आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2025 (RRB Group D Result 2025 in Hindi)- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी आंसर की पर मिली आपत्तियों के निवारण के बाद आरआरबी ग्रुप डी 2025 परिणाम घोषित किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 आंसर की 17 फरवरी 2026 को जारी किया गया था। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आरआरबी ग्रुप डी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्ती 23 फरवरी तक 50 रुपये प्रति प्रश्न की आपत्ति शुल्क के साथ आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते थे। बता दें आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा 27 नवंबर से 10 फरवरी तक आयोजित की गई थी।
This Story also Contains
आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2025 (RRB Group D result 2025 in Hindi) को PDF प्रारूप में आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराया जाता है। आरआरबी ग्रुप डी परिणाम PDF में आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2025 के साथ आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2025 (RRB Group D scorecard 2025 in hindi) भी जारी किया जाता है।
आरआरबी ग्रुप डी आंसर की के संबंध में जारी सूचना
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 24 नवंबर से जारी किया गया था। पहले आरआरबी ग्रुप डी CBT 1 परीक्षा 2025 का आयोजन 17 नवंबर से दिसंबर 2025 के अंत तक किया जाना था, जिसे स्थगित कर दी गई। आवेदक अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा RRB ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा प्राधिकरण सीबीटी, पीईटी और मेडिकल परीक्षा के लिए अलग से आरआरबी ग्रुप डी 2025 परिणाम (RRB Group D 2025 result in hindi) जारी करेगा। परिणाम से पहले बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी आंसर की जारी की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी 2025 परिणाम की तिथि, डाउनलोड का तरीका और अन्य मुख्य जानकारियों के लिए, पूरा लेख पढ़ें।
महत्वपूर्ण लेख:-
नीचे दी गई तालिका में उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी 2025 परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियों को देख सकते हैं।
इवेंट्स | तिथियां |
आरआरबी ग्रुप डी 2025 परीक्षा तिथि |
27 नवंबर 2025 से |
| आरआरबी ग्रुप डी 2025 आंसर की | 17 फरवरी 2026 |
| आरआरबी ग्रुप डी आंसर की आपत्ति | 23 फरवरी 2026 तक |
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2025 | सूचित किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ 2025 | सूचित किया जाएगा |
क्षेत्रवार आरआरबी का नाम | आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट डाउनलोड लिंक | आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ 2025 |
आरआरबी ग्रुप डी Ahmedabad रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी Ajmer रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी Allahabad रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी Bangalore रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट Bhopal | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी Bhubaneswar रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी Bilaspur रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी Chandigarh रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी Chennai रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी Gorakhpur रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी Guwahati रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी Jammu रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी Kolkata रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी Malda रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी Mumbai रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी Muzaffarpur रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी Patna रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट Ranchi | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी Secunderabad रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी Siliguri रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
आरआरबी ग्रुप डी Trivandrum रिजल्ट | अपडेट किया जाएगा | अपडेट किया जाएगा |
लोगों ने इसे भी पढ़ा:-
आरआरबी ग्रुप डी प्रोविजनल आंसर के माध्यम से अभ्यर्थी अपने सीबीटी (CBT) के संभावित अंक आसानी से गणना कर सकते हैं। इससे आधिकारिक परिणाम घोषित होने से पहले अपने प्रदर्शन का अनुमान लगाया जा सकता है।
