Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (MP Police Constable Bharti 2026) - एडमिट कार्ड (जल्द), एग्जाम
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (MP Police Constable Bharti 2026) - एडमिट कार्ड (जल्द), एग्जाम

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (MP Police Constable Bharti 2026) - एडमिट कार्ड (जल्द), एग्जाम

    Rajan KumarUpdated on 17 Nov 2026, 11:45 AM IST
    Trusted Source Image

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026- मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल (जीडी) भर्ती 2026 एडमिट कार्ड (MP Police Constable (GD) Recruitment 2026 Admit Card) परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड (MP Police Constable Admit Card 2026 Download) कर सकेंगे। ऑनलाइन एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन (Online MP police constable application) की तिथि 22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 थी। वहीं आवेदन संशोधन और शुल्क भुगतान के लिए 7 से 11 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया था।
    महत्वपूर्ण लेख: एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026
    1791781886635

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026- अवलोकन
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 - मुख्य तिथियां
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026- पात्रता मानदंंड
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया
    5. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: रिक्तियां
    6. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया
    7. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न
    8. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: सिलेबस
    9. एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 (MP Police Constable Answer Key 2026)
    10. एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 (MP Police Constable Result 2026)
    11. एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026 (MP Police Constable Cut Off 2026)
    12. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: फाइनल रिजल्ट
    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (MP Police Constable Bharti 2026) - एडमिट कार्ड (जल्द), एग्जाम
    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

    अभ्यर्थी एमपी पुलिस कांस्टेबल एप्लीकेशन में 11 अक्टूबर तक करेक्शन कर सकते थे। मंडल ने 9 सितंबर को एमपी पुलिस कांस्टेबल (जीडी) भर्ती 2026 (MP Police Constable (GD) Recruitment 2026) के लिए आधिकारिक अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी की गई थी। अधिसूचना के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर 2026 से होगा। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से एमपी पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड (Download MP Police Constable Notification PDF) कर सकते हैं।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र लिंक । एमपी पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करें
    1791520883562
    एपपी पुलिस लेटेस्ट - एमपी ईएसबी द्वारा 15 अक्टूबर को एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया गया है। प्राधिकरण द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अधिसूचना में आवेदन तिथियां और एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर सिलेबस और परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं।

    यह भर्ती पुलिस (गृह) विभाग के अंतर्गत आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी कांस्टेबल जीडी अधिसूचना के अनुसार एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 19 नवंबर 2026 से आयोजित की जाएगी। पहले दिसंबर 2026 में परीक्षा तय की गई थी। परीक्षा कैलेंडर में दिए गए तिथियों के अनुसार, संभावना थी कि एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 अधिसूचना (MP Police Constable Recruitment 2026 Notification) सितंबर 2026 में जारी किया जा सकता है, जिसे अब जारी कर दिया गया है।
    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर शुरू की गई। भर्ती अधिसूचना में आवेदन तिथि, रिक्त पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड ध्यानपूर्वक जांचना आवश्यक होगा।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा राज्य के लाखों युवाओं के लिए पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी प्राप्त करने का सुनहरा अवसर होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी नवीनतम अपडेट और आधिकारिक सूचना के लिए समय-समय पर MPESB की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। साथ ही एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 अधिसूचना (MP Police Constable Recruitment 2026 Notification), सिलेबस, पैटर्न, पात्रता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
    ये भी पढ़ें :- एमपी पुलिस कांस्टेबल अपेक्षित कटऑफ 

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026- अवलोकन

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित की जाने वाली महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं में से एक है। इस भर्ती के माध्यम से पुलिस (गृह) विभाग में पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे भर्ती बोर्ड, परीक्षा का नाम, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया एवं आधिकारिक वेबसाइट का विवरण नीचे सारणी में दिया गया है। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती का नाम

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

    आयोजित करने वाला बोर्ड

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

    विभाग का नाम

    पुलिस (गृह) विभाग

    पद का नाम

    पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) जीडी

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय

    रिक्तियों की संख्या

    7500 पद

    आवेदन प्रक्रिया

    ऑनलाइन

    आवेदन माध्यम

    आधिकारिक वेबसाइट

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन

    नौकरी का स्थान

    मध्यप्रदेश

    सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026 । कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 देखें

