Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 (CG fire services vacancy 2026) - फेज 2 आवेदन (जारी), पात्रता, फेज 1 रिजल्ट (जल्द)
    • लेख
    • सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 (CG fire services vacancy 2026) - फेज 2 आवेदन (जारी), पात्रता, फेज 1 रिजल्ट (जल्द)

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 (CG fire services vacancy 2026) - फेज 2 आवेदन (जारी), पात्रता, फेज 1 रिजल्ट (जल्द)

    Rajan KumarUpdated on 12 Aug 2026, 09:36 AM IST

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 (CG fire services vacancy 2026) - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 के तहत द्वितीय स्तरीय लिखित भर्ती परीक्षा (NSSK26) के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। सूचना के अनुसार, NSSK26 के तहत स्टोर कीपर, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, मैकेनिक एवं वॉचरूम ऑपरेटर पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगी गई है। सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 एनएसएसके26 पदों के लिए आवेदन पत्र 11 अगस्त से जारी है, जो 7 सितंबर 2026 तक भरा जाएगा। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि तक सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 22 नवंबर 2026 और एडमिट कार्ड 16 नवंबर 2026 को जारी की जाएगी। पहले फेज में सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 के तहत फायरमैन के 117 पदों पर भर्ती निकाली गई थी।
    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 NSSK26 आवेदन लिंक
    1786448765100

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 (CG fire services vacancy 2026) - फेज 2 आवेदन (जारी), पात्रता, फेज 1 रिजल्ट (जल्द)
    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026

    सीजी व्यापम द्वारा सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 (CG fire services vacancy 2026) पहले पेज के तहत (NSF26) सीजी फायरमैन रिजल्ट 2026 जल्द जारी की जाएगी। रिजल्ट के साथ सीजी फायरमैन फाइनल आंसर की भी प्राकाशित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से सीजी अग्निशमन रिजल्ट 2026 और फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। व्यापम द्वारा 31 जुलाई को सीजी अग्निशमन लिखित परीक्षा की आंसर की जारी कर 5 अगस्त 2026 तक इस पर आपत्ति मांगी गई थी। सीजी अग्निशमन परीक्षा आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से सीजी अग्निशमन आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी 50 रुपये प्रति प्रश्न के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते थे।
    सीजी अग्निशमन परीक्षा आंसर की पीडीएफ लिंकसीजी अग्निशमन परीक्षा आंसर की आपत्ति लिंक
    1785499280481

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 (CG fire services vacancy 2026) के तहत फायरमैन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दरअसल, छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने वर्ष 2025 में स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक), वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, फायरमेन, स्टोर कीपर, मैकेनिक, वाचरूम ऑपरेटर और वायरलेस ऑपरेटर सहित कुल 295 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। इसी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत फायरमैन के 117 रिक्त पदों पर भर्ती की गई, जिसका रिजल्ट जल्द जारी की जाएगी। अब स्टेशन ऑफिसर पद को अन्य पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

    CG fire services vacancy 2026 के तहत फायरमैन पद के लिए लिखित परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 13 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी किया गया था। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके सीजी अग्निशमन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते थे। सीजी फायरमैन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 8 मई से 5 जून 2026 थी।
    सीजी अग्निशमन भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 (CG fire services vacancy 2026) के तहत पात्र अभ्यर्थियों से 8 मई से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि तक सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 के तहत सीजी फायरमैन भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे।

    1778331748748

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 अधिसूचना (CG fire services vacancy notification 2026) के साथ परीक्षा तिथि की भी घोषणा कर दी गई थी। सीजी फायरमैन भर्ती 2026 लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 को रायपुर केंद्र में आयोजित की गई। CG fireman vacancy 2026 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 13 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे, जिस ससमय पूरा कर लिया गया है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना पीडीएफ 2026 आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस पेज पर उपलब्ध है।
    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड लिंक

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के अंतर्गत सीजी फायरमेन के 117 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। यह भर्ती विशेष रूप से फायरमैन पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसके लिए पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    सीजी फायरमैन 2026 एडमिट कार्ड जारी (cg fireman admit card 2026 released)

