सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026 (crpf recruitment 2026 ) : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा सिपाही (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन तथा पैरामेडिकल) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई। उम्मीदवार 19 मई तक अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते थे। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि 21 से 23 मई भी बीत चुकी है। प्राधिकरण द्वारा सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर आवेदन लिंक 20 अप्रैल से सक्रिय था । सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026 (CRPF Constable Recruitment 2026 in Hindi) के तहत कुल 9175 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। ये भर्ती आधिकारिक वेबसाइट https://rect.crpf.gov.in/ पर जारी की गई है।
सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन करें
सीआरपीएफ भर्ती में सफलता दिलाने में लिखित परीक्षा की अहम भूमिका होती है और इस बाधा को पार करने के लिए सीआरपीएफ भर्ती परीक्षा पैटर्न और सिलेबस से परिचित होना अहम होगा। crpf recruitment 2026 के सिलेबस और पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए दिए गए लिंक की मदद ले सकते हैं।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) ने जारी कॉन्स्टेबल भर्ती विज्ञापन में संशोधन किया है। CRPF Recruitment 2026 के लिए आयुसीमा को तो यथावत रखा गया है पर उसकी गणना तिथि में बदलाव किया गया है। अब आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के बजाय 1 अगस्त 2026 से होगी। ड्राइवर पद के लिए आयु 21-27 वर्ष और अन्य ट्रेड्स के लिए 18-23 वर्ष निर्धारित है। जन्म तिथि की सीमा भी इसी अनुसार बदली गई है। साथ ही शैक्षणिक योग्यता की तिथि भी 1 अगस्त 2026 कर दी गई है।

सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समेन भर्ती 2026 (CRPF constable Tradesmen Recruitment 2026) में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर आवेदन का लिंक उपलब्ध करा दिया गया है।
सीआरपीएफ भर्ती 2026 (CRPF Bharti 2026) में कांस्टेबल के पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापतौल परीक्षा (PST), कंप्यूटर आधारित टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा। उम्मीदवार दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती अधिसूचना 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा संचालक | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rect.crpf.gov.in/ |
पद का नाम | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में सिपाही (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन तथा पायनियर) (पुरुष/महिला) – 2026 |
कुल रिक्तियां | 9175 पद |
सीआरपीएफ कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2026 |
|
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन तिथि | 20 अप्रैल -19 मई 2026 |
| आवेदन सुधार विंडो | 21-23 मई तक |
सीआरपीएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 | सूचित किया जाएगा |
सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा 2026 | सूचित किया जाएगा |
सीआरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2026 | सूचित किया जाएगा |
सीआरपीएफ भर्ती 2026 (CRPF Recruitment 2026) के लिए आवेदन 20 अप्रैल से 19 मई, 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इसलिए CRPF Recruitment 2026 प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए तय आवेदन सीमा में प्रतिभागियों को आवेदन करना होगा।

सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना 2026 के अनुसार सीआरपीएफ कांस्टेबल पात्रता मानदंड 2026 (CRPF Constable Eligibility 2026) तय किए गए हैं। इन सभी मानदंडों को पूरा करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 (crpf constable application form 2026 in hindi) भरने से पहले उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच आवश्य करें। आगे लेख में इसकी जानकारी दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता -
पद | योग्यता प्रकार | विवरण |
चालक | शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या केंद्र/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम मैट्रिक या समकक्ष |
चालक | तकनीकी योग्यता | भारी परिवहन वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और भर्ती के समय ड्राइविंग टेस्ट पास करना आवश्यक है |
मैकेनिक मोटर वाहन | शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 प्रणाली में कम से कम मैट्रिक या 10वीं कक्षा पास या उसके बराबर |
मैकेनिक मोटर वाहन | तकनीकी योग्यता | राष्ट्रीय या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से मोटर-वाहन मैकेनिक में 02 वर्ष का आईटीआई प्रमाण-पत्र और संबंधित ट्रेड में 01 वर्ष का व्यावहारिक अनुभव |
मैकेनिक मोटर वाहन | तकनीकी योग्यता (वैकल्पिक) | किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मोटर-वाहन ट्रेड में राष्ट्रीय/राज्य शिक्षा प्रमाण-पत्र और संबंधित ट्रेड में 01 वर्ष का व्यावहारिक अनुभव |
अन्य सभी ट्रेड के लिए | शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या केंद्र/राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम मैट्रिक या उसके बराबर की डिग्री, या भूतपूर्व सैनिकों के मामले में आर्मी में समकक्ष योग्यता |
अन्य सभी ट्रेड के लिए | तकनीकी योग्यता | संबंधित ट्रेड में दक्षता और कार्य अनुभव होना आवश्यक है। |
पार्टनर विंग (राजमिस्त्री (मेसन) / इलेक्ट्रिशियन) | शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या उसके समकक्ष। |
तकनीकी योग्यता | (अ) संबंधित ट्रेडों (मेसनरी या प्लंबिंग या इलेक्ट्रिशियन) में एक वर्ष का अनुभव। (बी) मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से ट्रेड का प्रमाण पत्र रखने वालों को वरीयता दी जाएगी। |
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
पी.एस.टी. सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा जो पी.ई.टी. स्टेज में अहर्ता प्राप्त करेंगे। पी.एस.टी. में ऊंचाई, सीना और वजन (जैसा लागू हो) का माप शामिल होगा। सिपाही (तकनीकी एवं ट्रेडमैन) के पद के लिए शारीरिक मानक निम्नलिखित हैं:
ऊंचाई-

