Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन 2026 जारी (MP Police SI/Subedar Application 2026)- अप्लाई लिंक, शुल्क, दस्तावेज
    • लेख
    • एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन 2026 जारी (MP Police SI/Subedar Application 2026)- अप्लाई लिंक, शुल्क, दस्तावेज

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन 2026 जारी (MP Police SI/Subedar Application 2026)- अप्लाई लिंक, शुल्क, दस्तावेज

    Rajan KumarUpdated on 10 Sep 2026, 10:20 AM IST

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन 2026 जारी - मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल द्वारा पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा-2026 के लिए आवेदन 9 सितंबर 2026 से शुरू हो गया है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी तरह की त्रुटि होने पर 9 से 28 सितंबर 2026 तक संशोधन किया जा सकता है। भर्ती के जरिए कुल 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन के ध्यानपूर्वक पढ़ें।
    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन लिंक (एक्टिव) । एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन 2026 - अवलोकन व तिथियां
    2. एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन शुल्क 2026
    3. एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन 2026 कैसे करें?
    4. एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज
    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन 2026 जारी (MP Police SI/Subedar Application 2026)- अप्लाई लिंक, शुल्क, दस्तावेज
    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन 2026

    1788416798361

    एमपी पुलिस सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा-2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 2 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। अभ्यर्थियों को एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन 2026 करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए। अधिसूचना के अनुसार, एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2026, बुधवार से शुरू किया जाएगा। एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन 2026 लिंक, प्रक्रिया, शुल्क, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए अभ्यर्थी लेख विस्तार से पढ़िए।

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन 2026 - अवलोकन व तिथियां

    मध्यप्रदेश सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए। भर्ती से संबंधित प्रमुख विवरण और जरूरी तिथियां नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

    इवेंट

    विवरण

    आयोजन प्राधिकरण

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी)

    भर्ती का नाम

    सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा-2026

    विभाग का नाम

    गृह (पुलिस) विभाग, मध्यप्रदेश शासन

    कुल रिक्तियां

    507 पद

    आवश्यक योग्यता

    किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समतुल्य

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आयु मानदंड

    न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष

    आधिकारिक पोर्टल

    esb.mp.gov.in

    एमपी पुलिस भर्ती अधिसूचना

    2 सितंबर 2026

    एमपी पुलिस भर्ती ऑनलाइन आवेदन तिथि

    9 सितंबर 2026

    एमपी पुलिस भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि

    23 सितंबर 2026

    एमपी पुलिस भर्ती आवेदन सुधार तिथि

    9 से 28 सितंबर 2026

    एमपी पुलिस भर्ती प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2025

    28 अक्टूबर 2026

    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन शुल्क 2026

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी और आवेदन के माध्यम के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों से नियमानुसार अलग से प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाएगा। शुल्क का विवरण नीचे दी गई सारणी में देखें।

    शुल्क का प्रकार

    अभ्यर्थी की श्रेणी/माध्यम

    शुल्क

    आवेदन शुल्क

    अनारक्षित अभ्यर्थी

    500

    आवेदन शुल्क

    SC/ST/OBC/EWS अभ्यर्थी (केवल म.प्र. के मूल निवासी)

    250

    विभागीय परीक्षा शुल्क

    अनारक्षित अभ्यर्थी

    200

    विभागीय परीक्षा शुल्क

    SC/ST/OBC/EWS अभ्यर्थी (केवल म.प्र. के मूल निवासी)

    100

    MPOnline पोर्टल शुल्क

    कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन

    60

    MPOnline पोर्टल शुल्क

    रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन

    20

    द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा

    पात्र (Qualified) अभ्यर्थी

    नियमानुसार अलग से प्रोसेसिंग शुल्क

    नोट: द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों से मंडल द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार अलग से प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाएगा।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा: एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन 2026 कैसे करें?

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को MPESB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन करते समय सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सही दर्ज करने के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना जरूरी है। आवेदन प्रक्रिया के प्रमुख चरण इस प्रकार हैं:

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • भर्ती लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा-2026 के ऑनलाइन आवेदन लिंक को खोलें।

    • रजिस्ट्रेशन करें: नए अभ्यर्थी आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर अपना पंजीकरण पूरा करें। प्राप्त लॉगिन विवरण सुरक्षित रखें।

    • आवेदन फॉर्म भरें: लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

    • दस्तावेज अपलोड करें: निर्धारित निर्देशों के अनुसार फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। नीचे नियम देखें।
      1788433104904

    • आवेदन शुल्क जमा करें: अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
      1788433104919

    • फॉर्म की जांच करें: फाइनल सबमिट करने से पहले आवेदन में दर्ज सभी जानकारियों और अपलोड किए गए दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें।

    • फाइनल सबमिट करें: सभी विवरण सही होने पर आवेदन फॉर्म को Final Submit करें।

    • रसीद डाउनलोड करें: आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आवेदन की रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

    • प्रिंटआउट सुरक्षित रखें: भविष्य में प्रवेश पत्र या अन्य भर्ती प्रक्रिया के दौरान आवश्यकता पड़ने पर उपयोग के लिए भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रखें।

    सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 देखें

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार आवेदन 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 का आवेदन भरते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेजों की जानकारी और प्रतियां तैयार रखनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया के दौरान मांगे गए दस्तावेजों को सही तरीके से अपलोड करना आवश्यक होगा। प्रमुख दस्तावेज इस प्रकार हैं:

    1788433104935

    • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र

    • पासपोर्ट साइज फोटो

    • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

    • कक्षा 10वीं की अंकसूची/प्रमाण-पत्र

    • कक्षा 12वीं की अंकसूची/प्रमाण-पत्र

    • स्नातक की अंकसूची और डिग्री/प्रमाण-पत्र

    • जाति प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो

    • मध्यप्रदेश का मूल निवास प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो

    • EWS प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो

    • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो

    • अन्य आरक्षण/विशेष श्रेणी से संबंधित प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो

    • अन्य आवश्यक दस्तावेज, जैसा कि आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित किया गया है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
    A:

    अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 और मध्यप्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC तथा EWS अभ्यर्थियों के लिए ₹250 निर्धारित है। अन्य शुल्क भी लागू हैं।

    Q: एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
    A:

    अभ्यर्थी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती आवेदन लिंक खोलें, रजिस्ट्रेशन करें, जरूरी जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें। आवेदन प्रक्रिया इस लेख में विस्तार से दिया गया है।

    Upcoming Competition Exams