Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 (MP Police SI/Subedar Bharti 2026)- आवेदन लिंक (जारी), अधिसूचना, रिक्तियां
    • लेख
    • एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 (MP Police SI/Subedar Bharti 2026)- आवेदन लिंक (जारी), अधिसूचना, रिक्तियां

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 (MP Police SI/Subedar Bharti 2026)- आवेदन लिंक (जारी), अधिसूचना, रिक्तियां

    Rajan KumarUpdated on 10 Sep 2026, 10:16 AM IST

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026- मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल द्वारा पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग, के अंतर्गत सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा-2026 के लिए आवेदन 9 सितंबर 2026 से जारी है। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी आवेदन पत्र में सुधार 9 से 28 सितंबर 2026 तक कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ (MP Police SI/Subedar Official Notification PDF in hindi) डाउनलोड कर ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन लिंक
    1788416798361

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 (MP Police SI/Subedar Recruitment 2026) के माध्यम से कुल 507 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 के तहत सूबेदार के 81 पद निर्धारित हैं। इसके अलावा सब-इंस्पेक्टर (विशेष सशस्त्र बल- SAF) के 69 पद, सब-इंस्पेक्टर (जिला पुलिस बल- DEF) के 312 पद, सब-इंस्पेक्टर (आर्म्स-तकनीकी) के 10 पद, सब-इंस्पेक्टर (फोटो-तकनीकी) के 9 पद, सब-इंस्पेक्टर (क्यूडी-तकनीकी) के 4 पद और सब-इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट-तकनीकी) के 22 पद शामिल हैं।
    ये भी पढ़ें: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

    अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए। एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 अधिसूचना में परीक्षा तिथि की भी घोषणा कर दी गई है। सूचना के अनुसार, एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2026, बुधवार से शुरू किया जाएगा। एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 परीक्षा, सिलेबस, पैटर्न, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए अभ्यर्थी लेख को विस्तार से पढ़ें।
    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड लिंक

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 - अवलोकन

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB), भोपाल द्वारा पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा-2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। MP Police Bharti 2026 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

    इवेंट

    विवरण

    आयोजन प्राधिकरण

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी)

    भर्ती का नाम

    सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा-2026

    विभाग का नाम

    गृह (पुलिस) विभाग, मध्यप्रदेश शासन

    कुल रिक्तियां

    507 पद

    आवश्यक योग्यता

    किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समतुल्य

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आयु मानदंड

    न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष

    भर्ती के चरण

    • प्रारंभिक लिखित परीक्षा

    • मुख्य लिखित परीक्षा

    • शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    • साक्षात्कार

    आधिकारिक पोर्टल

    esb.mp.gov.in

    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

    MP Police SI/Subedar Recruitment 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आवेदन एवं परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होना जरूरी है। इससे उम्मीदवार अपनी तैयारी की बेहतर रणनीति बना सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए MP Police Vacancy 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई सारणी में देखें।

    इवेंट्स

    तिथि

    एमपी पुलिस भर्ती अधिसूचना

    2 सितंबर 2026

    एमपी पुलिस भर्ती ऑनलाइन आवेदन तिथि

    9 सितंबर 2026

    एमपी पुलिस भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि

    23 सितंबर 2026

    एमपी पुलिस भर्ती आवेदन सुधार तिथि

    9 से 28 सितंबर 2026

    एमपी पुलिस भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड

    अक्टूबर 2026

    एमपी पुलिस भर्ती प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2025

    28 अक्टूबर 2026

    एमपी पुलिस भर्ती प्रीलिम्स आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस भर्ती प्रीलिम्स आंसर की आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार प्रीलिम्स रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा शुल्क तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा आंसर की आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    MP Police SI Vacancy 2025 पीपीटी व डीवी प्रवेश पत्र

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस भर्ती फाइनल रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 : पात्रता मानदंड