सबसे पहले अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की डाउनलोड करें। इसके बाद अपने द्वारा चुने गए प्रत्येक उत्तर की तुलना आधिकारिक उत्तर से करें। कुल सही उत्तरों की संख्या गिनें और फिर गलत उत्तरों की संख्या अलग से नोट करें।
प्रत्येक सही उत्तर पर +1 अंक
प्रत्येक गलत उत्तर पर –0.25 अंक (नेगेटिव मार्किंग)
अनुत्तरित प्रश्न पर 0 अंक
अनुमानित स्कोर = सही उत्तर – (गलत उत्तर × 0.25)
इस सूत्र की मदद से निकाला गया स्कोर केवल संभावित परिणाम दर्शाता है। अंतिम अंक आधिकारिक रिजल्ट जारी होने पर ही मान्य होंगे।
आरआरबी ग्रुप डी परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के चरण:
आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
उम्मीदवारों को पंजीकरण के दौरान आवेदन किए गए संबंधित आरआरबी क्षेत्र पर जाना होगा।
होमपेज पर आरआरबी ग्रुप डी परिणाम के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
पीडीएफ प्रारूप में आरआरबी ग्रुप डी परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा।
अपना पंजीकरण नंबर खोजने के लिए, उम्मीदवारों को “Ctrl + F” दबाना होगा।
भविष्य में उपयोग के लिए आरआरबी ग्रुप डी परिणाम पीडीएफ को सहेजें।
उम्मीदवार का नाम
उम्मीदवार का रोल नंबर
पंजीकरण संख्या
उम्मीदवार का रॉ स्कोर
उम्मीदवार द्वारा प्राप्त आनुपातिक स्कोर
अंकों के सामान्यीकरण के बाद स्कोर
उम्मीदवार की योग्यता स्थिति
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आवेदन किए गए क्षेत्र के अनुसार वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।
क्षेत्रीय आरआरबी आधिकारिक वेबसाइटें | |
रेलवे भर्ती बोर्ड – क्षेत्र | आधिकारिक वेबसाइट |
RRB Ahmedabad | rrbahmedabad.gov.in |
RRB Ajmer | rrbajmer.gov.in |
RRB Allahabad | rrbald.gov.in |
RRB Bangalore | rrbbnc.gov.in |
RRB Bhubaneswar | rrbbnc.gov.in |
RRB Bilaspur | rrbbilaspur.gov.in |
RRB Chandigarh | rrbcdg.gov.in |
RRB Chennai | rrbchennai.gov.in |
RRB Gorakhpur | rrbgkp.gov.in |
RRB Guwahati | rrbguwahati.gov.in |
RRB Jammu | rrbjammu.nic.in |
RRB Kolkata | rrbkolkata.gov.in |
RRB Malda | rrbmalda.gov.in |
RRB Mumbai | rrbmumbai.gov.in |
RRB Muzaffarpur | rrbmuzaffarpur.gov.in |
RRB Patna | rrbpatna.gov.in |
RRB Ranchi | rrbranchi.gov.in |
RRB Secunderabad | rrbsecunderabad.nic.in |
RRB Siliguri | rrbsiliguri.gov.in |
RRB Thiruvananthapuram | rrbthiruvananthapuram.gov.in |
ये भी पढ़ें: RRB Group D Question Papers
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2025 (RRB Group D result 2025 in hindi) विभिन्न चरणों में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी 2025 के परिणाम विवरण देख सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी कंप्यूटर-आधारित टेस्ट कुल 100 अंकों का होगा, जिसे चार घटकों में विभाजित किया गया है। आरआरबी ग्रुप डी पाठ्यक्रम में 10वीं कक्षा से पाठ्यक्रम शामिल हैं। अगले दौर के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को न्यूनतम आरआरबी ग्रुप डी कट-ऑफ अंक प्राप्त करना होगा।
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी (RRB Group D CBT in hindi) पास करने वाले उम्मीदवारों को पीईटी पूरा करने की अनुमति दी जाएगी। पीईटी परीक्षा देने के योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को सीबीटी में निम्नलिखित न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने होंगे।
आरआरबी ग्रुप डी योग्यता अंक सीबीटी (RRB Group D Qualifying Marks CBT) | |
श्रेणी | क्वालीफाइंग अंक प्रतिशत |
अनारक्षित | 40% |
इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (EWS) | 40% |
औबीसी (non-creamy layer) | 30% |
एससी/एसटी | 30% |
नोट: दिव्यांग उम्मीदवारों को 2% की छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों की कमी की स्थिति में यह छूट दी जाएगी।
RRB Group D Books को देखें
पीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है क्योंकि यह क्वालीफाइंग प्रकृति की है। सीबीटी परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को रिक्तियों की संख्या से तीन गुना आरआरबी ग्रुप डी पीईटी परीक्षा (RRB Group D PET test in hindi) के लिए बुलाया जाता है।
पीईटी परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना आवश्यक है। जमा किए जाने वाले सभी दस्तावेज़ वैध होने चाहिए। यदि कोई धोखाधड़ी पाई जाती है, तो उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रस्तुत किये जाने वाले दस्तावेजों की सूची:
Photocopy of Aadhaar Card | SC / ST certificates | Income certificate |
