Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परिणाम 2025 जारी (UP LT grade teacher result)- विषयवार रिजल्ट पीडीएफ, डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परिणाम 2025 जारी (UP LT grade teacher result)- विषयवार रिजल्ट पीडीएफ, डाउनलोड लिंक

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परिणाम 2025 जारी (UP LT grade teacher result)- विषयवार रिजल्ट पीडीएफ, डाउनलोड लिंक

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 02 Apr 2026, 04:20 PM IST

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परिणाम 2025 (UP LT grade teacher result in Hindi): उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) द्वारा यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परिणाम 2025 विषयवार जारी किया जा रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार, सामाजिक विज्ञान के लिए यूपी एलटी ग्रेड प्रीलिम्स रिजल्ट 1 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है। इससे पहले 19 मार्च को शारीरिक शिक्षा विषय के लिए यूपी एलटी ग्रेड प्रीलिम्स रिजल्ट जारी किया गया था। भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट पीडीएफ प्रारुप में देख सकते हैं। इससे पहले, 12 मार्च को संगीत और कृषि विषय का परिणाम जारी हुआ था। इन विषयों के लिए क्वालिफाइड कैंडिडेट्स की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है।
    1775126985107

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परिणाम 2025 जारी (UP LT grade teacher result)- विषयवार रिजल्ट पीडीएफ, डाउनलोड लिंक
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परिणाम 2025 (UP LT grade teacher result in Hindi) - रिजल्ट लिंक, डाउनलोड स्टेप्स

    यूपीपीएससी ने पीडीएफ प्रारूप में सब्जेक्ट-वाइज रिजल्ट जारी की है। अभ्यर्थी रोल नंबर या नाम से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। प्रीलिम्स में पास हुए अभ्यर्थी यूपीपीएससी एलटी ग्रेड मेन एग्जाम में बैठने के लिए एलिजिबल हैं। यूपीपीएससी ने 24 फरवरी 2026 को असिस्टेंट टीचर ट्रेंड ग्रेजुएट (एलटी ग्रेड) एग्जाम 2025 के 2 और विषय (अंग्रेजी और बायोलॉजी) का परिणाम जारी कर दिया है। इससे पहले 18 फरवरी को कमीशन ने 4 सब्जेक्ट्स (साइंस, संस्कृत, होम साइंस और कॉमर्स) के प्रीलिम्स रिजल्ट जारी किए थे। वहीं 5 फरवरी को यूपी असिस्टेंट टीचर प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी गणित और हिंदी विषय की परीक्षा परिणाम जारी किया गया था।
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक रिजल्ट पीडीएफ डायरेक्ट लिंक

    इन सब्जेक्ट्स के लिए प्रीलिम्स एग्जाम दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में हुए थे। जीव विज्ञान की परीक्षा 17 जनवरी और अंग्रेजी की परीक्षा 18 जनवरी को आयोजित हुई थी। वहीं साइंस और संस्कृत की परीक्षा 7 दिसंबर को, जबकि होम साइंस और कॉमर्स के एग्जाम 21 दिसंबर को अलग-अलग शिफ्ट में हुए थे। यूपीपीएससी एलटी ग्रेड रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, साइंस के लिए 329 कैंडिडेट, संस्कृत के लिए 2,772, कॉमर्स के लिए 887 और होम साइंस के लिए 2,784 कैंडिडेट मेन्स के लिए क्वालिफाई हुए हैं। यूपीपीएससी एलटी ग्रेड भर्ती 2025 में साइंस में 764, संस्कृत में 90, होम साइंस में 206 और कॉमर्स में 35 पोस्ट शामिल हैं। यूपीपीएससी मेंस शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।

    इससे पहले असिस्टेंट टीचर प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी के लिए गणित और हिंदी विषय की परीक्षा परिणाम जारी किया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपीपीएससी एलटी ग्रेड मैथ रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं। यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के गणित विषय के 2260 और हिंदी विषय के 8162 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिन उम्मीदवारों का नाम रिजल्ट सूची में होगा, वे अगले राउंड मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र माने जाएंगे। यूपी एलटी ग्रेड गणित शिक्षकयूपी एलटी ग्रेड हिंदी शिक्षक का रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड लिंक

    1770353376281

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की शुरुआत 6 दिसंबर से हुई थी। पहले दिन गणित और हिंदी विषय की परीक्षा हुई थी। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) द्वारा 6 दिसंबर को आयोजित यूपी एलटी ग्रेड हिंंदी और गणित शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार 16 दिसंंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते थे। सभी विषयों की परीक्षा के समापन के बाद यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी करेगी।

