KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 - मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड (MP Police Constable Admit Card) नवंबर 2026 के 15 नवंबर के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या इस लेख के माध्यम से एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड (Download MP Police Constable Admit Card) कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगइन विवरण दर्ज करने होंगे। अधिसूचना के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा (MP Police Constable Written Exam Date) 19 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 लिंक (MP Police Constable Admit Card 2026 Link) इस लेख में दिया जाएगा।
लेटेस्ट अपडेट : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा कोर्ट के निर्देश पर एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी आवेदन लिंक 13 से 16 नवंबर तक फिर से सक्रिय किया गया हैं। केवल कोर्ट मामले से संबंधित उम्मीदवार 16 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि परीक्षा तिथि में बदलाव की कोई सूचना नहीं हैं। मंडल की साइट पर परीक्षा तिथि 19 नवंबर ही है।

This Story also Contains
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी/पीएसटी) और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं और एमपीईएसबी द्वारा प्रत्येक चरण के लिए अलग-अलग एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि, शिफ्ट समय और महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज होंगे।
एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन के बारे में जानें
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें और एडमिट कार्ड जारी होते ही इसे डाउनलोड कर लें। परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और मूल फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है। बिना वैध प्रवेश पत्र के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 लिंक (MP Police Constable Admit Card 2026 Link), चरणवार प्रवेश पत्र, डाउनलोड प्रक्रिया दिशानिर्देश के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 (MP Police Constable Admit Card 2026) नवंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। अधिसूचना के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार अपना एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 (MP Police Constable Admit Card 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तिथि, समय और जरूरी निर्देशों की जानकारी होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना होगा। उम्मीदवार नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 (MP Police Constable GD Recruitment 2026) मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा पुलिस (गृह) विभाग में पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी नीचे दी गई सारणी में देखें।
विवरण | जानकारी |
भर्ती का नाम | एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 |
भर्ती बोर्ड | मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) |
विभाग | पुलिस (गृह) विभाग |
पद का नाम | पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) जीडी |
कुल रिक्तियां | 7 500 पद |
परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन/निर्धारित परीक्षा प्रणाली |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र
एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट (MP Police Constable Admit Card 2026 Official Website) पर जारी किया जाता है। अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित मुख्य तिथियों की बारे में जानना बेहद महत्वपूर्ण होता है। नीचे सारणी में एमपी पुलिस आरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा 2026 के चरण वार एडमिट कार्ड तिथियों का विवरण दिया गया है।
इवेंट्स | एमपी पुलिस कांस्टेबल डेट्स |
एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी अधिसूचना | 9 सितंबर 2026 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन | 22 सितंबर 6 अक्टूबर 2026 री ओपन (13 से 16 नवंबर) |
एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड | नवंबर 2026 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज 1 परीक्षा तिथि 2026 | 19 नवंबर 2026 से |
पीईटी/पीएसटी परीक्षा तिथि | सूचित किया जाएगा |
पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
परीक्षा प्राधिकरण द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट (MP Police Constable Admit Card 2026 Official Website) पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार पुलिस कांस्टेबल ई-प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगें। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Admit Card” या “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
एमपी पुलिस कांस्टेबल (जीडी) 2026 का विकल्प चुनें।
अपना एप्लिकेशन नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरकर “Submit” या “Login” बटन दबाएं।
स्क्रीन पर दिखाई देने वाले एडमिट कार्ड को चेक करें।
डाउनलोड या प्रिंट विकल्प पर क्लिक करके पीडीएफ सेव कर लें और प्रिंट निकाल लें।
ये भी पढ़ें: एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 (MP Police Constable Admit Card 2026) में अभ्यर्थी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां अंकित होती हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए यह दस्तावेज अनिवार्य है, इसलिए सभी विवरण सही होने चाहिए।
एडमिट कार्ड में दर्ज प्रमुख विवरण:
अभ्यर्थी का पूरा नाम
पिता/माता का नाम
रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लिकेशन नंबर
रोल नंबर
जन्म तिथि
श्रेणी (Category) एवं लिंग
पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर
परीक्षा का नाम (एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026)
परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट/समय
परीक्षा केंद्र का नाम एवं पूरा पता
रिपोर्टिंग समय
महत्वपूर्ण निर्देश एवं दिशा-निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 (MP Police Constable Admit Card 2025 in Hindi) के साथ पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि आवश्य ले जाएं।
उम्मीदवारों को एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड (Download MP Police Constable Admit Card 2026) करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। अगर कोई विवरण गलत प्रिंट या त्रुटि हो तो उम्मीदवारों को जल्द से जल्द मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवार नीचे दिए हेल्पलाइन नंबर, ईमेल आईडी या संपर्क पते के माध्यम से परीक्षा प्राधिरण से संपर्क कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल पता- चयन भवन, मुख्य मार्ग क्रं.1, चिनार उद्यान (पूर्व), भोपाल - 462011 हेल्पलाइन नंबर- 0755-6720200, 0755-2578801-02 ई-मेल:- complain.esb@mp.gov.in |
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 (MP Police Constable Admit Card 2026) पर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाते हैं। इनका पालन करना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है, अन्यथा परीक्षा में प्रवेश नहीं मिल सकता।
एडमिट कार्ड पर दर्ज प्रमुख निर्देश:
एडमिट कार्ड का कलर प्रिंटआउट लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) अवश्य साथ रखें।
परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना वर्जित है।
एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें; कोई त्रुटि होने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें।
परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के अलावा कोई अन्य सामग्री न ले जाएं।
ड्रेस कोड का पालन करें और किसी भी तरह की अनुचित सामग्री से बचें।
परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और इनविजिलेटर के निर्देशों का पालन करें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
अभ्यर्थी का नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट समय, रिपोर्टिंग समय और महत्वपूर्ण निर्देश अंकित होते हैं। सभी जानकारी सही होने की जांच अवश्य करें।
गलत विवरण होने पर तुरंत मंडल की हेल्पलाइन या ईमेल के माध्यम से संपर्क करें। आधिकारिक पते पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस लेख में संपर्क विवरण दिया गया है।
एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और मूल फोटो पहचान पत्र (आधार, मतदाता पहचान पत्र आदि) अनिवार्य हैं। बिना इनके परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Highest CTC- 21 LPA | Average CTC- 10.38 LPA | Scholarships Available
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ?20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa