KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी (CG Police constable Admit Card 2025 in hindi) - छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल 2025 रिजल्ट परीक्षा के सभी चरणों के अनुसार अलग-अलग जारी किया जाता है। इन चरणों में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (cg police physical test 2025 in hindi), ट्रेड टेस्ट (पद के अनुसार), मेडिकल टेस्ट और अंत में दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। परीक्षा के सभी चरणों के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाता है। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेडमेन) पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण एवं लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए ट्रेड टेस्ट 17 से 19 नवंबर तक हुआ। छत्तीसगढ़ पुलिस ट्रेड टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 11 नवंबर को जारी किया गया था।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सीजी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (CG Police constable Admit Card 2025 in hindi) 8 सितंबर 2025 को जारी किया गया था। उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025 को किया गया था। 9 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी हुआ था।
सीजी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रिजल्ट यहां देखें
इवेंट | तिथियां |
| छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड | 8 सितंबर 2025 |
सीजी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 | 14 सितंबर 2025 |
सीजी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 अनंतिम उत्तर कुंजी | 18 सितंबर 2025 |
सीजी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 आपत्ति दर्ज कराने की तिथि | 23 सितंबर 2025 |
सीजी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 अंतिम उत्तर कुंजी | 9 अक्टूबर 2025 |
सीजी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रिजल्ट | 9 अक्टूबर 2025 |
सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 (CG Police Admit Card 2025 in hindi) डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होती है। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को सीजी व्यापम कांस्टेबल 2025 एडमिट कार्ड के साथ ही एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (CG Police constable Exam 2025 in hindi) के लिए लिखित परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को संपन्न हो चुकी है। सीजी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2025 छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में कराई गई। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 5,967 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
सीजी व्यापम पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (CG Police constable Exam 2025 in hindi) के लिए चयन प्रक्रिया के पहले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक माप और शारीरिक परीक्षण में सफल उम्मीदवार ही लिखित परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ये भी देखें-
सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध “एडमिट कार्ड” टैब पर क्लिक करें।
“कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र” लिंक का चयन करें।
अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रखें
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Frequently Asked Questions (FAQs)
सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 5,967 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आप छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
NAAC A-Grade | UGC Autonomous