    उत्तर प्रदेश एलटी शिक्षक ग्रेड (यूपीपीएससी) की ओर से एलटी ग्रेड टीचर भर्ती 2025 के लिए एग्जाम डेट जारी कर दी गई है। यूपीपीएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार 6 विषयों (गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान, वाणिज्य) के लिए परीक्षा 6, 7 एवं 21 दिसंबर 2025 को और सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, कला, कृषि/ उद्यानकर्म, उर्दू और संगीत के लिए परीक्षाएं 17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा।
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि अन्य 8 विषय- सूचना देखें:
    1761577066492

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए 28 जुलाई को यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती आवेदन 2025 जारी की गई थी। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों द्वारा 28 अगस्त तक ऑनलाइन एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन पत्र भरा जा सका।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि- सूचना देखें:

    1758863556326यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती विस्तृत अधिसूचना
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 आवेदन पत्र

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न औरj सिलेबस को अवश्य देख लेना चाहिए। आयोग द्वारा विस्तृत उत्तर प्रदेश लाइसेंसधारी शिक्षक अधिसूचना में जारी यूपी एलटी ग्रेड परीक्षा पैटर्न के अनुसार, लिखित परीक्षा प्रारंभिक और मुख्य दो चरणों में आयोजित होगी।
    ये भी पढ़ें - सीटेट 2025 - आवेदन, परीक्षा तिथि

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा परिणाम (UP LT teacher grade exam result in hindi)

    यूपीपीएससी एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा में शामिल उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। प्रारंभिक लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किए जाएंगे। इस चरण में उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम रूप से चयन के पात्र होंगे। आयोग द्वारा चयन प्रक्रिया के समापन के बाद फाइनल परिणाम जारी किया जाएगा।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 तिथियां (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates)

    मुख्य इवेंट्स

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक तारीखें

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना

    28 जुलाई 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन 2025

    28 जुलाई 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन अंतिम तिथि

    28 अगस्त 2025

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड आवेदन सुधार अंतिम तिथि

    4 सितंबर 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड

    26 नवंबर 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2025

    6, 7, 21 दिसंबर 2025
    17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा प्रीलिम्स परिणाम

    गणित और हिंदी परिणाम- 5 फरवरी 2026
    साइंस, संस्कृत, होम साइंस और कॉमर्स (18 फरवरी 2026)
    अंग्रेजी, जीव विज्ञान (24 फरवरी 2026
    12 मार्च (संगीत, कला, उर्दू और कृषि विषय)
    19 मार्च (शारीरिक शिक्षा)
    1 अप्रैल 2026 (समाजिक विज्ञान)

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड परिणाम कैसे डाउनलोड करें (How to download UP LT teacher grade result in hindi)

    यूपीपीएससी द्वारा एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परिणाम ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। यूपी एलटी ग्रेड टीचर परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए परिणाम अलग-अलग जारी किए जाएंगे। यूपी एलटी टीचर ग्रेड प्रारंभिक परीक्षा में प्राधिकरण द्वारा निर्धारित कटऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले परीक्षा के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा के बाद फाइनल यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परिणाम जारी होगा।

    यूपी एलटी शिक्षक रिजल्ट में उम्मीदवार का रोल नंबर, पंजीकरण संख्या समेत अन्य विवरण शामिल होते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स का पालन कर यूपी एलटी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं -

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होम पेज पर रिजल्ट टैब लिंक पर क्लिक करें।

    • यहां यूपी एलटी 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

    • आप यूपी एलटी 2025 रिजल्ट देख सकते हैं।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट को सेव कर लें।

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा (UP LT teacher grade exam in hindi)

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि की जानकारी दी जाती है। संभावना है कि यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा का आयोजन नवंबर 2025 में होगा।

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड कटऑफ (UP LT teacher grade cutoff in Hindi)

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पास करने के लिए कटऑफ अंक प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है। कटऑफ वह न्यूनतम अंक होता है जिसे परीक्षा पास करने के लिए प्राप्त करना जरूरी है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पास होने के लिए, उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने होंगे, जो श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होते हैं। सामान्य तौर पर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ अंक 40% और आरक्षित श्रेणियों (एससी/एसटी) के लिए 35% है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परिणाम कैसे देखें?
    A:

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परिणाम यूपी पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं।

    Q: यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परिणाम तिथि क्या है?
    A:

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए गणित और हिंदी विषय का परिणाम 4 फरवरी को जारी कर दिया गया है। वहीं 18 फरवरी को साइंस, संस्कृत, होम साइंस और कॉमर्स विषय के लिए रिजल्ट जारी किया गया है।

    Q: यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा कब है?
    A:

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर से होगा और 25 जनवरी तक हुई।

    Q: यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?
    A:

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पास करने के लिए कटऑफ अंक प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है। सामान्य तौर  पर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ अंक 40% और आरक्षित श्रेणियों (एससी/एसटी) के लिए 35% है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)