Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (MP Police Constable Recruitment)- अलॉटमेंट लेटर जारी
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (MP Police Constable Recruitment)- अलॉटमेंट लेटर जारी

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (MP Police Constable Recruitment)- अलॉटमेंट लेटर जारी

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 01 May 2026, 11:11 AM IST

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (MP Police Constable Recruitment in Hindi)- मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल पद के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए पुलिस कांस्टेबल ई अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया गया है। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्जी करनी होगी। एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट देखें
    1777613696463

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025: कटऑफ जारी
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 - अवलोकन
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंंड
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
    5. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: पंजीकरण के चरण
    6. एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन कैसे भरें
    7. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तिथि 2025
    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (MP Police Constable Recruitment)- अलॉटमेंट लेटर जारी
    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (MP police constable recruitment 2025 in Hindi)- कांस्टेबल फेज-1 रिजल्ट (जारी)


    बता दें कि 9 अप्रैल 2026 को एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट (mp police constable final result 2025) जारी कर दिया गया था। रिजल्ट के साथ ही एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल कटऑफ अंक भी जारी किया गया। प्राधिकरण ने एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट के टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम के अनुसार, जबलपुर के सुनील मीणा ने 169.011 नंबर के साथ टॉप किया है। वहीं 166.606 नंवब के साथ दूसरे स्थान पर जबलपुर के ही अंकित रघुवंशी रहे हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ईएसबी एमपी की आधिकारिक वेबसाइट से एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी परीक्षा संपन्न होने के बाद फाइनल एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी किया गया। एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज 2 पीईटी/पीएसटी परीक्षा 14 मार्च 2026 तक हुई थी।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के टॉप 10 उम्मीदवारों के नाम देखें -
    1775735802365


    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025: कटऑफ जारी

    मध्यप्रदेश पुलिस भरती बोर्ड ने एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के परिणाम के साथ कट‑ऑफ मार्क्स भी आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए। सफल अभ्यर्थी अब अपनी योग्यता को कट‑ऑफ मानदंड के आधार पर देख सकते थे। यह कट‑ऑफ मेरिट लिस्ट, चरण‑वार कट‑ऑफ और श्रेणीगत मानदंडों के अनुसार तैयार की गई थी, जो कुल परीक्षा परिणाम को निर्धारित करती है। उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी में अपनी श्रेणी के अनुरूप कट‑ऑफ स्कोर चेक कर सकते हैं।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ अंक-

    1775735989179

    आरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा 2025 फेज 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 23 फरवरी से राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही थी। कांस्टेबल पीईटी और डीवी का आयोजन 14 मार्च 2026 तक हुआ। प्राधिकरण द्वारा 4 मार्च 2026 को होने वाली शारीरिक दक्षता व दस्तावेज परीक्षण की तारीख बदल कर 14 मार्च 2026 कर दी गई थी। बोर्ड (MPESB) ने 13 फरवरी 2026 को एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया था। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड के लिए अभ्यर्थियों को अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।

    मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग की ओर से एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज-1 रिजल्ट 25 जनवरी को जारी किया गया था। इसके बाद एमपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 23 फरवरी से 14 मार्च 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। 2 मार्च, 3 मार्च, 4 मार्च और 8 मार्च 2026 को परीक्षा अवकाश रहा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
    ये भी पढ़ें:- एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम डायरेक्ट लिंकएमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम पीडीएफ डायरेक्ट लिंक

    1773206841372

    परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी पुलिस परिणाम पीडीएफ में उम्मीदवारों का आवेदन नंबर और कैटेगरी दर्शाई गई है। इसके अलावा उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज-1 स्कोरकार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज-2 के लिए 59,438 उम्मीदवार सफल हुए हैं।
    1769499141078

    कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की 17 दिसंबर को जारी की गई थी। उम्मीदवार 17 से 20 दिसंबर तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते थे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 7500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन की तिथि 15 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 थी। पहले एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर थी। आवेदन में सुधार की तिथि भी 4 अक्टूबर से बढ़ाकर 8 अक्टूबर कर दी गई थी। एमपी पुलिस विभाग द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 नोटिफिकेशन 14 सितंबर 2025 को जारी किया था। परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुई।
    ऑनलाइन एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र कैसे भरें

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन शुल्क (MP police constable application fees in hindi) सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी जो मप्र के मूल निवासी हैं, उनके लिए शुल्क 250 रुपये है। पुलिस विभागीय उम्मीदवार के लिए परीक्षा शुल्क सामान्य श्रेणी का शुल्क ₹ 200 है, मध्य प्रदेश निवासी एससी / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹ 100 है। कियोस्क से आवेदन पर पोर्टल शुल्क ₹ 60 है, पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ता से ₹ 20 देय है। परीक्षार्थी का आधार पंजीकरण अनिवार्य है।

    यह भी देखें-

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 - अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा आयोजक संस्था

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल

    पदों की संख्या

    7500

    शैक्षणिक योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए कक्षा 8वीं)

    आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 - मुख्य तिथियां

    इवेंट्स

    एमपी पुलिस कांस्टेबल डेट्स

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन

    15 सितंबर 2025

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन अंतिम तिथि

    6 अक्टूबर 2025 (विस्तारित)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन सुधार

    15 सितंबर से 8 अक्टूबर 2025(विस्तारित)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    26 अक्टूबर 2025

