Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026 पीडीएफ जारी (Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDF in Hindi Out)
    • लेख
    • राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026 पीडीएफ जारी (Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDF in Hindi Out)

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026 पीडीएफ जारी (Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDF in Hindi Out)

    Rajan KumarUpdated on 16 Nov 2026, 09:14 AM IST
    Trusted Source Image

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026 जारी (Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDF in Hindi Out) - राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा का आयोजन 1 से 3 दिंसबर 2026 तक होगा। राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी (12वीं स्तर) लिखित परीक्षा 2026 के लिए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न सीईटी अधिसूचना के साथ जारी किया गया था। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के माध्यम से राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026 (Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026) एवं परीक्षा पैटर्न की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026 से उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्तर को समझने में मदद मिलती है।
    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल सिलेबस 2026 के बारे में पढ़ें।
    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड लिंक

    This Story also Contains

    1. राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026- अवलोकन
    2. राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस-पैटर्न 2026 क्यों जरूरी?
    3. राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026 के फायदे
    4. राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026 पीडीएफ डाउनलोड प्रक्रिया
    5. राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा पैटर्न 2026 (Rajasthan CET 12th level Exam Pattern 2026
    6. राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026 (Rajasthan CET 12th Level Syllabus in hindi)
    7. राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026: अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026 पीडीएफ जारी (Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDF in Hindi Out)
    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026

    किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी Rajasthan CET 12th Level Syllabus और परीक्षा पैटर्न के अनुसार ही करनी चाहिए, ताकि वे महत्वपूर्ण विषयों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकें और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आंसर की। राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड। राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल रिजल्ट

    राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्तर के सिलेबस में राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, भूगोल, भारतीय संविधान, सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग, हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर ज्ञान और समसामयिक घटनाएं शामिल हैं। इसके अलावा वर्ष 2026 के संशोधित सिलेबस में CPR, लाइफ सेविंग तकनीक और ड्रग एब्यूज जैसे नए विषय भी जोड़े गए हैं।
    महत्वपूर्ण लेख: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा आवेदन 2026 । राजस्थान सीईटी 10+2 लेवल परीक्षा आवेदन

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    नियमित अध्ययन, अभ्यास और मॉक टेस्ट के माध्यम से सफलता की संभावना को बढ़ाया जा सकता है। परीक्षा में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 240 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 2:30 घंटे होगी तथा प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026, पैटर्न से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026- अवलोकन

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी (12वीं स्तर) परीक्षा 2026 के लिए CET 12th Level Syllabus और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। यह सिलेबस उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी सही दिशा में करने में मदद करता है और महत्वपूर्ण विषयों की स्पष्ट समझ प्रदान करता है। अभ्यर्थियों को राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल से जुड़ी जानकारी होना जरुरी होता है। नीचे सारणी में अवलोकन देख सकते हैं।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    राजस्थान सीईटी (सीनियर सेकेंडरी स्तर) 2026

    आयोजन संस्था

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन (OMR आधारित)

    प्रश्नों की संख्या

    120

    कुल अंक

    240

    परीक्षा अवधि

    2:30 घंटे

    नेगेटिव मार्किंग

    1/3 अंक

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    ये भी पढ़ें:-

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस-पैटर्न 2026 क्यों जरूरी?

    Rajasthan CET 12th Level Syllabus और परीक्षा पैटर्न 2026 अभ्यर्थियों की तैयारी की नींव है। इसके बिना तैयारी सही दिशा में नहीं हो पाती। सिलेबस से यह स्पष्ट होता है कि परीक्षा में कौन-कौन से विषय और टॉपिक्स शामिल होंगे, जबकि परीक्षा पैटर्न से प्रश्नों की संख्या, अंक, समय और नेगेटिव मार्किंग की जानकारी मिलती है। इससे अभ्यर्थी बेहतर रणनीति बनाकर पढ़ाई कर सकते हैं, महत्वपूर्ण विषयों पर फोकस कर सकते हैं और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की संभावना बढ़ जाती है।

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026 के फायदे

    • परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों और टॉपिक्स की स्पष्ट जानकारी मिलती है

    • तैयारी को सही दिशा और फोकस मिलता है

    • समय प्रबंधन और स्टडी प्लान बनाना आसान होता है

    • महत्वपूर्ण और हाई-स्कोरिंग टॉपिक्स पहचानने में मदद मिलती है

    • परीक्षा पैटर्न समझकर प्रश्नों की प्रकृति का अंदाजा लगता है

    • मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस की बेहतर रणनीति बनती है