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 - मुख्य तिथियां

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 से संबंधित मुख्य तिथियां उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा भर्ती अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया, आवेदन की अंतिम तिथि, संशोधन तिथि, एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि एवं परीक्षा तिथि की जानकारी आधिकारिक रूप से घोषित की गई। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों पर नियमित नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से वंचित न रहें। नीचे सारणी में एमपी पुलिस आरक्षक (जीडी) भर्ती 2026 (MP Police Constable (GD) Recruitment 2026) की मुख्य तिथियों का विवरण दिया गया है।

    इवेंट्स

    एमपी पुलिस कांस्टेबल डेट्स

    एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी अधिसूचना9 सितंबर 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन

    22 सितंबर 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन अंतिम तिथि

    6 अक्टूबर 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन सुधार

    22 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026

    आवेदन शुल्क का भुगतान तिथि7 से 11 अक्टूबर 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज 1 परीक्षा तिथि 2026

    19 नवंबर 2026 से

    एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज-1 आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज-1 परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    पीईटी/पीएसटी परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस आरक्षक (जीडी) फाइनल रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026- पात्रता मानदंंड

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सामान्य कांस्टेबल (GD) पदों पर पुरुष एवं महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, राष्ट्रीयता एवं शारीरिक मानकों से संबंधित नियम निर्धारित किए गए हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए, क्योंकि निर्धारित मानदंड पूरे नहीं करने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। नीचे एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के विस्तृत पात्रता मानदंड दिए गए हैं।
    1789013609228

    शैक्षणिक योग्यता

    पद का नाम

    शैक्षणिक योग्यता

    कांस्टेबल (GD)

    अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित है।

    आयु सीमा

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

    श्रेणी

    अधिकतम आयु सीमा

    अनारक्षित पुरुष एवं EWS उम्मीदवार

    36 वर्ष

    महिला उम्मीदवार एवं आरक्षित वर्ग

    41 से 46 वर्ष तक (नियमानुसार छूट सहित)

    राष्ट्रीयता / निवास

    • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।

    • मध्यप्रदेश के बाहर के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें ओपन/अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत माना जाएगा।

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    शारीरिक मानक

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा। इसमें ऊंचाई एवं छाती का माप शामिल है। इस माप में बदलाव हो सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद इन मापों को भी अपडेट कर दिया जाएगा। 2025 भर्ती के अनुसार शारीरिक मानक दिया गया है।

    श्रेणी

    न्यूनतम ऊंचाई

    छाती (सामान्य)

    छाती (फुलाकर)

    पुरुष (सामान्य/OBC/SC)

    168 सेमी

    81 सेमी

    86 सेमी

    पुरुष (ST)

    160 सेमी

    76 सेमी

    81 सेमी

    महिला (सभी वर्ग)

    155 सेमी

    लागू नहीं

    लागू नहीं

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन से गुजरना होगा। अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में केवल वही उम्मीदवार अंतिम चयन के लिए पात्र होंगे, जो सभी चरणों में निर्धारित न्यूनतम अंक एवं पात्रता शर्तें पूरी करेंगे। नीचे एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की विस्तृत चयन प्रक्रिया दी गई है।

    प्रथम चरण : लिखित परीक्षा

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पहला चरण लिखित परीक्षा होगा। यह परीक्षा हिंदी भाषा में बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, गणित, विज्ञान एवं सामान्य हिंदी जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

    द्वितीय चरण : शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

    लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। जो उम्मीदवार न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं करेंगे, उन्हें अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

    शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST)

    शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ उम्मीदवारों का शारीरिक मापदंड परीक्षण भी किया जाएगा। इसमें अभ्यर्थियों की ऊंचाई एवं छाती (पुरुष उम्मीदवारों के लिए) का माप लिया जाएगा। निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिए जाएंगे।

    दस्तावेज सत्यापन

    शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों के सभी मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन में अयोग्य पाया जाता है, तो उसका चयन निरस्त कर दिया जाएगा, भले ही वह लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहा हो।

    मेरिट सूची एवं अंतिम चयन

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। मेरिट सूची लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के कुल योग के अनुसार तैयार की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को अंतिम चयन के लिए पात्र माना जाएगा, जिन्होंने सभी चरणों में निर्धारित न्यूनतम अंक एवं आवश्यक पात्रता शर्तें पूरी की हों।

