Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 (Rajasthan Police Recruitment 2025 in hindi): कांस्टेबल आंसर की, पदवार भर्ती शेड्यूल
    • लेख
    • राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 (Rajasthan Police Recruitment 2025 in hindi): कांस्टेबल आंसर की, पदवार भर्ती शेड्यूल

    राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 (Rajasthan Police Recruitment 2025 in hindi): कांस्टेबल आंसर की, पदवार भर्ती शेड्यूल

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 25 Feb 2026, 12:56 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 (Rajasthan Police Recruitment 2025 in hindi) : राजस्थान पुलिस द्वारा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम 17 दिसंबर को जारी कर दिया गया। हालांकि इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होगा। कांस्टेबल रिजल्ट को पीएसटी/पीईटी परीक्षा परिणाम के साथ जिलावार जारी किया जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा पहले 16 दिसंबर को चुरू जिला का परिणाम राजस्थान पुलिस की वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर अपलोड किया गया। इसके बाद 17 दिसंबर तक अन्य जिलों और बटालियन का शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का परिणाम जारी किया गया है।

    This Story also Contains

    1. राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम
    2. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सिटी इंटिमेशन और एडमिट कार्ड (Rajasthan police constable city intimation and Admit card in hindi)
    3. राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 - महत्वपूर्ण तिथियां (Rajasthan Police Recruitment 2025 - Important Dates in hindi)
    4. राजस्थान पुलिस 2025 भर्ती पात्रता मानदंड (Rajasthan Police 2025 Recruitment Eligibility Criteria in hindi)
    5. राजस्थान पुलिस 2025 भर्ती - परीक्षा पैटर्न (Rajasthan Police 2025 Recruitment - Exam Pattern in hindi)
    6. राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 सिलेबस (Rajasthan Police Recruitment 2025 Syllabus in hindi)
    7. राजस्थान पुलिस रिक्तियां 2025 (Rajasthan Police Vacancy 2025 in hindi)
    राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 (Rajasthan Police Recruitment 2025 in hindi): कांस्टेबल आंसर की, पदवार भर्ती शेड्यूल
    राजस्थान पुलिस भर्ती 2025

    निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान द्वारा राजस्थान होम गार्ड भर्ती की प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। चयन पूरी तरह शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) तथा विशेष योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती का शेड्यूल जारी, 16 मार्च से परीक्षा

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती के तहत 3842 पदों के लिए पीईटी और पीएसटी की शुरुआत अगले महीने से होगी। उम्मीदवार https://home.rajasthan.gov.in/ पर सूचना देख सकते हैं। भर्ती परीक्षा में चयन 45 अंकों के आधार पर होगा, जिसमें 25 अंक शारीरिक दक्षता और 20 अंक विशेष योग्यता के लिए तय हैं। परीक्षा 9 जिलों में आयोजित की जाएगी। निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक फिजिकल टेस्ट का आयोजन 16 मार्च 2026 से प्रारंभ किया जाएगा।

    राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम

    राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण शारीरिक दक्षता की परीक्षा (राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीएसटी) 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक हुई। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीएसटी में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होगा। इसके बाद फाइनल राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होगा। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम 18 नवंबर को जारी हुआ था।

    परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परिणाम पीडीएफ प्रारूप में देख सकते हैं। संभावना है कि फाइनल आंसर की और राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम एक ही दिन जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से कांस्टेबल जीडी, ड्राइवर, आरएसी और आईटी के 9983 पदों पर भर्ती की जाएगी।
    राजस्थान कांस्टेबल रिजल्ट 2025 | राजस्थान कांस्टेबल आंसर की 2025

    राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड (Rajasthan police constable admit card in hindi) 11 सितंबर को जारी किया गया था जिसे अभ्यर्थी police.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते थे। राजस्थान पुलिस 2025 भर्ती (Rajasthan Police Recruitment 2025 in hindi) के तहत कुछ महत्वपूर्ण पद कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर, खेल कोटे के माध्यम से एसआई की भर्ती, कांस्टेबल ड्राइवर आदि हैं।