छाती-

नोट- महिला अभ्यर्थियों के सीने का माप नहीं लिया जाएगा।
crpf recruitment 2026 के अनुसार सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 (crpf constable application form 2026 in Hindi) केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 भर सकेंगे।
चरण 1 पंजीकरण
भाग | विवरण |
(ए) | नियम और शर्तों से सहमत अभ्यर्थी नीचे दिए गए 'मैं सहमत हूं' चेकबॉक्स पर क्लिक करके और 'स्टार्ट' बटन दबाकर आवेदन कर सकते हैं। |
(बी) | अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक जानकारी यथा-व्यक्तिगत विवरण, पता विवरण, अर्हता विवरण, उपलब्धियों का विवरण, आवेदित पद आदि भरनी चाहिए और फिर प्रमाणपत्र और दस्तावेज़ (जैसे फोटो और हस्ताक्षर) आदि सही तरीके से अपलोड करने चाहिए। |
(सी) | स्टेप - I पंजीकरण पूरा होने पर, अभ्यर्थी की पंजीकृत ईमेल आईडी में सूचना प्राप्त होगी जिसमें उनकी लॉगिन आईडी (आवेदन क्रम संख्या) और पासवर्ड होगा। |
(डी) | आवेदन पत्र में (स्टेप - II के लिए) अन्य विवरण भरने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग-आउट और फिर से लॉग-इन करना होगा। |
चरण 2: आवेदन पत्र भरना
ई | पंजीकरण के बाद, अभ्यर्थियों को लॉगिन करना होगा और आवेदन पत्र में अन्य विवरण जैसे व्यक्तिगत विवरण, अर्हता संबंधी विवरण और घोषणा आदि को पूरा करना होगा। |
एफ | फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को स्कैन करने संबंधी निर्देश:अभ्यर्थी नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार अपने फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की हुई (डिजिटल) इमेज अपलोड करें। आवेदक को ध्यान देना चाहिए कि केवल जेपीजी/जेपीईजी प्रारूप ही स्वीकार्य है: फोटोग्राफ छवि: रंगीन फोटो 35 एमएम आकार के (चौड़ाई) x 45 एमएम (ऊंचाई)। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो स्वीकार नहीं की जाएगी। पृष्ठभूमि हल्की होनी चाहिए। हल्का ग्रे/सफेद रंग सुझाया जाता है। कोई पैटर्न नहीं होना चाहिए। फोटो का 70-80% हिस्सा चेहरे से कवर होना चाहिए। आवेदक को सामान्य हाव-भाव के साथ सीधे कैमरे की ओर देखना चाहिए। पृष्ठभूमि (बैकग्राउंड) से मेल खाते रंगों की एकरूपता से बचना चाहिए। |
• | यदि आवेदक चश्मा धारण करता/करती है, तो उसकी आँखें पूर्णतः स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए तथा कैप आदि धारण नहीं करना चाहिए। |
• | स्कैन की गई इमेज का आकार केवल जेपीजी/जेपीईजी/पीएनजी प्रारूप में 50-100 केबी के बीच में होना चाहिए। |
ii. | हस्ताक्षर की इमेज: • आवेदक को सफेद कागज पर काली स्याही के पेन से हस्ताक्षर करना होगा। • हस्ताक्षर केवल आवेदक द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए न कि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा। कृपया हस्ताक्षर क्षेत्र को ही स्कैन करें, पूरे पृष्ठ को नहीं। • फ़ाइल का आकार केवल जेपीजी/जेपीईजी/पीएनजी प्रारूप में 50-100 केबी के बीच होना चाहिए। |
iii. | दस्तावेज़ों का आकार: • दस्तावेज़ों का आकार केवल जेपीजी/जेपीईजी/पीएनजी/पीडीएफ़ प्रारूप में 100-500 केबी के बीच होना चाहिए। |
जी | एक बार आवेदन पत्र जमा हो जाने के बाद, अभ्यर्थियों को पेमेंट गेटवे पर स्वचालित रूप से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई/सीएससी वॉलेट आदि के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों द्वारा भुगतान किए जाने वाले परीक्षा शुल्क रू. 100/- (यदि लागू हो) तथा प्रत्येक आवेदित पद के लिए सेवा शुल्क जमा करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। अभ्यर्थी भविष्य के संदर्भ के लिए भुगतान पावती पर्ची निकाल (जेनरेट) सकते हैं। |
एच | शुल्क जमा करने के लिए दिशानिर्देश निम्नानुसार हैं:
|
आई | भविष्य के सभी संदर्भों के प्रयोजन के लिए, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सफलतापूर्वक जमा करने के बाद अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट अपने पास रखें। |
जे | ऑनलाइन आवेदन भरने से संबंधित तकनीकी पूछताछ/स्पष्टीकरण के लिए, कृपया बेझिझक होकर हेल्पलाइन नंबर 011-26160255 पर कार्य दिवसों (सोमवार से शुक्रवार 1000 से 1800 बजे तक) पर संपर्क करें। |
परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सीआरपीएफ कांस्टेबल सिलेबस 2026 (crpf constable syllabus 2026) और एग्जाम पैटर्न की जानकारी होना अनिवार्य है। इससे तैयारी और मजबूत होगी । प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना में सीआरपीए कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न 2026 (crpf constable exam pattern 2026) और सिलेबस की जानकारी दी गई है। सीआरपीएफ ट्रेड्समैन भर्ती 2026 में सीबीटी परीक्षा में नकारात्मक अंकन प्रक्रिया लागू है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटा जाएगा।

सीआरपीएफ सिपाही भर्ती 2026 में प्रत्येक चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड एक अहम दस्तावेज है, इसलिए इसके बिना परीक्षा केंद्र पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीआरपीएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 (crpf constable admit card 2026) में उल्लिखित विवरणों की जांच आवश्य करें।
सामान्यत: सीआरपीएफ कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2026 (crpf constable answer key 2026) जारी होने के साथ ही सीआरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2026 (crpf constable Result 2026) जारी किया जाता है। उम्मीदवार लॉगइन विवरण दर्ज करके अपना रिजल्ट भी देख सकते हैं। सीआरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ प्रारुप में जारी किया जाता है।
सीआरपीएफ कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2026 (crpf constable selection process 2026 in Hindi) में उम्मीदवारों को विभिन्न चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। उम्मीदवारों को पीएसटी/पीईटी, सीबीटी, ट्रे़ड टेस्ट. डीवी/मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा।