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 (CG fire services vacancy 2026) के लिए एडमिट कार्ड (cg fireman admit card 2026) परीक्षा में प्रवेश का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। अधिसूचना के अनुसार, सीजी अग्निशमन भर्ती परीक्षा के लिए फायरमैन पद के लिए एडमिट कार्ड 13 जुलाई 2026 जारी किया गया। इसे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड किया जा सकेगा। cg fireman admit card 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, समय और निर्देश शामिल होंगे। फायरमैन सहित सभी पदों के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए इसे सुरक्षित रखना जरूरी है।

    ये भी पढ़ें: सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन भर्ती 2025सीजी टीईटी एडमिट कार्ड 2025-26

    सीजी अग्निशमन फायरमैन भर्ती 2026- अवलोकन

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा सीजी अग्निशमन फायरमैन भर्ती 2026 (CG fire services vacancy 2026) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा तथा राज्य आपदा मोचन बल के अंतर्गत फायरमैन पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। अब भर्ती प्रक्रिया के तहत फायरमेन के 117 पदों को भरा जाएगा। नीचे भर्ती से जुड़ा संक्षिप्त अवलोकन दिया गया है।

    सीजी अग्निशमन फायरमैन भर्ती 2026: अवलोकन

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती का नाम

    सीजी अग्निशमन फायरमैन भर्ती 2026 , सीजी फायरमैन भर्ती 2026

    भर्ती बोर्ड

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल

    विभाग

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा तथा SDRF

    पद का नाम

    फायरमैन

    कुल पद

    कुल पद- 295 (स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक), वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, फायरमैन, स्टोर कीपर, मैकेनिक, वाचरूम ऑपरेटर और वायरलेस ऑपरेटर)

    157 पद- वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, फायरमैन, स्टोर कीपर, मैकेनिक, वाचरूम ऑपरेटर और वायरलेस ऑपरेटर- (फेज 2)

    117 पद फायरमैन (फेज 1)

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    परीक्षा केंद्र

    रायपुर

    चयन प्रक्रिया157

    शारीरिक दक्षता परीक्षा + लिखित परीक्षा

    आधिकारिक वेबसाइट

    vyapamcg.cgstate.gov.in

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित CG fire services vacancy 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि सहित महत्वपूर्ण कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। फायरमेन पदों पर भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है, ताकि वे किसी भी महत्वपूर्ण चरण से न चूकें। नीचे भर्ती से संबंधित प्रमुख तिथियां सारणी में दी गई हैं।

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    महत्वपूर्ण गतिविधि

    तिथि

    ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि

    8 मई 2026 (फेज 1)

    11 अगस्त 2026 (फेज 2)

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    5 जून 2026 (फेज 1)

    7 सितंबर 2026 (फेज 2)

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    13 जुलाई 2026 (फेज 1)

    16 नवंबर 2026 (फेज 2)

    लिखित परीक्षा तिथि

    19 जुलाई 2026 (फेज 1)

    22 नवंबर 2026 (फेज 2)

    परीक्षा का समय

    पूर्वान्ह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक

    परीक्षा केंद्र

    रायपुर

    परीक्षा आंसर की तिथि31 जुलाई 2026
    परीक्षा आंसर की आपत्ति तिथि5 अगस्त 2026

    महत्वपूर्ण लेख: छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती 2025 छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026- रिक्तियां

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के तहत विभिन्न पदों पर कुल 295 रिक्तियां निकाली गई थीं। इनमें स्टेशन ऑफिसर, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, फायरमेन, स्टोर कीपर, मैकेनिक, वाचरूम ऑपरेटर और वायरलेस ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं। वर्तमान में भर्ती प्रक्रिया विशेष रूप से फायरमेन पदों पर केंद्रित है, जिनके लिए सबसे अधिक 117 पद निर्धारित किए गए हैं। फायरमेन पदों पर सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग सहित विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण भी लागू किया गया है। उम्मीदवार केवल किसी एक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। नीचे पदवार रिक्तियों का विवरण सारणी में दिया गया है।