    राजस्थान पुलिस भर्ती एक ऐसा संगठन है जो राजस्थान में पुलिस बल में कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल चालक व अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करता है। राजस्थान में कांस्टेबल बनने के इच्छुक उम्मीदवार 25 मई तक राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते थे। संगठन राजस्थान पुलिस बलों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कई गैर-तकनीकी पदों पर भी भर्ती करता है।

    पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 19 और 20 जुलाई को होनी थी, लेकिन बाद में प्राधिकरण द्वारा police.rajasthan.gov.in पर सूचना जारी करते हुए परीक्षा की संशोधित तिथि जारी की। सूचना के अनुसार, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (Rajasthan police constable recruitment exam in hindi) का आयोजन 13 और 14 सितंबर को दो पालियों में किया गया। शेड्यूल के अनुसार, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सिटी इंटिमेशन स्लिप 9 सितंबर को जारी हुई। उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र, जिले और परीक्षा पाली की जानकारी सिटी स्लिप के माध्यम से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई को विस्तारित करते हुए 25 मई 2025 कर दी गई थी। राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 (Rajasthan Police recruitment 2025 in hindi) की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in है। सभी महत्वपूर्ण अपडेट और अधिसूचनाएं आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।

    लेटेस्ट - राजस्थान पुलिस भर्ती प्राधिकरण ने 9 जुलाई को राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर (ए.पी./एमबीसी/ आईबी /आरएसी एवं दूरसंचार) के पद पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए मापदंड और अंक निर्धारण को लेकर नई सूचना जारी की है। नई सूचना के अनुसार, फिजिकल परीक्षा अब 100 अंकों की होगी जिसमें 50 % अंक लाने वाले उम्मीदवार चयन योग्य माने जाएंगे।

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सिटी इंटिमेशन और एडमिट कार्ड (Rajasthan police constable city intimation and Admit card in hindi)

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए परीक्षा का आयोजन 13 और 14 सितंबर को दो पालियों में किया गया। आधिकारिक एक्स एकाउंट पर राजस्थान पुलिस द्वारा परीक्षा से पहले साझा की गई जानकारी के अनुसार सिटी इंटिमेशन स्लिप में उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी उम्मीदवार 9 सितंबर से ही चेक कर सकते थे। सूचना दी गई थी कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा केंद्र, परीक्षा की पारी और जिले की जानकारी 9 सितंबर से ही उम्मीदवारों को उपलब्ध करा दी जाएगी। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल ई-प्रवेश पत्र अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदक डाउनलोड कर सकेंगे। कांस्टेबल बैंड के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा नहीं होने के कारण प्रवेश पत्र अपलोड नहीं किए गए हैं।

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 एडमिट कार्ड, सिटी इंटिमेशन की सूचना देखें-
    1757337462698

    इससे पहले राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र सुधार सुविधा 5 जून 2025 को बंद कर दी। कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए राजस्थान पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन पत्र में पहले 26 मई से 30 मई 2025 तक सुधार की सुविधा दी गई थी जिसे बाद में विस्तारित कर 4 जून तक कर दिया गया था। प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर 23 मई को सूचना जारी कर बताया गया था कि आवेदक अपने नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, पदनाम और आवेदन संख्या में बदलाव नहीं कर सकते हैं।

    राजस्थान पुलिस भर्ती (Rajasthan police recruitment in hindi) में एसआई और कांस्टेबल की भर्ती आंतरिक रूप से भी की जाती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रकिया की जानकारी ले सकते हैं। नीचे दिया गया लेख राजस्थान पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया के बारे में सभी बुनियादी जानकारी साझा करता है।

    राजस्थान पुलिस ने 12 मई 2025 को सूचना जारी करते हुए बताया कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत 11 जिलों के लिए कांस्टेबल, चालक आदि के लिए 383 पदों की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले भी राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए कुछ पदों की संख्या को संशोधित करते हुए 9600 कर दी गई थी। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के लिए पहले 8148 पदों पर बहाली की सूचना दी गई थी। अब करीब 9983 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आवेदन की तिथि 28 अप्रैल से 25 मई 2025 तक थी।

    1745926301024

    राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 - महत्वपूर्ण तिथियां (Rajasthan Police Recruitment 2025 - Important Dates in hindi)

