Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 (MP Police SI/Subedar Result 2026) - स्कोरकार्ड, कट ऑफ, डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 (MP Police SI/Subedar Result 2026) - स्कोरकार्ड, कट ऑफ, डाउनलोड लिंक

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 (MP Police SI/Subedar Result 2026) - स्कोरकार्ड, कट ऑफ, डाउनलोड लिंक

    Rajan KumarUpdated on 13 Nov 2026, 02:49 PM IST
    Trusted Source Image

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 ( MP Police SI/Subedar Result 2026) मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार फेज-1 परीक्षा 2026 रिजल्ट जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या इस लेख के माध्यम से एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 (MP Police SI/Subedar Result 2026) डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से परिणाम और स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती फेज-1 परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार फेज-1 रिजल्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 - अवलोकन व तिथि
    2. एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to Check MP Police SI/Subedar Result 2026)
    3. एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार स्कोरकार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    4. एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 - मुख्य विशेषताएं
    5. एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026: परिणाम के चरण (MP Police SI/Subedar Result 2026 Stages)
    6. एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार कट ऑफ 2026 (MP Police SI/Subedar Cut Off 2026)
    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 (MP Police SI/Subedar Result 2026) - स्कोरकार्ड, कट ऑफ, डाउनलोड लिंक
    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 (MP Police SI/Subedar Result 2026)

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 के साथ उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड और श्रेणीवार कटऑफ अंक भी उपलब्ध कराए जाते हैं। अभ्यर्थी अपने प्राप्त अंकों और कटऑफ का मिलान करके अपनी चयन स्थिति जान सकेंगे। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार के प्रत्येक चरण के लिए अलग अलग रिजल्ट जारी किया जाता हैं। एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार चयन प्रक्रिया फेज 1, फेज 2, पीईटी जैसे चरण शामिल हैं।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर सिलेबस और परीक्षा पैटर्न देखें 

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती अभियान के माध्यम से एसआई और सूबेदार के कुल 507 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार के लिए प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अलग अलग जारी किया जाता हैं। एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 लिंक, स्कोरकार्ड, कटऑफ और रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 - अवलोकन व तिथि

    मध्यप्रदेश सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा-2026 (Madhya Pradesh Subedar/Sub-Inspector Cadre Recruitment Examination-2026) रिजल्ट प्रत्येक चरण के लिए अलग अलग जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए भर्ती से संबंधित प्रमुख विवरण और जरूरी तिथियां नीचे तालिका में दी गई हैं।

    इवेंट

    विवरण

    आयोजन प्राधिकरण

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी)

    भर्ती का नाम

    सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा-2026

    विभाग का नाम

    गृह (पुलिस) विभाग, मध्यप्रदेश शासन

    कुल रिक्तियां

    507 पद

    रिजल्ट जारी माध्यम

    ऑनलाइन

    आयु मानदंड

    न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष

    चयन प्रक्रिया

    • प्रारंभिक लिखित परीक्षा (फेज 1)

    • मुख्य लिखित परीक्षा (फेज 2)

    • शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    • साक्षात्कार

    आधिकारिक पोर्टल

    esb.mp.gov.in

    एमपी पुलिस भर्ती अधिसूचना

    2 सितंबर 2026

    एमपी पुलिस भर्ती ऑनलाइन आवेदन तिथि

    9 से 23 सितंबर 2026

    एमपी पुलिस भर्ती प्रारंभिक परीक्षा तिथि

    30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक

    ये भी पढ़ें: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to Check MP Police SI/Subedar Result 2026)

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को रिजल्ट देखने के लिए आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी लॉगिन जानकारी की आवश्यकता हो सकती है। MP Police SI/Subedar Result 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें।

    • सबसे पहले मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in  पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध Student Dashboard के विकल्प पर क्लिक करें।

    • अब वर्ष 2026 के अंतर्गत संबंधित भर्ती परीक्षा यानी Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test 2026 का चयन करें।

