Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (UP Police Constable Vacancy 2026) - फाइनल रिजल्ट (जारी), कटऑफ देखें
    • लेख
    • यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (UP Police Constable Vacancy 2026) - फाइनल रिजल्ट (जारी), कटऑफ देखें

    यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (UP Police Constable Vacancy 2026) - फाइनल रिजल्ट (जारी), कटऑफ देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 14 Oct 2026, 03:49 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026 (UP Police Constable, Jail Warder Vacancy 2026) : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के सभी चरणों के बाद 14 अक्टूबर को फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट को मेरिट के आधार पर पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। रिजल्ट के अनुसार, यूपी पुलिस के विभिन्न विभागों में कांस्टेबल और जेल वॉर्डर पद के लिए श्रेणीवार कटऑफ सूची भी जारी कर दी गई है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती फाइनल रिजल्ट 2026 को आधिकारिक वेबसाइट (up police official website) uppbpb.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से भी यूपी पुलिस कांस्टेबल अंतिम परिणाम देख सकते हैं।
    उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती फाइनल रिजल्ट 2026 देखें

    This Story also Contains

    1. यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 कब जारी हुआ?
    2. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
    3. यूपी पुलिस का रिजल्ट कैसे चेक करें (UP Police ka Result Kaise Check Karen)
    4. यूपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026
    5. यूपी पुलिस कांस्टेबल आयु सीमा क्या है?
    6. यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025-26 : अवलोकन
    7. यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025-26 : महत्वपूर्ण तिथियां
    8. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया, यूपी पुलिस जेल वार्डर आवेदन प्रक्रिया
    9. यूपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज
    10. यूपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र कैसे भरें / यूपी पुलिस जेल वार्डर भर्ती आवेदन कैसे भरें
    11. यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती - आवेदन के लिए स्कैन की गई छवियों की विशिष्टताएं
    12. यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026 : पात्रता मानदंड
    13. यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026 : सिलेबस
    14. यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 : एडमिट कार्ड
    15. यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026: परीक्षा केंद्र पर लेकर जाने वाले आवश्यक दस्तावेज़
    16. यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026 : आंसर की
    17. यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026 : रिजल्ट
    यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (UP Police Constable Vacancy 2026) - फाइनल रिजल्ट (जारी), कटऑफ देखें
    यूपी पुलिस वैकेंसी

    बोर्ड द्वारा फाइनल रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। आरक्षी नागरिक पुलिस की भर्ती के लिए अनारक्षित पुरुष वर्ग का कटऑफ 266.57 जबकि महिलाओं का कटऑफ 262.30 रहा।
    1791972500496

    यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए 1 से 11 अक्टूबर 2026 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। हालांकि यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट वर्षा व जल भराव के कारण कई बार प्रभावित हुआ और तिथियां पुनर्निर्धारित की गई। 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर और 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ में 6 से 10 अक्टूबर के लिए आवंटित अभ्यर्थियों को प्रयागराज, लखनऊ, रायबरेली एवं सीतापुर के नये केन्द्रों पर 9 व 10 अक्टूबर को परीक्षा हुई। अभ्यर्थी uppbpb.gov.in पर अपडेट चेक कर सकते हैं। इससे पहले 1 अक्टूबर को होने वाली यूपी पुलिस पीईटी की परीक्षा 8 अक्टूबर को आयोजित होने की सूचना दी थी। इनके लिए एडमिट कार्ड 30 सितंबर को जारी किया गया था।
    यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड लिंक । यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी अपडेट शेड्यूल पीडीएफ1791260504336

    ये भी देखें - एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती - आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया

    उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड लिंक 2026 उपलब्ध कराया गया था। बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आयोजित दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/ PST) चरण में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होते हैं।
    1790680653437यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी/पीएसटी का आयोजन 17 से 31 अगस्त 2026 तक हुआ था। यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी पीएसटी के लिए 10 अगस्त को यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी/पीएसटी एडमिट कार्ड जारी किया गया था। परीक्षा के बाद यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी शेड्यूल जारी किया गया था।
    यूपी पुलिस पीईटी परीक्षा शेड्यूल-


    1790268930031


    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डीवी/पीएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। एडमिट कार्ड के साथ बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण का शेड्यूल जारी किया था। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा का परिणाम 31 जुलाई 2026 को जारी किया गया था।
    यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी/पीएसटी एडमिट कार्ड लिंक
    1786614465335

    यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर रिजल्ट लिंक के माध्यम से या इस पेज पर दिए लिंक के माध्यम से कांस्टेबल परिणाम (up police constable results) देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा में शामिल 76184 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा (UP police constable written exam in hindi) में सफल उम्मीदवार डीवी और पीएसटी के लिए पात्र हैं। बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ लिस्ट भी जारी की है। अनारक्षित पुरुष वर्ग का कटऑफ 258.03661 रहा है जबकि अनारक्षित महिला वर्ग कटऑफ 255.84346 रहा है।
    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर जाएं
    कटऑफ देखें
    1785490649597

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 से 10 जून 2026 तक हुआ। यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर प्रोविजनल आंसर की 20 जून 2026 को जारी कर 23 जून तक आपत्ति मांगी गई थी। आपत्तियों के निराकरण के बाद, फाइनल आंसर की और यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 कब जारी हुआ?

    ताजा जानकारी के अनुसार प्राधिकरण द्वारा पीईटी के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी होगा। डीवी/पीएसटी के लिए एडमिट कार्ड 10 अगस्त से जारी किया गया। यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी/पीएसटी एडमिट कार्ड को परीक्षा तिथि से 7 दिन पूर्व जारी किया जा रहा है। यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी/पीएसटी का आयोजन 17 से 31 अगस्त 2026 तक हुआ। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार एडमिट कार्ड को आधिकारिक पोर्टल पर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्मतिथि एवं अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करने होते हैं।

    इससे पहले, लिखित परीक्षा से यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किया गया। 8 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 जून को तथा 9 और 10 जून की परीक्षा के लिए यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 6 और 7 जून को जारी किया गया।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 से अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों जैसे उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय तथा परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य मान्य फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना होगा।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस, जेल वार्डर एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा 8 जून से 10 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने अभ्यर्थियों, कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रश्नपत्र, परीक्षा सामग्री अथवा उससे संबंधित किसी भी जानकारी का प्रसार, विश्लेषण या साझा करना प्रतिबंधित है। परीक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए सभी अभ्यर्थी निर्धारित नियमों का पालन करें तथा भर्ती प्रक्रिया को स्वच्छ एवं निष्पक्ष बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। नीचे महत्वपूर्ण निर्देश देखें।

    महत्वपूर्ण निर्देश

    • परीक्षा प्रश्नपत्र या उसकी सामग्री पर किसी भी प्रकार की चर्चा, विश्लेषण या प्रसार प्रतिबंधित है।

    • सोशल मीडिया (YouTube, X/Twitter, Facebook, Telegram, WhatsApp आदि) पर प्रश्नपत्र या परीक्षा सामग्री साझा करना दंडनीय अपराध है।

    • परीक्षा के दौरान नकल, अनधिकृत सहायता, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग, प्रश्नपत्र/उत्तर कुंजी प्राप्त करना या प्रसारित करना प्रतिबंधित है।

    • परीक्षा सामग्री को मौखिक, लिखित, इलेक्ट्रॉनिक या किसी अन्य माध्यम से प्रकाशित या साझा नहीं किया जा सकता।

    • परीक्षा केंद्र से मूल OMR शीट लेकर जाना गंभीर अनाचार माना जाएगा।

    • परीक्षा सामग्री या प्रश्नपत्र को अनधिकृत रूप से अपने पास रखना अपराध है।

    • उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा से अयोग्य (Disqualify) या निष्कासित (Debar) किया जा सकता है।

    • अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है तथा आगामी एक वर्ष तक परीक्षा से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

    • परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    • साल्वर गैंग, पेपर लीक, नकल माफिया या किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल होना गंभीर अपराध है, जिसके लिए कठोर कारावास एवं भारी जुर्माने का प्रावधान है।

    • परीक्षा केंद्र में अनधिकृत प्रवेश या किसी अभ्यर्थी को अनुचित सहायता प्रदान करना अपराध है।

    • परीक्षा से संबंधित अधिकारियों, निरीक्षकों या पर्यवेक्षकों को धमकाना, प्रभावित करना या प्रलोभन देना दंडनीय अपराध है।

    • सभी अपराध संज्ञेय (Cognizable), गैर-जमानती (Non-Bailable) एवं अशमनीय (Non-Compoundable) हैं।

    • भर्ती परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु सभी अभ्यर्थियों एवं हितधारकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए

    यदि किसी को निम्न गतिविधियों की जानकारी मिले—

    • पेपर लीक

    • पेपर खरीद-फरोख्त

    • नकल

    • साल्वर गैंग

    • अन्य अवैध परीक्षा गतिविधियां

    तो सूचना निम्न माध्यमों से दी जा सकती है:

    • ईमेल: satarkta.policeboard@gmail.com

    • व्हाट्सएप: 9454457951

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    विशेष: सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

    परीक्षा तिथि

    • यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा: 8 जून 2026 से 10 जून 2026 तक।

    • परीक्षा के बाद भी प्रश्नपत्र, प्रश्नों या परीक्षा सामग्री को सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम पर साझा करना, चर्चा करना या प्रसारित करना गंभीर अनुशासनहीनता और कानूनी अपराध माना जाएगा।

    यूपी पुलिस का रिजल्ट कैसे चेक करें (UP Police ka Result Kaise Check Karen)

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध “UP Police Constable Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

    • अब पीडीएफ में ctrl+F के माध्यम से अपना रोल नंबर / नाम सर्च करें।

    • यदि आवश्यक हो तो पीडीएफ को डाउनलोड करें या सेव कर लें।

    • भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का कटऑफ परिणाम के साथ आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाता है। कटऑफ वह न्यूनतम अंक होते हैं, जिन्हें प्राप्त करके अभ्यर्थी अगले चरण जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन (DV) आदि के लिए चयनित होते हैं। इस बार 32,679 पदों पर भर्ती होने के कारण कटऑफ में कड़ा मुकाबला देखने की संभावना है।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल 2026 कटऑफ

    श्रेणी
    सामान्य कटऑफ
    महिला कटऑफ
    अनारक्षित (UR)
    258.03661
    255.84346
    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
    247.93434
    247.35926
    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
    251.63020
    249.27083
    अनुसूचित जाति (SC)
    239.34407
    236.31995
    अनुसूचित जनजाति (ST)
    220.10639
    211.47988


    प्राधिकरण द्वारा 5 जून को आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉगिन विवरण के माध्यम से अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर एडमिट कार्ड 2026 पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते थे। 8, 9 और 10 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5, 6 और 7 जून को बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी किया गया। बोर्ड ने 1 जून को यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया था।
    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक (UP Constable Admit Card 2026 download link)
    1780315570920

    बोर्ड ने 3 फरवरी को अधिसूचना जारी कर उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित की थी। अधिसूचना के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 8 से 10 जून 2026 तक प्रत्येक दिन दो-दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले उपलब्ध किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 थी।

    बोर्ड द्वारा uppbpb.gov.in पर 31 दिसंबर 2025 को यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वॉर्डर भर्ती आवेदन पत्र जारी किया गया था। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन पत्र में संशोधन का एकमात्र अवसर 31 जनवरी (सुबह 6 बजे) से 3 फरवरी 2026 (सुबह 6 बजे) तक दिया गया। बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड में आयु सीमा को लेकर बदलाव करते हुए उम्मीदवारों को राहत भी दी है।
    यूपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन लिंक पर जाएं

    यूपीपीआरपीबी द्वारा कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 अधिसूचना के साथ यूपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन पत्र 31 दिसंबर को जारी किया गया था। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 जनवरी और शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2025 थी। बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026 जारी कर दी गई है। उम्मीदवार UP Police Constable Exam Date 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।

    नवीनतम सूचना के अनुसार, बोर्ड ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के निर्देश पर सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु मानदंड में 3 साल की छूट देने का फैसला किया गया है। यह छूट केवल 32,679 पदों की सीधी भर्ती पर लागू होगी, जिसमें कांस्टेबल (सिविल पुलिस), पीएसी (प्रोविंशियल आर्म्ड कॉन्स्टेबुलरी), स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स और जेल वार्डर जैसे पद शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आसानी से यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आवेदन कर सकते हैं।

    यूपीपीआरपीबी द्वारा 31 दिसंबर 2025 को यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 की अधिसूचना के साथ ही यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर 2025 आवेदन पत्र जारी कर दिया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन शुल्क समायोजन की सुविधा 2 फरवरी 2026 तक दी जाएगी।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल आयु सीमा क्या है?