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 (MP Police SI/Subedar Recruitment 2026) में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नागरिकता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य निर्धारित शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक संबंधित आवश्यक प्रमाण-पत्र होना भी अनिवार्य है। भर्ती के प्रमुख पात्रता मानदंड नीचे दिए गए हैं।

    नागरिकता एवं सामान्य पात्रता

    • अभ्यर्थी का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।

    • उम्मीदवार के पास आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 तक सभी संबंधित आवश्यक प्रमाण-पत्र उपलब्ध होने चाहिए।

    • शासन के नियमानुसार, जिस अभ्यर्थी के दो से अधिक जीवित बच्चे हैं और उनमें से एक का जन्म 26 जनवरी 2001 या उसके बाद हुआ है, वह नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा।

    शैक्षणिक योग्यता

    पद के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है:

    पद का नाम

    आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

    सूबेदार

    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता

    उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल)

    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता

    उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल)

    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता

    उप निरीक्षक (आयुध)

    मान्यता प्राप्त तकनीकी विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा

    उप निरीक्षक (फोटो/क्यू.डी./अंगुल चिन्ह)

    शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, भौतिक शास्त्र तथा रसायन शास्त्र में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता

    पूर्व सैनिकों के लिए: निर्धारित नियमों के अंतर्गत पात्र पूर्व सैनिकों को भी संबंधित पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के संबंध में नियमानुसार पात्रता प्रदान की जा सकती है।

    आयु सीमा

    अभ्यर्थी को आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित न्यूनतम आयु पूरी करनी चाहिए और संबंधित श्रेणी के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा से अधिक नहीं होना चाहिए। शासन के नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा निम्न प्रकार है:

    आवेदक श्रेणी

    अधिकतम आयु सीमा

    पुरुष, मध्यप्रदेश के अनारक्षित वर्ग

    33 वर्ष

    पुरुष, मध्यप्रदेश के EWS वर्ग

    33 वर्ष

    पुरुष/महिला, अन्य प्रदेश के अधिवासी सभी वर्ग

    33 वर्ष

    महिला, सभी वर्ग

    38 वर्ष

    पुरुष, मध्यप्रदेश के SC/ST/OBC वर्ग

    38 वर्ष

    पुरुष, शासकीय/निगम/मंडल/स्वशासी संस्था के कर्मचारी एवं नगर सैनिक

    38 वर्ष

    पुरुष, अनारक्षित/आरक्षित वर्ग के साथ अंतर्जातीय विवाह

    38 वर्ष

    महिला, अनारक्षित/आरक्षित वर्ग के साथ अंतर्जातीय विवाह

    43 वर्ष

    पुरुष, अनारक्षित वर्ग के विक्रम पुरस्कार विजेता

    38 वर्ष

    महिला, सभी वर्ग की विक्रम पुरस्कार विजेता

    43 वर्ष

    पुरुष, आरक्षित वर्ग के विक्रम पुरस्कार विजेता

    43 वर्ष

    नोट: आयु सीमा एवं छूट की गणना भर्ती अधिसूचना में दिए गए मध्यप्रदेश शासन के नियमों के अनुसार की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार आयु सीमा और आवश्यक दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए।

    सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 देखें

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 : रिक्तियां

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 के तहत गैर-तकनीकी और तकनीकी दोनों श्रेणियों में कुल 507 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सूबेदार, उप निरीक्षक (SAF/DEF) के साथ-साथ आयुध, फोटो, क्यू.डी. और फिंगर प्रिंट जैसे तकनीकी पद शामिल हैं। अभ्यर्थी केवल उसी पद के लिए आवेदन करें, जिसकी निर्धारित शैक्षणिक एवं अन्य पात्रता वे पूरी करते हों। पदवार कुल रिक्तियों की जानकारी नीचे दी गई है।

    क्रमांक

    पद का नाम

    कुल रिक्तियां

    1

    सूबेदार (Subedar)

    81

    2

    उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल - SAF)

    69

    3

    उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल - DEF)

    312

    4

    उप निरीक्षक (आयुध - Arms)

    10

    5

    उप निरीक्षक (फोटो - Photo)

    9

    6

    उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज - Q.D.)

