Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी एलटी ग्रेड कॉमर्स सिलेबस 2025 (UP LT Grade COMMERCE Syllabus 2026 in Hindi) - डाउनलोड पीडीएफ
    • लेख
    • यूपी एलटी ग्रेड कॉमर्स सिलेबस 2025 (UP LT Grade COMMERCE Syllabus 2026 in Hindi) - डाउनलोड पीडीएफ

    यूपी एलटी ग्रेड कॉमर्स सिलेबस 2025 (UP LT Grade COMMERCE Syllabus 2026 in Hindi) - डाउनलोड पीडीएफ

    Mithilesh KumarUpdated on 12 Dec 2025, 12:12 PM IST

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा सिलेबस वाणिज्य (UP LT Grade Teacher Exam COMMERCE Syllabus in Hindi) - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा 2025 के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन में परीक्षा की योजना और विषयवार सिलेबस जारी किया गया है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक वाणिज्य विषय की परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को द्वितीय पाली में होगी। यूपी एलटी ग्रेड टीचर कॉमर्स एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 की योजना और कॉमर्स के विस्तृत सिलेबस को जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    This Story also Contains

    1. यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 - एक नजर (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates-Overview in hindi)
    2. यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
    3. यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा सिलेबस (UP LT teacher grade exam syllabus in hindi)
    4. प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा हेतु कॉमर्स का विस्तृत पाठ्यक्रम
    5. सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला) तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक पद हेतु कॉमर्स का पाठ्यक्रम
    यूपी एलटी ग्रेड कॉमर्स सिलेबस 2025 (UP LT Grade COMMERCE Syllabus 2026 in Hindi) - डाउनलोड पीडीएफ
    यूपी एलटी ग्रेड कॉमर्स सिलेबस 2025

    लेटेस्ट: उत्तर प्रदेश एलटी शिक्षक ग्रेड (यूपीपीएससी) की ओर से एलटी ग्रेड टीचर भर्ती 2025 के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। यूपीपीएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार 6 विषयों (गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान, वाणिज्य) के लिए परीक्षा 6, 7 एवं 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं 27 अक्टूबर को आठ और विषयों के लिए यूपी सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा शेड्यूल जारी किया गया। 8 विषयों (सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, कला, कृषि/ उद्यानकर्म, उर्दू और संगीत) के लिए परीक्षाएं 17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में होगा। अन्य एक कंप्यूटर विषय के लिए एग्जाम शेड्यूल बाद में घोषित किया जायेगा।
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि: अन्य 8 विषय की सूचना देखें

    1761629232035

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक एग्जाम डेट की अधिसूचना देखें:

    1758864283236

    यूपी एलटी ग्रेड टीचर आवेदन पत्र के साथ ही आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना में दी है।
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 आवेदन पत्र

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा सिलेबस में मुख्य रूप से दो चरण प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल हैं। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी के लिए यूपी एलटी ग्रेड सिलेबस 2025, परीक्षा पैटर्न जानने के लिए, इस लेख को विस्तार से पढ़ें।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 - एक नजर (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates-Overview in hindi)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    उत्तर प्रदेश लाइसेंसधारी ग्रेड शिक्षक/ यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड (Uttar Pradesh Licentiate Teacher Grade)

    रिक्तियों की संख्या

    7466 (पुरुष - 4860, महिला - 2525, बैकलॉग - 81)

    परीक्षा संचालक

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग

    आवेदन की तिथि

    28 जुलाई से 28 अगस्त 2025

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://uppsc.up.nic.in/

    ये भी पढ़ें -

    सीटेट 2025 - आवेदन, परीक्षा तिथि

    सीटेट 2025 आवेदन प्रक्रिया और तिथियां

    सीटेट परीक्षा पैटर्न 2025
    इसे भी देखें - रीट परीक्षा 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में सामान्य अध्ययन के 30 प्रश्न और प्रत्येक वैकल्पिक मुख्य विषय से 120 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के होंगे यानी कुल 300 अंकों का पेपर होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे की समयावधि होगी। प्रथम चरण की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

    ये भी पढ़ें :

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 तिथियां (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates)

    मुख्य इवेंट्स

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक तारीखें

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना

    28 जुलाई 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन 2025

    28 जुलाई 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन अंतिम तिथि

    28 अगस्त 2025

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड आवेदन सुधार अंतिम तिथि

    4 सितंबर 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2025

    6, 7 और 21 दिसंबर 2025 एवं
    17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें :

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा सिलेबस (UP LT teacher grade exam syllabus in hindi)

    उत्तर प्रदेश स्नातक स्तर शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी किया गया है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक सिलेबस (UP LT grade teacher syllabus in hindi) में पेपर 1 सामान्य अध्ययन के लिए और पेपर 2 मुख्य विषय के लिए है। इस लेख में नीचे कॉमर्स का विस्तृत सिलेबस प्रदान किया गया है।

    ये भी पढ़ें :

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा हेतु कॉमर्स का विस्तृत पाठ्यक्रम

    संगत पाठ्यक्रम के आधार पर वैकल्पिक मुख्य विषयों के प्रश्नपत्रों की रचना हेतु प्रश्नपत्रों के स्वरूप एवं अंकों का विभाजन निम्नवत् है।-

    1- मुख्य परीक्षा के सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे तथा वे दो खण्डों में विभाजित रहेंगे। प्रश्नों की कुल संख्या

