Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 (MP Police Constable Application 2026)- आवेदन प्रक्रिया समाप्त
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 (MP Police Constable Application 2026)- आवेदन प्रक्रिया समाप्त

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 (MP Police Constable Application 2026)- आवेदन प्रक्रिया समाप्त

    Rajan KumarUpdated on 12 Oct 2026, 10:32 AM IST

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 (MP police constable application 2026 in Hindi)- मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी कांस्टेबल जीडी आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी हैं। अभ्यर्थी 7 से 11 अक्टूबर तक एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते थे। वहीं उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन भी कर सकते थे। अभ्यर्थियों द्वारा 22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया गया था। पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या इस लेख के माध्यम से अब ऑनलाइन आवेदन शुल्क और संशोधन कर सकते थे। एमपी पुलिस कांस्टेबल (जीडी) भर्ती अधिसूचना 9 सितंबर 2026 को जारी की गई। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 सुधार लिंक इस लेख में दिया गया है।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन सुधार लिंक
    1791521311951
    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र
    1788953651263

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026: अवलोकन व महत्वपूर्ण तिथियां
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 – पात्रता मानदंड
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 कैसे करें?
    5. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 आवेदन शुल्क
    6. एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026
    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 (MP Police Constable Application 2026)- आवेदन प्रक्रिया समाप्त
    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी ऑफिशियल अधिसूचना के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी (PCGD2026) भर्ती परीक्षा 19 नवंबर 2026 से निर्धारित की गई है। इससे पहले मंडल द्वारा संशोधित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का प्रथम चरण अक्टूबर/नवंबर 2026 में आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। जो अब अधिसूचना जारी होने के बाद परीक्षा तिथि 19 नवंबर 2026 तय हुई है।

    मध्य प्रदेश शासन के गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत पुलिस मुख्यालय में आरक्षक (जी.डी.) की सीधी भर्ती के लिए चयन परीक्षा 2026 आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को भर्ती की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और अन्य पात्रता शर्तों की जांच करनी चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन करने और जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है। एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 लिंक, तिथि और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026: अवलोकन व महत्वपूर्ण तिथियां

    एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा पुलिस (गृह) विभाग में पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में शामिल है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से शुरू होगी। भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे पद, रिक्तियां, आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया और आधिकारिक वेबसाइट का विवरण नीचे दी गई सारणी में देखें।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026: अवलोकन

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती का नाम

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

    भर्ती बोर्ड

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

    विभाग

    पुलिस (गृह) विभाग

    पद का नाम

    पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) जीडी

    कुल रिक्तियां

    7 500 पद

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय

    आवेदन प्रक्रिया

    ऑनलाइन

    आवेदन की शुरुआत

    22 सितंबर 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    6 अक्टूबर 2026

    आवेदन शुल्क का भुगतान7 से 11 अक्टूबर 2026
    आवेदन सुधार तिथि
    11 अक्टूबर तक

    परीक्षा का प्रथम चरण

    19 नवंबर 2026

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन/निर्धारित परीक्षा प्रणाली

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन

    नौकरी का स्थान

    मध्यप्रदेश

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 – पात्रता मानदंड

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया गया है। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मापदंड और अन्य पात्रता की की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है।

    • शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं अनुसूचित जानजाति के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है। पद/वर्ग के अनुसार योग्यता अलग है।
      1788954093662
    • आयु सीमा: निर्धारित तिथि के अनुसार न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा लागू होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को मध्यप्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जा सकती है।
      1788954168893

    • नागरिकता: अभ्यर्थी का भारत का नागरिक होना आवश्यक होगा। मध्यप्रदेश के मूल निवासी अभ्यर्थियों को आरक्षण एवं अन्य नियमों का लाभ मिल सकता है।

    • शारीरिक योग्यता: उम्मीदवारों को निर्धारित ऊंचाई, सीना (जहां लागू हो) और शारीरिक दक्षता संबंधी मानदंड पूरे करने होंगे।

    • शारीरिक दक्षता: चयन प्रक्रिया में निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होना आवश्यक होगा।

