Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 (MP Police Constable Band Selection Process)- पात्रता मापदंड
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 (MP Police Constable Band Selection Process)- पात्रता मापदंड

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 (MP Police Constable Band Selection Process)- पात्रता मापदंड

    Rajan KumarUpdated on 13 Apr 2026, 12:31 PM IST

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों की विभिन्न क्षमताओं का समग्र मूल्यांकन करने के लिए कई चरणों में आयोजित की जाती है। इसमें कौशल परीक्षण और बैंड प्रदर्शन परीक्षण के माध्यम से अभ्यर्थियों की संगीत दक्षता और प्रदर्शन क्षमता को परखा जाता है। इसके बाद साक्षात्कार के जरिए व्यक्तित्व और संप्रेषण कौशल का आकलन किया जाता है। साथ ही, भौतिक मापन परीक्षण से शारीरिक मानकों की जांच होती है और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन के माध्यम से अभ्यर्थियों की पात्रता सुनिश्चित की जाती है। यह पूरी प्रक्रिया योग्य और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों के चयन के लिए निर्धारित की गई है।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026- अधिसूचना पीडीएफ

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026: अवलोकन
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 : पात्रता मानदंड
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) चयन प्रक्रिया 2026: शैक्षणिक योग्यता
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) चयन प्रक्रिया 2026: आयुसीमा
    5. एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) चयन प्रक्रिया 2026: संगीत वाद्ययंत्र योग्यता
    6. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 क्या है?
    7. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 : अंतिम परिणाम
    8. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026: यात्रा किराया
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 (MP Police Constable Band Selection Process)- पात्रता मापदंड
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना में चयन प्रक्रिया का विस्तृत विवरण प्रदान किया गया है, जिसमें प्रत्येक चरण की जानकारी स्पष्ट रूप से दी गई है। भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि चयन के सभी चरणों, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज़ों और महत्वपूर्ण निर्देशों की सही समझ विकसित हो सके। इससे उम्मीदवार न केवल बेहतर तैयारी कर पाएंगे, बल्कि किसी भी प्रकार की त्रुटि या भ्रम से भी बच सकेंगे और चयन प्रक्रिया में सफलता की संभावनाओं को बढ़ा सकेंगे।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड (MP Police Constable (Band) Bharti 2026) के कुल 679 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। सूचना के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 से 19 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र में 24 अप्रैल 2026 तक संशोधन भी कर सकते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया पीडीएफ 2026, पात्रता मानदंड, नियम से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन प्रक्रिया देखें।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026: अवलोकन

    MP Police Constable (Band) Bharti 2026 में कुल 679 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस प्रक्रिया में चयन स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और शारिरीक मापदंड के आधार पर होगा, कोई लिखित परीक्षा नहीं है। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से पूरी तरह अवगत होना। तैयारी को आसान बनाने और योजना बनाने के लिए नीचे सारणी में सभी आवश्यक विवरण उपलब्ध कराए गए हैं।

    विवरण (Details)

    जानकारी (Information)

    भर्ती का नाम

    MP Police Constable (Band) Bharti 2026

    परीक्षा संचालक

    मध्य प्रदेश पुलिस विभाग- एमपी पुलिस बैंड

    कुल पद

    679 पद

    आवेदन प्रारंभ तिथि

    5 अप्रैल 2026

    आवेदन अंतिम तिथि

    19 अप्रैल 2026

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आयु सीमा

    18 से 38 वर्ष

    चयन प्रक्रिया

    • कौशल परीक्षण

    • बैंड प्रदर्शन परीक्षण

    • साक्षात्कार

    • भौतिक मापन परीक्षण

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    लिखित परीक्षा

    नहीं होगी

    आधिकारिक पोर्टल

    mponline.gov.in
    mppolice.gov.in

    सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026 देखें

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 : पात्रता मानदंड

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मानक और बैंड से संबंधित संगीत कौशल जैसी सभी आवश्यक शर्तों की सही जानकारी होना जरूरी है। केवल वही अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, जो इन सभी मानकों को पूरा करते हैं, इसलिए आवेदन से पूर्व पात्रता की सावधानीपूर्वक जांच करना बेहद महत्वपूर्ण है।

    आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं। साथ ही, अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और संगीत दक्षता से जुड़ी सभी अनिवार्य शर्तों को पूरा करना होगा। चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए इन सभी मानदंडों का पालन करना आवश्यक है।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) चयन प्रक्रिया 2026: शैक्षणिक योग्यता

    सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 10वीं (10+2 प्रणाली) उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही संगीत का ज्ञान होना चाहिए। वहीं, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं या समकक्ष पास निर्धारित की गई है, साथ में संगीत कौशल जरूरी है।

    शैक्षणिक योग्यता:

    पदनाम

    श्रेणी

    न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता

    आरक्षक (बैंड)

    अनारक्षित / अनुसूचित जाति / अन्य पिछड़ा वर्ग

    मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्था से 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं या हायर सेकेंडरी अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण


    अनुसूचित जनजाति (ST)

    8वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) चयन प्रक्रिया 2026: आयुसीमा

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित आयु सीमा का पालन करना अनिवार्य है। आयु मानदंड यह सुनिश्चित करने के लिए तय किए जाते हैं कि उम्मीदवार इस पद की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम हों। साथ ही, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में निर्धारित छूट भी प्रदान की जाती है।

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आयु से संबंधित सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक समझ लें। इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 19 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।

    आयु सीमा

    आवेदक श्रेणी

    अधिकतम आयु सीमा

    पुरुष (मध्य प्रदेश के अनारक्षित वर्ग)

    33 वर्ष

    पुरुष (मध्य प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - EWS)

    33 वर्ष

    पुरुष (अन्य राज्य के सभी अभ्यर्थी)

    33 वर्ष

    पुरुष (आरक्षित श्रेणी – SC/ST/OBC, मध्य प्रदेश निवासी)

    38 वर्ष

    पुरुष (शासकीय निगम/मंडल/स्वायत्त संस्थान के कर्मचारी एवं होमगार्ड, म.प्र. निवासी)

    38 वर्ष

    पुरुष (अंतरजातीय विवाह श्रेणी, म.प्र. निवासी)

    38 वर्ष

    पुरुष (अनारक्षित वर्ग – विक्रम पुरस्कार प्राप्त, म.प्र. निवासी)

    38 वर्ष (33+5 वर्ष छूट)

    पुरुष (आरक्षित वर्ग – विक्रम पुरस्कार प्राप्त, म.प्र. निवासी)

    43 वर्ष (38+5 वर्ष छूट)

    ये भी पढ़े:- एमपी पुलिस कांस्टेबल अपेक्षित कटऑफ

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) चयन प्रक्रिया 2026: संगीत वाद्ययंत्र योग्यता

    मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित MP Police Constable (Band) Bharti 2026 में चयन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा उम्मीदवारों की संगीत दक्षता है। इस पद के लिए अभ्यर्थियों को किसी एक निर्धारित वाद्ययंत्र में व्यावहारिक ज्ञान और प्रदर्शन क्षमता होना अनिवार्य है। आयोग ने विभिन्न वाद्ययंत्रों को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया है, जिनमें से उम्मीदवार को कम से कम एक वाद्ययंत्र में निपुण होना चाहिए। यह योग्यता स्किल टेस्ट के दौरान परखी जाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को अपने वाद्य कौशल का नियमित अभ्यास करना जरूरी है।

    परीक्षा योजना

    चरण

    परीक्षा/टेस्ट का नाम

    विवरण

    अंक

    प्रथम चरण

    स्किल टेस्ट

    उम्मीदवार को सूची “A” के किसी एक वाद्ययंत्र में कौशल दिखाना होगा। यह केवल स्क्रीनिंग के लिए होगा, इसमें कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।

    0 (केवल क्वालिफाइंग)

    द्वितीय चरण

    बैंड वादन टेस्ट

    उम्मीदवार के वाद्ययंत्र (सूची “A”) पर प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा।

    75 अंक


    ट्रेड टेस्ट

    सूची “A” के वाद्ययंत्रों पर व्यावहारिक प्रदर्शन

    60 अंक


    बोनस अंक

    सूची “B” के वाद्ययंत्रों का ज्ञान होने पर प्रत्येक के लिए 5 अंक (अधिकतम 15 अंक)

    15 अंक

    तृतीय चरण

    साक्षात्कार (Interview)

    बैंड वादन टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों (कटऑफ के आधार पर 3 गुना) को बुलाया जाएगा

    निर्धारित नहीं

    वाद्ययंत्र योग्यता (सूची A एवं B)

    सूची

    वाद्ययंत्र

    सूची A (अनिवार्य – किसी एक का ज्ञान)