    • नेगेटिव मार्किंग और अंक प्रणाली की सही समझ मिलती है

    • ओवरऑल तैयारी मजबूत होकर सफलता की संभावना बढ़ती है

    लेटेस्ट लेख: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी वरीयतानुसार संशोधित रिजल्ट 2026

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026 पीडीएफ डाउनलोड प्रक्रिया

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी (12वीं स्तर) परीक्षा 2026 का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न आधिकारिक अधिसूचना (Notification) के साथ जारी कर दिया है। अभ्यर्थी RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अधिसूचना में दिए गए Syllabus सेक्शन से विस्तृत सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

    Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 डाउनलोड प्रक्रिया:

    • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर Latest News/Notifications सेक्शन में जाएं।

    • "Common Eligibility Test (Senior Secondary Level) 2026" या संबंधित अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें।

    • अधिसूचना (PDF) खुलने के बाद Syllabus सेक्शन पर जाएं।

    • यहां परीक्षा का विस्तृत सिलेबस और एग्जाम पैटर्न दिया गया होगा।

    • आवश्यकता होने पर पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    • तैयारी शुरू करने से पहले सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह पढ़ें, ताकि अध्ययन की सही रणनीति बनाई जा सके।

    महत्वपूर्ण लेख: बीएसटीसी रिजल्ट 2026 । बीएसटीसी रिजल्ट 2026 डेट और टाइम 

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा पैटर्न 2026 (Rajasthan CET 12th level Exam Pattern 2026

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी (12वीं स्तर) परीक्षा 2026 का परीक्षा पैटर्न (Rajasthan CET Exam Pattern 2026) आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी कर दिया है। परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 120 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 240 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी तथा प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। सभी प्रश्न समान अंक के होंगे। नीचे सारणी में राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल पैटर्न 2026 (cet 12th level pattern 2026) विवरण देखें।

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा पैटर्न 2026

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    राजस्थान सीईटी (सीनियर सेकेंडरी स्तर) 2026

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन (OMR आधारित)

    प्रश्नों का प्रकार

    बहुविकल्पीय (MCQ)

    कुल प्रश्न

    120

    कुल अंक

    240

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे 30 मिनट

    प्रत्येक प्रश्न के अंक

    2 अंक

    नेगेटिव मार्किंग

    प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती

    प्रश्नों का स्तर

    सीनियर सेकेंडरी (12वीं स्तर)

    शामिल विषय

    राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, भारत एवं राजस्थान का भूगोल, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (राजस्थान विशेष संदर्भ), राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, गणित, रीजनिंग, समसामयिक घटनाएं, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर, सामान्य हिंदी एवं अंग्रेजी

    ये भी पढ़ें:-

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026 (Rajasthan CET 12th Level Syllabus in hindi)

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी (12वीं स्तर) परीक्षा 2026 का विस्तृत सिलेबस आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी कर दिया है। Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 के अनुसार, परीक्षा में राजस्थान सामान्य ज्ञान, भारत एवं राजस्थान का इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग, करंट अफेयर्स, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर, सामान्य हिंदी और अंग्रेजी सहित विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को तैयारी शुरू करने से पहले पूरे सिलेबस (cet Syllabus 2026) का अध्ययन अवश्य करना चाहिए।
    Rajasthan CET 12th Level Syllabus सारणी

    विषय

    विस्तृत सिलेबस

    राजस्थान का इतिहास

    राजस्थान की प्रमुख प्राचीन सभ्यताएं एवं पुरातात्विक स्थल, प्रमुख राजवंश एवं शासक, उनकी उपलब्धियां, 1857 का स्वतंत्रता संग्राम, किसान आंदोलन, जनजातीय आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन, राजस्थान का एकीकरण, प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व एवं उनका योगदान।

    राजस्थान की कला एवं संस्कृति

    राजस्थान की स्थापत्य कला, चित्रकला की प्रमुख शैलियां, लोक संगीत, लोक नृत्य, लोक नाट्य, लोक वाद्य यंत्र, प्रमुख धार्मिक संप्रदाय एवं लोक देवता, पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण, मेले एवं त्योहार, रीति-रिवाज, परंपराएं, भाषा, बोलियां, साहित्य तथा कला एवं संस्कृति से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्व।

    भारत का भूगोल

    भारत का भौतिक स्वरूप (पर्वत, पठार, मैदान एवं मरुस्थल), प्रमुख नदियां, बांध, झीलें एवं महासागर, वन्यजीव एवं राष्ट्रीय उद्यान/अभयारण्य, आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय चुनौतियां।

