Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 (MP High court Assistant Grade 3 Vacancy )- परीक्षा तिथि (जारी)
    • लेख
    • एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 (MP High court Assistant Grade 3 Vacancy )- परीक्षा तिथि (जारी)

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 (MP High court Assistant Grade 3 Vacancy )- परीक्षा तिथि (जारी)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 10 Oct 2026, 01:04 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 (MP High court Assistant Grade 3 Vacancy 2026) - मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा असिस्टेंट ग्रेड 3 प्रारंभिक परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 23 और 25 नवंबर को आयोजित की जाएगी। प्राधिकरण द्वारा परीक्षा तिथि से लगभग 7 दिन पहले https://mphc.gov.in/ पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। बता दें कि असिस्टेंट ग्रेड 3 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई। वहीं प्राधिकरण द्वारा आवेदन सुधार करने की सुविधा 6-8 अक्टूबर तक दी गई थी। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा एमपी हाई कोर्ट आवेदन 2026 करने की अंतिम तिथि को 15 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया था।
    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 सिलेबस देखें
    एमपीएचसी ग्रेड 3 असिस्टेंट आवेदन डायरेक्ट लिंक (समाप्त)
    1791614515635

    This Story also Contains

    1. एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 अवलोकन
    2. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ग्रेड 3 वैकेंसी डेट 2026 (MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy Date 2026)
    3. एमपी हाई कोर्ट सहायक ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 - पात्रता
    4. एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 आवेदन शुल्क (MP High Court Assistant Grade 3 Application Fee)
    5. एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
    6. एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 एग्जाम पैटर्न 2026 (MP High Court Assistant Grade 3 Exam Pattern 2026)
    7. एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 (MP High Court Assistant Grade 3 Admit Card 2026)
    8. एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 आंसर की 2026 (MP High Court Assistant Grade 3 Answer Key 2026)
    9. एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 - संपर्क विवरण
    10. एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 रिजल्ट
    11. एमपी एचसी असिस्टेंट ग्रेड 3 चयन प्रक्रिया 2026 (MPHC Assistant Grade 3 Selection Process 2026)
    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 (MP High court Assistant Grade 3 Vacancy )- परीक्षा तिथि (जारी)
    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026


    एमपी हाई कोर्ट वैकेंसी डेट-

    1789530905429

    प्राधिकरण द्वारा असिस्टेंट ग्रेड 3 के कुल 1174 पदों पर एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 नॉटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट https://mphc.gov.in/ पर जारी की गई थी। एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 नोटिफिकेशन (mp high court assistant grade 3 vacancy 2026 notification) के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से जारी थी। एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 (mp high court recruitment 2026) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर (शाम 5 बजे तक) थी। वहीं आवेदन सुधार करने की तिथि 19 से 21 सितंबर तय की गई थी। अब नई तिथि जारी की गई। एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 सिलेबस देखें
    एमपीएचसी ग्रेड 3 असिस्टेंट आवेदन डायरेक्ट लिंक

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 रिक्रूटमेंट 2026 (mp high court recruitment 2026) के बारे में विस्तृत जानकारी जैसे पात्रता, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    लोगों ने ये भी पढ़ा

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 अवलोकन

    उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल की सहायता से mp high court assistant grade 3 vacancy 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस सारणी में आधिकारिक वेबसाइट से लेकर कुल पदों की संख्या, योग्यता इत्यादि की जानकारी दी गई है।

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 अवलोकन

    बिंदु

    विवरण

    भर्ती बोर्ड

    मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (MP High court)

    परीक्षा का नाम

    एमपी हाईकोर्ड सहायक ग्रेड 3 भर्ती

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://mphc.gov.in/

    कुल पद

    1174

    शैक्षणिक योग्यता

    ग्रेजुएट

    परीक्षा के चरण

    लिखित परीक्षा (100 अंक)
    हिंदी टाइपिंग टेस्ट (50 अंक)

    परीक्षा अवधि

    120 मिनट

    परीक्षा का प्रारुप

    वस्तुनिष्ठ

    मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ग्रेड 3 वैकेंसी डेट 2026 (MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy Date 2026)

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से (Mp high court assistant grade 3 vacancy date 2026 in hindi) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समय के साथ इस तालिका को अपडेट किया जाता रहेगा।

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती 2026- डेट

    विवरण

    तिथि एवं समय

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 ऑनलाइन आवेदन 2026

    17 अगस्त 2026, दोपहर 12:00 बजे से

    ऑनलाइन आवेदन (भुगतान सहित) करने की अंतिम तिथि

    30 सितंबर 2026, शाम 5:00 बजे तक
    (संशोधित)

