Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी अग्निशमन एडमिट कार्ड 2026 (CG Fire Service Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, निर्देश
    • लेख
    • सीजी अग्निशमन एडमिट कार्ड 2026 (CG Fire Service Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, निर्देश

    सीजी अग्निशमन एडमिट कार्ड 2026 (CG Fire Service Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, निर्देश

    Rajan KumarUpdated on 24 Sep 2026, 12:15 PM IST

    सीजी अग्निशमन एडमिट कार्ड 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 के तहत द्वितीय स्तरीय लिखित भर्ती परीक्षा (NSSK26) के लिए एडमिट कार्ड 16 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार, सीजी अग्निशमन द्वितीय स्तरीय लिखित परीक्षा 22 नवंबर 2026 को निर्धारित है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा।
    लेटेस्ट अपडेट - सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 (CG fire services vacancy 2026) पहले फेज के तहत (NSF26) सीजी फायरमैन रिजल्ट 2026 (CG fireman result 2026) जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के साथ सीजी फायरमैन फाइनल आंसर की भी जारी की गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से सीजी फायरमैन स्कोर कार्ड 2026 और फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
    1788351323301

    This Story also Contains

    1. सीजी अग्निशमन एडमिट कार्ड 2026 : एक नजर
    2. सीजी अग्निशमन एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. सीजी अग्निशमन एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    4. सीजी अग्निशमन एडमिट कार्ड 2026: परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    सीजी अग्निशमन एडमिट कार्ड 2026 (CG Fire Service Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, निर्देश
    सीजी अग्निशमन एडमिट कार्ड 2026

    सीजी अग्निशमन NSSK26 के अंतर्गत स्टोर कीपर, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, मैकेनिक एवं वॉचरूम ऑपरेटर के कुल 157 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक चली। द्वितीय स्तरीय लिखित परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर 2026 को निर्धारित है। वहीं, सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 के प्रथम स्तर के तहत फायरमैन के 117 पदों के लिए लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित की जा चुकी है। फायरमैन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 जुलाई 2026 को जारी किया गया था।

    प्रथम स्तर की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मई से 5 जून 2026 तक चली थी। इस भर्ती प्रक्रिया में फायरमैन पदों (chhattisgarh fireman vacancy 2026) के लिए परीक्षा आयोजित होने के बाद अब अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार है। दोनों स्तरों की भर्ती से संबंधित एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि और अन्य अपडेट अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 एडमिट कार्ड लिंक, प्रक्रिया, निर्देश के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    सीजी अग्निशमन एडमिट कार्ड 2026 : एक नजर

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया और उससे संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को समय पर पूरा करें। भर्ती से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नीचे दी गई सारणी में दी गई है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती का नाम

    नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ भर्ती

    भर्ती बोर्ड

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल

    विभाग

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा तथा SDRF

    पद का नाम

    स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक), वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, फायरमैन, स्टोर कीपर, मैकेनिक, वाचरूम ऑपरेटर और वायरलेस ऑपरेटर

    कुल पद

    कुल पद- 295

    157 पद- वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, फायरमैन, स्टोर कीपर, मैकेनिक, वाचरूम ऑपरेटर और वायरलेस ऑपरेटर- (फेज 2)

    117 पद फायरमैन (फेज 1)

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    परीक्षा केंद्र

    रायपुर

    चयन प्रक्रिया

    शारीरिक दक्षता परीक्षा + लिखित परीक्षा

    आधिकारिक वेबसाइट

    vyapamcg.cgstate.gov.in

    आवेदन प्रक्रिया

    8 मई से 5 जून 2026 (फेज 1)

    11 अगस्त से 7 सितंबर 2026 (फेज 2)

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    13 जुलाई 2026 (फेज 1)

    16 नवंबर 2026 (फेज 2)

    लिखित परीक्षा तिथि

    19 जुलाई 2026 (फेज 1)

    22 नवंबर 2026 (फेज 2)

    ये भी पढ़ें: सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन भर्ती 2025 । सीजी टीईटी एडमिट कार्ड 2025-26

    सीजी अग्निशमन एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 के तहत द्वितीय स्तरीय लिखित भर्ती परीक्षा (NSSK26) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तिथि और समय की जांच कर लें।

    सीजी अग्निशमन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

    • सबसे पहले सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर एडमिट कार्ड/प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • उपलब्ध सूची में द्वितीय स्तरीय लिखित भर्ती परीक्षा (NSSK26) का एडमिट कार्ड लिंक चुनें।

    • लॉगिन विवरण में मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें।

    • सही विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट करें। स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें। परीक्षा केंद्र पर इसे साथ लेकर जाना आवश्यक होगा।

    Note: एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश, रिपोर्टिंग समय और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

    सीजी अग्निशमन एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी और परीक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लेनी चाहिए। एडमिट कार्ड में सामान्यतः निम्नलिखित विवरण दर्ज हो सकते हैं:

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण/आवेदन संख्या

    • अभ्यर्थी की जन्मतिथि

    • पिता/माता का नाम

    • अभ्यर्थी की फोटो

    • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर

    • परीक्षा का नाम

    • पद का नाम

    • परीक्षा की तिथि

    • परीक्षा का समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

    • परीक्षा केंद्र का कोड

    • रिपोर्टिंग टाइम

    • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

    • परीक्षा में मान्य पहचान-पत्र एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश

    महत्वपूर्ण लेख: छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती 2025 । छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    सीजी अग्निशमन एडमिट कार्ड 2026: परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र समेत निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या अनुचित साधन का प्रयोग करने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है। नीचे प्वाइट्स में निर्देशों को ध्यान से पढ़िए।

    परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश:

    • कृपया प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें । क्योंकि प्रत्येक परीक्षा के लिए CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) की प्रवेश पत्र की प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा हो जाएगी ।

    • परीक्षार्थी को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/ ड्रायविंग लायसेंस / पेन कार्ड / आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा । मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।

    • परीक्षार्थी, परीक्षा के दिन, परीक्षा प्रारंभ समय से कम से कम 2 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र में अनिवार्यतः उपस्थित रहे, जिससे परीक्षार्थी का सत्यापन एवं फ्रिस्किंग (Frisking) किया जा सके।

    • परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने का समय 10:00 बजे है, इसलिए 9:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।

    • हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाए। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा।

    • फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।

    • कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।

    • परीक्षा के प्रथम आधा घंटा एवं आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।

    • परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रिानिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्क, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।

    • चयन / प्रवेश के समय प्रवेश पत्र मांगा जाता है, अतः इसे सुरक्षित रखें ।

    • निर्देशों का पालन न करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जायेगा । परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी।

    • धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा तभी ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)