132 से 140 कर दी गई है। सीबीएसई द्वारा सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। जल्द ही सीटेट एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

    सीटेट 2026 आवेदन तिथियां और लिंक जारी - सीटेट के लिए आवेदन प्रक्रिया देखें
    सीटेट आवेदन प्रक्रिया और तिथियां

    सीटेट में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटेट आवेदन लिंक के माध्यम से सीटेट फरवरी 2026 आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं। सीटेट फरवरी 2026 का आयोजन 8 फरवरी, 2026 को होगा। सीबीएसई ने सीटेट परीक्षा 2026 तिथि की घोषणा के साथ नवंबर 2025 में सीटेट आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी करने की बात कही थी।
    सीटेट 2026 परीक्षा कब होगी? जानें संभावित डेट और शेड्यूल

    सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 डेट (CTET application form 2026 dates in hindi) की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। सभी महत्वपूर्ण परीक्षा तिथियां केवल आधिकारिक सीटेट अधिसूचना 2026 (CTET Notification 2026 in Hindi) में दी जाएंगी। सीटेट दो पेपरों के लिए आयोजित किया जाता है। पेपर 1 कक्षा I-V में शिक्षकों की भर्ती के लिए लागू होता है और पेपर 2 कक्षा VI-VIII के लिए आयोजित किया जाता है। सीटेट परीक्षा के लिए सीटीईटी आवेदन पत्र 2026 ctet.nic.in पर अधिसूचना के साथ जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र भरने से पहले सीटीईटी पात्रता मानदंड 2026 की जांच करें और उन्हें पूरा करें।

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जुलाई सत्र के लिए सीटेट 2026 की घोषणा कर दी है। सीटेट फॉर्म 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां, सीटेट 2026 आवेदन पत्र, आवेदन सुधार और अन्य जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    अभ्यर्थियों को सीटीईटी आवेदन पत्र 2026 (CTET application form 2026 in hindi) समय सीमा के भीतर जमा करना आवश्यक है। आवेदन से पहले सीटेट 2026 पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भर कर शुल्क का भुगतान करना होगा और संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उम्मीदवारों को सीटेट आवेदन के लिए सीटेट पात्रता मानदंड को जरूर देख लेना चाहिए।

    सीटेट 2026 आवेदन कब जारी होगा? (When will the CTET 2026 application be released in Hindi?)

    सीटेट 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीटेट 2026 आवेदन (CTET 2026 application in Hindi) ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सीटेट 2026 तिथियों (CTET 2026 Dates in hindi) की जांच कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा सीटेट शेड्यूल (CTET schedule in hindi) जारी होते ही तालिका को अपडेट कर दिया जाएगा। सीटेट आवेदन पत्र की तिथियों में किसी भी प्रकार की देरी या स्थगन की सूचना उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।

    सीटेट आवेदन पत्र तिथि 2026

    सीटेट 2026 इवेंट

    सीटेट 2026 आवेदन तिथि

    सीटेट आवेदन आरंभ

    27 नवंबर 2025

    सीटेट आवेदन अंतिम तिथि

    18 दिसंबर 2025

    सीटेट आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि (CTET Application fee payment last date)

    18 दिसंबर 2025

    सीटेट आवेदन पत्र सुधार सुविधा (CTET application form correction facility)

    सूचित किया जाएगा

    सीटेट एडमिट कार्ड 2026

    सूचित किया जाएगा

    सीटेट 2026 परीक्षा तिथि (CTET 2026 exam date)

    7 और 8 फरवरी 2026 (संशोधित)

    सीटेट के अन्य महत्वपूर्ण लेख :

    सीटेट अधिसूचना 2026 (CTET Notification 2026 in Hindi)

    सीटेट 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां (important CTET 2026 dates in hindi) विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना में दी जाती हैं। सीटेट अधिसूचना 2026 में आवेदन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है। परीक्षा केंद्र की जानकारी परीक्षा संचालन प्राधिकरण सीटेट 2026 की आधिकारिक अधिसूचना में प्रदान करता है। उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। सीटेट रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन प्रक्रिया के दौरान यह विकल्प चुनना होगा।

    सीटेट पंजीकरण 2026 - महत्वपूर्ण बिंदु

    • सीटेट 2026 आवेदन पत्र (CTET 2026 application form in hindi) से पहले सीटेट रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरते वक्त आवेदकों को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना होगा।

