Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान सीईटी 2026 (Rajasthan CET 2026): 12वीं स्तर परीक्षा (1-3 दिसंबर), ग्रेजुएट स्तर परीक्षा (16-18 जनवरी)
    • लेख
    • राजस्थान सीईटी 2026 (Rajasthan CET 2026): 12वीं स्तर परीक्षा (1-3 दिसंबर), ग्रेजुएट स्तर परीक्षा (16-18 जनवरी)

    राजस्थान सीईटी 2026 (Rajasthan CET 2026): 12वीं स्तर परीक्षा (1-3 दिसंबर), ग्रेजुएट स्तर परीक्षा (16-18 जनवरी)

    Kunal solankiUpdated on 29 Sep 2026, 04:37 PM IST

    राजस्थान सीईटी 2026 (Rajasthan CET 2026) - राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 29 सितंबर 2026 को ग्रेजुएट एवं अंडर ग्रेजुएट लेवल परीक्षा तिथि में बदलाव की सूचना जारी की गई है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राजस्थान 12वीं लेवल सीईटी परीक्षा 2026 (Rajasthan 12th level CET Exam 2026) 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जानी थी, लेकिन अब नई परीक्षा तिथि के अनुसार 1-3 दिसंबर 2026 तक राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं ग्रेजुएट लेवल सीईटी परीक्षा का आयोजन 16 से 18 जनवरी 2027 को होगा। पहले इस परीक्षा की तिथि 1 से 3 दिसंबर 2026 निर्धारित थी।
    1790679859111

    This Story also Contains

    1. राजस्थान सीईटी परीक्षा तिथियां 2026 (Rajasthan CET Exam Dates 2026)
    2. राजस्थान सीईटी पात्रता 2026 (Rajasthan CET Eligibility 2026)
    3. राजस्थान सीईटी 2026 - पदों का विवरण
    4. राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 आवेदन कैसे करें? (How To Apply for CET Rajasthan 2026 in Hindi)
    5. राजस्थान सीईटी एग्जाम पैटर्न 2026 (Rajasthan CET Exam Pattern 2026 in hindi)
    6. राजस्थान सीईटी 2026 स्कोरकार्ड की वैधता
    7. राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2026 (Rajasthan CET Admit Card 2026)
    8. राजस्थान सीईटी आंसर की 2026 (Rajasthan CET Answer Key 2026)
    9. राजस्थान सीईटी रिजल्ट 2026 (Rajasthan CET Result 2026 in hindi)
    राजस्थान सीईटी 2026 (Rajasthan CET 2026): 12वीं स्तर परीक्षा (1-3 दिसंबर), ग्रेजुएट स्तर परीक्षा (16-18 जनवरी)
    राजस्थान सीईटी 2026

    बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया गया था कि यूजी लेवल सीईटी परीक्षा 1-3 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं ग्रेजुएट लेवल सीईटी परीक्षा का आयोजन 16, 17 और 18 जनवरी 2027 में किया जा सकता है। इलेक्शन को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया गया है। प्राधिकरण द्वारा 29 सितंबर को आधिकारिक सूचना जारी कर इन परीक्षा तिथियों की पुष्टि कर दी गई है।

    बोर्ड द्वारा ग्रेजुएट और 12वीं लेवल दोनों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन 2026 प्रक्रिया 2 अगस्त और आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त तक थी। वहीं राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि 26 जुलाई थी। उम्मीदवार राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन पत्र 23 जुलाई तक भर सकते थे। बोर्ड द्वारा राजस्थान सीईटी 2026 परीक्षा के लिए ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट स्तर पर भर्ती के लिए अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ पर जारी की गई थी। राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026 (Rajasthan CET 12th level Application form 2026) 24 जून को जारी किया गया था।

    इस पेज पर उम्मीदवार राजस्थान सीईटी 2026 अधिसूचना में जारी आवेदन तिथियां, परीक्षा तिथि, सिलेबस इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए 12वीं और ग्रेजुएट दोनों ही स्तर पर आयोजित होने वाली सीईटी 2026 परीक्षा का जानकारी आगे लेख में दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेख को पूरा पढ़ें।
    महत्वपूर्ण लेख: राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026 । राजस्थान सीईटी सिलेबस 2026

    राजस्थान सीईटी परीक्षा तिथियां 2026 (Rajasthan CET Exam Dates 2026)

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट लेवल की सीईटी परीक्षाओं से संबंधित तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समय के साथ इस तालिका को भी अपडेट किया जाता रहेगा।

    राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 तिथियां

    इवेंट

    सीईटी ग्रेजुएट

    सीईटी अंडर ग्रेजुएट
    राजस्थान सीईटी आधिकारिक वेबसाइट
    rssb.rajasthan.gov.in
    rssb.rajasthan.gov.in

    राजस्थान सीईटी 2026 अधिसूचना जारी

    30 जून 2026

    23 जून 2026

    सीईटी राजस्थान 2026 आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    ऑनलाइन

    cet application form 2026

    4 जुलाई 2026

    24 जून 2026

    राजस्थान सीईटी आवेदन 2026 अंतिम तिथि

    2 अगस्त 2026

    23 जुलाई 2026

    राजस्थान सीईटी आवेदन सुधार

    5 अगस्त 2026

    26 जुलाई 2026
    राजस्थान सीईटी एग्जाम डेट 2026
    1-3 दिसंबर 2026
    16,17, 18 जनवरी 2027
    23-25 अक्टूबर 2026
    1-3 दिसंबर 2026