    उत्तर प्रदेश पुलिस में 32679 कांस्टेबल और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी। यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी शासनादेश के मुताबिक आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला), महिला बटालियन के लिए महिला आरक्षी, आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस (पुरुष), आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (पुरुष), आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरुष) और जेल वार्डर (पुरुष एवं महिला) पदों पर भर्ती को लेकर एक बार के लिए सभी उम्मीदवारों को आयु में छूट का अवसर दिया गया है। यह निर्णय उप्र लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा का शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के नियम-3 के तहत लिया गया है। इस फैसले से अधिकतम आयु सीमा के दायरे से बाहर होने की वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे उम्मीदवारों को इस बार आवेदन का अवसर मिलेगा।

    अब नए बदलाव के अनुसार, सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18-25 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 18-28 वर्ष होगी। पहले, सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुषों की अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष और महिलाओं की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष थी। इसी तरह आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए भी 3 वर्ष की छूट दी गई है।

    1767680178637

    यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी 2025 भर्ती अधिसूचना के अनुसार, इस बार साल 2025-26 में यूपी पुलिस विभाग में (कांस्टेबल) सिपाही और जेल वार्डर के कुल 32, 679 पदों पर सीधी भर्ती होने वाली है, जिसमें पुरुष जेल वार्डर के 3279 और महिला जेल वार्डर के 106 सहित कुल 3387 पद शामिल हैं।
    लोगों ने यह भी पूछा - यूपी पुलिस एसआई 2025 परीक्षा कब होगी

    भर्ती बोर्ड के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 के तहत कांस्टेबल के करीब 10,469 पद नागरिक पुलिस, पीएसी, सशस्त्र पुलिस 15,131, विशेष सुरक्षा बल (SSF) 1341, पीएसी की महिला वाहिनी 2282, घुड़सवार पुलिस 71 में भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त, कारागार विभाग में जेल वार्डर के 3385 पद इसी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी आधिकारिक अपडेट के लिए नियमित रूप से यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट चेक करते रहें।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल चयन के लिए लिखित परीक्षा, पीएसटी/डीवी और पीईटी तीन चरणों में परीक्षा का आयोजन होता है।

    UP Police Constable Vacancy 2025 के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड, लखनऊ (UPBPPB) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) के लिए तिथियों की घोषणा यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के बाद की जाएगी। परीक्षा में बहाली की संख्या से करीब 2.5 गुना उम्मीदवारों को अभिलेखों की संवीक्षा (Document Verification) और शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test) के लिए चुना जाता है।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा (UP police constable written exam in hindi) में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सत्यापन दौर के लिए अपने मूल दस्तावेजों के साथ एडमिट कार्ड में उल्लिखित तिथि और समय पर पहुंचें। हालांकि, अगर किसी उम्मीदवार को यूपी पुलिस डीवी, पीएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 8867786192 पर संपर्क कर सकते हैं।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025-26 : अवलोकन

    परीक्षा संचालन निकाय

    उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड, लखनऊ

    परीक्षा का नाम

    यूपी पुलिस परीक्षा

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    सामान्य / ई०डब्लू०एस० / अन्य पिछड़ा वर्ग- 500
    अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति- 400 रुपये

    भुगतान के प्रकार

    ऑनलाइन (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट) या ऑफलाइन

    पदों की संख्या

    25,455 32,679 (3385 जेल वार्डर)

    ये भी पढ़ें - एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम डेट

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025-26 : महत्वपूर्ण तिथियां

    यूपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा की तारीखें और अन्य महत्वपूर्ण तिथियां जारी कर दी गई हैं। यूपी पुलिस 2025-26 महत्वपूर्ण तिथियों के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    यूपी पुलिस आवेदन पत्र 2025-26 की महत्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथियां

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 अधिसूचना

    31 दिसंबर 2025

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती आवेदन पत्र 2025

    31 दिसंबर 2025

    ऑनलाइन आवेदन पत्र व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

    30 जनवरी 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 आवेदन शुल्क के साथ

    2 फरवरी 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर एडमिट कार्ड 2026
    5, 6 और 7 जून 2026 (जारी)