    • अन्य शर्तें: अभ्यर्थी को भर्ती नोटिफिकेशन में निर्धारित अन्य सभी पात्रता एवं दस्तावेज संबंधी शर्तों को पूरा करना होगा।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    ये भी पढ़े:- एमपी पुलिस कांस्टेबल अपेक्षित कटऑफ

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। गलत, अस्पष्ट या अधूरे दस्तावेज अपलोड करने पर आवेदन में समस्या आ सकती है। आधिकारिक अधिसूचना में दस्तावेजों के प्रारूप और आकार से संबंधित निर्देशों दिए गए हैं। नीचे आवश्यक दस्तावेजों की सूची देखें।

    आवश्यक दस्तावेज

    • वैध पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी में से कोई एक।

    • पासपोर्ट साइज फोटो: हाल ही में खिंचवाई गई निर्धारित आकार की फोटो।

    • हस्ताक्षर: अभ्यर्थी के हस्ताक्षर की स्पष्ट स्कैन कॉपी।

    • शैक्षणिक प्रमाण-पत्र: 8वीं और 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण-पत्र।

    • आईटीआई प्रमाण-पत्र: यदि संबंधित पद के लिए आवश्यक हो।

    • जाति प्रमाण-पत्र: SC/ST/OBC अभ्यर्थियों के लिए, जहां लागू हो।

    • मध्यप्रदेश का निवास प्रमाण-पत्र: आरक्षण या अन्य लाभ के लिए, यदि लागू हो।

    • जन्मतिथि प्रमाण: 10वीं की मार्कशीट या निर्धारित प्रमाण-पत्र।

    • ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र: ईडब्ल्यूएस श्रेणी का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए।

    • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र: PwD श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, यदि लागू हो।

    • अन्य प्रमाण-पत्र: भर्ती नोटिफिकेशन में मांगे गए विशेष प्रमाण-पत्र, यदि लागू हों।

    नोट: दस्तावेजों की अंतिम सूची और अपलोड संबंधी निर्देश एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना में दिए जाएंगे। आवेदन करने से पहले इन्हें जरूर जांच लें।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 कैसे करें?

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते थे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता की जांच करने के साथ जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी तैयार रखनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करते समय नीचे दिए गए चरणों का पालन किया जा सकता है—

    • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • नए पेज पर Registration/रजिस्ट्रेशन विकल्प चुनें।

    • मांगी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करके पंजीकरण पूरा करें।

    • प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें।

    • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक विवरण भरें।

    • निर्धारित प्रारूप एवं आकार में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

    • लागू आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
      1791521430565

    • भरे गए आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांच लें और किसी गलती की स्थिति में सुधार करें।

    • सभी जानकारी सही होने पर Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा करें।

    • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज/आवेदन पत्र डाउनलोड करें।

    • भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन संख्या और आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

    सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026 । कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 देखें

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

    एमपी पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन शुल्क 2026 (MP police constable application 2026 fee in Hindi) का भुगतान करना जरूरी है। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार MPESB Police Constable Bharti 2026 आवेदन शुल्क देख सकते हैं।
    1788954291394

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    सामान्य

    500 रुपये

    एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (केवल मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए)

    250 रुपये

    कार्यरत विभागीय उम्मीदवार सामान्य श्रेणी

    200 रुपये

    कार्यरत विभागीय उम्मीदवार मध्य प्रदेश निवासी एससी / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस

    100 रुपये

    नोट - कियोस्क से आवेदन पर पोर्टल शुल्क ₹ 60 है और सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगइन करने पर पोर्टल शुल्क 20 रुपये है।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज होगा। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी की जाती है। उम्मीदवार इसे ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होती है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश दर्ज होंगे।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
    A:

    आवेदन के लिए पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, ईडब्ल्यूएस या दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जैसे दस्तावेज, जहां लागू हों, आवश्यक हो सकते हैं।

     

     

     

     

     


     

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयन कैसे किया जाएगा?
    A:

    अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन जैसे चरण शामिल हो सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)