Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर 2026 सिलेबस, परीक्षा पैटर्न (MP Police Constable Driver Syllabus 2026 in Hindi)
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर 2026 सिलेबस, परीक्षा पैटर्न (MP Police Constable Driver Syllabus 2026 in Hindi)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर 2026 सिलेबस, परीक्षा पैटर्न (MP Police Constable Driver Syllabus 2026 in Hindi)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 16 Oct 2026, 09:33 AM IST

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर 2026 सिलेबस जारी (MP Police Constable Driver Syllabus 2026 in Hindi) - मध्य प्रदेश में पुलिस ड्राइवर भर्ती के लिए 7 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की गई। उम्मीदवारों को पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर वैकेंसी सिलेबस (MP police driver vacancy syllabus) अवश्य देखना चाहिए। एमपी पुलिस ड्राइवर 2026 सिलेबस (MP police driver vacancy 2026 syllabus in Hindi) को अधिसूचना के साथ जारी किया गया हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से पुलिस आरक्षक चालक के लिए पाठ्यक्रम देख सकते हैं। यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि देखें

    This Story also Contains

    1. MP पुलिस ड्राइवर सिलेबस 2026 (MP police constable driver syllabus pdf in hindi)
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर सिलेबस 2026 : विषयवार और टॉपिक वाइज पाठ्यक्रम (mp police driver syllabus 2026 topic wise in hindi)
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर सिलेबस 2026 कैसे डाउनलोड करें? (mp police constable driver syllabus Download process)
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा पैटर्न 2026 (MP police constable driver exam pattern 2026)
    5. मेडिकल परीक्षण में मुख्य जांच
    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर 2026 सिलेबस, परीक्षा पैटर्न (MP Police Constable Driver Syllabus 2026 in Hindi)
    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर 2026

    अधिसूचना के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन पत्र 15 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया। एमपी पुलिस बल में ड्राइवर भर्ती के लिए तैयारी करने वाले पात्र उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं। परीक्षा 4 जनवरी 2027 को होगी। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा गृह (पुलिस) विभाग के लिए पुलिस आरक्षक (चालक) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के तहत कुल 1,000 पद भरे जाएंगे। इनमें विशेष सशस्त्र बल के 200 और जिला पुलिस बल के 800 पद शामिल हैं।

    MP पुलिस बल में ड्राइवर भर्ती परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर सिलेबस और पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा पैटर्न को समझना जरूरी है। विस्तृत जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्न पत्र देखें

    MP पुलिस ड्राइवर सिलेबस 2026 (MP police constable driver syllabus pdf in hindi)

    MP पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर सिलेबस के अनुसार लिखित परीक्षा में आठवीं कक्षा स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं। सिलेबस में कई विषय शामिल हैं, जिनमें उम्मीदवारों का कुशल होना ज़रूरी है। एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर सिलेबस में दिए विषयों और टॉपिक्स की जानकारी नीचे देख सकते हैं -
    1791375176637

    सामान्य ज्ञान और तार्किक ज्ञान (General Knowledge and Reasoning): एमपी पुलिस आरक्षक चालक पाठ्यक्रम (MP police constable driver syllabus in Hindi) के सेक्शन में समसामयिक मामले, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति और तर्कशक्ति से संबंधी विषयों के प्रश्न शामिल हैं।

    बौद्धिक क्षमता और मानसिक योग्यता (Mental Aptitude and Intelligence Test): इस खंड में उम्मीदवार की मानसिक क्षमता और बुद्धिमत्ता का मूल्यांकन करने वाले प्रश्न होते हैं।

    सामान्य विज्ञान और अंकगणित (General Science and Arithmetic) : इस सेक्शन में विज्ञान की बुनियादी अवधारणाएं और गणित से संबंधित टॉपिक शामिल हैं।

    इन तीनों खंड के अलावा, मोटर वाहन अधिनियम और नियमों से संबंधित ट्रैफिक नियमों की जानकारी संबंधी प्रश्न भी पूछे जाते हैं।

    उम्मीदवार एमपीईएसबी वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर सिलेबस पीडीएफ 2026 (mp police constable driver syllabus 2026 pdf in hindi) प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस देखें

    कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। जो उम्मीदवार इसमें निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा और ट्रेड टेस्ट में शामिल होंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी।
    ये भी पढ़ें - सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर सिलेबस 2026 : विषयवार और टॉपिक वाइज पाठ्यक्रम (mp police driver syllabus 2026 topic wise in hindi)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल चालक भर्ती 2026 (MP Police Constable driver Recruitment 2026) की तैयारी करने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर सिलेबस 2026 टॉपिकवाइज (mp police syllabus 2026 topic wise in hindi) देख सकते हैं।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा के विषय

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर टॉपिक वाइज सिलेबस (mp police constable syllabus 2026 topic wise)

    सामान्य ज्ञान


    • भारत के चर्चित स्थान

    • चर्चित पुस्तकें और लेखक

    • विज्ञान और नवाचार

    • संगीत और साहित्य

    • राष्ट्रीय नृत्य

    • भारत का भूगोल

    • भारत में आर्थिक मुद्दे

    • राष्ट्रीय समाचार

    • अंतरराष्ट्रीय मुद्दे

    • भारतीय संस्कृति

    • देश और राजधानियां

    • राजनीति विज्ञान

    • भारत और उसके पड़ोसी देशों के बारे में

    • विश्व संगठन, आदि।

    रीजनिंग (तार्किक ज्ञान)


    • रक्त संबंध (blood relation)

    • कोडिंग और डिकोडिंग

    • अभिकथन और तर्क

    • अंकगणितीय तर्क

    • वेन डायग्राम

    • शब्द अनुक्रम

    • गायब अक्षर

    • अनुक्रमिक आउटपुट प्रशिक्षण

    • दिशा-निर्देश

    • वर्णमाला पर परीक्षण

    • श्रृंखला समापन

    • डेटा पर्याप्तता

    • अल्फा-न्यूमेरिक अनुक्रम पहेली

    • पहेली परीक्षण

    • समान आकृति समूह

    • शृंखला

    • विश्लेषणात्मक तर्क, आदि.

    बौद्धिक और मानसिक क्षमता/ अंक गणित

    • क्षेत्र

    • औसत

    • सरल समीकरण

    • संख्याएं और आयु

    • मिश्रण और आरोप

    • पाइप और टंकियां

    • संख्याओं पर समस्याएं

    • सरलीकरण और सन्निकटन

    • क्रमचय और संचय

    • समय और कार्य

    • अनुपात और समानुपात

    • नावें और धाराएं

    • साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज

    • समय और दूरी

    • संस्करणों

    • लाभ और हानि

    • ऑड मैन आउट (Odd Man Out)

    • ट्रेन

    • L.C.M और H.C.F

    • प्रतिशत

    • संभावना

    • द्विघातीय समीकरण

    • सूचकांक और करणी

    • मापन, आदि.

    सामान्य विज्ञान

    • गति के नियम

    • इकाइयां और माप

    • पदार्थ के तापीय गुण

    • आकर्षण-शक्ति

    • काइनेटिक सिद्धांत

    • तरंग प्रकाशिकी

    • कार्य, ऊर्जा और शक्ति

    • भौतिक दुनिया

    • दोलन

    • ठोसों के यांत्रिक गुण

    • ऊष्मप्रवैगिकी

    • सीधी रेखा में गति

    • नाभिक

    • समतल में गति

    • तरल पदार्थों के यांत्रिक गुण

    • विद्युत आवेश और क्षेत्र

    • इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन

    • करेंट (बिजली)

    • विकिरण और पदार्थ की दोहरी प्रकृति

    • प्रत्यावर्ती धारा

    • परमाणुओं

    • विद्युत चुम्बकीय तरंगें

    • अर्धचालक इलेक्ट्रॉनिक्स

    • संचार प्रणालियां

    • कार्बनिक रसायन विज्ञान

    • पदार्थ की अवस्थाएं

    • रोजमर्रा की जिंदगी में रसायन विज्ञान, आदि।

    एमपी पुलिस एसआई सूबेदार भर्ती के बारे में जानें

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर सिलेबस 2026 कैसे डाउनलोड करें? (mp police constable driver syllabus Download process)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सिलेबस की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना (रूलबुक) में दी गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की वेबसाइट पर संबंधित भर्ती की Rulebook में एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर सिलेबस (mp police constable syllabus in hindi 2026) और परीक्षा पैटर्न देखा जा सकता है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल रूलबुक डाउनलोड कर सकते हैं।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर रूलबुक डाउनलोड करें