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026: पदवार रिक्तियां

    पद का नाम

    कुल पद

    स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक)

    21

    वाहन चालक

    14

    वाहन चालक कम ऑपरेटर

    86

    फायरमेन

    117

    स्टोर कीपर

    32

    मैकेनिक

    2

    वाचरूम ऑपरेटर

    19

    वायरलेस ऑपरेटर (संविदा)

    4

    कुल पद

    295

    फायरमेन पदों का वर्गवार विवरण

    वर्ग

    पद संख्या

    अनारक्षित

    49

    अनुसूचित जाति

    14

    अनुसूचित जनजाति

    38

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    16

    कुल पद

    117

    फायरमेन पदों में आरक्षित पद

    श्रेणी

    पद संख्या

    महिलाओं के लिए आरक्षित

    33

    भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित

    9

    नगर सैनिकों के लिए आरक्षित

    28

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026- पात्रता मानदंड

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 (CG fire services vacancy 2026) में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक, शैक्षणिक और आयु संबंधी पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा। यह भर्ती मुख्य रूप से फायरमेन पदों के लिए आयोजित की जा रही है, लेकिन भर्ती अधिसूचना में स्टेशन ऑफिसर, वाहन चालक, स्टोर कीपर, मैकेनिक और अन्य पदों की योग्यता भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सभी पात्रता मानदंड ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए।

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026- शारीरिक पात्रता

    फायरमेन और अन्य अग्निशमन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है। विभाग द्वारा पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग शारीरिक मानक निर्धारित किए गए हैं। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और महिला उम्मीदवारों के लिए 153 सेमी तय की गई है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीने की माप भी अनिवार्य रखी गई है। इसके अलावा उम्मीदवार को दृष्टि दोष, रंग पहचान की समस्या, सुनने में परेशानी या किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित नहीं होना चाहिए। फायरमेन पदों में शारीरिक क्षमता बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, इसलिए मेडिकल फिटनेस चयन प्रक्रिया का अहम हिस्सा होगी।

    शारीरिक मानदंड सारणी

    मापदंड

    पुरुष

    महिला

    न्यूनतम ऊंचाई

    168 सेमी

    153 सेमी

    सीना (सामान्य)

    81 सेमी

    लागू नहीं

    सीना फुलाने पर

    86 सेमी

    लागू नहीं

    अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थी

    76-81 सेमी

    लागू नहीं

    दृष्टि क्षमता

    एक आंख 6/9 एवं दूसरी 6/12 से कम नहीं

    समान

    अन्य शर्तें

    रंग पहचान सही, सुनने की क्षमता सामान्य, कोई गंभीर बीमारी नहीं

    समान

    लेख पढ़ें: छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती 2025छत्तीसगढ़ जॉब्स 2026

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026- शैक्षणिक योग्यता

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 (CG fire services vacancy 2026) में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। फायरमेन पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं वाहन चालक और वाहन चालक कम ऑपरेटर पदों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस एवं तकनीकी योग्यता मांगी गई है। स्टेशन ऑफिसर पद के लिए अग्निशमन विषय में बीएससी या बीई डिग्री आवश्यक होगी। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय यह सुनिश्चित करना होगा कि वे संबंधित पद की सभी शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताओं को पूरा करते हों।

    शैक्षणिक योग्यता सारणी

    पद का नाम

    शैक्षणिक योग्यता

    स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक)

    अग्निशमन में बीएससी/बीई या समकक्ष डिग्री

    वाहन चालक

    12वीं पास + भारी मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस

    वाहन चालक कम ऑपरेटर

    12वीं पास

    फायरमेन

    12वीं पास

    स्टोर कीपर

    12वीं पास + डीजल मैकेनिक ट्रेड में डिप्लोमा

    मैकेनिक

    संबंधित तकनीकी योग्यता

    वाचरूम ऑपरेटर

    12वीं पास + प्रशिक्षित नगर सैनिक

    वायरलेस ऑपरेटर (संविदा)