    मेरिट सूची तैयार करते समय आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा, जिसमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), महिला उम्मीदवारों, होमगार्ड एवं भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मापदंड परीक्षण में सफल उम्मीदवारों को ही अंतिम नियुक्ति के लिए चयनित किया जाएगा।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 । राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: रिक्तियां

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) जीडी के कुल 7500 पदों पर भर्ती की जाएगी। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कुल रिक्त पदों की संख्या, पदवार विवरण एवं श्रेणीवार सीटों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें, ताकि रिक्तियों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की पदवार एवं श्रेणीवार रिक्तियों का पूरा विवरण अधिसूचना में दिया गया है। नीच रिक्ति देखें।
    1789013747679

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026- आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने होंगे। आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में दस्तावेज अपलोड करने होंगे, इसलिए सभी प्रमाण पत्र एवं स्कैन कॉपी स्पष्ट और वैध होनी चाहिए। गलत या अधूरे दस्तावेज अपलोड करने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। नीचे आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची दी गई है।

    आवश्यक दस्तावेजों की सूची

    • आधार कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट / वोटर आईडी जैसे वैध पहचान पत्र

    • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (3 महीने से अधिक पुराना नहीं)

    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी (JPEG फॉर्मेट में)

    • 10वीं एवं 12वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र

    • आईटीआई प्रमाण पत्र (कांस्टेबल रेडियो पद हेतु, यदि लागू हो)

    • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)

    • निवास प्रमाण पत्र

    • जन्मतिथि प्रमाण पत्र

    • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • जम्मू एवं कश्मीर निवास संबंधी दस्तावेज (यदि लागू हो)

    • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwD उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया

    मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन हुई। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते थे। आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर अभ्यर्थी सफलतापूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

    आवेदन प्रक्रिया

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • नए पेज पर “रजिस्ट्रेशन” विकल्प चुनें।

    • नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि विवरण भरकर लॉगइन आईडी बनाएं।

    • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगइन कर आवेदन फॉर्म खोलें।

    • मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य जानकारी दर्ज करें।

    • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप (PDF/JPEG) में अपलोड करें।

    • भरे गए सभी विवरणों की जांच करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

    • आवेदन पत्र एवं पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

    • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन संख्या नोट करके रखें।

    यह भी देखें-

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

    मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क भी अलग से देय होगा। नीचे श्रेणीवार आवेदन शुल्क की जानकारी सारणी में दी गई है। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 अधिसूचना जारी कर दिया गया है। नीचे शुल्क सारणी देखें।

    श्रेणी

    सीधी भर्ती पदों हेतु शुल्क

    विभागीय परीक्षा शुल्क

    अनारक्षित (General) उम्मीदवार

    500 प्रति प्रश्न पत्र

    200 प्रति प्रश्न पत्र

    अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार (केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी)

    250 प्रति प्रश्न पत्र

    100 प्रति प्रश्न पत्र

    पोर्टल शुल्क

    माध्यम

    शुल्क

    एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन

    60

    रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगिन कर फॉर्म भरने पर

    20

    1789013842360

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न

    मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, जबकि दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) की होगी और इसमें गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं रखा गया है। नीचे परीक्षा पैटर्न की विस्तृत जानकारी सारणी में दी गई है।
    1789013866405

    प्रथम चरण: लिखित परीक्षा पैटर्न

    विषय

    प्रश्न/अंक

    सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान

    40 अंक

    बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि

    30 अंक

    विज्ञान एवं सरल अंक गणित

    30 अंक

    कुल

    100 अंक

    लिखित परीक्षा विवरण

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ (MCQ)

    माध्यम

    हिंदी

    अवधि

    2 घंटे

    कुल प्रश्न

    100

    कुल अंक

    100

    सही उत्तर पर अंक

    +1 अंक

    नकारात्मक अंकन

    नहीं

    द्वितीय चरण: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का प्रकार

    शारीरिक दक्षता परीक्षा

    चयन आधार

    लिखित परीक्षा के कट-ऑफ के अनुसार

    चयन अनुपात

    पदों के विरुद्ध 7 गुना अभ्यर्थी

    न्यूनतम अंक

    30% अंक आवश्यक

    अंतिम मेरिट

    लिखित परीक्षा + PET अंक के आधार पर

    महत्वपूर्ण बिंदु

    • लिखित परीक्षा में गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

    • कट-ऑफ अंक के बराबर अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवार PET के लिए पात्र होंगे।

    • शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

    • अंतिम चयन मेरिट सूची दोनों चरणों के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

    ये भी पढ़ें:- एमपी आरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा 

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: सिलेबस

    मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, बौद्धिक क्षमता और गणित जैसे विषय शामिल होते हैं। प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे और उम्मीदवारों की सामान्य समझ, विश्लेषण क्षमता तथा बुनियादी गणितीय ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा। नीचे विषयवार सिलेबस दिया गया है। आधिकारिक अधिसूचना के साथ लेटेस्ट सिलेबस अपडेट किया जाएगा।

    सिलेबस सारणी

    विषय

    सिलेबस विवरण

    सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान

    भारत एवं मध्य प्रदेश का सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति, समसामयिक घटनाएँ, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाएँ, तर्कशक्ति (Reasoning), कोडिंग-डिकोडिंग, श्रृंखला (Series), रक्त संबंध, दिशा ज्ञान

    बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि

    समस्या समाधान क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच, पैटर्न पहचान, तार्किक विश्लेषण, मानसिक योग्यता, संख्यात्मक व शब्द आधारित पजल

    विज्ञान एवं सरल अंक गणित

    भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के मूल सिद्धांत, दैनिक जीवन में विज्ञान, प्रतिशत, अनुपात, औसत, लाभ-हानि, समय एवं कार्य, गति-दूरी-समय, सरल गणना

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 (MP Police Constable Admit Card 2026)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा। इसे मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें परीक्षा केंद्र, समय, रोल नंबर और महत्वपूर्ण निर्देश दिए होंगे। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 (MP Police Constable Answer Key 2026)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की आंसर की परीक्षा समाप्त होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा सकेंगे। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय में आपत्ति दर्ज कराने का विकल्प भी दिया जाएगा। अंतिम आंसर की सभी आपत्तियों के निपटारे के बाद जारी की जाएगी, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 (MP Police Constable Result 2026) 

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का रिजल्ट मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना परिणाम रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज कर देख सकेंगे। रिजल्ट में अभ्यर्थियों के प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्थिति दर्ज होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे के चयन चरण जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा।

    उपयोगी लिंक

    एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026 (MP Police Constable Cut Off 2026)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की कटऑफ न्यूनतम अंक होती है, जिसके आधार पर अगले चरण के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। यह कटऑफ विभिन्न श्रेणियों, पदों और परीक्षा कठिनाई स्तर पर निर्भर करती है। सामान्यतः रिक्तियों की संख्या और उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर कटऑफ तय की जाती है। कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण के लिए योग्य माने जाते हैं।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: PET/PST

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में लिखित परीक्षा पास करने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापदंड परीक्षा (PST) आयोजित की जाएगी। इसमें उम्मीदवारों की दौड़, लंबाई, छाती और शारीरिक फिटनेस की जांच की जाती है। यह चरण चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। PET/PST में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल दस्तावेज सत्यापन 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में PET/PST के बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया की जाती है। इसमें उम्मीदवारों के सभी शैक्षणिक, जाति, निवास और पहचान पत्रों की जांच होती है। सभी दस्तावेजों का मिलान मूल प्रमाण पत्रों से किया जाता है। यदि कोई दस्तावेज गलत या अपूर्ण पाया जाता है तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। यह चरण अंतिम चयन से पहले अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: फाइनल रिजल्ट

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट सभी चरणों—लिखित परीक्षा, PET/PST और दस्तावेज सत्यापन—के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसमें अंतिम चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी की जाती है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण और नियुक्ति प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है। फाइनल रिजल्ट ही उम्मीदवार के पुलिस कांस्टेबल बनने की आधिकारिक पुष्टि होती है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास निर्धारित है।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?
    A:

    चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST), दस्तावेज सत्यापन और अंतिम मेरिट सूची शामिल होती है, जिसके आधार पर चयन किया जाता है।

    Q: क्या लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?
    A:

    नहीं, एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता है, प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाता है।

    Q: अंतिम चयन कैसे किया जाता है?
    A:

    अंतिम चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार किया जाता है, साथ ही दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य होता है।

    Articles
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)