    • परीक्षा से संबंधित सेक्शन में Result Download लिंक पर क्लिक करें।

    • अब मांगी गई जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और अन्य लॉगिन विवरण दर्ज करें।

    • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • आपकी स्क्रीन पर एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 दिखाई देगा।

    • रिजल्ट में अपना नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस चेक करें।

    • भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार स्कोरकार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवारों के परीक्षा प्रदर्शन और प्राप्त अंकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी। अभ्यर्थी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित विवरणों की जांच कर सकते हैं।

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • आवेदन क्रमांक

    • जन्मतिथि

    • परीक्षा का नाम

    • परीक्षा में प्राप्त कुल अंक

    • विषयवार प्राप्त अंक (यदि उपलब्ध हों)

    • श्रेणी (Category)

    • योग्यता की स्थिति (Qualifying Status)

    • चयन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरण

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र  

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 - मुख्य विशेषताएं

    • एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार रिजल्ट 2026 के अनुसार, जो उम्मीदवार आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम कटऑफ अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, वे चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य माने जाएंगे।

    • एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार 2026 की चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) के बाद मुख्य परीक्षा (Mains), शारीरिक दक्षता और उसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार (Personality Test/Interview) आयोजित किया जाएगा।

    • जो अभ्यर्थी एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, उन्हें एमपी पुलिस विभाग में उपलब्ध एसआई और सूबेदार रिक्तियों के अनुसार अनुशंसित किया जाएगा।

    • उम्मीदवार का अंतिम चयन मुख्य परीक्षा, शारीरिक पात्रता और व्यक्तित्व परीक्षण में प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

    • भर्ती की प्रक्रिया एसआई-सूबेदार अधिसूचना 2026 में जारी की गई नियम के अनुसार किया जाएगा।

    • मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (ESB) द्वारा एमपी पुलिस में एसआई-सूबेदार पदों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 507 रिक्तियों को भरा जाएगा।

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026: परिणाम के चरण (MP Police SI/Subedar Result 2026 Stages)

    मध्यप्रदेश पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) प्रत्येक चरण की परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अलग-अलग परिणाम जारी करेगा। भर्ती के प्रमुख परिणाम चरण निम्नलिखित हैं:

    1. प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम (Prelims Result)

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम परीक्षा समाप्त होने के बाद जारी किया जाएगा। इसमें परसेंटाइल स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार, विज्ञापित पदों की संख्या के 10 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी और इसके अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाएंगे।

    2. मुख्य परीक्षा का परिणाम (Mains Result)

    प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के निर्धारित नियमों के अनुसार, रिक्त पदों की संख्या के लगभग 3 गुना उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

    3. अंतिम परिणाम (Final Result)

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार भर्ती का अंतिम परिणाम मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और साक्षात्कार में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी होगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल होंगे। उम्मीदवार परिणाम और चयन सूची से संबंधित आधिकारिक अपडेट मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट esb.mp.gov.in  पर देख सकेंगे।

    उपयोगी लिंक

    एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार कट ऑफ 2026 (MP Police SI/Subedar Cut Off 2026)

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार कटऑफ 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी। कटऑफ के माध्यम से अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के अनुसार चयन की संभावना जान सकेंगे। मंडल सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी सहित विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग कटऑफ निर्धारित कर सकता है। कटऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर, कुल रिक्तियों, अभ्यर्थियों की संख्या और उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर कटऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार रिजल्ट 2026 कहां से चेक कर सकते हैं?
    A:

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस लेख में विस्तार से प्रक्रिया बताई गई हैं।

    Q: एमपी पुलिस एसआई/सूबेदार स्कोरकार्ड में कौन-कौन सी जानकारी दर्ज होती है?
    A:

    स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन क्रमांक, परीक्षा का नाम, प्राप्त अंक, श्रेणी और योग्यता की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं।

    Articles
    Upcoming Competition Exams