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर सिलेबस 2026 (mp police constable syllabus 2026 in hindi) डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे देखें:

    • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर Rulebook या संबंधित भर्ती परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।

    • Police Constable Recruitment Test से संबंधित अधिसूचना/रूलबुक को खोलें।

    • रूलबुक में दिए गए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न वाले भाग को देखें।

    • mp police constable ka syllabus PDF को डाउनलोड करके अपने मोबाइल/कंप्यूटर में सेव कर लें।

    • डाउनलोड किए गए सिलेबस (mp police constable syllabus 2026 in hindi) के अनुसार विषयवार तैयारी शुरू करें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा पैटर्न 2026 (MP police constable driver exam pattern 2026)

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा (MP police constable driver exam) पुलिस विभाग में आरक्षक चालक पद पर भर्ती के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा है। इसमें अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, शारीरिक मापदंड और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाता है। परीक्षा की तैयारी के लिए mp police constable diver syllabus 2026 pdf in hindi के अनुसार पैटर्न, विषय, अंक और चयन प्रक्रिया समझना आवश्यक है।

    1791375176703

    मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा पैटर्न 2026 (MP police constable driver exam pattern 2026)

    चरण

    परीक्षा/प्रक्रिया

    विवरण

    चरण 1

    लिखित परीक्षा (MCQ)

    हिंदी भाषा में बहुविकल्पीय प्रश्न


    अवधि

    2 घंटे

    कुल प्रश्न

    100 प्रश्न

    अधिकतम अंक

    100 अंक

    सही उत्तर

    +1 अंक

    गलत/अनुत्तरित प्रश्न

    कोई नकारात्मक अंकन नहीं

    विषय

    • सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान (40 अंक)

    • बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि (30 अंक)

    • विज्ञान एवं सरल अंकगणित (30 अंक)

    चरण 1 के बाद

    कट-ऑफ के आधार पर चयन

    संबंधित वर्ग/पद की रिक्तियों के 7 गुना अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चुने जाएंगे। कट-ऑफ के बराबर अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थी भी बुलाए जा सकते हैं।

    चरण 2

    शारीरिक दक्षता परीक्षण (PPT)

    आरक्षक (GD) पद के लिए आयोजित किया जाएगा।

    न्यूनतम अंक

    100 में कम से कम 30 अंक (30%) प्राप्त करना अनिवार्य

    अंतिम मेरिट

    लिखित परीक्षा + शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक जोड़े जाएंगे।

    चरण 3

    शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST)

    ऊंचाई और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीने का माप किया जाएगा।

    चरण 4

    चिकित्सा/मेडिकल परीक्षण

    जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा दृष्टि, नॉक-नी, फ्लैट फुट, शारीरिक फिटनेस आदि की जांच।

    पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर शारीरिक मापदंड (PST)

    वर्ग

    पुरुष ऊंचाई

    पुरुष सीना (बिना फुलाव)

    फुलाव सहित

    अनारक्षित/OBC

    168 सेमी

    79 सेमी

    84 सेमी

    गोरखा/गढ़वाल/कुमाऊं

    157 सेमी

    79 सेमी

    84 सेमी

    मराठा/SC/ST

    165 सेमी

    79 सेमी

    84 सेमी

    महत्वपूर्ण: जहां सीने का माप लागू है, वहां न्यूनतम माप से कम से कम 5 सेमी फुलाव होना आवश्यक है। शारीरिक मापदंड में छूट नहीं दी जाएगी।

    मेडिकल परीक्षण में मुख्य जांच

    • ऊंचाई और सीने का फुलाव (पुरुषों के लिए)।

    • दृष्टि की जांच।

    • आंखों में कोई रोग/विकार नहीं होना चाहिए।

    • बिना चश्मे के निर्धारित दृष्टि मानक पूरा करना होगा।

    • रंग पहचानने की क्षमता की जांच।

    • Knock Knee और Flat Foot नहीं होना चाहिए।

    • शरीर किसी प्रकार की ऐसी विकलांगता से प्रभावित नहीं होना चाहिए जो पुलिस सेवा के लिए अयोग्य बनाए।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)