Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 (MP Police SI/Subedar Admit Card 2026)- डायरेक्ट लिंक, दिशा निर्देश
    • लेख
    • एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 (MP Police SI/Subedar Admit Card 2026)- डायरेक्ट लिंक, दिशा निर्देश

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 (MP Police SI/Subedar Admit Card 2026)- डायरेक्ट लिंक, दिशा निर्देश

    Rajan KumarUpdated on 29 Sep 2026, 11:34 AM IST

    एमपी एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल द्वारा पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा-2026 के लिए एडमिट कार्ड अक्टूबर 2026 में जारी किया जा सकता है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार प्रथम चरण परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 को निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट लिंक इस लेख में दिया जाएगा।
    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 के बारे में जानें
    1789120471017

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 : अवलोकन व महत्वपूर्ण तिथियां
    2. एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    4. एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 : दिशा निर्देश
    5. एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एग्जाम डेट क्या है?
    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 (MP Police SI/Subedar Admit Card 2026)- डायरेक्ट लिंक, दिशा निर्देश
    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 को अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि, दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे। मंडल (MPESB) द्वारा भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एमपी एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। एडमिट कार्ड के बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसमें परीक्षा की तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का पता, आवश्यक दिशानिर्देश तथा परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। एमपी एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया, निर्देश संबंधित जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़िए।

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 : अवलोकन व महत्वपूर्ण तिथियां

    एमपी एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज होता हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी जानकारी व तिथियों के बारे में अवगत होने चाहिए। नीचे सारणी में अवलोकन व महत्वपूर्ण तिथियां दी गई है।

    इवेंट

    विवरण

    आयोजन प्राधिकरण

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी)

    भर्ती का नाम

    सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा-2026

    विभाग का नाम

    गृह (पुलिस) विभाग, मध्यप्रदेश शासन

    कुल रिक्तियां

    507 पद

    आवश्यक योग्यता

    किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समतुल्य

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आधिकारिक पोर्टल

    esb.mp.gov.in

    एमपी पुलिस भर्ती अधिसूचना

    2 सितंबर 2026

    एमपी पुलिस भर्ती ऑनलाइन आवेदन तिथि

    9 से 23 सितंबर 2026

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार परीक्षा तिथि28 अक्टूबर 2026 से

    एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड तिथि

    अक्टूबर 2026

    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “Admit Card” या “DASHBOARD” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • “Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test 2026” या संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

    • अब लॉगिन विवरण में अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि डालें।

    • कैप्चा कोड भरकर Submit करें।

    • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा फिर PDF डाउनलोड करें।

    • अब परीक्षा दिवस और भविष्य के संदर्भ के लिए 2-3 प्रिंटआउट निकालकर रख लें

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा दिवस के लिए एक आवश्यक दस्तावेज होता है। एडमिट कार्ड परीक्षा संबंधित महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होते हैं।

    एडमिट कार्ड में दर्ज मुख्य विवरण:

    • अभ्यर्थी का नाम, फोटो और हस्ताक्षर

    • आवेदन संख्या और रोल नंबर

    • परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम

    • परीक्षा केंद्र का पूरा पता

    • जन्मतिथि

    • महत्वपूर्ण निर्देश और परीक्षा संबंधी नियम

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 : दिशा निर्देश

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज दिशानिर्देश का पालन करना अनिवार्य होता है। एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

    मुख्य दिशा-निर्देश:

    • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और मूल फोटो आईडी (आधार/वोटर कार्ड आदि) साथ लेकर जाएं।

    • रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पहुंचें।

    • मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सख्त मना है।

    • एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ही बैठें और परीक्षा दें।

    • परीक्षा में दर्ज समाग्री ही अपने साथ परीक्षा हॉल ले जाएं, अन्य सामान प्रतिबंधित है।

    • कोई भी गड़बड़ी होने पर तुरंत इनविजिलेटर को सूचित करें। आधिकारिक एडमिट कार्ड जारी होने पर उस पर दिए गए निर्देशों को ही अंतिम मानें।

    सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026 । कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 देखें

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एग्जाम डेट क्या है?

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एग्जाम डेट 2026 घोषणा आधिकारिक अधिसूचना के साथ कर दी गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित Subedar एवं Sub-Inspector भर्ती परीक्षा 2026 की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली है। आवेदन प्रक्रिया 9 से 23 सितंबर 2026 तक चल रही है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा और आगे की प्रक्रिया का शेड्यूल प्रीलिम परिणाम के बाद घोषित होगा। अभ्यर्थी नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपडेट चेक करते रहें।

    1789120471077

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी दर्ज होती है?
    A:

    इसमें अभ्यर्थी का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट विवरण तथा महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होते हैं। सभी विवरण ध्यान से जांचें।

    Q: परीक्षा केंद्र में क्या-क्या दस्तावेज ले जाना अनिवार्य है?
    A:

    एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और मूल फोटो पहचान पत्र (आधार या वोटर आईडी) साथ ले जाएं। बिना इन दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

    Q: एडमिट कार्ड खो जाने पर क्या करें?
    A:

    तुरंत आधिकारिक वेबसाइट से दोबारा डाउनलोड कर लें। परीक्षा से पहले प्रिंटआउट सुरक्षित रखें और निर्देशों का पालन करें ताकि किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)