    संचालन निकाय अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान पुलिस भर्ती की सभी महत्वपूर्ण तिथियां जारी करता है। राजस्थान पुलिस 2025 महत्वपूर्ण तिथियों (Rajasthan Police 2025 Important Dates in hindi) में अधिसूचना तिथि, आवेदन पत्र तिथि, प्रवेश पत्र तिथि, परीक्षा तिथि और परिणाम तिथि शामिल हैं। समय सीमा को पूरा न करना या राजस्थान पुलिस 2025 (Rajasthan Police 2025 in hindi) की किसी भी महत्वपूर्ण तिथि को न पढ़ना भविष्य में अयोग्यता या अवांछित परेशानियों का कारण बन सकता है।

    राजस्थान पुलिस रिक्रूटमेंट 2025 - मुख्य तारीखें (Rajasthan Police 2025 Recruitment - Important Dates)

    राजस्थान पुलिस पद का नाम

    राजस्थान पुलिस आवेदन तिथि

    आवेदन सुधार तिथि

    राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा तारीख

    राजस्थान पुलिस परीक्षा परिणाम

    कांस्टेबल

    28 अप्रैल से 17 मई 2025
    28 अप्रैल से 25 मई 2025

    18-20 मई 2025

    26-30 मई 2025
    26 मई से 4 जून 2025

    13-14 सितंबर 2025
    8 से 15 दिसंबर (पीईटी/पीएसटी)

    18 नवंबर 2025 (लिखित परीक्षा परिणाम)
    16 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 (पीईटी/पीएसटी और अंतिम अंतिम परिणाम)

    सब-इंस्पेक्टर

    सूचित किया जाएगा


    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    खेल कोटा से सब-इंस्पेक्टर भर्ती

    सूचित किया जाएगा


    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    कांस्टेबल ड्राइवर

    सूचित किया जाएगा


    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान पुलिस 2025 भर्ती पात्रता मानदंड (Rajasthan Police 2025 Recruitment Eligibility Criteria in hindi)

    भर्ती बोर्ड पद की आधिकारिक अधिसूचना में राजस्थान पुलिस पात्रता मानदंड (Rajasthan Police Recruitment Eligibility in hindi) जारी करता है। राजस्थान पुलिस 2025 पात्रता मानदंड में आयु सीमा, राष्ट्रीयता, शैक्षिक योग्यता, प्रमाणपत्र (यदि कोई हो) आदि शामिल हैं। उम्मीदवारों के लिए सभी आवश्यक राजस्थान पुलिस पात्रता मानदंड 2025 (Rajasthan Police Eligibility Criteria 2025 in hindi) को पूरा करना अनिवार्य है। पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करने पर चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में अयोग्यता हो सकती है।

    राजस्थान पुलिस 2025 भर्ती - पात्रता मानदंड (Rajasthan Police 2025 Recruitment - Eligibility Criteria)

    राजस्थान पुलिस पद का नाम

    राजस्थान पुलिस पात्रता मानदंड

    कांस्टेबल

    आयु: 18 से 25 वर्ष

    योग्यता : अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए

    सब-इंस्पेक्टर

    सूचित किया जाएगा

    खेल कोटा सब-इंस्पेक्टर

    सूचित किया जाएगा

    Constable driver

    सूचित किया जाएगा

    ये भी देखें -

    राजस्थान पुलिस 2025 भर्ती - परीक्षा पैटर्न (Rajasthan Police 2025 Recruitment - Exam Pattern in hindi)

    उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले राजस्थान पुलिस परीक्षा पैटर्न (Rajasthan Police exam pattern in hindi) की जांच करनी चाहिए। राजस्थान पुलिस 2025 परीक्षा पैटर्न एसआई (Rajasthan Police exam pattern SI in hindi) और कांस्टेबल परीक्षाओं के लिए लगभग समान है। राजस्थान पुलिस परीक्षा पैटर्न आधिकारिक अधिसूचना में जारी किया जाएगा। नीचे दी गई तालिका निम्नलिखित पदों के परीक्षा पैटर्न को दर्शाती है -

    राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा पैटर्न 2025 (Rajasthan Police 2025 Recruitment Exam Pattern in hindi)

