Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 जारी (Bihar SLET Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 जारी (Bihar SLET Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 जारी (Bihar SLET Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक

    Rajan KumarUpdated on 28 Nov 2026, 03:47 PM IST
    Trusted Source Image

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 - बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 (School Librarian Eligibility Test 2026) के लिए बिहार एसएलईटी फाइनल एडमिट कार्ड 17 नवंबर को जारी किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड (Download Bihar Librarian Eligibility Test Admit Card 2026) कर सकते हैं। अंतिम प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या/यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा (Bihar Librarian Eligibility Test date) का आयोजन 23 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक होगा। पहले परीक्षा 22 नवंबर से आयोजित होने वाली थी।
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 लिंक
    लेटेस्ट अपडेट: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के तहत 27 नवंबर की दूसरी पाली की परीक्षा रद्द कर दी है। यादव चौक, न्यू बाईपास, मानपुर स्थित L&T EduTech Exam Centre में तकनीकी खराबी के कारण 155 अभ्यर्थियों की परीक्षा बाधित हुई थी। समिति ने दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। 


    बिहार लाइब्रेरियन परीक्षा तिथि- 

    This Story also Contains

    1. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 : अवलोकन व तिथि
    2. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन सुधार एवं डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
    3. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    4. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    5. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 में गलती होने पर क्या करें?
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 जारी (Bihar SLET Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026

    इससे पहले समिति द्वारा डमी एडमिट कार्ड 2026 लिंक (SLET dummy Admit Card 2026 link) 2 नवंबर 2026 को जारी किया था। उम्मीदवार 5 नवंबर तक बिहार लाइब्रेरियन पात्रता डमी एडमिट कार्ड (Bihar Librarian Eligibility Dummy Admit Card) में सुधार कर सकते थे।
    महत्वपूर्ण लेख: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026

    डमी एडमिट कार्ड में सुधार करने के लिए अभ्यर्थियों को बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन पत्र में संशोधन करना होगा। बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test 2026 in hindi) के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथि 1 से 31 अक्टूबर 2026 तक थी। 
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा डमी एडमिट कार्ड लिंक

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    बीएसईटी एसएलईटी 2026 (BSET SLET 2026) के लिए आधिकारिक अधिसूचना 27 सितंबर को जारी की गई थी। वहीं सोशल मीडिया साइट पर बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अब परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर से होगा। अभ्यर्थी बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test Admit Card 2026) को परीक्षा तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। 

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा तिथि (Bihar Librarian Eligibility Test dates), समय, केंद्र का पता और महत्वपूर्ण निर्देश दिए दिए जाते हैं। परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और मूल फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है। बिना वैध प्रवेश पत्र के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया दिशानिर्देश के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 : अवलोकन व तिथि

    विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट (School Librarian Eligibility Exam Admit Card 2026 Official Website) पर जारी किया जाता है। बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 प्रक्रिया (Bihar Librarian Eligibility Test 2026 Application Process in hindi) पूरी करने वाले अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकेंगे। बीएसईटी एसएलईटी 2026 से जुड़ी मुख्य जानकारी व महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई है।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 (SLET/LET)

    आयोजक संस्था

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

    आयु सीमा में छूट

    सभी वर्गों को 10 वर्ष की विशेष छूट

    आधिकारिक वेबसाइट

    sletregistration.cbrt.co.in

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड जारी माध्यम

    ऑनलाइन

    बीएसईटी एसएलईटी आवेदन तिथि

    1 से 31 अक्टूबर 2026

    बिहार एसएलईटी डमी एडमिट कार्ड जारी तिथि (Bihar SLET dummy Admit Card Release Date)

    2 नवंबर 2026

    बीएसईटी एसएलईटी डमी एडमिट कार्ड में सुधार करने करने की तिथि
    5 नवंबर 2026 तक
    बिहार एसएलईटी फाइनल एडमिट कार्ड जारी तिथि
    17 नवंबर 2026

    बिहार एसएलईटी परीक्षा तिथि

    19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026

    22 नवंबर 2026 से
    23 नवंबर से 6 दिसंबर 2026

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन सुधार एवं डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया है। अभ्यर्थी बीएसईटी एसलेट डमी एडमिट कार्ड में अंकित विवरणों का ध्यानपूर्वक मिलान करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन सुधार अवश्य करें। 

    अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं:

    • सबसे पहले एडमिट कार्ड पोर्टल पर जाकर अपनी यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।

    • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर Candidate Detail दिखाई देगा। इसमें संबंधित कॉलम में सही विवरण (Correct Details) दर्ज करें।

    • आवश्यक संशोधन करने के बाद स्क्रीन के नीचे दाईं ओर दिए गए Go to Document & Payment बटन पर क्लिक करें।

    • अगले पेज पर जाएं तथा जिस कॉलम में सुधार किया गया है, उसके सामने दिए गए VIEW बटन पर क्लिक करके संबंधित दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज एवं साक्ष्य की PDF अपलोड करें।

    • जिन-जिन विवरणों में संशोधन किया गया है, उन सभी के समर्थन में अलग-अलग संबंधित दस्तावेजों की PDF अपलोड करें।

    • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद स्क्रीन के नीचे दाईं ओर दिए गए SAVE CORRECTION बटन पर क्लिक करें।

    • अब स्क्रीन पर संशोधित डमी एडमिट कार्ड की PDF दिखाई देगी। इसे ध्यानपूर्वक चेक करें।

    • अंत में DOWNLOAD DUMMY ADMIT CARD पर क्लिक करके अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026 | Extended Application Deadline: 2nd December

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे डाउनलोड करने की सरल प्रक्रिया दी गई है:

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया:

    • बोर्ड द्वारा जारी एलेट की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।

    • होमपेज पर “बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026” या “Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / यूजर आईडी और पासवर्ड / डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

    • कैप्चा कोड सही-सही भरें।

    • ‘Submit’ या ‘Download Admit Card’ बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

    • ‘Download’ या ‘Print’ विकल्प पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

    • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    ये भी पढ़ें: बिहार एसटेट 2026

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड (Bihar Librarian Eligibility Test 2026 Admit Card) जारी होने पर उसमें अभ्यर्थी से संबंधित निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होते हैं:

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर

    • पिता/माता का नाम

    • जन्म तिथि

    • फोटो और हस्ताक्षर

    • परीक्षा का नाम

    • परीक्षा तिथि और दिन

    • परीक्षा का समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

    • केंद्र कोड

    • विषय / पेपर का विवरण

    • महत्वपूर्ण निर्देश और दिशानिर्देश

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 में गलती होने पर क्या करें?

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड में यदि नाम, फोटो, विषय या अन्य किसी विवरण में गलती नजर आए तो अभ्यर्थी को तुरंत सुधार के लिए संपर्क करना चाहिए। गलती होने पर नीचे दिए गए हेल्पडेस्क नंबर या ईमेल पर अपनी समस्या बताएं।

    विवरण

    जानकारी

    Helpdesk

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

    Helpline Number

    +91 8047282787

    Helpdesk Email

    bseb.support@cbrt.co.in

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड में कौन-कौन से विवरण होते हैं?
    A:

    एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का पता और महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज रहते हैं। सभी विवरण ध्यान से जांच लें।

    Q: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?
    A:

    नाम, फोटो या अन्य विवरण में गलती होने पर तुरंत हेल्पडेस्क नंबर या ईमेल के माध्यम से संपर्क करें और समस्या का समाधान करवाएं। इस लेख में संपर्क विवरण दिया गया है।

    Articles
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)