    राजस्थान सीईटी पात्रता 2026 (Rajasthan CET Eligibility 2026)

    राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बोर्ड द्वारा योग्यता निर्धारित की जाती है। राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है। सभी पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग हो सकते हैं। उम्मीदवार राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 योग्यता (Rajasthan CET 2026 Eligibility) की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    राजस्थान सीईटी 2026 - पदों का विवरण

    राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 दो स्तर 12वीं और ग्रेजुएशन पर आयोजित होती है। दोनों ही स्तर पर परीक्षा पास करने के बाद विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए योग्य होते हैं। नीचे दी गई तालिका में इसे विस्तार से बताया गया है।

    राजस्थान सीईटी 2026 ग्रेजुएट लेवल पद

    1782974951911

    राजस्थान सीईटी 2026 अंडर ग्रेजुएट लेवल पद


    1782808932897

    राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 आवेदन कैसे करें? (How To Apply for CET Rajasthan 2026 in Hindi)

    बोर्ड द्वारा राजस्थान सीईटी 2026 से संबंधित अधिसूचना अधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। उम्मीदवर नीचे दिए गए चरणों का पालन करके राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 आवेदन (Rajasthan CET 2026 Application) कर सकते हैं।

    राजस्थान सीईटी आवेदन पत्र 2026 भरने के चरण (CET 2026 Rajasthan Application Form 2026 Steps

    • सबसे पहले आरएसएमएसएसबी की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध राजस्थान सीईटी 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
    • अब उम्मीदवार पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
    • इन सबके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
    • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और उसके बाद भरे गए सीईटी आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
    • भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    राजस्थान सीईटी एग्जाम पैटर्न 2026 (Rajasthan CET Exam Pattern 2026 in hindi)

    rssb द्वारा राजस्थान सीईटी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.gov.in पर जारी किया जाता है। ताजा अपडेट के अनुसार ग्रेजुएट लेवल पर सीईटी एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया गया है। वहीं 12वीं स्तर के लिए राजस्थान सीईटी एग्जाम पैटर्न और सिलेबस पहले ही जारी कर दिया गया। इस बार सीईटी राजस्थान परीक्षा पैटर्न 2026 में कुछ बदलाव किया गया है। इस बार ऋणात्मक अंकन प्रणाली लागू की गई है। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

    राजस्थान 12वीं स्तर सीईटी परीक्षा पैटर्न 2026

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

    परीक्षा स्तर

    अंडर ग्रेजुएट

    परीक्षा का मोड

    ऑफलाइन


    प्रश्नों के प्रकार

    बहुविकल्पीय

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://rssb.rajasthan.gov.in/

    नकारात्मक अंकन
    लागू है

    परीक्षा अवधि

    2.30 घंटे

    कुल प्रश्न

    120

    कुल अंक

    240

    राजस्थान ग्रेजुएट लेवल सीईटी परीक्षा पैटर्न 2026

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

    परीक्षा स्तर

    ग्रेजुएट

    परीक्षा का मोड

    ऑफलाइन


    प्रश्नों के प्रकार

    बहुविकल्पीय

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://rssb.rajasthan.gov.in/

    नकारात्मक अंकन

    लागू है

    परीक्षा अवधि

    3 घंटे

    कुल प्रश्न

    150

    कुल अंक

    300

    राजस्थान सीईटी 2026 स्कोरकार्ड की वैधता

    राजस्थान सीईटी 2026 परीक्षा एक पात्रता परीक्षा है। इसमें उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक (आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट) प्राप्त करने होते हैं। इसके आधार पर उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर चयन के लिए योग्य माना जाता है। राजस्थान सीईटी स्कोरकार्ड 2026 की वैधता 3 वर्षों तक रहती है।

    राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2026 (Rajasthan CET Admit Card 2026)

    आरएसएसबी सीईटी एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान 12वीं स्तर सीईटी एडमिट कार्ड और राजस्थान ग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड 2026 दोनों ही अलग अलग जारी किए जाएंगे। राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड एक अहम दस्तावेज है इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते सीईटी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।

    राजस्थान सीईटी आंसर की 2026 (Rajasthan CET Answer Key 2026)

    राजस्थान सीईटी आंसर की 2026 rssb की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। बोर्ड द्वारा दो चरणों में राजस्थान cet आंसर की 2026 जारी की जाती है। सबसे पहले राजस्थान सीईटी 2026 प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। किसी उम्मीदवार को यदि राजस्थान सीईटी 2026 आंसर की (Rajasthan cet 2026 answer key) पर आपत्ति हो तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ती दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद राजस्थान सीईटी 2026 अंतिम आंसर की जारी की जाएगी।

    राजस्थान सीईटी रिजल्ट 2026 (Rajasthan CET Result 2026 in hindi)

    ग्रेजुएट और अंडर - ग्रेजुएट लेवल पर भर्ती के लिए राजस्थान सीईटी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। हालांकि दोनों ही स्तर के लिए रिजल्ट जारी होने की तिथियां अलग होंगी। राजस्थान सीईटी रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारुप में जारी किया जाता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)