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 परीक्षा तिथि

    8 से 10 जून 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती रिजल्ट 2025

    31 जुलाई 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 दस्तावेज सत्यापन/पीएसटी

    17 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक
    रिजर्व डे- 31 अगस्त 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 202624 सितंबर 2026
    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर पीईटी

    1 अक्टूबर की परीक्षा स्थगित

    2 से 8 अक्टूबर तक

    अपडेट शेड्यूल - 9 और 10 अक्टूबर

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर फाइनल रिजल्ट
    14 अक्टूबर 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया, यूपी पुलिस जेल वार्डर आवेदन प्रक्रिया

    यूपी पुलिस कांस्टेबल और जेल वार्डर भर्ती 2026 आवेदन (UP Police Constable, Jail Warder Recruitment 2025 Application in Hindi) भरते समय उम्मीदवारों को अपने व्यक्तिगत विवरण (Personal Details), शैक्षणिक योग्यताएं (Educational Details) और अन्य आवश्यक जानकारी सटीक रूप से दर्ज करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा मांगे गए स्कैन किए गए दस्तावेज़ जैसे पासपोर्ट साइज़ फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि निर्धारित फ़ॉर्मेट और साइज में अपलोड करने होंगे।

    सभी विवरण भरने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन को सफलतापूर्वक जमा करने के लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क (Application Fee) का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। शुल्क जमा होने और आवेदन फॉर्म सबमिट होने के बाद ही आवेदन को पूर्ण माना जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम सबमिशन से पहले अपने फॉर्म का पूर्वावलोकन (Preview) करके सभी जानकारी की जांच अवश्य कर लें।

    ये भी देखें:

    यूपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज

    यूपी पुलिस 2026 (UP Police 2026 in hindi) का आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे।

    • स्कैन किया हुआ फोटोग्राफ तथा हस्ताक्षर

    • आधार कार्ड

    • सक्रिय मोबाइल फ़ोन नंबर

    • ईमेल आईडी

    • शैक्षणिक योग्यता का विवरण

    • आवेदन शुल्क भुगतान के लिए कार्ड विवरण

    यूपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र कैसे भरें / यूपी पुलिस जेल वार्डर भर्ती आवेदन कैसे भरें

    यूपी पुलिस आवेदन पत्र यूपीपीबीपीबी वेबसाइट पर ऑनलाइन भरा जा सकेगा। आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

    • यूपीपीबीपीबी वेबसाइट पर जाएं - uppbpb.gov.in

    • 1769678246537

    • यूपी पुलिस आवेदन लिंक पर क्लिक करें

    • स्क्रीन पर प्रदर्शित निर्देशों को पढ़ें और उनका पालन करें

    • यूपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र में पूछे गए विवरण भरें।

    • 1769678292739

    • यूपी पुलिस आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड के माध्यम से करें

    • आवेदन को सफलतापूर्वक सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें

    2016 से लेकर 2020 तक का हल सहित यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर-1 उत्तर और व्याख्या सहित -

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती - आवेदन के लिए स्कैन की गई छवियों की विशिष्टताएं

    इमेज

    डाइमेन्शन

    फ़ाइल का साइज़

    फाइल प्रारूप

    फ़ोटो

    35mm x 45mm

    30 KB – 80 KB

    JPEG/ JPG

    हस्ताक्षर

    35mm x 15mm

    5 KB – 80 KB

    JPEG/ JPG

    यूपी पुलिस परीक्षा का आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को यूपीपीबीपीबी द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड अवश्य जांच लेना चाहिए।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल के महत्वपूर्ण लेख:

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026 : पात्रता मानदंड

    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा (UP Police Recruitment Exam in hindi) कांस्टेबल पद के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष होनी चाहिए तथा महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए। कोविड के प्रभाव को देखते हुए सभी श्रेणियों में आयु सीमा में 3 साल की छूट की घोषणा की गई है। नीचे यूपी पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड को बिंदुवार देखें-

    1. आयु सीमा - यूपी पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। पात्रता में एक बड़ा बदलाव जो घोषित किया गया है वह सभी श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट है। यूपीपीआरबी ने हाल ही में सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी है।

    • यूपी पुलिस कांस्टेबल की आयु सीमा पुरुष उम्मीदवारों के लिए अब 18-25 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 18-28 वर्ष है।
    • ओबीसी/एससी/एसटी पुरुषों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल की आयु सीमा 18-31 वर्ष है, जबकि इन श्रेणियों की महिलाओं के लिए 18-34 वर्ष है।