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025

    30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की
    17 दिसंबर 2025

    एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज-1 परिणाम

    25 जनवरी 2026

    पीईटी/पीएसटी परीक्षा तिथि
    23 फरवरी से 13 और 14 मार्च 2026
    पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड13 फरवरी 2026
    एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 20269 अप्रैल 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंंड

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती सामान्य कांस्टेबल (जीडी) पदों के लिए है, जिसमें पुरुष और महिला उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन (MP police constable application 2025 in Hindi) के लिए राष्ट्रीयता, आयु और शैक्षिक योग्यता सहित पात्रता मानदंड पूरे होने चाहिए।

    कांस्टेबल (जीडी) पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अनारक्षित, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से दसवीं कक्षा या हाई स्कूल समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जबकि एसटी वर्ग के लिए अभ्यर्थी का आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन के लिए निर्धारित आयु 29 सितंबर 2025 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। सीधी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में कुछ छूट दी गई है।

    शैक्षणिक योग्यता -

    • अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के मामले में कक्षा 8वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • कांस्टेबल रेडियो पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा + आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    आयु -

    • अनारक्षित पुरुष और EWS उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 36 वर्ष है।

    • महिला उम्मीदवारों और आरक्षित श्रेणियों की ऊपरी सीमा 41 से 46 वर्ष है।

    राष्ट्रीयता/निवास -

    • राष्ट्रीयता मानदंड के अनुसार उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।

    • मध्य प्रदेश के गैर-निवासी ओपन/अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

    शारीरिक मानक -

    शारीरिक मानक, जैसे कि ऊंचाई और छाती का माप, पूरा होना चाहिए।

    श्रेणी

    ऊंचाई

    सीना (छाती)

    पुरुष (सामान्य, ओबीसी, एससी)

    168 सेमी

    सामान्य- 81 सेमी

    फुला कर -86सेमी

    पुरुष (एसटी)

    160 सेमी

    सामान्य- 76 सेमी

    फुला कर-81 सेमी

    महिला (सभी वर्ग)

    155 सेमी

    -.

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को पहले से ही कुछ दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। एमपी पुलिस कांस्टेबल के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची देखें -:

    • पासपोर्ट/पैन कार्ड/आधार कार्ड आदि।

    • नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो (3 महीने से अधिक पुराना नहीं)

    • हस्ताक्षर की स्कैन फोटो (जेपीईजी)

    • शैक्षिक योग्यता की मार्कशीट

    • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • जम्मू एवं कश्मीर निवास संबंधी दस्तावेज (यदि लागू हो)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: पंजीकरण के चरण

    आवेदन पत्र कल से आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। सभी पात्र उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

    • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • 'एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025' लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।

    • एक नए पृष्ठ पर, पंजीकरण विवरण टाइप करें। न्रेदेशों का पालन करें।

    • सबमिट आइकन पर क्लिक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन कैसे भरें

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • "करियर" टैब के अंतर्गत "ई-भर्ती" लिंक पर क्लिक करें। यहां आवेदन के लिए लॉगइन का विकल्प मिलेगा। अगर रजिस्टर्ड नहीं हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन कर लॉगइन आईडी बनाएं

    • रजिस्ट्रेशन के लिए, फॉर्म में दिए गए निर्देशों के अनुसार अपना नाम, पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और अन्य आवश्यक विवरण भरें। लॉगइन आईडी बन जाने के बाद आवेदन के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू करें।

    • आवश्यक दस्तावेज और हस्ताक्षर निर्दिष्ट प्रारूप जैसे पीडीएफ या जेपीईजी में संलग्न करें।

    • आवेदन पूरा होने के बाद, भरे गए विवरणों की जांच कर लें। इसके बाद "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन की हार्ड कॉपी सेव कर एक-दो प्रति निकाल लें ।

    • उम्मीजदवारों को कांस्टेबल आवेदन संख्या को भविष्य में उपयोग के लिए याद रखना चाहिए।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन शुल्क

    एमपी पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन शुल्क देख सकते हैं।

    वर्ग

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन शुल्क

    सामान्य

    500 रुपये

    एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (केवल मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए)

    250 रुपये

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तिथि 2025

    एमपी पुलिस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंंबर 2025 तक हुआ। परीक्षा की पहली पाली में अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक थी। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक हुई। दूसरी पाली में रिपोर्टिंग समय दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक था। इसके बाद 2:20 से 2:30 बजे तक निर्देश पढ़ने का समय दिया गया और परीक्षा 2:30 से 4:30 बजे तक हुई।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम 2025

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज-1 का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम ( result of MP police constable exam 2025 in Hindi) पीडीएफ फॉर्मेट में देख सकते हैं।

    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 के लिए आवेदन कब तक कर सकते है?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 के लिए आवेदन कि तिथि 15 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 थी। बाद में 16 से 23 अक्टूबर कर दोबारा मौका दिया गया।

    Q: क्या एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025 में सुधार का मौका मिलेगा?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025 में सुधार के लिए 15 से 8 अक्टूबर तक सुविधा दी गई थी। बाद में 16 से 23 अक्टूबर 2025 तक फिर से सुधार सुविधा दी गई।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 का परीक्षा कब होगा?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा तिथि 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक हुआ।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 के लिए आवेदन कहां से कर सकते हैं?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in  के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उपर्युक्त लेख को पढ़ें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TPSC CCE Interview Date

    16 Mar'26 - 17 May'26 (Offline)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Application Date

    13 Apr'26 - 4 May'26 (Online)