    खण्डवार निम्नवत होंगेः-

    • खंड अ के अन्तर्गत 10 प्रश्न, लघु उत्तरीय (उत्तरों की शब्द सीमा 125) एवं प्रत्येक प्रश्न 08 अंक का होगा।

    • खंड ब के अन्तर्गत 10 प्रश्न, दीर्घ उत्तरीय (उत्तरों की शब्द सीमा 200) एवं प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का होगा।

    प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा हेतु विज्ञापन में विषयवार मुद्रित पाठ्यक्रम एक समान रहेगा।

    ये भी पढ़ें :

    सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला) तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक पद हेतु कॉमर्स का पाठ्यक्रम

    वाणिज्य

    1- लेखांकनः- अर्थ, सिद्वान्त और मान्यताएं, दोहरा लेखा प्रणाली- जर्नल, लेजर, तलपट, अन्तिम खाते समायोजन प्रविष्टियों सहित, साझेदारी प्रवेश, अवकाश एवं मृत्यु खाते, कम्पनी खाते अंशों के प्रकार, अंशो का निर्गमन एवं हरण लेखांकन, अधिकार शुल्क, किराया क्रय पद्धति एवं विभागीय खाते।

    2- व्यवसाय संगठन एवं प्रबन्धः- व्यापार एवं वाणिज्य का आशय एवं प्रकृति, व्यवसाय संगठन के स्वरूप-एकल, साझेदारी एवं कम्पनी, विपणन की प्रकृति एवं कार्य, देशी एवं विदेशी व्यापार, प्रबन्ध-प्रकृति, क्षेत्र एवं सिद्वान्त, एफ डब्ल्यू टेलर एवं हेनरी फेयोल का योगदान, प्रबन्ध के कार्य-नियोजन, संगठन, स्टाफिंग, निर्देशन एवं नियंत्रण। व्यवसाय पर्यावरण- आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक एवं सांस्कृतिक ।

    3- व्यावसायिक अर्थशास्त्रः- अवधारणा एवं क्षेत्र, मांग वक्र विश्लेषण, मांग की लोच, सीमान्त उपयोगिता, कुल

    उपयोगिता एवं सीमान्त उपयोगिता ह्रास नियम, उत्पत्ति के नियम, उत्पादकता नियम, पूर्ण प्रतियोगिता एवं एकाधिकार के अन्तर्गत मूल्य निर्धारण, व्यापार चक्र, जनसंख्या का सिद्वान्त, भारतीय अर्थव्यवस्था-स्थिति, समस्या एवं सुझाव।

    4- मुद्रा एवं बैंकिंगः- मुद्रा की परिभाषा, क्षेत्र एवं कार्य, पूंजीवादी एवं समाजवादी अर्थव्यवस्था में मुद्रा का महत्व, ग्रेश्म का नियम, मुद्रा का परिमाण सिद्वान्त, मुद्रास्फीति एवं संकुचन, बैंक के प्रकार, वाणिज्यिक बैंक एवं रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के कार्य, डिजिटल बैंकिग एवं ई-बैंकिग।

    5- सांख्यिकीः- अर्थ, क्षेत्र एवं महत्व, आंकड़ों का संग्रहरण, वर्गीकरण एवं सारणीयन, केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप-माध्य, माध्यिका, बहुलक, अपकिरण की माप।

    6- अंकेक्षणः- अंकेक्षण की परिभाषा, उद्देश्य तथा महत्व, प्रमाणन का अर्थ, प्रकार एवं महत्व, प्रारम्भिक बहियों के प्रमाणन की विधि।

    लेखाशास्त्र-

    1- भारतीय बहीखाता प्रणाली-परिचय, रोकड़ बही, जमा नकल बही, नाम नकल बही।

    2- बैंक समाधान विवरण पत्र

    3- विनिमय साध्य विपत्र-चेक, बिल, हुण्डी, प्रतिज्ञापत्र सम्बन्धित साधारण लेखे।

    व्यापारिक संगठन एवं प्रबंध-

    1. व्यापारिक कार्यालय का संगठन व कार्य प्रणाली, आने जाने वाले पत्रों का लेखा।

    2. प्रतिलिपिकरण

    3. पूछताछ व आदेश सम्बन्धी पत्र व्यवहार

    4. नस्तीकरण, अनुक्रमाणिका, संदेशवाहन प्रणालियाँ।

    5. व्यापारिक कार्यालय में समय व श्रम बचाने वाले यंत्र बीजक व विक्रय विवरण।

    6. देशी व्यापार थोक व फुटकर व्यापार बीजक व विक्रय विवरण।

    व्यवसायिक अर्थशास्त्र-

    1. अर्थशास्त्र की परिभाषा, क्षेत्र, अर्थशास्त्र से संबंधित शब्दावली जैसे- उपयोगित, धन, कीमत, मूल्य आदि।

    2. आवश्यकताओं का वर्गीकरण एवं लक्षण

    3. व्यव व बचत- आशय, पारस्परिक संबंध, बचत का सामाजिक महत्व

    4. उत्पत्ति के साधन- आशय, विशेषताएं व महत्व

    मुद्रा एवं बैंकिंग-

    1. भारत में मुद्रा प्रणाली का सामान्य परिचय

    2. स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, सहकारी बैंक, देशी बैंकर

    अन्य लेख:

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)