    2. शिक्षा -

    किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) कक्षा उत्तीर्ण प्रमाणपत्र या इसके समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

    इसके अलावा डीएआओसीसी से कंप्यूटर 'ओ' लेबल कोर्स कर चुके उम्मीदवार, एनसीसी 'बी' सर्टिफिकेट प्राप्त उम्मीदवार को वरियता मिलेगी।

    3. राष्ट्रीयता -

    • उम्मीदवार भारत का नागरिक हो।
    • भारत में निवास करने वाले वैसे तिब्बती शरणार्थी जो एक जनवरी 1962 से पहले भारत आये थे।
    • वे व्यक्ति जो भारत में स्थायी रूप से बसने के लिए पाकिस्तान, श्रीलंका, म्यांमार, केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया जैसे देशों से आये हैं।

    4. शारीरिक मानदंड -

    मानदंड

    पुरुष

    महिला

    UR/OBC/SC

    168 से.मी.

    160 से.मी

    एसटी

    152 से.मी

    147 से.मी

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026 : सिलेबस

    यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा का आधिकारिक सिलेबस भर्ती विज्ञप्ति के साथ जारी किया गया है। उम्मीदवारों के लिए यह सिलेबस बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में सफलता पाने के लिए अभ्यर्थियों को सभी विषयों के टॉपिक और परीक्षा पैटर्न की स्पष्ट जानकारी होना आवश्यक है। नीचे जारी की गई दस्तावेज़ में यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस का पूरा विवरण देख सकते हैं।

    1000035105

    IBPS PO के महत्वपूर्ण लेख:

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 : एडमिट कार्ड

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने आवेदन/पंजीकरण संख्या (Application Number) और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश का अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन इसे अपने साथ फोटो पहचान पत्र (ID Proof) सहित अवश्य लेकर जाना होगा। निर्धारित परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड प्रस्तुत न करने वाले उम्मीदवारों को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तथा जेल वार्डर भर्ती परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र का पता, निर्देश और उम्मीदवार की महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा दिवस से पहले सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें और किसी भी विसंगति की स्थिति में समय रहते बोर्ड से संपर्क करें।

    आईबीपीएस आरआरबी के महत्वपूर्ण लेख :

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026: परीक्षा केंद्र पर लेकर जाने वाले आवश्यक दस्तावेज़

    • हॉल टिकट

    • आधार कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • ड्राइविंग लाइसेन्स

    • पासपोर्ट

    • पैन कार्ड

    • इम्प्लोई आईडी कार्ड

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026 : आंसर की

    यूपीपीआरपीबी द्वारा लिखित परीक्षा संपन्न होने के बाद यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर एग्जाम आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। आंसर की उम्मीदवारों को अपने प्रश्नपत्र के उत्तर मिलान करने और अनुमानित स्कोर जानने में मदद करती है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर पर असहमति है, तो वह बोर्ड द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर उपलब्ध ऑब्जेक्शन लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और प्रश्नपत्र श्रृंखला (Question Paper Series) दर्ज कर लॉगिन करना होगा। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद बोर्ड अंतिम आंसर की जारी करेगा, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किए जाएंगे।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2026 : रिजल्ट

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर वैकेंसी 2026 रिजल्ट ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाता है। लिखित परीक्षा के अंक, अंतिम आंसर की के आधार पर तय किए जाते हैं और उसके बाद बोर्ड चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी करता है। परिणाम में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाता है। जो उम्मीदवार इन दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करते हैं, उन्हें ही अंतिम रूप से यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर पद पर नियुक्ति के लिए योग्य माना जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके देख सकते हैं।

    महत्वपूर्ण लेख :

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 अधिसूचना कब जारी की गई?
    A:

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 अधिसूचना 31 दिसंबर 2025 को जारी की गई।

    Q: क्या मैं 12वीं के बाद यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती के लिए आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    आवेदक को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष संस्थान से 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    Q: यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती की सैलरी कितनी होती है?
    A:

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती का वेतन 30 से 40 हज़ार रुपये के बीच होता है।

    Q: यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती में सेलेक्शन कैसे होता है?
    A:

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती में सेलेक्शन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानदंड, तथा दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)