    राजस्थान पुलिस पद का नाम

    राजस्थान पुलिस परीक्षा पैटर्न

    कांस्टेबल

    सीबीटी मोड Online - 150 अंक

    पीईटी/पीएसटी - क्वालीफाइंग प्रकृति

    डिप्लोमा या डिग्री या एनसीसी सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों के लिए 20 अंक विशेष रूप से आवंटित किए जाएंगे।

    सब-इंस्पेक्टर

    सूचित किया जाएगा

    खेल कोटा सब-इंस्पेक्टर

    सूचित किया जाएगा

    कांस्टेबल ड्राइवर

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 सिलेबस (Rajasthan Police Recruitment 2025 Syllabus in hindi)

    राजस्थान पुलिस सिलेबस 2025 (Rajasthan police syllabus 2025 in hindi) विशेष पद की आधिकारिक अधिसूचना में दिया जाएगा। कभी-कभी, राजस्थान पुलिस पाठ्यक्रम (Rajasthan police syllabus in hindi) होम पेज पर एक अलग अनुभाग में भी मौजूद हो सकता है। उम्मीदवार राजस्थान पुलिस सिलेबस 2025 की जांच कर सकते हैं ताकि उन्हें पता चल सके कि किन महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना है और वे पूरे सिलेबस को कवर करने के लिए एक अध्ययन योजना कैसे तैयार कर सकते हैं।.

    राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 - वेतन (Rajasthan Police Recruitment 2025 - Salary in hindi)

    उम्मीदवार पद विशेष की आधिकारिक अधिसूचना में राजस्थान पुलिस वेतन (Rajasthan police salary) की जांच कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस 2025 वेतन पद और उम्मीदवार के अनुभव के आधार पर भिन्न होता है। राजस्थान पुलिस भर्ती वेतन के साथ-साथ कर्मचारियों को कुछ भत्ते और लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

    राजस्थान पुलिस सैलरी रेंज (Rajasthan Police Salary Range)

    राजस्थान पुलिस पद

    सैलरी

    कांस्टेबल

    14,600 रपये

    सब-इंस्पेक्टर

    अधिसूचना में सूचित किया जाएगा

    खेल कोटा सब-इंस्पेक्टर

    अधिसूचना में सूचित किया जाएगा

    कांस्टेबल ड्राइवर

    अधिसूचना में सूचित किया जाएगा

    अन्य राज्यों की पुलिस भर्ती परीक्षा -

    राजस्थान पुलिस रिक्तियां 2025 (Rajasthan Police Vacancy 2025 in hindi)

    राजस्थान पुलिस 2025 रिक्तियां वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना में जारी की जाएंगी। उम्मीदवार परीक्षाओं के लिए आवेदन करने से पहले राजस्थान पुलिस रिक्तियों (Rajasthan Police Vacancy in hindi) की जांच कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस रिक्तियां 2025 (Rajasthan Police Vacancy 2025 in hindi) श्रेणीवार और पदवार जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों के लिए पद पाने के लिए परीक्षा के सभी चरणों को पास करना महत्वपूर्ण है। नीचे दी गई तालिका निम्नलिखित पदों की रिक्तियों को दर्शाती है -

    राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 - पदों की संख्या

    राजस्थान पुलिस पद

    रिक्तियों की संख्या

    कांस्टेबल

    9983

    सब-इंस्पेक्टर/दारोगा

    सूचित किया जाएगा

    खेल कोटा सब-इंस्पेक्टर

    सूचित किया जाएगा

    कांस्टेबल ड्राइवर

    सूचित किया जाएगा

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान में 2025 में पुलिस के लिए आयु सीमा क्या है?
    A:

    राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच है।

    Q: क्या राजस्थान में कांस्टेबल के लिए CET अनिवार्य है?
    A:

    हां, राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए CET प्रमाणपत्र अनिवार्य है।

    Q: राजस्थान में 2025 में पुलिस कांस्टेबल का वेतन कितना है?
    A:

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का शुरुआती वेतन 14,600 रुपये होता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    RRB Group D Others

    31 Jan'26 - 11 Mar'26 (Online)