Class X & XII certificate | Self-declaration by Ex-servicemen and Original discharge certificate | OBC-NCL certificates and Non-creamy layer declaration |
Medical certificate for PwD | SCVT / NCVT (NTC / NAC) certificates | NOC from serving employees and service defence personnel |
Minority community declaration | J&K domicile certificate | Self-certification by Transgenders |
अन्य लेख: खेल कोटा भर्ती
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा (RRB Group D exam in hindi) के लिए मेडिकल परीक्षा रेलवे अस्पतालों में आयोजित की जाती है। मेडिकल परीक्षा में, आवेदकों को उनकी शारीरिक फिटनेस के आधार पर ग्रेड दिया जाता है। दृश्य तीक्ष्णता मानदंड मेडिकल टेस्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अंतिम नियुक्ति के लिए सिफारिश प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी मेडिकल परीक्षा (RRB Group D Medical Exam in hindi) उत्तीर्ण करनी चाहिए।
सीबीटी में उम्मीदवारों के अंक, बशर्ते कि वे डीवी/एमई प्रक्रिया में पास हो गए हों, फाइनल आरआरबी ग्रुप डी परिणाम (Final RRB group D result in hindi) निर्धारित करते हैं। रेलवे प्रशासन उन लोगों को रोजगार के पत्र जारी करता है जो आरआरबी ग्रुप डी फाइनल रिजल्ट (RRB Group D Final Result in hindi) के लिए चुने जाते हैं।
आरआरबी स्क्रीनिंग प्रक्रिया के अगले चरण के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2025 कट ऑफ (RRB Group D 2025 cut off in hindi) जारी करता है। उम्मीदवारों को अपने समूह के लिए कम से कम आरआरबी ग्रुप डी न्यूनतम कट ऑफ जितना स्कोर करना चाहिए। परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर और उपलब्ध सीटों की संख्या सभी 2025 के लिए आरआरबी ग्रुप डी कट ऑफ निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQs)
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा रेलवे में ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पर पहले आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी होगा।
उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी परिणाम आधिकारिक क्षेत्रीय RRB वेबसाइट से PDF प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी कट ऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर, उम्मीदवारों की संख्या और रिक्तियों के आधार पर तय की जाती है।
आरआरबी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया में CBT, PET, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल है।
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा आंसर की 17 फरवरी को जारी कर दिया गया है।
On Question asked by student community
The Railway Recruitment Board released the provisional RRB Group D answer key on February 17, 2026. To download the answer key and know more about the RRB Group D results 2026, you can see the links below.
https://competition.careers360.com/articles/rrb-group-d-answer-key-out
https://competition.careers360.com/articles/rrb-group-d-answer-key
https://competition.careers360.com/articles/rrb-group-d-result
Yes, a name mismatch between your 10th marksheet ("KM MAYAWATI VERMA") and Aadhaar card ("MAYAWATI VERMA") may cause issues during RRB Group D Document Verification (DV), as the 10th marksheet is the primary document for name verification. To avoid problems, you should immediately obtain an affidavit confirming both names refer
Hello aspirant,
The RRB Group D 2025 sample test link will be made available online by the Railway Recruitment Board on its official regional websites. The RRB Group D mock test 2025 gives candidates plenty of practice opportunities for self-evaluation.
To get the mock test, you can visit our site
Hi student,
Thank you for reaching out.
Here, you will get the previous year's questions for RRB Group D.
https://competition.careers360.com/articles/rrb-group-d-question-papers
https://competition.careers360.com/articles/rrb-group-d-mock-test
For more information, click on the link below:
https://competition.careers360.com/exams/rrb-group-d
All the best for your exam.
Hello,
To prepare for the RRB Group D 2026 exam, study the mathematics, general science, general intelligence and reasoning, and general awareness sections using official syllabus resources and high school textbooks. Also, create a study plan, focus on your weak area, improve your basics, and practice with the mock test.
Apply for Online M.Com from Manipal University