    • उम्मीदवारों को सीटेट आवेदन पत्र 2026 (CTET application form 2026 in hindi) को भरने के बाद उसकी एक प्रति और साथ ही ई-चलान की एक प्रति भविष्य के संदर्भों के लिए जरूर रख लें।

    • परीक्षा आयोजन निकाय ऑफलाइन मोड में सीटेट फॉर्म में सुधार करने की सुविधा नहीं देता है। सीबीएसई द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म में ऑनलाइन सुधार की सुविधा शुरू करने पर आवेदक सीटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।

    • सीटीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म (CTET 2026 application form in hindi) के लिए आवेदक के द्वारा एक बार भुगतान की गई राशि को किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

    How to crack CTET Exam?
    Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
    Check Now

    सीटेट आवेदन पत्र 2026 भरने के चरण (Steps to fill CTET Application Form 2026 in hindi)

    सीटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 एक बार जमा हो जाने के बाद वापस नहीं लिया जा सकता। आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को सीटेट पात्रता मानदंड 2026 को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे एक से अधिक सीटेट फॉर्म 2026 जमा करने से बचें। सीटीईटी आवेदन पत्र 2026 भर कर जमा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं -

    • आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

    • होमपेज पर सीटेट आवेदन पत्र भरने का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

    • अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर पंजीकरण करने के लिए कहा जा सकता है। बुनियादी विवरण प्रदान करके पंजीकरण करें।

    • सीटेट पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।

    • आवेदन पत्र भरें। आवेदन के लिए निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे -

    1. व्यक्तिगत विवरण.

    2. संपर्क विवरण.

    3. शिक्षा विवरण.

    4. माता-पिता का विवरण.

    5. भाषा.

    6. परीक्षा केंद्र वरीयता.

    • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जैसे स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें.

    • शुल्क भुगतान करें

    • एक बार भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने पर, उम्मीदवार सीटीईटी जुलाई आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं.

    • भविष्य के संदर्भ के लिए सीटेट आवेदन पत्र डाउनलोड करें.

    सीटेट आवेदन शुल्क 2026

    सीटेट आवेदन पत्र जमा करने का अंतिम चरण सीटेट आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। अभ्यर्थियों को सीटीईटी शुल्क भुगतान का तरीका पहले से तय करना होगा। उम्मीदवार डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके सीटेट आवेदन शुल्क 2026 का भुगतान (CTET application fee payment 2026) कर सकते हैं। नीचे दी गई तालिका विभिन्न श्रेणियों के लिए सीटेट 2026 आवेदन शुल्क दर्शाती है -

    सीटेट 2026 आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    केवल पेपर- I या II

    पेपर-I और II दोनों

    सामान्य/ओबीसी(एनसीएल)

    1000 रुपये

    1200 रुपये

    एससी/एसटी/दिव्यांग व्यक्ति

    500 रुपये

    600 रुपये

    ये भी जरूर पढ़ें :

    सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 - जरूरी दस्तावेज

    सीटेट 2026 आवेदन पत्र (CTET 2026 application form in hindi) आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। आवेदकों को सीटेट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म (CTET 2026 application form in hindi) भरने से पहले शैक्षिक विवरण, फोटो की स्कैन कॉपी आदि जैसे दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए। सीटेट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म (CTET 2026 application form in hindi) से पहले पंजीकरण के लिए आवश्यक सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित है -

    • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

    • पहचान पत्र का विवरण - पासपोर्ट/आधार कार्ड/वोटर आईडी/राशन कार्ड इत्यादि

    • निर्दिष्ट प्रारूप के अनुसार आवेदकों के फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई तस्वीर

    • कक्षा 10 और 12 का शैक्षणिक विवरण

    • डेबिट या क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग का विवरण

    सीटेट आवेदन कैसे करें - चरणबद्ध प्रक्रिया (How to apply CTET application in hindi)

    चरण 1: पंजीकरण पत्र (रजिस्ट्रेशन फॉर्म)

    • सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं और होम स्क्रीन पर CTET 2026 Application Form के लिंक पर क्लिक करें।

    • इसके बाद New Candidate Registration (नया आवेदक पंजीकरण) के बटन पर क्लिक करें।

    • इसके बाद आपको स्क्रीन पर महत्त्वपूर्ण जानकारी दिखाई जाएगी। ध्यानपूर्वक इस जानकारी को पढ़ें और उसके नीचे स्थित बॉक्स पर टिक करें।