    4

    7

    उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह - Finger Print)

    22


    कुल पद

    507

    महत्वपूर्ण नोट: मध्यप्रदेश के स्थायी निवासी (Domicile) अभ्यर्थी ही आरक्षण का लाभ ले सकते हैं। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी केवल अनारक्षित (UR) ओपन श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत रिक्तियां आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है, जिसमें श्रेणीवार पदों की संख्या दी गई है। इस लेख में अधिसूचना पीडीएफ दी गई है।

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 : आवेदन शुल्क

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही आवेदन के माध्यम और द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए लागू अन्य शुल्क भी निर्धारित हैं। शुल्क का पूरा विवरण नीचे एक ही सारणी में दिया गया है।

    शुल्क का प्रकार

    अभ्यर्थी की श्रेणी/माध्यम

    शुल्क

    आवेदन शुल्क

    अनारक्षित अभ्यर्थी

    ₹500/-

    आवेदन शुल्क

    SC/ST/OBC/EWS अभ्यर्थी (केवल म.प्र. के मूल निवासी)

    ₹250/-

    विभागीय परीक्षा शुल्क

    अनारक्षित अभ्यर्थी

    ₹200/-

    विभागीय परीक्षा शुल्क

    SC/ST/OBC/EWS अभ्यर्थी (केवल म.प्र. के मूल निवासी)

    ₹100/-

    MPOnline पोर्टल शुल्क

    कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन

    ₹60/-

    MPOnline पोर्टल शुल्क

    रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन

    ₹20/-

    द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा

    पात्र (Qualified) अभ्यर्थी

    नियमानुसार अलग से Processing Fee

    नोट: द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों से मंडल द्वारा नियमानुसार अलग से प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाएगा।

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन 2026 कैसे करें?

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय उम्मीदवार व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों की मदद से एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार ऑनलाइन अप्लाई (MP Police SI/Subedar 2026 Online Application) कर सकते हैं।

    ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • भर्ती लिंक खोलें: वेबसाइट के होम पेज पर संबंधित सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा-2026 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

    • रजिस्ट्रेशन करें: नए उम्मीदवार आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके अपना पंजीकरण पूरा करें और प्राप्त लॉगिन विवरण सुरक्षित रखें।

    • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें: रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।

    • दस्तावेज अपलोड करें: निर्धारित निर्देशों के अनुसार अपनी फोटो, हस्ताक्षर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क जमा करें: अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।

    • फॉर्म की जांच करें: आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी दर्ज जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें।

    • फाइनल सबमिट करें: जानकारी सही होने पर आवेदन फॉर्म को Final Submit करें और आवेदन की रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

    • प्रिंटआउट सुरक्षित रखें: भविष्य में उपयोग के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रखना न भूलें।

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद निर्धारित कटऑफ के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। निर्धारित मानदंड पूरे करने वाले अभ्यर्थियों के बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा। चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन में शामिल किया जाएगा।

    चयन प्रक्रिया के चरण

    चरण

    प्रक्रिया

    मुख्य जानकारी

    चरण 1

    प्रारंभिक लिखित परीक्षा

    10 गुना अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए

    चरण 2

    मुख्य लिखित परीक्षा

    3 गुना अभ्यर्थी PET के लिए

    चरण 3

    शारीरिक दक्षता परीक्षा

    800 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद

    चरण 4

    दस्तावेज सत्यापन

    मूल प्रमाण-पत्रों की जांच

    चरण 5

    व्यक्तित्व साक्षात्कार

    50 अंक

    अंतिम

    चयन

    निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर अंतिम चयन

    बोनस अंक: मध्यप्रदेश शासन के संबंधित आदेशों के अनुसार प्रारंभिक लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के 5% अंक बोनस के रूप में अतिरिक्त दिए जाएंगे। यह बोनस लाभ केवल प्रथम चरण की प्रारंभिक परीक्षा के लिए लागू होगा।