    राजस्थान का भूगोल

    राजस्थान का भौतिक स्वरूप, जलवायु, प्राकृतिक वनस्पति, प्रमुख मिट्टियां, नदियां, बांध एवं झीलें, खनिज संसाधन, वन संसाधन, जल संसाधन, पशुधन, वन्यजीव एवं अभयारण्य, संरक्षण, जनसंख्या वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात, प्रमुख जनजातियां एवं पर्यटन स्थल।

    भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (राजस्थान विशेष संदर्भ)

    भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, राज्य के नीति-निर्देशक तत्व, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद, संसद, सर्वोच्च न्यायालय, चुनाव आयोग, राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य चुनाव आयोग, सूचना आयोग, मानवाधिकार आयोग, मुख्य सचिव, जिला प्रशासन, स्थानीय स्वशासन एवं पंचायती राज।

    राजस्थान की अर्थव्यवस्था

    राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका, राजस्थान की अर्थव्यवस्था की विशेषताएं एवं समस्याएं, राज्य आय एवं बजट, हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा एवं अकाल, कल्याणकारी योजनाएं, विकास संस्थान, लघु उद्योग, वित्तीय संस्थान, ग्रामीण विकास में पंचायती राज की भूमिका, मनरेगा (MGNREGA) एवं विकसित भारत-ग्रामीण आजीविका मिशन।

    सामान्य विज्ञान

    भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, ऑक्सीकरण एवं अपचयन, उत्प्रेरक, धातु एवं अधातु, महत्वपूर्ण रासायनिक यौगिक, कार्बन एवं उसके यौगिक, हाइड्रोकार्बन, पॉलिमर, साबुन एवं डिटर्जेंट, प्रकाश का परावर्तन एवं वर्ण विक्षेपण, लेंस एवं दृष्टि दोष, अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम, आनुवंशिकी, मेंडल के नियम, गुणसूत्र, न्यूक्लिक अम्ल, पर्यावरण, जैव-प्रौद्योगिकी, रक्त समूह, रक्ताधान, आरएच फैक्टर, रोग, कुपोषण एवं मानव स्वास्थ्य।

    तार्किक विवेचन एवं गणित

    रक्त संबंध, संख्या एवं अक्षर श्रेणी, घड़ी, कैलेंडर, लघुत्तम समापवर्त्य (LCM), महत्तम समापवर्तक (HCF), औसत, प्रतिशत, लाभ-हानि, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात एवं समानुपात, समय-दूरी, कार्य एवं समय, त्रिभुज, वृत्त, आयत, गोला, बेलन, शंकु का क्षेत्रफल एवं आयतन, डेटा इंटरप्रिटेशन (बार ग्राफ, पाई चार्ट, लाइन ग्राफ), कोडिंग-डिकोडिंग, बैठने की व्यवस्था, मानसिक एवं विश्लेषणात्मक योग्यता।

    समसामयिक घटनाएं

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, तकनीकी, पर्यावरण, खेल एवं भूगोल से संबंधित प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, सरकारी योजनाएं एवं नीतियां, नागरिक कर्तव्य, मौलिक कर्तव्य एवं नैतिक मूल्य, राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2022।

    जन स्वास्थ्य

    प्राथमिक उपचार (First Aid), कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR), नशीले पदार्थों के प्रकार एवं रोकथाम, युवाओं की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, सोशल मीडिया की लत से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम एवं बचाव के उपाय।

    कंप्यूटर ज्ञान

    कंप्यूटर की विशेषताएं एवं उपयोग, कंप्यूटर संगठन, RAM, ROM, मेमोरी, फाइल सिस्टम, इनपुट एवं आउटपुट डिवाइस, MS Word, MS Excel (Spreadsheet), MS PowerPoint की मूल जानकारी।

    सामान्य हिंदी

    संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, क्रिया, संधि एवं संधि-विच्छेद, समास एवं समास-विग्रह, उपसर्ग, प्रत्यय, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द, शब्द-युग्म, शब्द एवं वाक्य शुद्धि, वाक्यांश के लिए एक शब्द, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, तकनीकी शब्दावली, कार्यालयी पत्र, आदेश, परिपत्र, अधिसूचना, प्रेस विज्ञप्ति।

    सामान्य अंग्रेजी

    Tenses, Sequence of Tenses, Active-Passive Voice, Direct-Indirect Narration, Articles, Determiners, Prepositions, Hindi-English एवं English-Hindi Translation, Synonyms, Antonyms, One Word Substitution, Reading Comprehension, Official, Demi Official एवं Informal Letter Writing, Official एवं Technical Glossary।