    पिकलो, कॉन्सर्ट फ्लूट, ओबो, क्लारिनेट, आल्टो/टेनर सैक्सोफोन, फ्रेंच हॉर्न, ट्रम्पेट, कॉरनेट, ट्रॉम्बोन, बसून, इयुफोनियम, बेस ट्यूबा, बैग पाइप, टेनर ड्रम, बिगुल, साइड ड्रम, बेस ड्रम

    सूची B (वांछनीय – बोनस हेतु)

    कीबोर्ड, गिटार, वायलिन/वायोला, इलेक्ट्रॉनिक वाद्ययंत्र, भारतीय शास्त्रीय वाद्ययंत्र (सितार, तबला, हारमोनियम, बांसुरी, सरोद, सारंगी, संतूर)

    महत्वपूर्ण बिंदु

    • लिखित परीक्षा नहीं होगी।

    • बैंड वादन टेस्ट कुल 75 अंकों का होगा।

    • न्यूनतम योग्यता अंक: सामान्य/OBC / EWS: 50% । SC/ST: 40%

    • सूची B के वाद्ययंत्र अतिरिक्त योग्यता माने जाएंगे और बोनस अंक प्रदान करेंगे।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 क्या है?

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) चयन प्रक्रिया पीडीएफ 2026 को इस प्रकार तैयार किया गया है कि इसमें उम्मीदवारों की संगीत क्षमता, शारीरिक मानक, व्यक्तित्व और समग्र दक्षता का संतुलित मूल्यांकन किया जा सके। इस प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं और प्रत्येक चरण का अपना अलग महत्व है। उम्मीदवारों को हर स्तर पर निर्धारित मानकों को पूरा करना आवश्यक होता है, तभी वे अंतिम चयन के लिए पात्र बनते हैं। नीचे प्रत्येक चरण के बारे में बताया गया है।

    1. कौशल परीक्षण (स्किल टेस्ट)

    कौशल परीक्षण चयन प्रक्रिया का प्रारंभिक चरण होता है, जिसका मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग करना और उनकी बुनियादी संगीत दक्षता का आकलन करना है। इस चरण में यह सुनिश्चित किया जाता है कि अभ्यर्थी बैंड से संबंधित अपने चुने हुए वाद्ययंत्र पर आवश्यक कौशल और समझ रखते हैं या नहीं। यह चरण आगे के विस्तृत परीक्षणों के लिए योग्य उम्मीदवारों को छांटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    स्किल टेस्ट के अंतर्गत उम्मीदवारों का परीक्षण सूची “A” में शामिल वाद्ययंत्रों में से उनकी पसंद के किसी एक वाद्ययंत्र पर किया जाता है। इसमें अभ्यर्थियों की वादन क्षमता, ताल-लय की समझ और तकनीकी कौशल का मूल्यांकन किया जाता है। इस चरण में कोई अंक निर्धारित नहीं होते हैं, बल्कि यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है।

    स्किल टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवार ही द्वितीय चरण यानी बैंड वादन टेस्ट (बैंड प्रदर्शन परीक्षण) में शामिल होने के पात्र होते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों के लिए इस चरण को गंभीरता से लेना आवश्यक है, ताकि वे आगे की चयन प्रक्रिया में प्रवेश कर सकें।

    2. बैंड प्रदर्शन परीक्षण (बैण्ड वादन टेस्ट)

    बैंड प्रदर्शन परीक्षण चयन प्रक्रिया का एक अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें उम्मीदवारों की वास्तविक संगीत क्षमता और वाद्ययंत्रों पर पकड़ का विस्तृत मूल्यांकन किया जाता है। इस चरण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अभ्यर्थी बैंड से संबंधित अपने ट्रेड में दक्ष हो और ब्रास या पाइप बैंड के वाद्ययंत्रों का प्रभावी ढंग से संचालन कर सके। इस टेस्ट के आधार पर ही उम्मीदवारों की आगे की चयन प्रक्रिया में प्रगति तय होती है, इसलिए इसकी तैयारी गंभीरता से करना आवश्यक है।

    बैण्ड वादन टेस्ट के लिए कुल 75 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें 60 अंक ट्रेड संबंधी टेस्ट (सूची “A” में शामिल वाद्ययंत्रों) के लिए तय हैं, जबकि 15 अंक बोनस के रूप में दिए जाते हैं। बोनस अंक सूची “B” में शामिल वाद्ययंत्रों के ज्ञान के आधार पर दिए जाते हैं, जहां प्रत्येक अतिरिक्त वाद्ययंत्र के लिए 5 अंक मिलते हैं, अधिकतम 15 अंकों तक।

    इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती, बल्कि उम्मीदवारों का मूल्यांकन पूरी तरह उनके ट्रेड टेस्ट के आधार पर होता है। इस टेस्ट में सफल होने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50% अंक, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वर्टिकल श्रेणियों के अंतर्गत निर्धारित रिक्तियों के अनुसार कट-ऑफ के आधार पर तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया जाता है, जबकि होरिजेंटल श्रेणियों के लिए अलग से कट-ऑफ निर्धारित नहीं किया जाता।

    ये भी पढ़ें:- एमपी आरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा

    3. साक्षात्कार

    साक्षात्कार चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण और निर्णायक चरण होता है, जिसमें उम्मीदवारों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, संप्रेषण कौशल और समग्र योग्यता का विस्तृत मूल्यांकन किया जाता है। इस चरण में केवल वही अभ्यर्थी शामिल होते हैं जो बैंड टेस्ट में सफल घोषित किए जाते हैं। साक्षात्कार के लिए कुल 25 अंक निर्धारित किए गए हैं, जो उम्मीदवार के ट्रेड से संबंधित ज्ञान, एनसीसी, खेलकूद उपलब्धियों, व्यक्तित्व, अभिव्यक्ति क्षमता, सम्बोधन शैली तथा सामान्य ज्ञान के आधार पर दिए जाते हैं।

    साक्षात्कार के स्थान और तिथि की सूचना उम्मीदवारों को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से ई-मेल, एसएमएस और व्हाट्सऐप द्वारा प्रदान की जाती है। बैंड टेस्ट और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए अलग-अलग प्रवीणता सूची तैयार की जाती है। इन सूचियों से रिक्तियों के अनुसार सफल अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है।

    इसके बाद चयन समिति द्वारा अनुशंसित सूची संबंधित अभिलेखों सहित पुलिस महानिरीक्षक (विसबल), पुलिस मुख्यालय भोपाल को अनुमोदन के लिए भेजी जाती है। अंतिम स्वीकृति के पश्चात चयनित उम्मीदवारों की सूची एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल पर जारी की जाती है।

    4. भौतिक मापन परीक्षण (PMT)

    भौतिक मापन परीक्षण चयन प्रक्रिया का एक आवश्यक चरण है, जिसमें उम्मीदवारों के शारीरिक मानकों की जांच की जाती है। इस चरण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अभ्यर्थी पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित ऊंचाई, छाती और अन्य आवश्यक शारीरिक मानदंडों को पूरा करते हैं। इसमें किसी प्रकार की शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं होती, बल्कि केवल मापदंडों का सत्यापन किया जाता है। यह चरण उम्मीदवार की शारीरिक उपयुक्तता को प्रमाणित करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

    शारीरिक मापदंड सारणी

    पदनाम

    वर्ग/श्रेणी

    ऊंचाई (से.मी.)

    छाती बिना फुलाव (से.मी.)

    छाती फुलाव सहित (से.मी.)

    आरक्षक (बैण्ड)

    सामान्य जाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / EWS

    168

    81

    86

    आरक्षक (बैण्ड)

    अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति

    165

    79

    84

    आरक्षक (बैण्ड)

    गोरखा / गढ़वाली / कुमाउ

    158

    76

    81

    5. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

    दस्तावेज़ सत्यापन चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण होता है, जिसे प्रथम चरण के अंतर्गत पुलिस मुख्यालय द्वारा गठित चयन समितियों के माध्यम से संपन्न किया जाता है। इस प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को स्थान और दिनांक की जानकारी ई-मेल, एसएमएस एवं व्हाट्सऐप के माध्यम से अलग से प्रदान की जाती है। इस चरण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत सभी शैक्षणिक, व्यक्तिगत और आरक्षण संबंधी जानकारी पूरी तरह सही और वैध है।

    दस्तावेज़ सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ-साथ उनकी स्वप्रमाणित प्रतियाँ भी प्रस्तुत करनी होती हैं। आवश्यक दस्तावेज़ निम्नलिखित हैं:

    • जन्मतिथि प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं/12वीं की अंकसूची जिसमें जन्मतिथि अंकित हो)

    • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

    • जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति/जनजाति/ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर)/ईडब्ल्यूएस) एवं मध्यप्रदेश अधिवास (Domicile) प्रमाण पत्र