    शारीरिक दक्षता परीक्षा में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने और दस्तावेज सत्यापन में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-राजस्थान पुलिस भर्ती 2025राजस्थान पुलिस कांस्टेबल

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती परीक्षा पैटर्न 2026

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक और मुख्य लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा साक्षात्कार शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित मानकों के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन होगा। पात्र अभ्यर्थियों को अंत में 50 अंकों के व्यक्तित्व साक्षात्कार में शामिल किया जाएगा। परीक्षा का विस्तृत पैटर्न आधिकारिक नियम पुस्तिका के अनुसार देखा जाना चाहिए।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार सिलेबस 2026

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार सिलेबस 2026 उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों की तैयारी की सही दिशा प्रदान करता है। अभ्यर्थियों को प्रारंभिक और मुख्य लिखित परीक्षा के लिए संबंधित विषयों की व्यवस्थित तैयारी करनी चाहिए। विशेष रूप से सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, सामान्य हिंदी, सामान्य विज्ञान तथा पद से संबंधित विषयों पर ध्यान देना उपयोगी रहेगा। तकनीकी पदों के लिए संबंधित तकनीकी विषयों की तैयारी भी जरूरी है। अंतिम एवं विस्तृत विषयवार सिलेबस के लिए उम्मीदवारों को ESB की आधिकारिक नियम पुस्तिका अवश्य देखनी चाहिए।

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार परीक्षा 2026

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार परीक्षा 2026 का आयोजन मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार एवं उप निरीक्षक संवर्ग के पदों पर भर्ती के लिए किया जाएगा। भर्ती में कुल 507 पद शामिल हैं। परीक्षा प्रक्रिया में प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। भर्ती से संबंधित आधिकारिक अपडेट ESB की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
    1788350609197

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, समय और आवश्यक दिशा-निर्देश जैसी जानकारी दी जा सकती है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ESB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित पहचान-पत्र भी ले जाना चाहिए। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले उसमें दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आंसर की 2026

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार परीक्षा 2026 आयोजित होने के बाद उम्मीदवारों को आंसर की का इंतजार रहेगा। उत्तर कुंजी की मदद से अभ्यर्थी परीक्षा में दिए गए अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। यदि मंडल द्वारा आपत्ति दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, तो उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया और समय सीमा के भीतर प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। आंसर की की अंतिम स्थिति आपत्तियों के निराकरण के बाद स्पष्ट हो सकती है। आधिकारिक उत्तर कुंजी ESB की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

    एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार रिजल्ट

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 परीक्षा के अलग-अलग चरणों के बाद जारी किया जाता है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया के परिणाम जारी किए जाएंगे। रिजल्ट में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, कटऑफ अथवा पात्रता संबंधी विवरण दिए जा सकते हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम जारी होने के बाद ESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक लॉगिन विवरण के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार कटऑफ 2026

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार कटऑफ 2026 परीक्षा के प्रत्येक महत्वपूर्ण चरण में अभ्यर्थियों के लिए अहम होगी। कटऑफ के आधार पर यह निर्धारित किया जाता है कि कितने अंक या Percentile प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अगले चरण के लिए योग्य होंगे। प्रारंभिक परीक्षा के कटऑफ के बराबर Percentile प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसी तरह मुख्य परीक्षा के आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा। वास्तविक कटऑफ परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार शारीरिक दक्षता परीक्षा 2026

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 में मुख्य लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के आधार पर निर्धारित संख्या में उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 800 मीटर दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा से स्वास्थ्य या किसी अन्य आधार पर छूट नहीं दी जाएगी। PET की निर्धारित तिथि में बदलाव के लिए मेडिकल या अन्य प्रमाण-पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार साक्षात्कार 2026

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 में शारीरिक दक्षता परीक्षा में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले और दस्तावेज सत्यापन में योग्य पाए गए अभ्यर्थियों को व्यक्तित्व साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है और इसके कुल 50 अंक निर्धारित हैं। इसमें उम्मीदवार के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, व्यवहार और संबंधित पद के लिए उसकी उपयुक्तता का आकलन किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान मूल दस्तावेजों सहित आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। अंतिम चयन निर्धारित नियमों और सभी चरणों के प्रदर्शन के आधार पर होगा।