    आवेदन में त्रुटि सुधारने की प्रारंभिक तिथि

    6 अक्टूबर 2026, दोपहर 12:00 बजे से

    आवेदन में त्रुटि सुधारने की अंतिम तिथि

    8 अक्टूबर 2026, शाम 5:00 बजे तक

    एडमिट कार्डपरीक्षा तिथि से 7 दिन पहले

    ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की तिथि

    23,25 नवंबर 2026

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 आंसर की 2026

    सूचित किया जाएगा

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 आंसर की 2026 पर आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    एमपी हाई कोर्ट सहायक ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 - पात्रता

    प्राधिकरण द्वारा एमपी हाई कोर्ट सहायक ग्रेड 3 पात्रता 2026 (mp high court assistant grade 3 eligibility 2026) तय की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 पात्रता निम्नलिखित है।

    • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

    • एमपी एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी (MAP-IT) या एमपी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य संस्थान से सीपीसीटी स्कोर कार्ड हो।

    • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक साल का डिप्लोमा कोर्स किया हो।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 आयु सीमा

    एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले आवेदक की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और महिला कैंडिडेट की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित कैटेगरी के तहत आने वाले उम्मीवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 आवेदन शुल्क (MP High Court Assistant Grade 3 Application Fee)

    प्राधिकरण द्वारा एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क तय किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान किए बिना आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा निर्धारित एमपी हाई कोर्ट ग्रेड 3 आवेदन शुल्क इस प्रकार है।

    1787122165641

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है के एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 के लिए आवेदन पत्र (mp high court assistant grade 3 application form 2026) भरने से पहले एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 नॉटिफिकेशन को ध्यानपूर्वर पढ़ना चाहिए। इसके बाद नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन पत्र भरें।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.mphc.gov.in/ पर जाएं।
    • इसके बाद Recruitment/result के बटन पर क्लिक करें।
    • अब Click on online application forms/admit cards पर क्लिक करें।

    1787636248175


    • अब एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 आवेदन फॉर्म लिंक 2026 होगा इस पर क्लिक करें।
    • आवेदन फॉर्म भरें और अंत में इसके प्रिंट आउट आवश्य लें।
    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 एग्जाम पैटर्न 2026 (MP High Court Assistant Grade 3 Exam Pattern 2026)

    प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 एग्जाम पैटर्न 2026 (mp high court grade 3 exam pattern 2026 in hindi) के अनुसार परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। सबसे पहले एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 लिखित परीक्षा होगी जिसमें 100 प्रश्न आएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। वहीं दूसरे चरण में हिंदी टाइपिंग टेस्ट होगा। ये 50 अंको का होगा। लिखित परीक्षा की अवधि 120 मिनट हैं वहीं स्किट टेस्ट की अवधि 10 मिनट है।

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 (MP High Court Assistant Grade 3 Admit Card 2026)

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 प्रवेश पत्र मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए आवेदन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा से कम से कम 7 दिन पहले प्रवेश पत्र उपलब्ध होगा। प्रवेश पत्र के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा अभ्यर्थिता रद्द हो सकती है। हर चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 आंसर की 2026 (MP High Court Assistant Grade 3 Answer Key 2026)

    प्राधिकरण द्वारा एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 आंसर की 2026 का प्रकाशन आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा। आंसर की दो चरणों में जारी की जाएगी। सबसे पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है। किसी उम्मीदवार को यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो तो वे 7 दिनों के भीतर अपनी आपत्ती दर्ज करा सकते हैं। अंत में फाइनल आंसर की जारी की जाती है।

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 - संपर्क विवरण

    उम्मीदवारों को एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 वैकेंसी 2026 से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विज्ञापन को सावधानीपूर्वक पढ़ लें और यदि आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने में कोई समस्या आती है, तो सेवा प्रदाता के Help Desk दूरभाष नम्बर (919513632554) पर सम्पर्क कर सकते हैं।

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 रिजल्ट

    प्राधिकरण द्वारा एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। हर चरण के लिए अलग से रिजल्ट जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती 2026 का रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

    एमपी एचसी असिस्टेंट ग्रेड 3 चयन प्रक्रिया 2026 (MPHC Assistant Grade 3 Selection Process 2026)

    एमपी एचसी असिस्टेंट ग्रेड 3 चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (100 अंक) और स्किल टेस्ट (हिंदी टाइपिंग) (50 अंक) चरण को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एमपी असिस्टेंट ग्रेड 3 नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 परीक्षा के कितने चरण हैं?
    A:

    एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 परीक्षा के दो चरण हैं पहले लिखित और दूसरा हिंदी टाइपिंग कौशल टेस्ट।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)