    • अब Click to Proceed (आगे बढ़ें) के लिंक पर क्लिक करें। आवेदक इसके बाद स्वतः ही एप्लीकेशन फॉर्म के पेज पर रिडायरेक्ट कर दिए जाएंगे।

    चरण 2: सीटेट पासवर्ड सेट करना

    • पासवर्ड की लंबाई 8 से लेकर 13 वर्णों/अंकों/चिह्नों के बीच होनी चाहिए।

    • सीटेट 2026 पासवर्ड में कम से कम एक अपर केस, एक लोअर केस और एक अंक के साथ-साथ एक विशेष चिह्न (#$%&*_) जरूर होना चाहिए।

    • यदि जरूरत हो, तो लॉग इन करने के बाद आवेदकों को अपना पासवर्ड बदलने की अनुमति होती है।

    • सीटेट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म (Step by Step Guide to apply for CTET 2026 Exam) का नया पासवर्ड, उपयोग किए गए पिछले तीन पासवर्ड्स से अलग होना चाहिए।

    • पासवर्ड किसी के साथ साझा ना करें क्योंकि यदि पासवर्ड का गलत इस्तेमाल होता है, तो इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

    चरण 3: सीटेट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरना

    • मांगा गया विवरण भरें, सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (CTET Application Form 2026 in hindi) को पूरा करें और पासवर्ड सेट करें।

    इस प्रकार के विवरण दर्ज करें:

    • निजी जानकारी - आवेदक का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, जन्मतिथि, पहचान का प्रकार, पहचान नंबर

    • संपर्क विवरण - पता, राज्य, जिला, पिन कोड, ईमेल आईडी, फोन नंबर

    • आम विवरण - राष्ट्रीयता, श्रेणी, भाषा वरीयता, शैक्षणिक योग्यता, पसंदीदा परीक्षा केंद्र, एम्प्लॉई स्टेटस और योग्यता संबंधी विवरण

    • जानकारी को भरने के बाद, आपको एक पंजीकरण संख्या/आवेदन संख्या प्राप्त होगी। पंजीकरण/आवेदन संख्या को नोट कर लें। अगली बार जब आप लॉग इन करेंगे तब आपको इस पंजीकरण/आवेदन संख्या और सेट किए गए पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

    चरण 4: स्कैन किए गए दस्तावेज को अपलोड करें

    • स्कैन किए गए फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करना जरूरी है।

    • स्कैन किए गए फोटो और हस्ताक्षर का फॉर्मेट JPG/JPEG होना चाहिए।

    • स्कैन की गई फोटो कम से कम 10kb और ज्यादा से ज्यादा 100kb की हो सकती है और इसकी चौड़ाई व ऊँचाई क्रमशः 3.5 सेमी और 4.5 सेमी होनी चाहिए।

    • स्कैन किए गए हस्ताक्षर का साइज 3kb से लेकर 30kb तक हो सकता है और इसका आयाम 3.5 सेमी (लंबाई) x 1.5 सेमी (ऊँचाई) होना चाहिए।

    चरण 5: आवेदन शुल्क का भुगतान

    आवेदक आवेदन शुल्क का भुगतान दोनों ही तरह (ऑनलाइन और ऑफलाइन) से कर सकते हैं। आवेदक सीटेट के परीक्षा शुल्क खाते में ई-चालान के जरिए बैंक में भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदक ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग का उपयोग करते हुए भी आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Media Laws and Ethics
    Via Pondicherry University, Puducherry
    Understanding Human Trafficking
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CTET ?

    For CTET Paper II, you should prepare Child Development and Pedagogy, Language I, Language II and Social Studies/Social Science according to the official syllabus. If Sanskrit is selected as a language, prepare the required Sanskrit language section as prescribed. For preparation material, use the latest syllabus, previous-year papers, mock tests

    Hey there,

    Agar aap CTET ka result nikalna chahte hain, to official website se aise check karein:

    1. official website open karein.
    2. Result par click karein.
    3. Apne CTET exam ka session select karein, jaise CTET February 2026 Result. February 2026 ka result 30 March 2026 ko release hua tha.
    4. Application Number/Roll

    Hello, agar CTET 2021-22 ka application number aur roll number bhool gaye hain aur registered Gmail se bhi details delete ho gayi hain, to aap CTET ki official website par help ke liye contact kar sakte hain. CTET helpdesk ka email ctet.cbse@nic.in hai.

    Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata

    If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .

    For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year