Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 आवेदन लिंक जारी (MP Police Constable 2026 Apply Link Out) - अप्लाई @esb.mp.gov.in
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 आवेदन लिंक जारी (MP Police Constable 2026 Apply Link Out) - अप्लाई @esb.mp.gov.in

    एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 आवेदन लिंक जारी (MP Police Constable 2026 Apply Link Out) - अप्लाई @esb.mp.gov.in

    Rajan KumarUpdated on 25 Sep 2026, 02:48 PM IST

    एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 आवेदन लिंक जारी : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा 22 सितंबर को एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 आवेदन लिंक जारी किया गया। एमपी पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 है। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन लिंक 2026 या इस लेख के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवार 22 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन करने का समय दिया गया हैं। सुविधा के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 लिंक (MP Police Constable 2026 Application Link) इस लेख में दिया गया है।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 आवेदन लिंक
    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के बारे में जानें
    1790137408764

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 आवेदन लिंक : अवलोकन व महत्वपूर्ण तिथि
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 आवेदन लिंक- अप्लाई डेट 2026 (mp police constable vacancy 2026 apply date)
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 आवेदन लिंक से कैसे अप्लाई करें?
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन शुल्क 2026
    5. एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन लिंक 2026 - जरूरी दस्तावेज
    6. एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन लिंक 2026 क्या है?
    7. एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन लिंक 2026 में समस्या होने पर क्या करें?
    एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 आवेदन लिंक जारी (MP Police Constable 2026 Apply Link Out) - अप्लाई @esb.mp.gov.in
    एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 आवेदन लिंक जारी

    एमपीईएसबी द्वारा आयोजित एमपी पुलिस कांस्टेबल (जीडी) भर्ती 2026 (MP Police Constable (GD) Recruitment 2026 in hindi) के लिए आधिकारिक अधिसूचना 9 सितंबर 2026 को जारी किया गया। मध्य प्रदेश शासन के गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत पुलिस मुख्यालय में आरक्षक (जी.डी.) की सीधी भर्ती के लिए चयन परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और अन्य पात्रता शर्तों की जांच करनी चाहिए। जारी सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा 11 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 लिंक, तिथि और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    1790137425332

    एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 आवेदन लिंक : अवलोकन व महत्वपूर्ण तिथि

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा पुलिस (गृह) विभाग में पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया गया है। भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी से अभ्यर्थियों को अवगत होना चाहिए। नीचे सारणी में एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 भर्ती की रिक्तियां, आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया और आधिकारिक वेबसाइट का विवरण नीचे दी गई सारणी में देखें।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती का नाम

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

    भर्ती बोर्ड

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

    विभाग

    पुलिस (गृह) विभाग

    पद का नाम

    पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) जीडी 2026

    कुल रिक्तियां

    7500 पद

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय

    आवेदन प्रक्रिया

    ऑनलाइन

    आवेदन की शुरूआत

    22 सितंबर 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    6 अक्टूबर 2026

    आवेदन सुधार तिथि11 अक्टूबर 2026

    परीक्षा का प्रथम चरण

    19 नवंबर 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र

    एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 आवेदन लिंक- अप्लाई डेट 2026 (mp police constable vacancy 2026 apply date)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू है। इच्छुक अभ्यर्थी 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 22 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना और पात्रता मानदंड ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 के 19 नवंबर 2026 से शुरू होने की संभावित तिथि निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक का उपयोग कर सकते हैं।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 आवेदन लिंक से कैसे अप्लाई करें?

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 आवेदन लिंक (MP Police Constable 2026 Apply Link) से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थी एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथियों के बीच आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज सही तरीके से दर्ज करना जरूरी है। आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे विस्तार से देखें।

    • सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर Online Form सेक्शन पर क्लिक करें।

    • इसके अलावा डैशबोर्ड/होमपेज पर दिए गए Police Constable (G.D.) Recruitment Test – 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

    • अब ऑनलाइन आवेदन से संबंधित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।

    • यदि पहले से प्रोफाइल पंजीकरण नहीं है, तो आवश्यक जानकारी के साथ Candidate Profile बनाएं। आवेदन के लिए प्रोफाइल में eKYC पूरा करना अनिवार्य है।

    • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।

    • मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को दोबारा जांचकर Submit करें।

    • अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट/पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन शुल्क 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन लिंक से अप्लाई करते समय आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग अलग है। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार MPESB Police Constable Bharti 2026 आवेदन शुल्क देख सकते हैं।
    1788954291394

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन लिंक 2026 - जरूरी दस्तावेज

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। गलत या अधूरे दस्तावेज अपलोड करने पर आवेदन में समस्या आ सकती है। नीचे आवश्यक दस्तावेजों की सूची देखें।

    आवश्यक दस्तावेज

    • वैध पहचान पत्र

    • निर्धारित पासपोर्ट साइज फोटो

    • हस्ताक्षर

    • शैक्षणिक प्रमाण-पत्र

    • आईटीआई प्रमाण-पत्र

    • जाति प्रमाण-पत्र

    • मध्यप्रदेश का निवास प्रमाण-पत्र

    • जन्मतिथि प्रमाण

    • ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र

    • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र

    • अन्य प्रमाण-पत्र

    ये भी पढ़े:- एमपी पुलिस कांस्टेबल अपेक्षित कटऑफ

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन लिंक 2026 क्या है?

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए आवेदन लिंक 22 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी अधिसूचना के साथ इस लेख से जरूर जांचें। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सावधानीपूर्वक भरें तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उसकी रसीद या प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन लिंक 2026 में समस्या होने पर क्या करें?

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन लिंक 2026 पर फॉर्म भरने में किसी तरह की समस्या आती है, तो अभ्यर्थी पहले इंटरनेट कनेक्शन और दर्ज की गई जानकारी की जांच करें। इसके बाद भी समस्या बनी रहने पर एमपीईएसबी की आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है।

    बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन संबंधी समस्याओं के लिए M.P. Online Helpdesk नंबर 0755-2578801 to 02 और एमपीईएसबी का टोल-फ्री नंबर 18002337899 दिया गया है।

    • आवेदन लिंक न खुलने पर कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।

    • मोबाइल की बजाय कंप्यूटर/लैपटॉप से आवेदन करने का प्रयास करें।

    • फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में ही अपलोड करें।

    • भुगतान की समस्या होने पर दोबारा भुगतान करने से पहले ट्रांजेक्शन की स्थिति जांच लें।

    • समस्या बनी रहने पर हेल्पलाइन या आधिकारिक शिकायत ई-मेल के माध्यम से संपर्क करें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)