    12वीं पास + प्रशिक्षित वायरलेस ऑपरेटर नगर सैनिक

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026- आयु सीमा

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। हालांकि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, भूतपूर्व सैनिक, नगर सैनिक और शासकीय कर्मचारियों को नियमानुसार अतिरिक्त आयु छूट का लाभ मिलेगा। फायरमेन भर्ती में आयु सीमा का पालन अनिवार्य होगा और आरक्षित वर्गों को निर्धारित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे।

    आयु सीमा सारणी

    श्रेणी

    आयु सीमा / छूट

    न्यूनतम आयु

    18 वर्ष

    अधिकतम आयु

    28 वर्ष

    सभी अभ्यर्थियों को सामान्य छूट

    5 वर्ष

    SC/ST/OBC

    अतिरिक्त 5 वर्ष छूट

    महिला अभ्यर्थी (छत्तीसगढ़ निवासी)

    10 वर्ष तक छूट

    शासकीय कर्मचारी

    अधिकतम 38 वर्ष तक

    भूतपूर्व सैनिक

    सेवा अवधि अनुसार छूट

    नगर सैनिक

    अधिकतम 8 वर्ष तक छूट

    विधवा / तलाकशुदा महिला

    अधिकतम 35 वर्ष तक छूट

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 के तहत फायरमैन सहित विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा निर्धारित शुल्क श्रेणीवार तय किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के बाद आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा। शुल्क उसी बैंक खाते में रिफंड किया जाएगा, जिससे उम्मीदवार ने भुगतान किया होगा। इसलिए आवेदन करते समय सही बैंक विवरण दर्ज करना जरूरी होगा।

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    सामान्य वर्ग (General)

    ₹350

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    ₹250

    अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग

    ₹200

    लोगों ने इसे भी पढ़ा: एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदनएमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 के तहत फायरमैन सहित विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा या व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। फायरमैन पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को विशेष रूप से शारीरिक योग्यता और दस्तावेजों की जानकारी सही भरनी होगी, क्योंकि आगे की चयन प्रक्रिया में इन्हीं विवरणों का सत्यापन किया जाएगा।

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया

    • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

    • आवेदन के लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करना अनिवार्य होगा।

    • उम्मीदवार को लॉगिन के लिए अपना पासवर्ड बनाना होगा।

    • Basic Information” सेक्शन में नाम, पिता का नाम, माता का नाम और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरें।

    • नाम अंग्रेजी के कैपिटल लेटर में दर्ज करें।

    • जन्मतिथि 10वीं की अंकसूची के अनुसार भरें।

    • अपनी श्रेणी (General/OBC/SC/ST) का चयन करें।

    • छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी होने पर “Yes” विकल्प चुनें।

    • संबंधित जिला (District Domicile) का चयन करें।

    • दिव्यांग अभ्यर्थी “Person with Disabilities” विकल्प में सही जानकारी भरें।

    • निर्धारित साइज (50 KB से 100 KB) में पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।

    • निर्धारित साइज में हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

    • राष्ट्रीयता और वैवाहिक स्थिति संबंधी जानकारी भरें।

    • वर्तमान और स्थायी पता सही तरीके से दर्ज करें।

    • आवेदन पत्र भरने के बाद सभी जानकारी को एक बार ध्यान से जांच लें।

    • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा तथा राज्य आपदा मोचन बल द्वारा आयोजित सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 (CG fire services vacancy 2026) में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती में फायरमैन पद सबसे प्रमुख है, जिसके लिए अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर चयनित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया का उद्देश्य ऐसे उम्मीदवारों का चयन करना है जो शारीरिक रूप से फिट होने के साथ-साथ तार्किक क्षमता और सामान्य ज्ञान में भी सक्षम हों। फायरमैन सहित वाहन चालक, स्टोरकीपर, मैकेनिक और अन्य पदों के लिए अलग-अलग चरण निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, तभी वे अगले चरण के लिए पात्र माने जाएंगे।

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया

    चरण

    विवरण

    आवेदन पत्रों की जांच

    सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। केवल पात्र उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

    शारीरिक माप परीक्षण (PMT)

    अभ्यर्थियों की ऊंचाई, सीना (पुरुष), दृष्टि और अन्य शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी।

    शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

    फायरमैन सहित अधिकांश पदों के लिए यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक और बीम बार जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।

    फायरमैन PET परीक्षा

    फायरमैन पद के उम्मीदवारों को 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक और बीम बार परीक्षा देनी होगी। सामान्य वर्ग को न्यूनतम 50 अंक और आरक्षित वर्ग को 40 अंक लाना अनिवार्य होगा।

    लिखित परीक्षा

    लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और विश्लेषणात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

    ट्रेड टेस्ट

    वाहन चालक एवं वाहन चालक कम ऑपरेटर पदों के लिए अतिरिक्त ट्रेड टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

    बोनस अंक

    पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम 10 बोनस अंक दिए जाएंगे।

    मेरिट सूची

    PET, लिखित परीक्षा और बोनस अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

    अंतिम चयन

    चयन सूची का अनुमोदन अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मुख्यालय द्वारा किया जाएगा।

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 में फायरमैन सहित विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा दोनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। लिखित परीक्षा उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और बुनियादी विज्ञान की समझ का मूल्यांकन करती है। वहीं शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों की फिटनेस और कार्यक्षमता को परखा जाता है, जो विशेष रूप से फायरमैन पद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रखा गया है। इसलिए उम्मीदवारों को सटीक तैयारी और समय प्रबंधन के साथ परीक्षा पैटर्न को समझकर तैयारी करनी चाहिए।

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न

    चरण

    विवरण

    परीक्षा का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ (MCQ आधारित)

    लिखित परीक्षा

    सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, सामान्य विज्ञान

    कुल प्रश्न

    100 प्रश्न (संभावित)

    कुल अंक

    100 अंक

    समय अवधि

    2 घंटे

    नेगेटिव मार्किंग

    लागू नहीं है।

    शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

    100 अंक (फायरमैन सहित सभी पदों के लिए)

    PET में शामिल गतिविधियाँ

    100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, बीम बार

    न्यूनतम योग्यता (PET)

    सामान्य वर्ग: 50 अंक, आरक्षित वर्ग: 40 अंक

    ट्रेड टेस्ट

    वाहन चालक और तकनीकी पदों के लिए अनिवार्य

    अंतिम चयन

    PET + लिखित परीक्षा + बोनस अंक के आधार पर मेरिट सूची

    प्रश्न के अनुसार, परीक्षा पैटर्न

    भाग

    विषय

    प्रश्न

    अंक

    भाग 1

    सामान्य ज्ञान

    35 प्रश्न

    35 अंक

    भाग 2

    बुद्धि क्षमता एवं विश्लेषण क्षमता

    25 प्रश्न

    25 अंक

    भाग 3

    अंक गणित

    15 प्रश्न

    15 अंक

    भाग 4

    अग्निशमन एवं अग्नि से संबंधित जानकारी

    25 प्रश्न

    25 अंक

    कुल


    100 प्रश्न

    100 अंक

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026: परीक्षा सिलेबस

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों की सामान्य जानकारी, तार्किक क्षमता, गणितीय कौशल और अग्निशमन से संबंधित तकनीकी ज्ञान का आकलन किया जाता है। विशेष रूप से फायरमैन पद के लिए अग्नि सुरक्षा, आग के प्रकार और बचाव तकनीकों की गहरी समझ होना आवश्यक है। यह सिलेबस इस तरह तैयार किया गया है कि अभ्यर्थी की मानसिक योग्यता के साथ-साथ व्यावहारिक समझ भी परखी जा सके। इसलिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय को विस्तार से पढ़कर तैयारी करनी चाहिए ताकि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026: परीक्षा सिलेबस

    भाग

    विषय

    मुख्य टॉपिक्स

    भाग 1

    सामान्य ज्ञान

    छत्तीसगढ़ का इतिहास, भूगोल, राजनीतिक व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, लोक संस्कृति, जनजातीय जानकारी, छत्तीसगढ़ी भाषा, समसामयिक घटनाएँ, खेल, राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएँ

    भाग 2

    बुद्धि क्षमता एवं विश्लेषण क्षमता

    तार्किक तर्कशक्ति, आकृति एवं संख्या आधारित प्रश्न, श्रेणी, समानता-भिन्नता, दिशा ज्ञान, निर्णय क्षमता, समस्या समाधान, पैटर्न पहचान, संबंध विश्लेषण

    भाग 3

    अंकगणित

    संख्या प्रणाली, LCM-HCF, भिन्न, सरलीकरण, वर्ग-घनमूल, औसत, आयु, अनुपात-समानुपात, लाभ-हानि, साझेदारी, समय-कार्य, समय-दूरी, नाव-धारा, साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज

    भाग 4

    अग्निशमन एवं अग्नि संबंधी ज्ञान

    आग का परिचय व प्रकार (Class A, B, C आदि), आग के कारण, अग्निशमन उपकरण (Extinguishers, Hydrant, Nozzle, Foam), अग्निशमन तकनीक, आग बुझाने के सिद्धांत, सुरक्षा नियम, प्राथमिक चिकित्सा, बचाव एवं निकासी योजना, व्यावहारिक प्रशिक्षण

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026: परीक्षा तिथि

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि का निर्धारण छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा अधिसूचना के साथ ही घोषित कर दिया गया है। परीक्षा 17 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा रायपुर में विभिन्न केंद्रों पर एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। फायरमैन पद के लिए यह परीक्षा शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा दोनों स्तर पर महत्वपूर्ण होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए। आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित अपडेट समय-समय पर जारी किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से जानकारी चेक करनी चाहिए।

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026: आंसर की

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 की आंसर की परीक्षा समाप्त होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। इससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा सकेंगे। फायरमैन सहित सभी पदों के लिए यह आंसर की पारदर्शिता सुनिश्चित करती है। यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति होती है, तो उम्मीदवार निर्धारित समय में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अंतिम आंसर की के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा।

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026: परिणाम

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 का परिणाम शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसमें फायरमैन पद को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी क्योंकि यह मुख्य पद है। परिणाम में चयनित उम्मीदवारों की सूची और कट-ऑफ अंक जारी किए जाएंगे। सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण जैसे दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। परिणाम केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा, इसलिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से जांच करनी चाहिए।

    उपयोगी लिंक

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026: तैयारी टिप्स

    सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 में सफलता पाने के लिए सही रणनीति और निरंतर अभ्यास जरूरी है। फायरमैन पद के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों तैयारी महत्वपूर्ण है।

    तैयारी टिप्स:

    • सिलेबस को अच्छी तरह समझकर अध्ययन शुरू करें

    • रोजाना निश्चित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें

    • छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान दें

    • अग्निशमन से जुड़े टॉपिक्स को गहराई से पढ़ें

    • गणित और रीजनिंग का नियमित अभ्यास करें

    • मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस पेपर हल करें

    • शारीरिक फिटनेस पर रोजाना अभ्यास करें (दौड़, कूद आदि)

    • करंट अफेयर्स को रोज अपडेट रखें

    • नेगेटिव मार्किंग न होने पर भी सोच-समझकर उत्तर दें

    • नियमित रिवीजन को अपनी आदत बनाएं

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 में किन पदों पर भर्ती हो रही है?
    A:

    इस भर्ती में मुख्य रूप से फायरमैन पदों के साथ-साथ स्टेशन ऑफिसर, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, स्टोर कीपर, मैकेनिक, वाचरूम ऑपरेटर और वायरलेस ऑपरेटर जैसे विभिन्न पद शामिल हैं।

    Q: फायरमैन पद के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
    A:

    फायरमैन पद के लिए चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। उम्मीदवारों को दोनों परीक्षाओं में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।

    Q: क्या इस भर्ती में नेगेटिव मार्किंग होती है?
    A:

    नहीं, सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं की गई है, जिससे अभ्यर्थी सभी प्रश्नों का प्रयास कर सकते हैं।

    Q: फायरमैन भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    फायरमैन पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही शारीरिक फिटनेस मानकों को पूरा करना भी अनिवार्य है।

    Upcoming Competition Exams