KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा सिलेबस हिंदी (UP LT Grade Teacher Exam Syllabus Hindi in Hindi) - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा 28 जुलाई 2025 को सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष एवं महिला शाखा) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन के साथ जारी विस्तृत नोटिफिकेशन में सिलेबस जारी किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से यूपी एलटी ग्रेड टीचर सिलेबस डाउनलोड कर देख सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा सिलेबस जरूर देखना चाहिए। सिलेबस की जानकारी होने से उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न और परीक्षा पैटर्न को समझना आसान होता है।
This Story also Contains
यूपी एलटी ग्रेड टीचर आवेदन पत्र के साथ ही आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना में दी थी। एलटी ग्रेड टीचर आधिकारिक अधिसूचना विषयवार सिलेबस जारी किया गया है। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी- प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा। यूपी सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) की भर्ती के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को दोनों चरणों की परीक्षा के लिए सिलेबस को अवश्य देखना चाहिए। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 की परीक्षा योजना और हिन्दी के विस्तृत सिलेबस को जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 आवेदन पत्र
उत्तर प्रदेश एलटी शिक्षक ग्रेड (यूपीपीएससी) की ओर से एलटी ग्रेड टीचर भर्ती 2025 के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। यूपीपीएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार 6 विषयों (गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान, वाणिज्य) के लिए परीक्षा तिथि 6, 7 एवं 21 दिसंबर 2025 है। वहीं 27 अक्टूबर को आठ और विषयों के लिए यूपी सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा शेड्यूल जारी किया गया। 8 विषयों (सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, कला, कृषि/ उद्यानकर्म, उर्दू और संगीत) के लिए परीक्षाएं 17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में होगा। अन्य एक कंप्यूटर विषय के लिए एग्जाम शेड्यूल बाद में घोषित किया जायेगा।
यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि: अन्य 8 विषय की सूचना देखें
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि- सूचना देखें:

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा सिलेबस में मुख्य रूप से दो चरण प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल हैं। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी के लिए यूपी एलटी ग्रेड सिलेबस 2025, परीक्षा पैटर्न और लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए, इस लेख को विस्तार से पढ़ें।
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश लाइसेंसधारी ग्रेड शिक्षक/ यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड (Uttar Pradesh Licentiate Teacher Grade) |
रिक्तियों की संख्या | 7466 (पुरुष - 4860, महिला - 2525, बैकलॉग - 81) |
परीक्षा संचालक | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग |
आवेदन की तिथि | 28 जुलाई से 28 अगस्त 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://uppsc.up.nic.in/ |
ये भी पढ़ें :
यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में सामान्य अध्ययन के 30 प्रश्न और प्रत्येक वैकल्पिक मुख्य विषय से 120 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के होंगे यानी कुल 300 अंकों का पेपर होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे की समयावधि होगी। प्रथम चरण की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को अवश्य देख लेना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।
यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती विस्तृत अधिसूचना
मुख्य इवेंट्स | यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक तारीखें |
यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना | 28 जुलाई 2025 |
यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन 2025 | 28 जुलाई 2025 |
यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन अंतिम तिथि | 28 अगस्त 2025 |
यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड आवेदन सुधार अंतिम तिथि | 4 सितंबर 2025 |
यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2025 | 6, 7, 21 दिसंबर 2025 एवं 17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026 |
| यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा हिंदी | 6 दिसंबर 2025 |
यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा परिणाम | सूचित किया जाएगा |
ये भी पढ़ें :