    • नगर सैनिक/होमगार्ड सेवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो, न्यूनतम 3 वर्ष सेवा पूर्ण)

    • भूतपूर्व सैनिक सेवा प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सहित)

    • पूर्व नियोजित अभ्यर्थियों का सेवा प्रमाण पत्र (नियोक्ता द्वारा जारी)

    • अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • विक्रम पुरस्कार प्रमाण पत्र (आयु सीमा में छूट हेतु)

    • विवाहित अभ्यर्थियों के बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र

    • अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) (केवल पूर्व नियोजित उम्मीदवारों के लिए)

    • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी (यात्रा भत्ता हेतु, यदि लागू हो)

    उपयोगी लिंक

    सभी अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के समय मूल दस्तावेज़ों के साथ उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां प्रस्तुत करना अनिवार्य है। अप्रमाणित प्रतियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी। यदि किसी प्रारूप की जानकारी नियम पुस्तिका में उपलब्ध नहीं है, तो वह शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार मान्य होगी।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 : अंतिम परिणाम

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 का अंतिम चयन बैण्ड वादन परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अर्ह अंक प्राप्त करने और साक्षात्कार में हासिल अंकों के कुल योग के आधार पर तैयार की गई प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) के माध्यम से किया जाता है। इस मेरिट सूची में सर्वप्रथम सभी वर्गों के अभ्यर्थियों में से अनारक्षित पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है, जिसमें आरक्षित वर्ग के वे अभ्यर्थी भी शामिल होते हैं जो बिना किसी छूट के कट-ऑफ से अधिक अंक प्राप्त करते हैं। इसके बाद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए अलग-अलग वर्टिकल सूची तैयार की जाती है।

    समान अंक प्राप्त करने की स्थिति में अधिक आयु वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाती है। चयनित अभ्यर्थियों को गृह विभाग के नियमों के अनुसार चरित्र सत्यापन, चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य सभी आवश्यक प्रक्रियाओं से गुजरना अनिवार्य होता है। नियुक्ति के बाद अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाता है और आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करना अनिवार्य है, अन्यथा चयन रद्द किया जा सकता है।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026: यात्रा किराया

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को शासन के नियमानुसार यात्रा किराए की सुविधा प्रदान की जाती है। यह प्रावधान इस उद्देश्य से किया गया है कि दूर-दराज़ क्षेत्रों से आने वाले योग्य उम्मीदवारों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आर्थिक सहायता मिल सके और वे बिना किसी बाधा के चयन प्रक्रिया में भाग ले सकें।

    बैण्ड वादन परीक्षा एवं साक्षात्कार में उपस्थित होने पर पात्र अभ्यर्थियों को वास्तविक यात्रा व्यय का भुगतान किया जाता है। यदि उम्मीदवार द्वारा यात्रा टिकट प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो उनके निवास जिले तक जाने वाली ट्रेन या बस का न्यूनतम किराया भुगतान किया जाता है। यह भुगतान केवल जाति प्रमाण पत्र के सत्यापन के बाद ही किया जाता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने बैंक खाते की पासबुक के प्रथम पृष्ठ की फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया में कितने चरण होते हैं?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से पांच चरण होते हैं- स्किल टेस्ट, बैंड वादन टेस्ट, साक्षात्कार, भौतिक मापन परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन। प्रत्येक चरण में अलग-अलग योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है।

    Q: क्या एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती में लिखित परीक्षा होती है?
    A:

    नहीं, इस भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होती है। चयन पूरी तरह स्किल टेस्ट, बैंड प्रदर्शन, साक्षात्कार और शारीरिक मानकों के आधार पर किया जाता है।

    Q: बैंड वादन टेस्ट में कितने अंक निर्धारित हैं?
    A:

    बैंड वादन टेस्ट कुल 75 अंकों का होता है, जिसमें 60 अंक ट्रेड टेस्ट और 15 अंक बोनस के लिए निर्धारित हैं। प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाता है।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
    A:

    इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ किसी एक वाद्ययंत्र में दक्ष होना आवश्यक है। साथ ही शारीरिक मानक और अन्य पात्रता शर्तें भी पूरी करनी होती हैं।

    Q: अंतिम चयन कैसे किया जाता है?
    A:

    अंतिम चयन बैंड वादन टेस्ट और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर मेरिट सूची के माध्यम से किया जाता है। चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Answer Key Date

    20 Mar'26 - 19 Apr'26 (Online)