KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2025 (MP police constable application 2025 in Hindi) - मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा 30 अक्टूबर से शुरू हो गया है। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी। 30 अक्टूबर को एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दो पालियों में हुआ। एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 26 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि- देखें सूचना
This Story also Contains
जानकारी के लिए बता दें इससे पहले प्राधिकरण द्वारा कोर्ट द्वारा जारी आदेश के बाद 16 से 22 अक्टूबर 2025 तक एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन के लिए दोबारा मौका दिया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे।
एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 एडमिट कार्ड- देखें सूचना
वहीं उभयलिंगी अभ्यर्थियों के लिए प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 है। इससे पहले एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर थी जिसे विस्तारित कर 6 अक्टूबर 2025 कर दी गई थी।
आवेदन प्रक्रिया की नई तिथि- सूचना देखें:- 
पहले एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन सुधार की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर थी। एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 आवेदन पत्र 15 सितंबर 2025 को जारी हुआ था। आवेदन सुधार विंडो भी 15 सितंबर को ही सक्रिय कर दी गई थी। एक बार फिर से आवेदन विंडो को ओपन कर 22 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया गया था। वहीं उभयलिंगी अभ्यर्थियों के लिए सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 थी।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन 2025 से संबंधित अधिसूचना-

ये भी देखें -
एमपी पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 14 सितंबर 2025 को अधिसूचना जारी की गई थी।
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 । पुलिस एग्जाम लिस्ट
एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन शुल्क (MP police constable application fees in hindi) सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी जो मप्र के मूल निवासी हैं, उनके लिए शुल्क 250 रुपये है। पुलिस विभागीय उम्मीदवार के लिए परीक्षा शुल्क सामान्य श्रेणी का शुल्क ₹ 200 है, मध्य प्रदेश निवासी एससी / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹ 100 है। कियोस्क से आवेदन पर पोर्टल शुल्क ₹ 60 है, पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ता से ₹ 20 देय है। परीक्षार्थी का आधार पंजीकरण अनिवार्य है।
MP Police Constable Bharti 2024-25 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को पहले से ही कुछ दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। एमपी पुलिस कांस्टेबल के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची देखें -:
एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2025 से जुड़ी अहम तारीखों की जानकारी नीचे तालिका में दी गई है।
इवेंट्स | एमपी पुलिस कांस्टेबल डेट्स |
एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन | 15 सितंबर 2025 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन अंतिम तिथि |
|
एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन सुधार |
23 अक्टूबर 2025 (कोर्ट के आदेश पर) |
एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड | 26 अक्टूबर 2025 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 | 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक |
एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम | सूचित किया जाएगा |
एमपी पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन शुल्क (MP police constable application fee in Hindi) का भुगतान करना जरूरी है। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार MPESB Police Constable Bharti 2025 आवेदन शुल्क देख सकते हैं।
वर्ग | एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन शुल्क |
सामान्य | 500 रुपये |
एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (केवल मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए) | 250 रुपये |
कार्यरत विभागीय उम्मीदवार सामान्य श्रेणी | 200 रुपये |
कार्यरत विभागीय उम्मीदवार मध्य प्रदेश निवासी एससी / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | 100 रुपये |
नोट - कियोस्क से आवेदन पर पोर्टल शुल्क ₹ 60 है और सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगइन करने पर पोर्टल शुल्क 20 रुपये है।
2025 में होने वाली आगामी सरकारी परीक्षाओं की आवेदन तिथि देखें
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती सामान्य कांस्टेबल (जीडी) पदों के लिए है, जिसमें पुरुष और महिला उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन के लिए राष्ट्रीयता, आयु और शैक्षिक योग्यता सहित पात्रता मानदंड पूरे होने चाहिए। कांस्टेबल (जीडी) पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अनारक्षित, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से दसवीं कक्षा या हाई स्कूल समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जबकि एसटी वर्ग के लिए अभ्यर्थी का आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन के लिए निर्धारित आयु 29 सितंबर 2025 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। सीधी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में कुछ छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता -
अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के मामले में कक्षा 8वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
कांस्टेबल रेडियो पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा + आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आयु -
अनारक्षित पुरुष और EWS उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 36 वर्ष है।
महिला उम्मीदवारों और आरक्षित श्रेणियों की ऊपरी सीमा 41 से 46 वर्ष है।
राष्ट्रीयता/निवास -
राष्ट्रीयता मानदंड के अनुसार उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
मध्य प्रदेश के गैर-निवासी ओपन/अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
शारीरिक मानक -
शारीरिक मानक, जैसे कि ऊंचाई और छाती का माप, पूरा होना चाहिए।
श्रेणी | ऊंचाई | सीना (छाती) |
पुरुष (सामान्य, ओबीसी, एससी) | 168 सेमी | सामान्य- 81 सेमी फुला कर -86सेमी |
पुरुष (एसटी) | 160 सेमी | सामान्य- 76 सेमी फुला कर-81 सेमी |
महिला (सभी वर्ग) | 155 सेमी | -. |
यह भी देखें-
mp police constable vacancy 2025 apply online के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं
होमपेज पर दिए आवेदन पत्र लिंक पर क्लिक करें। यहां आवेदन के लिए लॉगइन का विकल्प मिलेगा। अगर रजिस्टर्ड नहीं हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन कर लॉगइन आईडी बनाएं
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन में सुधार (MP police constable application correction in hindi) के लिए आवेदन के पहले दिन से ही सुविधा दी गई है। मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने कांस्टेबल आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों को 23 अक्टूबर तक संपादित/सुधार कर सकते थे।
परीक्षा प्रादिकण द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड(MP police constable admit card in Hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार पुलिस कांस्टेबल ई-प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 एडमिट कार्ड (MP police constable 2025 admit card in Hindi) में मुख्य रूप से निम्नलिखित विवरण होते हैं -
एमपी पुलिस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 को होना है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक होगा। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली में एंट्री का समय दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक होगा। परीक्षा 2:30 से 4:30 बजे तक होगी।
अन्य उपयोगी लिंक
Frequently Asked Questions (FAQs)
एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025, ऑनलाइन आवेदन 22 अक्टूबर 2025 तक कर सकते हैं।
एमपी पुलिस कांस्टेबल (7500 पद) जैसी भर्तियां चल रही हैं।
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति, बौद्धिक और मानसिक क्षमता, और विज्ञान और सरल अंकगणित से सवाल पूछे जा सकते है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
NAAC A-Grade | UGC Autonomous