एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र 2026 (MP Police Constable Question Papers 2026 in hindi) - मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2026 की प्रत्येक पाली (Shift) का प्रश्नपत्र जारी किया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र 2026 आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा। जैसे ही एमपीईएसबी द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र 2026 जारी किया जाएगा, इस लेख में सभी पालियों के प्रश्नपत्र डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र 2025 आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख में उपलब्ध है।
This Story also Contains
एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री है। इन प्रश्नपत्रों की सहायता से उम्मीदवार परीक्षा के प्रश्नों के प्रकार, कठिनाई स्तर, पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण विषयों तथा परीक्षा पैटर्न को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। साथ ही, प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास करने से समय प्रबंधन में सुधार होता है और वास्तविक परीक्षा के लिए आत्मविश्वास भी बढ़ता है। एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई। प्रश्न पत्र के साथ 16 दिसंबर को एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की जारी की गई। परीक्षार्थियों से मिले फीडबैक के अनुसार परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के कठिनाई स्तर की जानकारी भी इस पेज पर प्रदान की गई है। एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 25 जनवरी 2026 को जारी किया गया।
एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा? । सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026 देखें
इसके अलावा, इस लेख में अभ्यर्थियों की बेहतर तैयारी के लिए पिछले वर्षों के एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र (Previous Year Question Papers) भी उपलब्ध कराए गए हैं। उम्मीदवार इन प्रश्नपत्रों का अभ्यास करके अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं तथा आगामी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रभावी रणनीति बना सकते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ें। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र का पीडीएफ लिंक इस लेख में दिया गया है। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा प्रश्न पत्र 2026 लिंक, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र पीडीएफ से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़े।
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा आयोजक संस्था | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल |
पदों की संख्या | सूचित किया जाएगा |
शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए कक्षा 8वीं) |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
इवेंट्स | एमपी पुलिस कांस्टेबल डेट्स |
एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन | 22 सितंबर 2026 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन अंतिम तिथि | 6 अक्टूबर 2026 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन सुधार | 22 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 (MP Police Bharti Exam Date in hindi) | 19 नवंबर 2026 |
| एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्न पत्र 2026 | सूचित किया जाएगा |
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती सामान्य कांस्टेबल (जीडी) पदों के लिए है, जिसमें पुरुष और महिला उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 (MP police constable application 2026 in Hindi) के लिए राष्ट्रीयता, आयु और शैक्षिक योग्यता सहित पात्रता मानदंड पूरे होने चाहिए। कांस्टेबल (जीडी) पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अनारक्षित, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से दसवीं कक्षा या हाई स्कूल समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जबकि एसटी वर्ग के लिए अभ्यर्थी का आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन के लिए निर्धारित आयु 29 सितंबर 2025 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए (2025 की अधिसूचना के अनुसार)। सीधी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में कुछ छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता -
अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के मामले में कक्षा 8वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
कांस्टेबल रेडियो पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा + आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आयु -
अनारक्षित पुरुष और EWS उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 36 वर्ष है।
महिला उम्मीदवारों और आरक्षित श्रेणियों की ऊपरी सीमा 41 से 46 वर्ष है।
राष्ट्रीयता/निवास -
राष्ट्रीयता मानदंड के अनुसार उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
मध्य प्रदेश के गैर-निवासी ओपन/अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
शारीरिक मानक -
शारीरिक मानक, जैसे कि ऊंचाई और छाती का माप, पूरा होना चाहिए।
श्रेणी | ऊंचाई | सीना (छाती) |
पुरुष (सामान्य, ओबीसी, एससी) | 168 सेमी | सामान्य- 81 सेमी फुला कर -86सेमी |
पुरुष (एसटी) | 160 सेमी | सामान्य- 76 सेमी फुला कर-81 सेमी |
महिला (सभी वर्ग) | 155 सेमी | - |
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के बाद एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र 2026 पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। नीचे पिछले वर्षों के एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र पीडीएफ लिंक दिया गया है।
एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र 2025 पीडीएफ लिंक
एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र 2023 प्रश्नपत्र- सभी शिफ्ट का पीडीएफ संग्रह
एमपी पुलिस कांस्टेबल पेपर 1-सितंबर- 2023 को आयोजित – शिफ्ट 1
एमपी पुलिस कांस्टेबल पेपर 1-सितंबर- 2023 को आयोजित – शिफ्ट 2
एमपी पुलिस कांस्टेबल पेपर 1-सितंबर- 2023 को आयोजित – शिफ्ट 3
एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र 2020 प्रश्नपत्र- सभी शिफ्ट का पीडीएफ संग्रह
एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2026 (MP Police Constable Written Exam 2026 in hindi) में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 में सामान्य ज्ञान एवं तर्कशक्ति, बौद्धिक एवं मानसिक क्षमता तथा विज्ञान एवं अंकगणित जैसे विषय शामिल होते हैं। जबकि पेपर 2 उम्मीदवारों के कंप्यूटर ज्ञान आदि पर आधारित होता है। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 में इन्हीं विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2026 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए विस्तृत पाठ्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
विषय | विषयवार पाठ्यक्रम |
सामान्य ज्ञान |
|
रीजनिंग |
|
बौद्धिक और मानसिक क्षमता |
|
सामान्य विज्ञान |
|
कंप्यूटर ज्ञान |
|
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2026 (MP Police Constable Exam Pattern 2026 in hindi) भी एमपी पुलिस द्वारा निर्धारित किया गया है। एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है, अर्थात बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होती है। एमपी कांस्टेबल 2026 का परीक्षा पैटर्न उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रत्येक खंड के लिए आवंटित अंकों का अंदाजा लगाने में मदद करता है। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2026 की जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2026
पेपर | विषय | प्रश्न |
पेपर 1 | सामान्य ज्ञान और तर्क | 40 |
बौद्धिक क्षमता और मानसिक क्षमता | 30 | |
विज्ञान और सरल अंकगणित | 30 | |
पेपर 2 | कंप्यूटर नेटवर्किंग सॉफ्टवेयर विषय | 100 |
कुल | 200 | |
(2025 अधिसूचना के अनुसार है- 2026 अधिसूचना के बाद इसे अपडेट किया जाएगा।)
30 अक्टूबर को आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों और विषय विशेषज्ञों से मिले फीडबैक के अनुसार परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का कठिनाई स्तर आसान से कठिन रहा है।
रिजनिंग में रिलेशनशिप, कोडिंग, घड़ी, सीटिंग अरेंजमेंट, पजल, मानसिक अभिरुची, श्रेणी से जुडे़ प्रश्न आए हैं।
गणित- त्रिभुज, वृत, चक्रवर्ती ब्याज, अनुपात से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञान- धातु, अम्ल, सुत्र, रिएक्शन, लेंस जैसे प्रश्न पूछे जा रहे है।
जीके, जीएस- बांध, नदी, एमपी रेलवे, करंट अफेयर, समाराज्य, मुख्यमंत्री, बंदरगाह से जुड़े प्रश्न पूछे जा रहे हैं।
विषय | कुल प्रश्न | अंक | कठिनाई स्तर (2025) |
सामान्य ज्ञान एवं तर्कशक्ति | 40 | 40 | आसान से मध्यम |
बौद्धिक एवं मानसिक क्षमता | 30 | 30 | मध्यम |
विज्ञान एवं सरल अंकगणित | 30 | 30 | आसान |
कुल | 100 | 100 | कुल मिलाकर आसान से मध्यम |
Frequently Asked Questions (FAQs)
एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा।
एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र जारी होने के बाद एमपीईएसबी द्वारा आंसर की जारी की जाएगी।