Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीएसएफ एसआई एलडीसीई सिलेबस 2026 (BSF SI LDCE Syllabus 2026 in hindi)- परीक्षा पैटर्न, तैयारी टिप्स
    • लेख
    • बीएसएफ एसआई एलडीसीई सिलेबस 2026 (BSF SI LDCE Syllabus 2026 in hindi)- परीक्षा पैटर्न, तैयारी टिप्स

    बीएसएफ एसआई एलडीसीई सिलेबस 2026 (BSF SI LDCE Syllabus 2026 in hindi)- परीक्षा पैटर्न, तैयारी टिप्स

    Kunal solankiUpdated on 16 Nov 2026, 12:03 PM IST
    Trusted Source Image

    बीएसएफ एसआई एलडीसीई सिलेबस 2026 (bsf si ldce syllabus 2026 in hindi)- भारतीय सीमा सुरक्षा बल (bsf) में एसआई एलडीसीई परीक्षा (bsf ldce exam 2026) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बीएसएफ एसआई एलडीसीई सिलेबस 2026 की जांच आवश्य करनी चाहिए। आगे लेख में बीएसएफ एसआई एलडीसीई परीक्षा पैटर्न 2026 (bsf ldce exam pattern 2026 in hindi) की भी जानकारी दी गई है। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा अपनी आधिकरिक वेबसाइट पर बीएसएफ एसआई एलडीसीई सिलेबस पीडीफफ 2026 (bsf si ldce syllabus pdf 2026 in hindi) प्रारूप में जारी किया गया है।

    This Story also Contains

    1. बीएसएफ एसआई एलडीसीई सिलेबस 2026 एक नजर में
    2. बीएसएफ एसआई एलडीसीई परीक्षा पैटर्न 2026 (bsf si ldce exam pattern 2026 in hindi)
    3. बीएसएफ एसआई एलडीसीई सिलेबस पीडीएफ 2026 (bsf si ldce syllabus pdf)
    4. बीएसएफ एसआई एलडीसी सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड स्टेप्स (bsf si ldce syllabus pdf download steps in hindi)
    5. बीएसएफ एसआई एलडीसीई सिलेबस 2026 - तैयारी टिप्स
    बीएसएफ एसआई एलडीसीई सिलेबस 2026 (BSF SI LDCE Syllabus 2026 in hindi)- परीक्षा पैटर्न, तैयारी टिप्स
    बीएसएफ एसआई एलडीसीई सिलेबस 2026

    बीएसएफ एसआई सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, तैयारी टिप्स इत्यादि की जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार इस पेज को फॉलो कर सकते हैं। इस पेज में बीएसएफ एसआई पाठ्यक्रम की जानकारी संक्षिप्त में दी गई है.

    बीएसएफ एसआई एलडीसीई सिलेबस 2026 एक नजर में

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से बीएसएफ एसआई एलडीसीई 2026 सिलेबस (bsf si gd ldce syllabus ) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

    बीएसएफ एसआई एलडीसी भर्ती सिलेबस (bsf si ldce recruitment syllabus )

    विवरण

    बीएसएफ एसआई एलडीसी विवरण 

    परीक्षा का नाम

    बीएसएफ एसआई एलडीसीई 2026

    आयोजक संस्था

    भारतीय सीमा सुरक्षा बल (bsf) 

    परीक्षा का उद्देश्य

    एसआई पद पर एलडीसी की भर्ती

    परीक्षा का मोड

    ऑनलाइन

    प्रश्नों का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ/बहुविकल्पीय प्रश्न

    आधिकारिक वेबसाइट

    rectt.bsf.gov.in 

    बीएसएफ एसआई एलडीसीई परीक्षा पैटर्न 2026 (bsf si ldce exam pattern 2026 in hindi)

    किसी भी परीक्षा की तैयारी से पहले उम्मीदवारों को संबंधित परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस की जानकारी होना अनिवार्य है। इससे परीक्षा योजना बनाने में मदद मिलती है। बीएसफ एसआई परीक्षा सिलेबस (BSF si exam syllabus in hindi) में स्नातक स्तर पर प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 200 अंको की होगी। परीक्षा की कुल अवधि 3.30 घंटे की होगी।

    बीएसएफ एसआई एलडीसी एग्जाम पैटर्न (bsf si ldc exam pattern in hindi)

    विषय

    अंक

    अवधि

    सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति


    50


    समझने और संवाद करने का कौशल

    50


    संख्यात्मक क्षमता

    50


    सामान्य जागरूकता और व्यावसायिक

    ज्ञान।

    50


    कुल

    200

    3.30 घंटे


    नोट-  क्वालीफाई करने के लिए, उम्मीदवार को प्रत्येक भाग में कम से कम 45% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे। SC/ST श्रेणी के उम्मीदवारों को अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।

    बीएसएफ एसआई एलडीसीई सिलेबस पीडीएफ 2026 (bsf si ldce syllabus pdf) 

    प्राधिकरण द्वारा bsf si ldce syllabus pdf प्रारूप में जारी किया गया है। बीएसएफ एसआई एलडीसीई सिलेबस पीडीएफ के अनुसार परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। इस परीक्षा में प्रश्न सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति, समझने और संवाद करने का कौशल, संख्यात्मक क्षमता, सामान्य जागरूकता और व्यावसायिक

    ज्ञान पर आधारित होंगे।

    बीएसएफ एसआई एलडीसीई सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें (How to download bsf si ldce exam syllabus pdf in hindi)

    उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके बीएसएफ एसआई एलडीसीई सिलेबस डाउनोड (bsf si ldce syllabus pdf download) कर सकते हैं।

    बीएसएफ एसआई एलडीसी सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड स्टेप्स (bsf si ldce syllabus pdf download steps in hindi)

    • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://bsf.mha.gov.in/ पर जाएं।

    • अब Recruitment टैब पर क्लिक करें।

    • टैब पर क्लिक करने के बाद  Sub inspector (GD) via LDCE 1 विकल्प के सामने पीडीएफ डाउनलोड लिंक प्रदर्शित होगा।


    • अब स्क्रीन पर बीएसएफ एसआई एलडीसीई सिलेबस पीडीएफ प्रारूप में प्रदर्शित होगा इसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    बीएसएफ एसआई एलडीसीई सिलेबस 2026 - तैयारी टिप्स

    उम्मीदवार निम्नलिखित दी गई बातों को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी और भी मजबूत कर सकते हैं। 

    1.  सिलेबस को अच्छी तरह समझें: सबसे पहले परीक्षा का पूरा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न समझ लें। किसी भी विषय को बिना सिलेबस देखे न पढ़ें।

    2. पिछले वर्षों के पेपर हल करें: पुराने प्रश्नपत्रों को हल करें। इससे प्रश्नों का स्तर, परीक्षा का पैटर्न और महत्वपूर्ण टॉपिक समझ आएंगे।

    3. BSF से संबंधित जानकारी पढ़ें: BSF का इतिहास, स्थापना, मुख्यालय, संगठनात्मक ढांचा, रैंक और महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी रखें।

    4. General Knowledge पर ध्यान दें: भारतीय इतिहास, भूगोल, संविधान, सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स की तैयारी करें।

    5. Reasoning की नियमित प्रैक्टिस करें: सीरीज, कोडिंग-डिकोडिंग, रक्त संबंध, दिशा ज्ञान और समानता जैसे टॉपिक रोज हल करें।

    6. रोजाना मॉक टेस्ट दें: सप्ताह में कम से कम 2-3 मॉक टेस्ट दें और अपनी गलतियों का विश्लेषण करें।

    Articles
    Upcoming Competition Exams