    उपयोगी लिंक

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार फाइनल रिजल्ट 2026

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार फाइनल रिजल्ट 2026 भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरणों के पूरा होने के बाद जारी किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और व्यक्तित्व साक्षात्कार में निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम चयन के लिए विचार किए जाएंगे। साक्षात्कार कुल 50 अंकों का होगा और भर्ती नियमों के अनुसार अंकों की गणना की जाएगी। अंतिम परिणाम में चयनित उम्मीदवारों की जानकारी तथा मेरिट संबंधी विवरण दिए जा सकते हैं। उम्मीदवार फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद ESB की आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख सकेंगे। ESB ने पूर्व भर्ती का फाइनल रिजल्ट भी अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित किया है।

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार सैलरी 2026

    एमपी पुलिस में सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर पद पर चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार वेतन और विभिन्न भत्तों का लाभ मिलता है। वेतन के अलावा पद के अनुसार अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। उम्मीदवारों को वेतनमान, भत्ते और जॉइनिंग के बाद मिलने वाले लाभों की जानकारी भर्ती की आधिकारिक नियम पुस्तिका में देखनी चाहिए। नीचे पद वार सैलरी विवरण दिया गया है।

    1788429115195

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार तैयारी टिप्स 2026

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 में सफलता के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता और साक्षात्कार की भी पहले से तैयारी करनी चाहिए। केवल पाठ्यक्रम पूरा करने के बजाय नियमित रिवीजन, प्रश्न अभ्यास और मॉक टेस्ट पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। उम्मीदवारों को अपनी कमजोरियों की पहचान करके उन्हें दूर करने की रणनीति बनानी चाहिए। साथ ही भर्ती की आधिकारिक नियम पुस्तिका और समय-समय पर जारी होने वाले अपडेट देखते रहना जरूरी है।

    तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

    • सिलेबस को समझें: सबसे पहले प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के सिलेबस को ध्यान से पढ़ें।

    • दैनिक टाइम टेबल बनाएं: सभी विषयों के लिए निश्चित समय निर्धारित करें।

    • करेंट अफेयर्स पढ़ें: मध्यप्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर ध्यान दें।

    • मॉक टेस्ट हल करें: नियमित मॉक टेस्ट से गति और सटीकता बेहतर करें।

    • पिछले प्रश्नपत्र हल करें: पुराने प्रश्नों से परीक्षा के स्तर और प्रश्नों की प्रकृति समझें।

    • रिवीजन करें: महत्वपूर्ण तथ्यों, सूत्रों और अवधारणाओं का नियमित दोहराव करें।

    • PET की तैयारी साथ रखें: दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद का नियमित अभ्यास करें।

    • कमजोर विषयों पर ध्यान दें: जिन टॉपिक्स में गलतियां अधिक हों, उन्हें दोबारा पढ़ें।

    • साक्षात्कार की तैयारी करें: सामान्य ज्ञान, मध्यप्रदेश और पुलिस व्यवस्था से जुड़े प्रश्नों का अभ्यास करें।

    • आधिकारिक अपडेट देखें: परीक्षा से संबंधित बदलावों और निर्देशों के लिए ESB की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    सूबेदार और गैर-तकनीकी एसआई पदों के लिए स्नातक डिग्री जरूरी है। तकनीकी पदों के लिए संबंधित विषय में निर्धारित डिप्लोमा या स्नातक योग्यता आवश्यक है।

    Q: एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?
    A:

    चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और 50 अंकों का व्यक्तित्व साक्षात्कार शामिल है।

    Q: एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 में शारीरिक दक्षता परीक्षा में क्या शामिल है?
    A:

    शारीरिक दक्षता परीक्षा में 800 मीटर दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद शामिल हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

    Upcoming Competition Exams