उत्तर प्रदेश स्नातक स्तर शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी किया जाता है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक सिलेबस (UP LT grade teacher syllabus in hindi) में पेपर 1 सामान्य अध्ययन के लिए और पेपर 2 मुख्य विषय के लिए है। इस लेख में नीचे हिन्दी का विस्तृत सिलेबस प्रदान किया गया है।
संगत पाठ्यक्रम के आधार पर वैकल्पिक मुख्य विषयों के प्रश्नपत्रों की रचना हेतु प्रश्नपत्रों के स्वरूप एवं अंकों का विभाजन निम्नवत् है।-
1- मुख्य परीक्षा के सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे तथा वे दो खण्डों में विभाजित रहेंगे। प्रश्नों की कुल संख्या खण्डवार निम्नवत होंगेः-
खंड अ के अन्तर्गत 10 प्रश्न, लघु उत्तरीय (उत्तरों की शब्द सीमा 125) एवं प्रत्येक प्रश्न 08 अंक का होगा।
खंड ब के अन्तर्गत 10 प्रश्न, दीर्घ उत्तरीय (उत्तरों की शब्द सीमा 200) एवं प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का होगा।
प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा हेतु विज्ञापन में विषयवार मुद्रित पाठ्यक्रम एक समान रहेगा।
(1) भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलनः- भारतीय इतिहास के अन्तर्गत सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक पक्षों की सामान्य जानकारी पर महत्व होगा। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थियों से स्वतंत्रता आन्दोलन, राष्ट्रीयता का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के सम्बन्ध में सारपरक जानकारी अपेक्षित है।
(2) भारत एवं विश्व का भूगोल, भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोलः- भारत के भूगोल के अन्तर्गत देश के भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल से सम्बन्धित प्रश्न होंगे। विश्व भूगोल में विषय की केवल सामान्य जानकारी अपेक्षित होगी।
(3) भारतीय राजनीति एवं शासन, संविधान, राजनीतिक, व्यवस्था, पंचायती राज, लोकनीति एवं
अधिकारिक मुद्दे आदिः- भारतीय राजनीति एवं शासन के अन्तर्गत देश के संविधान, पंचायती राज तथा सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली के ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न होंगे।
(4) भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकासः- अभ्यर्थियों के जनसंख्या, पर्यावरण तथा नगरीकरण से
सम्बन्धित समस्याओं एवं पारस्परिक सम्बन्ध, भारतीय आर्थिक नीति एवं भारतीय संस्कृति के व्यापक स्वरूप के ज्ञान का परीक्षण किया जायेगा।
(5) राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनायेंः- इसमें खेलकूद के प्रश्न भी सम्मिलित होंगे।
(6) भारतीय कृषिः- भारत में कृषि, कृषि उत्पाद एवं उसके विपणन के सम्बन्ध में सामान्य जानकारी की अपेक्षा अभ्यर्थियों से होंगी।
(7) सामान्य विज्ञानः- सामान्य विज्ञान के प्रश्न दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान के
सामान्य परिबोध एवं जानकारी पर आधारित होंगे, जिसकी ऐसे किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है जिसने वैज्ञानिक विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया है। इसमें भारत के विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका से सम्बन्धित प्रश्न भी होंगे।
(8) प्रारम्भिक गणित हाईस्कूल स्तर तकः- अंकगणित, बीजगणित व रेखागणित।
अभ्युक्तिः- अभ्यर्थियों से यह अपेक्षित होगा कि उत्तर प्रदेश के विशेष परिप्रेक्ष्य में उपर्युक्त विषयों का उन्हें सामान्य परिचय हो।
ये भी पढ़ें :
सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला) तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक पद हेतु पाठ्यक्रम
हिन्दी साहित्य का इतिहास- आदिकाल, भक्तिकाल-संत काव्य, सूफी काव्य, रामकाव्य, कृष्ण काव्य, रीतिकाल,
आधुनिक काल - भारतेन्दु युग. द्विवेदी युग. छायावाद, प्रगतिवाद, प्रयोगवाद, नयी कविता।
हिन्दी गद्य साहित्य का विकास- निबन्ध, नाटक, उपन्यास, कहानी, जीवनी, आत्मकथा, संस्मरण, रेखाचित्र,
यात्रा-साहित्य, व्यंग्य।
हिन्दी के रचनाकार एवं उनकी रचनाएँ
काव्य का स्वरूप, रस- अवयव, भेद, छन्द (दोहा, रोला, सोरठा, चौपाई, बरवै, छप्पय, हरिंगीतिका, इन्द्रवज्जा,
उपेन्द्रवज्रा, वंशस्थ, बसंततिलका, कवित्त, सवैया)- लक्षण और उदाहरण, अलंकार (अनुप्रास, यमक, श्लेष, वक्रोक्ति, उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा, अतिशयोक्ति, प्रतीप, संदेह, भ्रांतिमान, अत्युक्ति, अनन्वय) काव्यगुण, काव्य दोष।
हिन्दी की विभाषाएं, बोलियाँ, हिन्दी की शब्द सम्पदा, हिन्दी की ध्वनियाँ, देवनागरी लिपि-नामकरण, विकास,
विशेषताएं, सीमाएं, सुधार के प्रयत्न।
व्याकरण - कारक, लिंग, वचन, उपसर्ग, प्रत्यय, वर्तनी एवं वाक्य-शुद्धीकरण, पर्यायवाची, विलोम, श्रुति समभिन्नार्थक शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, मुहावरा, लोकोक्ति।
संस्कृत साहित्यः
(क) संस्कृत के प्रमुख रचनाकार एवं उनकी रचनाएं- कालिदास, भवभूति, भारवि, माघ, दण्डी. श्रीहर्ष, बाणभट्ट।
(ख) सन्धि-स्वर, व्यंजन एवं विसर्ग, समास, शब्द रूप, सर्वनाम रूप एवं धातु रूप, कारक प्रयोग।
(ग) अनुवाद
अन्य लेख:
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
NAAC A-Grade | UGC Autonomous