    ये भी पढ़ें:-


    विषयवस्तु

    • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Physical and Chemical Changes), ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएँ (Oxidation and reduction reactions); ऊर्जा (Calories)।

    • धातु, अधातु एवं उनके प्रमुख यौगिक (Metals, non-metals and their important compounds); सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ प्रमुख यौगिक (Some important compounds used in daily life)।

    • कार्बन तथा इसके महत्वपूर्ण यौगिक (Carbon and important compounds of carbon); कार्बन के अपररूप (Allotropes of carbon); क्लोरो-फ्लोरो कार्बन (CFCs); संपीडित प्राकृतिक गैस (CNG); बहुलक (Polymers) तथा अपमार्जक/साबुन (Soap and detergents)।

    • प्रकाश का परावर्तन एवं इसके नियम (Reflection of light and its laws); प्रकाश का वर्ण विक्षेपण (Dispersion of light); दृष्टि के दोष (Types of lenses); दृष्टि दोष तथा उनका निवारण (Defects of vision and their corrections)।

    • अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी (Space and information technology); भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम (Space research programme of India); सूचना प्रौद्योगिकी (Information technology)।

    • आनुवंशिकी से सम्बन्धित सामान्य शब्दावली (General terminology related to genetics); मेंडल के आनुवंशिकी के नियम (Mendel’s law of inheritance); गुणसूत्रों की संरचना (Structure of chromosomes); अनुवांशिकता एवं वंशागति का केन्द्रीय सिद्धान्त (Central dogma of protein synthesis); मानव में लिंग निर्धारण (Sex determination in human)।

    • पर्यावरण अध्ययन (Environmental study); पारितंत्रिक तंत्र की संरचना (Structure of ecosystems); पारितंत्रिक तंत्र में जैविक एवं अजैविक घटक (Biotic factors of ecosystem); पर्यावरण तंत्र में ऊर्जा प्रवाह (Energy flow in ecosystem); जैव भू रासायनिक चक्र (Biogeochemical cycles); जैव प्रौद्योगिकी : सामान्य जानकारी (Biotechnology – General information); जैव-पेटेंट (Bio-patent); कृषि एवं चिकित्सा में प्रगति (Development of new plant varieties); संशोधित जीव एवं प्रजातियाँ (Transgenic organisms)।

    • जन्तुओं का आर्थिक महत्व (Economic importance of animals); पौधों का आर्थिक महत्व (Economic importance of plants)।

    • रक्त समूह (Blood groups); रक्ताधान (Blood transfusion); आर.एच. कारक (Rh factor); रोग एवं मानव स्वास्थ्य (Pathogens and human health); कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य (Malnutrition and human health); मानव रोग : कारण एवं निवारण (Human disease - Causes and cures)।

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026: अन्य महत्वपूर्ण बिंदु

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा 2026 के लिए प्रश्नपत्र हल करने और OMR उत्तर-पत्रक भरने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को इन निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर नेगेटिव मार्किंग या अयोग्यता (Disqualification) का सामना करना पड़ सकता है।

    Rajasthan CET 12th Level Syllabus: अन्य महत्वपूर्ण बिंदु

    • परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।

    • प्रत्येक प्रश्न के लिए A, B, C, D और E कुल 5 विकल्प दिए जाएंगे।

    • सही उत्तर के लिए केवल एक विकल्प को नीले बॉल पेन से OMR शीट पर भरना होगा।

    • प्रत्येक प्रश्न के लिए किसी एक विकल्प को भरना अनिवार्य होगा।

    • यदि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं, तो 'E' (पांचवां विकल्प) को भरना होगा।

    • यदि किसी प्रश्न में कोई भी विकल्प नहीं भरा जाता है, तो उस प्रश्न के 1/3 अंक काटे जाएंगे।

    • प्रश्नपत्र हल करने के बाद प्रत्येक प्रश्न के लिए किसी न किसी विकल्प को भरना सुनिश्चित करें।

    • निर्धारित परीक्षा समय समाप्त होने के बाद OMR शीट की जांच और सभी विकल्प भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

    • यदि अभ्यर्थी 10% से अधिक प्रश्नों में पांचों विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरता है, तो उसे अयोग्य (Disqualified) घोषित कर दिया जाएगा।

    • OMR उत्तर-पत्रक भरते समय केवल निर्धारित निर्देशों का पालन करें, क्योंकि गलत तरीके से भरी गई OMR शीट के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।

    Articles
    Upcoming Competition Exams